प्रेगनेंसी में दही खाने के फायदे नुकसान क्या हैं?- गार्भावस्था में दही खाना चाहिए या नहीं

0

क्या प्रेगनेंसी में दही खाना चाहिए या नहीं | garbhavastha me dahi khana chahiye ki nahi

प्रेगनेंसी यानी गर्भावस्था में अक्सर महिलाएं यह सोच कर परेशान रहती है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं| कोई भी चीज खाने से पहले उनके दिमाग में यह कन्फ्यूजन रहता है कि क्या इसे खा सकते हैं या नहीं और क्या यह हमारे और हमारे बच्चे के लिए सुरक्षित होगा या नहीं| ऐसे प्रशन उनके दिमाग में हमेशा बने रहते हैं| आज हम बात करने जा रहे हैं कि प्रेगनेंसी या गर्भावस्था में दही खाना चाहिए या नहीं|

kya pregnancy me dahi kha sakte hain

loading...

रिसर्च का यह मानना है की प्रेगनेंसी में आप डेहरी प्रोडक्ट जैसे दूध और दही का सेवन कर सकते हैं लेकिन सीमित मात्रा में| साथ ही ध्यान रखने वाली बात यह है कि दही घरेलू होना चाहिए, साफ होना चाहिए और कीटाणु मुक्त होना चाहिए| प्रेगनेंसी में बाहर का दही या डब्बेवाला दही खाने से परहेज करना चाहिए|

प्रेगनेंसी में यदि आपको बार-बार भूख लगती है तो थोड़ी सी दही का सेवन करना आपकी भूख को शांत कर सकता है और आप कुछ फायदे दे सकता है| जैसे कि इसमें पाचन के लिए अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो कि आपके पाचन को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं| तो चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी में दही खाने से क्या फायदे और क्या नुकसान हो सकते हैं|

See also  प्रेगनेंसी में पपीता खाने के फायदे और नुकसान - Eating papaya during Pregnancy in Hindi

दही क्या होता है? Kya hota hai dahi me ya dahi kya hota hai

दही खाने से पहले यह जानना जरूरी है कि दही है क्या और क्या होता है दही में| जैसा कि आप जानते हैं कि यह फर्मेंटेड डेरी प्रोडक्ट् है जिसमें अच्छे बैक्टीरियाLactobacillus acidophilus पाए जाते है| यह बैक्टीरिया आपके पाचन से सुधारते हैं और दूध को पचाने में मदद करते हैं| इसके अलावा दही में लेक्टोज पाया जाता है जो आपके शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है| प्रेगनेंसी में यदि आपको कमजोरी हो रही है तो थोड़ा सा दही खाकर आप अपने शरीर में ऊर्जा का  फिर से संचार कर सकते हैं|

प्रेगनेंसी में दही खाने के फायदे , लाभ | garbhavastha me dahi ke fayde (benefits)

गर्भावस्था में दही खाने के बहुत सारे फायदे या लाभ हो सकते हैं जिनमें से कुछ फायदे निम्न है|

प्रेगनेंसी में दही खाने से आपको वह सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं जो दूध में पाए जाते हैं|

गर्भावस्था में दही खाने से आपको अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिलता है जो कि आपके पेट में पल रहे बच्चे की हड्डियों और दातों के विकास और निर्माण में अहम भूमिका निभाता है|

दही में पाया जाने वाला प्रोटीन नई कोशिकाओं के निर्माण को तेज करता है|

प्रेगनेंसी में दही खाने से आपको वह सभी विटामिंस मिल जाते हैं जल की आवश्यकता आपको गर्व काल के दौरान होती है|

गर्भावस्था में दही खाने से आपकोpre-eclampsia की शिकायत होने की संभावना कम हो जाती हैpre-eclampsia के लक्षण निम्न प्रकार के होते हैं

See also  प्रेगनेंसी में अदरक चाय पीने के फायदे नुकसान क्या हैं

आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है

पेशाब में प्रोटीन का पाया जाना

प्रेगनेंसी में हाथ और पांव में सुजन आना

जी मिचलाना उल्टी होना

सर दर्द पेट में दर्द रहना

चक्कर आना

पेशाब में खून का आना

एक रिसर्च में यह पाया गया है कि नियमित दही के सेवन सेpre-eclampsia होने की संभावना कम हो जाती है|

Pregnancy me Probiotic लेने के फायदे

प्रेगनेंसी के गर्भावस्था में प्रोबायोटिक लेने के बहुत सारे फायदे आपको मिलते हैं Probiotic का सबसे अच्छा उदाहरण है दही| दही खाने से आपको पेट में इन्फेक्शन और दूसरी समस्या नहीं होती इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया आपके पाचन को सुधारता है| एक रिसर्च में यह पाया गया है कि गर्भावस्था के दौरान पाचन की शक्ति कम हो जाती है जिससे की कब्ज होने की समस्या बढ़ती है| साथ ही आपको बवासीर होने की भी संभावना रहती है इसलिए प्रेगनेंसी में दही खाने से आपका पाचन तो सुधरता ही है साथ ही आपको प्रेगनेंसी में कब्ज की समस्या होने से भी बचाव होता है|

प्रेगनेंसी में दही खाने के नुकसान और जरूरी सावधानियां

प्रेगनेंसी में दही खाना आपको तब नुकसान कर सकते हैं जब आप बाहर का दही या फ्लेवर्ड दही या डब्बा बंद दही नहीं खाते हैं| बाहर के दही में कीटाणु हो सकते हैं जो कि आपको पेट की समस्या पैदा कर सकते हैं| इसलिए हमेशा घर में बनाया हुआ दही ही खाना चाहिए| इसके अलावा दही को सीमित मात्रा में खाना चाहिए | यदि आपका वजन अधिक है तो दही में चीनी डालकर खाने से परहेज करिए| आप उसमें थोडा सा शहद या कोई फ्रूट मिलकर खा सकती है इससे आपको पोषण मिलेगा और बार बार लगने वाली भूख भी शांत होगी|

See also  प्रेग्नेंट होने का सबसे सही समय कब होता है – best time to get pregnant in Hindi

इतना याद रखिये की गर्भावस्था में दही खाने श्री आपको कई प्रकार के फायदे मिलते हैं लेकिन आप को सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

loading...