कान में तेल डालने के क्या फायदे और नुकसान होते हैं – benefits and side effects of putting oil in Ears in Hindi

कान में तेल डालने से क्या फायदे और नुकसान होते हैं के बारे में जानकारी हिंदी में

दोस्तों जैसा कि आपने हमसे ईमेल करके पूछा चलना चाहिए या नहीं और यदि कान में तेल डालते हैं तो इसका फायदा होगा या नुकसान| तो आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देना चाहते हैं ताकि आपको पता चल सके कान में तेल डालने से लाभ होगा या हानि और कौन सा तेल आपको काम में डालना चाहिए| जैसा कि आप जानते हैं कि कौन हमारे शरीर का बहुत ही सेंसिटिव अंग है |इसलिए कान की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है| कान से संबंधित समस्या या रोग हमें कभी भी और किसी भी उम्र में हो सकता है| जैसा कि आप सभी को पता होगा कान के रोग कई प्रकार के होते हैं जैसे कान से पानी आना, कान से मवाद निकलना, सुनाई देने में समस्या, इनफेक्शन, कान में खुजली हो जाना, कान में खुजली आना, कान का मैल अधिक जमा हो जाना आदि| जैसा कि आप जानते हैं भारत में प्राचीन समय से लोग कान में तेल डालते आ रहे हैं| लेकिन कभी कभी कुछ स्थितियों में आपको कान में तेल डालने से परहेज करना होता है| जिसके बारे में हम आज चर्चा करेंगे कान में तेल डालने के क्या फायदे हो सकते हैं क्या नुकसान|

kaan me oil daalna chahiye ya nahi

क्या कान में तेल डालना चाहिए या नहीं ? – kaan me oil dalna chahiye ya nahi in Hindi

वैसे तो डॉक्टर और रिसर्च कान में तेल नहीं डालना चाहिए इसके पीछे कई कारण है लेकिन एक मुख्य कारण यह है कि तेल में कई प्रकार के जीवाणु हो सकते हैं जिनसे की कान में इनफेक्शन की समस्या हो सकती है जिससे कि आपको कान से संबंधित कई रोग हो सकते हैं| कान में तेल नहीं डालना चाहिए का दूसरा कारण यह है कि कान में तेल डालने पर धूल, मिट्टी, प्रदूषण अधिक जमा होता है जिसके कारण कान में मेल अधिक बनने की समस्या पैदा होती है डॉक्टरों की मानें तो आपको वह कान में तेल डालने की सलाह नहीं देंगे|

वहीं दूसरी ओर बड़े बुजुर्ग और आयुर्वेदा के ज्ञानी लोग कहते हैं कि कान में तेल डालना चाहिए इससे आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं| कान में तेल डालने से मेल आसानी से निकल जाता है, कान में खुजली की समस्या नहीं होती, यदि कान में दर्द हो तो वह भी ठीक हो जाता है, साथ ही कान में संक्रमण नहीं होता| बस आपको यह ध्यान रखना होता है कि कभी भी कच्चा तेल अपने काम में नहीं डालना होता तेल को पहले लहसुन की कुछ पालियों के साथ उबालना पड़ता है| ठंडा  होने पर तेल को कान में डाला जाता है इससे तेल के कीटाणु खत्म हो जाते हैं|

कान में तेल डालने के फायदे लाभ | benefits of putting in ears in Hindi

कान में तेल डालने के कई फायदे आपको मिलते हैं जिनमें से कुछ निम्न है| इसके साथ ही आप जानेंगे की कान में कोनसा तेल या आयल डालना चाहिए|

कान में नारियल तेल डालने के फायदे – No more ear infection

कान में नारियल तेल डालने के ऊपर हुई एक रिसर्च में यह पाया गया नारियल के तेल में एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं और यदि आप गुनगुना नारियल तेल कान में डालते हैं तो उससे आपको कान में इन्फेक्शन होने का खतरा बहुत कम होता है| यदि इनफेक्शन हो चुका है तो वह भी ठीक हो जाता है लेकिन हमारी फिर भी यह आपको राय हैं कान में इनफेक्शन होने की स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के कोई सा भी तेल ना डालें|

कान में सरसों का तेल डालने के फायदे | कान का मैल करे दूर

कान में सरसों का तेल डालने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं जैसे कि कान का मैल दूर हो जाता है, खुजली की समस्या से छुटकारा मिलता है| यही कारण है कि सदियों से भारत के लोग कान में सरसों का तेल डालने की सलाह देते आ रहे हैं| यदि आप के कान में खुजली की समस्या है बार-बार हो रही है तो रात को सोते समय कान में 2-3 ड्रॉप्स सरसों के तेल की दाल कर सोयें| इससे सुबह मेल निकल जाएगा कान साफ हो जाएगा और आप की खुजली की समस्या भी दूर हो जाएगी|

एलर्जी या साइनस (sinus) के कारण खुजली दूर करने में करता है मदद

अक्सर कई लोगों को खुजली होने की समस्या लगातार चलती रहती है ऐसा उनके साथ अधिक होते हैं जिनको एलर्जी या साइनस की समस्या होती है| डॉक्टरों का मानना है कि फिश ऑयल में लहसुन की कुछ पालियां डालकर गर्म करके छानकर ठंडा होने के बाद कुछ बूंदे कान में डालने पर खुजली की समस्या खत्म हो जाती है और यदि आप की उम्र अधिक है और आपको कम सुनाई देने की समस्या है तो भी आप किस तेल का इस्तेमाल करके अपनी कम सुनाई देने की समस्या को दूर कर सकते हैं|

Olive oil कान में तेल डालने के फायदे कान में दर्द दूर करने का उपाय है जैतून का तेल | Good Earache Remedy

यदि आप के कान में इन्फेक्शन हो जाए तो उसे कान में दर्द होने लगता है| यदि आप कोई दवाई का इस्तेमाल नहीं कर सकते तो आपको कुछ बूंदे ऑलिव ऑयल अपने कान में डालने से भी आराम पहुंच सकता है| ऑलिव ऑयल में इन्फ्लेमेशन घटाने वाले गुण पाए जाते हैं जिससे सूजन और दर्द कम होता है| लेकिन हम फिर कहेंगे कि बिना डॉक्टर की सलाह से और जांच के कान में तेल डालने से परहेज करना चाहिए|

टी ट्री आयल + ओलिव आयल कान में डालने से सूजन होती है दूर

कान में किसी प्रकार का संक्रमण होने पर या चोट लगने पर कान के अंदर सूजन आ सकती है जिसके कारण आपको  दर्द महसूस करना पड़ सकता है| व्यक्ति की नींद, भूख प्यास सब उड़ जाती है| इस स्थिति में जानकार लोग बताते हैं की टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें जैतून के तेल में मिलाकर कान में डालने पर सूजन और दर्द से छुटकारा मिलता है और इनफेक्शन की समस्या भी दूर होती है|

कान में बादाम का तेल डालने के फायदे

हमारे कान संवेदनशील अंग है ऋषि कारण हमें कई प्रकार की संबंधित समस्याएं हो सकती हैं जैसे कान में दर्द हो,ना कान बजना, कान में खुजली होना आदि | पुराने जानकार और बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि कान में बदाम का तेल डालने से आप को इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है|

कान में तेल डालने के नुकसान क्या हैं | side effects of putting oil in Ears

इस भाग में हम जानेंगे कि कान में तेल डालने के क्या नुकसान या हानि हो सकती है|

यदि आपको कान में कम सुनाई देने की समस्या है तो बिना डॉक्टरी सलाह के कान में तेल डालने से परहेज करें| कभी-कभी कान में तेल डालना स्तिथि को बिगाड़ भी सकता है जिससे बहरेपन की नौबत भी आ सकती है|

कान में बार बार तेल डालने से आपको सुनाई देने में परेशानी की समस्या भी हो सकती है|

कान का मैल निकालने के लिए बार-बार तेल डालने से कान में मैल जमने की समस्या हो सकती है इसलिए मेल निकालने के लिए बार-बार तेल का उपयोग करना सही नहीं होता|

यदि कान में पानी चला जाए तो कभी भी कान में तेल नहीं डालना चाहिए इससे नुकसान हो सकता है|

कान में बार-बार तेज डालने से इनफेक्शन की समस्या बढ़ भी सकती है|

छोटे बच्चों के कान में तेल डालने से परहेज करें और बिना डॉक्टरी सलाह के बच्चों के कान में तेल डालने की गलती ना करें|

कान के अंदर की त्वचा तैलीय होती है इसलिए दुसरे तेल का अवशोषण नहीं कर पाती और यदि आप बार-बार तेल डालते हैं तो इससे समस्या बिगड़ भी सकती है यहां तक कि कान का पर्दा भी फट सकता है|

तो यह थी कान में तेल डालने से संबंधित जानकारी| तो अब आप समझ गए होंगे कि कान में तेल कब डालना चाहिए और कब नहीं और कौन सा तेल डालने से क्या फायदे हो सकते हैं और कब आपको तेल डालने से नुकसान हो सकते हैं|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!