प्रेगनेंसी में अचार खाने के फायदे नुकसान क्या हैं

Pregnancy me achar khane ka kyu man karta hai?

जैसा की आप सभी को पता है प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस होने के कारण उल्टी आना, जी मिचलाना और मुंह का स्वाद खराब रहना की शिकायत होना एक सामान्य सी बात है| ऐसे में कुछ महिलाओं का दिल करता है कि वे कुछ खट्टा मीठा खाएं जैसे कि अचार| आमतौर पर महिलाएं यह प्रश्न करती है कि क्या हम गर्भावस्था में आम का अचार, नींबू का अचार यालहसुन का अचार आदि खा सकते हैं| क्या प्रेगनेंसी में अचार खाने से होने वाले बच्चे को फायदा होगा या नुकसान? और क्या गर्भावस्था में अचार खाना safe होता है या नहीं? जैसे प्रशन हमसे बार-बार पूछती है तो आज हम यह जानेंगे कि Pregnancy me achar  खाने के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं हिंदी में|

pregnancy me achar

क्या प्रेगनेंसी में अचार खाना ठीक होता है या नहीं| Pickles During Pregnancy safe or not?

आप सभी जानते हैं कि भारत में अचार हर घर में पाया जाता है खासकर के उत्तरी भारत के घरों में आम और नींबू का अचार पाया जाता है| इसलिए आज हम आपको प्रेगनेंसी में आम, नींबू या लहसुन के अचार के फायदे के बारे में ही बताएंगे| इसके इलावा यदि आपको किसी दूसरे अचार का इस्तेमाल करती हैं तो हमसे कमेंट में पूछ सकती हैं|  प्रेग्नेंसी में अक्सर देखा गया है कि महिलाओं का मन अचार खाने का कुछ ज्यादा ही करता है आप सीमित मात्रा में अचार खा सकती हैं| उससे प्रेगनेंसी में कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि आपको कुछ फायदे मिलेंगे| लेकिन याद रखिये केवल सिमित मात्रा में|

यदि अचार के पोषण की बात करें तो इसमें आपको कुछ कैलरीज़ मिलेंगी| इसके इलावा आपको थोड़ी मात्रा में विटामिन सी और सोडियम मिलेगा| बस आपको इतना ध्यान रखना है कि अचार को गर्भावस्था में अधिक नहीं खाना क्योंकि ऐसा करने से नुकसान भी हो सकता है जिनके बारे में हम आपको आगे के भाग में बताने जा रहे हैं|

प्रेगनेंसी में अचार खाने के फायदे, लाभ | achar benefits during pregnancy in Hindi

अचार खाने से पूरी होती है इलेक्ट्रोलाइट की कमी | pregnancy me achar se milte hain electrolytes

प्रेगनेंसी में अचार खाने से आपको पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट अच्छी मात्रा में मिलते हैं| प्रेगनेंसी में अक्सर आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है साथ ही आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास और वृद्धि के लिए इलेक्ट्रोलाइट की जरूरत पड़ती है| अचार में सोडियम, पोटेशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट पाए जाते हैं जो कि प्रेगनेंसी में होने वाली इलेक्ट्रोलाइट की कमी को दूर करने में मदद करते हैं| इसलिए सीमित मात्रा में अचार खाकर आप अपने शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को होने से रोक सकती हैं|

प्रेगनेंसी में अचार खाने के नुकसान | achar side effects during pregnancy in Hindi

आप पर और आपके होने वाले बच्चे पर पर पड़ता है विपरीत असर (साइड इफ़ेक्ट

प्रेगनेंसी में अचार खाने से आपको इलेक्ट्रोलाइट तो मिलते हैं लेकिन लिमिट से ज्यादा अचार खाने के नुकसान या साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं क्योंकि अचार में बहुत ही अधिक मात्रा में सोडियम पाया जाता है| यदि आप अचार के द्वारा सोडियम को अधिक मात्रा में ग्रहण कर लेती हैं तो इससे आप पर और आपके होने वाले बच्चे पर विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं|

अधिक सोडियम खाने से आपको डीहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है और यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है तब आपका ब्लड प्रेशर बहुत ही असामान्य रूप से बढ़ सकता है जो कि आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है| इसी प्रकार अधिक सोडियम से आपके होने वाले बच्चे पर को भी नुकसान हो सकता है एक रिसर्च में पाया गया है कि अधिक सोडियम खाने से होने वाले बच्चे की किडनी का विकास ठीक तरह से नहीं हो पाता साथ ही यदि प्रेग्नेंसी में आप अधिक सोडियम खाती है तो आपके बच्चे को भविष्य में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है|

प्रेगनेंसी में अधिक सोडियम खाने से आपका ब्लड प्रेशर बहुत अधिक बढ़ सकता है और यह बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर आपकोgestational hypertension का शिकार बना सकते हैं| जो कि एक घातक अवस्था होती है जिसमें आपको

दौरे पड़ सकते हैं

आपकी किडनी को नुकसान पहुंच सकता है

आप की रक्त वाहिनियों को नुकसान पहुंच सकता है

दिमाग में सूजन आ सकती है

आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है

आपके बच्चे को पहुंचने वाली ऑक्सीजन की सप्लाई और पोषण रुक सकती है

यदि आपको gestational hypertension की समस्या है तो आपको अपने डॉक्टर से इलाज और सलाह लेनी चाहिए और आप को जितना हो सके अपने भोजन में नमक को कम करना चाहिए| कुछ केस मेंgestational hypertension होने पर डॉक्टर आपको तुरंत डिलीवरी करवाने की सलाह दे सकता है जिससे कि प्रीमेच्योर बर्थ की समस्या उत्पन्न हो सकती है या आपके बच्चे की जान को खतरा भी हो सकते हैं| इसलिए आपको प्रेगनेंसी में अधिक नमक और अचार का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी होती है |

प्रेगनेंसी में अचार के नुकसान से बचने के लिए क्या करें? | pregnancy me achar ke side effects se bachne ke sujhav tips

यदि आप यह चाहती हैं कि आपको प्रेगनेंसी में अचार खाना है तो आपको उसके नुकसान क्या साइड इफेक्ट से बचने के लिए कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना होता है जैसे:

आपको अचार अधिक मात्रा में नहीं खाना और जब मन करे तभी खाना है रोजाना खाने की आदत नहीं डालनी|

इसके इलावा यदि आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत है तब आपको अचार का सेवन नहीं करना|

अपनी भलाई के लिए प्रेगनेंसी में अचार खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह करना ना भूलें|

अचार में नमक और तेल कम करने के लिए आप उसे धोकर भी कर सकती हैं|

तो बहनों, यह थी जानकारी प्रेगनेंसी में आचार खाने के फायदे और नुकसान के बारे में| आप हमसे अपने प्रश्न कमेंट सेक्शन में लिखकर पूछ सकती हैं| दूसरी बहनों का भला करने के लिए इस आर्टिकल को जितना भी हो सके Facebook Twitter पर शेयर करना ना भूलें| have a healthy and safe pregnancy:)

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!