Sahi Time Par Period aane ke upay aur gharelu nuskhe

कई लड़कियों और महिलाओं में अनियमित माहवारी या period सही टाइम पर न आने की एक आम समस्या होती है और इसलिए वो तनाव में आ जाती हैं। यदि आप गूगल में home remedies for irregular periods in Hindi सर्च करती हैं तो आपको लाखों परिणाम ऐसे मिलेनेगे जिन्हें आप ही की तरह पीरियड न आने या मिस होने की शिकायत होगी। मतलब आप अकेली नहीं है जिन्हें ये प्रॉब्लम हैं आप ही की तरह लाखों महिलाये इस समस्या से झूझ रही हैं इसलिए आपको tension नहीं लेनी चाहिए बल्कि उस समस्या का सही इलाज खोजना चाहिए। इस लेख में हम आपको सही समय पर period आने के ऐसे सरल उपाय और घरेलु नुस्खे बताएँगे जिनका उपयोग करके आप सही टाइम पर पीरियड ला पाएंगी और जल्दी भी। इसलिए परेशां होने की आवश्यकता नहीं बस ये लेख पूरा पढ़िए और और अपने परेशानी से मुक्ति पाइये।

remedies for irregular period

देखिये मासिक धर्म रेगुलर न होना कोई बड़ी समस्या नहीं है और ज्यादातर स्तिथियों में ऐसा होने पर लेडीज में कोई नुक्सान नहीं होता। लेकिन फिर भी अपने gynaecologist की सही सलाह ले लेना अनिवार्य होता है क्योंकि कई बार ऐसा होने के पीछे कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का भी हाथ हो सकता है।

एक और बात मासिक चक्र में अनियमितता आना तब एक नॉर्मल बात माना जाता है जब आपका पीरियड होने चालू हुआ हो या आप menopause (रजोनिवृत्ति) की आस पास हो| शुरुवती पीरियड्स अक्सर मिस हो जाते हैं और इसका कारण है hormonal imbalance और ये अनियमितता कुछ साल तक देखी जा सकती है लेकिन उसके बाद वो अपने आप ही ठीक हो जाती है|

Period Sahi Time par Na hone ke Karan

ऊपर दिए गये दो करणों के अलावा ऐसे कुछ और कारण भी होते हैं  जो की आपके पीरियड को irregular करने के लिए जिम्मेदार होते हैं  |

  • खान पान सही न होना या फिर स्वस्थ आहार या पोषण न लेने से
  • मानसिक तनाव या ज्यादा चिंता करने से
  • ज्यादा सफर करने से
  • वजन घटना या बढ़ जाना (weight loss and weight gain)
  • Hormonal imbalance होने पर
  • दवा (medicines ) या गर्भनिरोधक गोलियाँ लेने से (कुछ दवाइयाँ पीरियड को irregular कर सकती हैं)
  • स्मोकिंग, तम्बाकू, कॉफ़ी  या दुसरे प्रकार के नशे करना
  • ज्यादा एक्सरसाइज करना या एक दम सुस्ती या आलस भरा जीवन जीना
  • प्रेगनेंसी में या बच्चे के जनम के बाद या फिर गर्भपात (miscarriage ) होने पर
  • स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें जैसे लिवर रोग, मधुमेह, T. B. , anemia , I B S  आदि होने पर

इन कारणों के अलावा Polycystic ovary syndrome (PCOS)  जो की एक health problem है और इस केस में आपको अपने डॉक्टर से ट्रीटमेंट ज़रूर लेना चाहिए| ये प्राब्लम ख़राब लाइफस्टाइल के कारण होती है या फिर उन महिलाओं में जिनका वेट जयदा होता है| ये ना केवल मासिक चक्र को अनियमित करती है बल्कि बांझपन, diabetes और हार्ट प्रॉब्लम्स जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकती है| इसके अलावा थाइरोइड से जुडी समस्या, आपकी age और गुप्तांगो के रोग भी पीरियड में देरी या उसके मिस होने के लिए जिम्मेदार होते हैं| इसलिए बेहतर यही होगा की आप अपने डॉक्टर से मिलिए और एक बार उसकी एक्सपर्ट advice ले लें.

Sahi Time Par periods aane ke liye kya kare | Gharelu Upay aur Upchar | Desi Nuskhe | Home remedies for irregular period in Hindi

सही समय पर माहवारी आने के लिए नीचे कुछ  देसी नुस्खे दिए गये हैं जिन्हे अक्सर आपकी दादी, नानी, ayurvedic डॉक्टर्स या दाई माँ अनियमित पीरियड होने की स्तिथि में उपयोग करने के सलाह देते हैं| ये आप उस केस में use कर सकते हैं जब की आपकी प्राब्लम नॅचुरल या नॉर्मल हो|

Adhrak (Ginger) करे Periods Regular

अदरक में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो की आपके पीरियड में देरी या अनियमितता को दूर कर उन्हें फिर से शुरू करवाने में सहायक होते हैं| साथ ही जिंजर के औषधीय गुण मासिक चक्र के दौरान होने वाले पेट के दर्द, मरोड़ आदि होने से भी रोकते हैं| पीरियड में देरी हो या कोई और समस्या अदरक का सेवन एक रामबाण उपचार है| बस एक स्पून सुखी अदरक को या फिर अदरक की पेस्ट को एक कप पानी के साथ कुछ देर उबालिए और इसमें थोड़ी सी चीनी मिलकर दिन में ३ बार पीजिये|

दालचीनी (Cinnamon)  है असरदार

दालचीनी की प्रकर्ति या तासीर गरम होती है, साथ ही इसमें ऐसे गुण होते हैं जो की आपकी पीरियड में देर की प्राब्लम को कम करते हैं और आपको menstruation के लक्षणों से भी बचाते हैं| रिसर्च ने पता लगाया है की इसमे पाया जाने वाला hydroxychalcone  मासिक धर्म को नियमित बनाने में मदद करता है. इसे use करने के लिए सबसे आसान तरीका है की इसे अपने फुड में शामिल कीजिए| इसके अलावा आप इसे खा भी सकती हैं| अगर आयुर्वेद की माने तो आधा teaspoon दालचीनी को रोजाना रात को एक ग्लास दूध में घोल कर पीने से फ़ायदा मिलता है.

गुड़ और तिल के दाने

तिल के बीज जिन्हे इंग्लीश में sesame seeds भी कहते हैं और गुड को jaggery कहा जाता है. इन दोनो चीज़ो का कॉंबिनेशन आपके हॉर्मोनल levels को balance करके आपकी समस्या को ठीक करता है| तिल में पाए जाने वाले lignans आपके शरीर में सामान्य से अधिक पाए जाने वाले हॉर्मोन्स को बंद कर उनके प्रभाव को ख़तम करते हैं| साथ ही तिल में पाए जाने वाले Essential fatty acids हॉर्मोन्स के प्रोडक्शन को ठीक करते हैं| एक मुट्ठी तिल के दानो को भुन कर उनका powder बना लीजिए और एक स्पून गुड के पाउडर के साथ मिला दीजिए| इस मिक्सचर एक स्पून रोजाना आपने पीरियड शुरू होने के दो हफ्ते पहले से खाना शुरू कर दीजिए| गुड की तासीर गरम होती है इसलिए आप इसे खाकर आपने menstruation को नॉर्मल कर सकती हैं| लेकिन ध्यान रहे की इस नुस्खे को पीरियड के वक़्त use ना करें|

एलो वेरा करे हॉर्मोन्स सही

एलो वेरा जिसे हम हिन्दी में घृत कुमारी भी कहते हैं, में हॉर्मोन्स को सही level में रखने के गुण मोजूद होते हैं| इसके फ्रेश रस को थोड़ी मात्रा में शहद के साथ मिलकर रोजाना सुबह अपने  नाश्ते के साथ खाइये,आपके पीरियड रेग्युलर जल्दी होज़ाएँगे| लेकिन इसका भी उपयोग पीरियड्स के दौरान नही करना है|

Hara Papita

कच्चे हरे पपीते में गर्भाशय को सुन्कुंचित करने वाले गुण पाए जाते हैं और इसी कारण इसका सेवन करने से आपका पीरियड सही समय पर आने लगता है| ये मानसिक तनाव और रजोनिवृत्ति के कारण मासिक चक्र में देरी होने को सही करने में विशेष रूप से उपयोगी होता है| कचे पपीते का जूस भी आप रोजाना पी सकते हैं लेकिन मासिक धर्म के दौरान इसका उपयोग वर्जित है|

हल्दी से उपचार

एक चौथाई (1/4) teaspoon हल्दी  (turmeric) पाउडर को एक गिलास दूध में मिला लीजिये| इसके गुण बढ़ने के लिए दूध में आधा चम्मच गुड मिला लीजिये| इस solution को रोजाना पीने से आपकी स्प्रोब्लेम कुछ ही हफ़्तों में ठीक हो जाएगी और इससे आपकी सेहत और त्वचा में भी सुधर आएगा|

हल्दी एक गर्म spice है साथ ही इसमे emmenagogue गुण पाए जाते हैं जो की मासिक स्त्राव को बढ़ते हैं|  हल्दी का रेग्युलर सेवन करने से आपकी पीरियड देर से आना या मिस होने की प्राब्लम ख़तम हो जाएगी| इतना ही नही ये पीरियड के दौरान आपको दर्द और दूसरी परेशानियो से भी बचाने में हेल्प करती है|

धनिया के बीज

धनिया (coriander) में भी ऐसे गुण पाए जाते हैं जो की आप के पीरियड को शुरू करवाने में मददगार साबित होते हैं| आप फ्रेश धनिया के पत्तों का जूस रोजाना पी कर भी फ़ायदा ले सकती हैं| अगर धनिया के बीज हैं तो उन्हे 2 cup पानी के साथ तब तक उबालिए जब तक पानी आधा ना रह जाए| अब इस लिक्विड को छान कर पी लीजिए| ऐसा रोजाना कुछ हफ़्तों के लिए कीजिए|

सौंफ (Fennel seeds)

जब बात सही समय पर period ना आने की हो या उसके मिस होने की हो तब saunf एक अच्छा घरेलू उपाय/उपचार हो सकता है| सौंफ में पाई जाने वाली प्रॉपर्टीज आपके मासिक चक्र  को लाने में हेल्प करती हैं| साथ ही ये औरत की बॉडी में हॉर्मोन्स के सतर (लेवेल) को बॅलेन्स में रखने में मदद करती है| और premenstrual symptoms जैसे कमर दर्द, पेट में मरोड़ उतना आदि को शांत करने में भी हेल्प करती है|

रात को सोने से पहले दो बड़े सपून्स सौंफ के दानो को एक गिलास पानी में डुबॉके रखिए| सुबहे इस पानी को छान कर पी लीजिए| ऐसा एक महीने तक करें आपकी प्राब्लम ख़त्म हो जाएगी|

Pudina aur shahad

आयुर्वेदिक डॉक्टर्स अक्सर अनियमित मासिक धर्म की स्थिति में पुदीने और शहद का मिश्रण (मिक्स्चर) खाने की सलाह देते हैं| आपको एक स्पून पुदीना पाउडर समान मात्रा में हनी के साथ मिलकर दिन में तीन  बार कुछ हफ़्तो के लिए खाना है| इस इलाज के बाद आपके पीरियड सही टाइम पर आने शुरू हो जाएँगे.

गाजर का juice

रोजाना दिन में एक या दो बार गाजर का ताज़ा जूस पीने से आपके पीरियड देर से आने या मिस होने की प्राब्लम जड़ से ख़तम हो जाएगी| दूसरी रेमेडीज की तरह गाजर  में भी हॉनरमोनल बॅलेन्सिंग प्रॉपर्टीस पाई जाती हैं जो की आपके शरीर में हॉर्मोन्स को बॅलेन्स कर आपके MC को normal करने में मदद कारती हैं| साथ ही आइरन से भरपूर होने के कारण ये आपको खून की कमी से भी बचाती हाइन|

Note: इनके अलावा beet juice, सहजन (drumstick), fish oil, हरी पत्तेदार सब्जियां, tofu, egg, बादाम, दही , सोयाबीन, कददू के बीज, मक्की आदि को अपने आहार में शामिल करने से भी आपको फायदा होगा| आपको गन्ने का रस भी नियमित रूप से पीना चाहिए क्योंकि वो भी एक असरदार इलाज है|

पीरियड जल्दी लेन के कुछ और तरीके

  1. दिल के बीज का सेवन आपकी समसाया ख़तम कर सकता है|
  2. बरगद की जड़ की चाय बना कर पीने से भी माहवारी शुरू हो जाती है|
  3. अंगूर का जूस डेली पीने से भी फ़ायदा होता है|
  4. करेले का जूस पीने से भी पीरियड में देरी की प्राब्लम दूर होती है|
  5. parsley जूस पीने से भी पॉज़िटिव रिज़ल्ट्स देखने को मिलते हैं|
  6. मुल्ली के juice को छाछ में घोलकर पीने से भी लाभ होता है|
  7. 4 अंजीर के छोटे pieces को पानी में उबाल कर सेवन करने से भी इर्रेग्युलर पीरियड्स प्राब्लम ख़तम होती है|
  8. मेथी के दानो का सेवन करने पर आपकी दिक्कत दूर होगी|
  9. बाँस के पत्तो का काढ़ा या चाय पीने से भी इस प्राब्लम में आराम मिलता है|

Period aane ke liye Kya Kare | Yoga for Irregular Period |Yoga se Upchar

बात अगर कोई स्वास्थ से जुड़ी समस्या की हो तो योगा से आसान कोई उपाय हो ही नहीं सकता| आप योगा आसान के पर्योग से भी अपने रुके हुए पीरियड शुरू कर सकती हैं| साथ ही कुछ विशेष योगासनो के रेग्युलर अभ्यास (प्रॅक्टीस) करके पीरियड्स में गैप को दूर  कर सकती हैं |  नीचे कुछ effective आसान और उनके कुछ और फायदे दिए गये हैं जिन्हे आप पढ़ कर लाभान्वित हो सकती हैं|

  1. Trikonasana

रुके हुए मासिक स्त्राव को चालू करवाने में मदद करता है|

अंडाशय और गर्भाश्य को stimulate करने में हेल्प करता है|

  1. Vajrasana

मानसिक तनाव को दूर करता है

मूत्र सम्बन्धी रोग ठीक करने में सहायक होता है|

अंडाशय को उत्तेजीत करके periodसही समय पर लेन में मदद करता है|

  1. Tadasana

ये आपके जनन तंत्र को मजबूत बनता है तथा Menstrual hormones को सक्रिय करता है|

  1. Adho Mukhasvanasana

ये आपके uterus, ovaries और  fallopian tubes को शक्ति प्रदान करता है और मासिक स्त्राव को शुरू करवाता है|

  1. Parsvottanasana

ये आसन आपके जनन तंत्र को सही कार्य करने का बल प्रदान करवाता है और पीरियड सम्बन्धी सभी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है|

  1. Prasarita Padottasana

मासिक धर्मं से जुडी problemsको ख़तम करता है|

अंडाशय और गर्भाश्य को उत्तेजीत करता है|

कुछ जरुरी बातें | Period Regular karne ke liye ye Kare| Irregular Period Prevention Tips

  1. सबसे पहले तो अपने खान पान पर ध्यान दीजिए और हमेशा healthy, easy-to-digest मतलब सुपाचय और पोषण युक्त फुड्स ही खाने की कोशिश करें|
  2. आल्कोहॉल, तंबाकू, कॉफी, चाय आदि हानिकारक चीज़ों के सेवन से बचें|
  3. पानी खूब पिएं क्योंकि पानी से आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और उसके सभी फंक्शन सही ढंग से कार्य कर पाते हैं|
  4. गर्भनिरोधक गोली लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरुर ले लें|
  5. जल्दी पीरियड लाने का एक तरीका ये भी है की आप विटामिन सी युक्त आहार खाएँ| ये शरीर में प्रोजेसटरोन की मात्रा कम कर पीरियड को नियमित और जल्दी करने में मदद करता है|
  6. जैसे की हमने आपको ऊपर बताया की वजन बढ़ना या मोटापा भी मासिक धर्मा में अनियमित होने के लिए जिमेदार है| इसलिए आपको रोजाना एरोबिक्स और हल्की cardio exercise करके अपने मोटापे को कम करने के बारे में सोचना होगा| ये तो आप भी जानते हैं की अगर आपकी बॉडी सेहतमंद रहेगी तभी तो उसके functions जैसे पीरियड आना सही रह पाएँगे| इसलिए regular exercise रुटीन बनाइए और उसे मन से फॉलो करिए|
  7. आप योगा, मेडिटेशन और अपने डॉक्टर की मदद से अपने स्ट्रेस पर काबू पाने की कोशिश करें क्योंकि ये भी माहवारी late होने का एक मुख्य कारण है|
  8. इनटेन्स वर्काउट करने से बचिए कोनकि ऐसा करने से आपके शरीर में हॉर्मोनल बॅलेन्स बिगड़ जाता है|
  9. स्पाइसी, फ्राइड, और जंक फुड खाने  से परहेज करिए|
  10. अगर किसी कारण से आपकी माहवारी में खून ज़यादा आए तो आप डॉक्टर से पूछ कर आइरन supplements लेना ना भूलें|
  11. सही मात्रा में डार्क चॉक्लेट खाने से भी आपकी पीरियड मिस होने की दिक्कत ठीक हो सकती है|
  12. कब्ज होने से रोकने और आपनी digestive health को स्ट्रॉंग बनाने से भी आपको मदद मिलेगी|

आप ऊपर दिए गये घरेलू नुस्खे, उपचार और उपाय के साथ योगा और दूसरे टिप्स use करके अपने पीरियड को सही टाइम पर आने के लिए प्रेरित कर सकती हैं| घ्यान रहे की आप कोई भी दवा अपने डॉक्टर की सलाह के बिना लेने का कष्ट ना करें| इससे आपकी प्राब्लम सुधारने के स्थान पर बिगड़ भी सकती है|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!