Munakka khane ke fayde – Health benefits of munakka dry fruit in Hindi

मुझे आज भी याद है की मेरी दादी सर्दियों में मुझे हर दिन मुनक्का खाने के लिए दिया करती थी| वो कहती थी इससे खून बढ़ता है, मेमोरी बढ़ती है साथ ही इसे खाने से कोई बीमारी नही होती| जी हाँ, आज हम उसी मुनक्का के फायदे या शरीर को होने वाले स्वस्थ लाभ के बारे में जाँएंगे| मुनक्का को बलदाई (एनर्जेटिक) ड्राइ फ्रूट की तरह देखा जाता है जिसके प्रकर्ति या तासीर गरम होती है| इसमे बहुत सारे पोषक तत्व जैसे विटामिन C, विटामिन B कॉंप्लेक्स के और कई विटमिन्स, आइरन, ज़िंक, फॉस्फरस, मॅग्नीज़ियम, potassium, कॉपर आदि के अलावा dietary fiber, anti oxidants और प्रकर्तिक शुगर्स पाए जाते हैं| इन पोशाक तत्वो के अलावा इनमे anti aging, एंटी इनफ्लमेटरी, एंटी कॅन्सर, आल्कलाइन और मेमोरी बढ़ने वाले गुण भी पाए जाते हैं|

munakka benefits

मुन्नातका में पाया जाने वाले न्यूट्रियेंट्स और मेडिसिनल प्रॉपर्टीज के कारण ये बहुत सी हेल्थ प्रॉब्लम्स को ठीक करने में सहायक है जैसे पेट (stomach) सम्बंधी रोग जैसे कब्ज और बदहजमी, खून की कमी (anemia), याददाश्त की कमी (वीक मेमोरी), बुखार,  सेक्सुअल वीकनेस, कमज़ोरी (वीकनेस), दिल सम्बन्धी प्रॉब्लम्स, कमजोर नजर आदि| इनके अलावा इनको प्रेग्नेन्सी और रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम्स में भी इस्तेमाल किया जाता है| इतना ही नही ये कॅन्सर से बचाव में भी हमारी सुरक्षा करता है| नीचे कुछ मुनक्का ड्राइ फ्रूट्स से होने वाले health benefits दिए गये हैं|

Munakka dry Fruit khane ke Fayde | Benefits of munakka in Hindi

यहाँ मुनक्का के सेवन से होने वाले फ़ायदे दिए जा रहे हैं| यहाँ आपको पता चलेगा की ये छोटे से दिखने वाले ड्राइ फ्रूट्स कितने गुणकारी हैं|

General Health Tonic

इस ड्राइ फ्रूट में पाए जाने वाले न्यूट्रियेंट्स (पोषक तत्व) इसे आपके स्वास्थ्य के लिए एक टॉनिक बना देते हैं| ये जनरल वीकनेस को कम करता है और आपके शरीर में नयी उर्जा डालता है और इस कारण  आप healthy और स्ट्रॉंग बनते हैं| जो लोग रोजाना कुछ मुनक्का रात को दूध के साथ खाते हैं उनमें शारीरिक और मानसिक कमजोरी नही पाई जाती और वो बीमारियो के प्रति ज़यादा मजबूत होते हैं| यानी उन्हे बीमारियाँ छू भी नही सकती| साथ ही इससे शरीर की कमज़ोरी दूर होती है और बल मिलता है| इनमे उर्जा भरपूर मात्रा में होती है इसलिए ये बढ़ते हुए बच्चों और खिलाड़ियों के लिए काफ़ी अच्छा फ़ूड माना जता है|

ज़यादा वर्कलोड से, पोषण की कमी से और बुढ़ापे में अकसर कमज़ोरी होने की प्राब्लम एक आम बात है| इस कमज़ोरी को आप दूध के साथ मुनक्का खाकर दूर कर सकते हैं|

नोट:- चूँकि ये ड्राइ फ्रूट गरम होता है इसलिए सर्दियों में इसका उपयोग करना सही माना जाता है गर्मिओं (सम्मर्स) में इसे पानी में भिगो कर ही खाना चाहिए|

Anemia (खून की कमी ठीक करता है)

मुनक्का खाने से होने वाला एक फ़ायदा ये है की इसमे आइरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है और इसलिए ये नया खून बनाने में मदद करता है| आयुर्वेदिक डॉक्टर अक्सर इसे खून की कमी के रोगियों को ख़ान एके सलाह देते हैं| साँस फूलना, शरीर टूटा टूटा फील होना, चक्कर आना आदि खून की कमी के कुछ लक्षण होते हैं जो की मुनक्का के सेवन से दूर हो जाते हैं| ये हेमॉग्लोबिन और RBC के लेवल में भी बढ़ोतरी करते हैं| इतना ही नही इसमे पाया जाने वाला विटामिन सी, आइरन के अवशोषण को बढाकर  बॉडी में आइरन की कमी होने से रोकता है|

आँखों के लिए फ़ायदेमंद

इस ड्राइ फ्रूट में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सिडेंट्स आपकी आँखो को फ्री रॅडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं| साथ ही ये आपके शरीर में ब्लड सर्क्युलेशन सही कर आपकी eyes को ज़रूरी पोषण प्रदान करने में मदद करते हैं| इसे रोजाना खाने से आपको ग्लूकोमा, रतौंधी (नाइट ब्लाइंडनेस), मोतिबिंद आदि नही होता| साथ ही इसके पोशाक तत्व आपकी निगाह यानी रोशनी को तेज करते हैं|

पेट की गड़बड़ी करे दूर (no more Stomach Problems )

पेट संबंधी परेशानियाँ  जैसे कब्ज, पेट में गैस रहना, एसिडिटी, भूख की कमी, बदहज़मी और दूसरी बहुत सारी प्रॉब्लम्स को मुनक्का खा कर दूर किया जा सकता है| इतना ही नही यह पेट में हानिकारक बॅक्टीरिया को ख़तम करके आपको आंत संबंधी बीमारियो (intestinal diseases) से बचाते हैं

कब्ज या constipation में रोज रात को 10 मुनक्का दूध के साथ उबाल करके खाएँ| ध्यान रहे की इसके बीज नही खाने हैं| इसमे पाया जाने वाले फाइबर और लॅक्सेटिव (laxative) गुण आपकी कब्ज की प्राब्लम को ठीक करने में फ़ायदेमंद होते हैं|

यदि आपको भूख कम लगती है तो आप अपनी भूख को मुनक्का और काली मिर्च खा कर बढ़ा सकते हैं| ये आपके डाइजेशन को भी तेज करेगा जिससे आपकी बदहजमी ठीक होगी| इस ड्राइ फ्रूट्स के 10 नग भून लें और इनकी 10 काली मिर्च और एक या दो चुटकी सेंधा नमक डालकर पेस्ट बना लें| इस पेस्ट का डेली सेवन करने से आपकी डाइजेशन सम्बन्धी कई प्रॉब्लम्स ठीक हो जाएँगी|

अक्सर लोगों को अपने ख़ान पान के कारण acidity की प्राब्लम हो जाती है| ये acidity सीने में जलन to करती ही है साथ में बॉडी में एसिड की मात्रा को बढ़ा देती है इसे हम acidosis नाम से जानते हैं| शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स जैसे बालो का झड़ना, फोड़े फुंसी, त्वचा संबंधी रोग, हार्ट problems, दूसरे ऑर्गन्स को नुकसान, गठिया आदि होने की संभावना रहती है| मुनक्का खाने से आपको potasssium और मॅग्नीज़ियम मिलता है जो की आपकी acidity  को कम करते हैं| साथ ही इस ड्राइ फ्रूट के आल्कलाइन गुण आपके शरीर के pH लेवेल को healthy बनाए रखते हैं|

मेमोरी बढ़ाने का टोटका

कुछ बच्चों में याददाश्त कम होने के कारण वो पढ़ा हुआ जल्दी भूल जाते हैं और ऐसा बच्चों में ही नही बड़ी उमर के लोगों में भी होता है| तो यदि आप अपनी वीक मेमोरी को स्ट्रॉंग करना चाहते हैं तो इसका सबसे असरदार तरीका है की रोज रात को कुछ मुनक्का ड्राइ फ्रूट्स दूध के साथ नियमित सेवन करें|  इस फ्रूट में पाया जाने वाले potassium और विटामिन C आपकी मेमोरी लॉस होने से बचाते हैं| साथ ही दूसरे न्यूट्रियेंट्स आपकी brain cells का विकास करके आपके दिमाग़ के functions अच्छे करते हैं|

ये आपको दिमागी बीमारियों जैसे dementia और  Alzheimer’s disease से भी बचाते हैं| इसलिए ये बच्चों  और बूढ़े लोगों को रेग्युलर खाने के लिए देनी चाहिए जिससे उनका दिमाग़ हमेशा तेज बना रहे|

हड्डियाँ बनाए स्ट्रॉंग

इस ड्राइ फ्रूट में calcium और boron की अच्छी  मात्रा पाई जाती है| कॅल्षियम बोन्स के निर्माण और उनकी health को मेनटेन रखने के लिए ज़रूरी है वहीँ boron बॉडी में कॅल्षियम के अवशोषण के लिए ज़रूरी है|  जब आपको ये दोनो पोशाक तत्व मिल जाते हैं  तब आपकी हड्डियाँ (बोन्स) और joints मजबूत रहती हैं साथ ही आपको बुढ़ापे में होने वाले osteoporosis और bone लॉस से भी सुरक्षा मिलती है| इसलिए रोजाना मुनक्का का सेवन करिए और अपनी बोन्स स्ट्रॉंग बनाइए.

सेक्सुअल वीकनेस

मुनक्का को दूध में डालकर रोजाना खाने से मर्दाना कमज़ोरी, नपुंसकता, शीघ्रपतन, वीर्य की कमी, शुक्राणु के कमी दूर होती है इसके फलसवरूप आपका दाम्पत्य वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है| यही कारण है की सुहागरात यानी शादी की पहली रात को दूध में मुनक्का, केसर और बादाम डालकर दिए जाते हैं| इसे रेग्युलर खाने से आपका sexual स्टॅमिना और पवर बढ़ती है|

शराब छुड़ाने का टोटका

कुछ महिलाएँ अपने पति की शराब की आदत के कारण बहुत परेशान रहती हैं| कुछ माँ बाप भी अपने सुपुत्र या सुपुत्री की इस लत से मानसिक तनाव में रहते हैं| तो उन लोगो से हम ये कहेंगे की आप अपने पुत्र या पति का मेडिकल ट्रीटमेंट करवायें| साथ ही रोगी को खाने में रोजाना मुनक्का दें| इस ड्राइ फ्रूट को खाने से शराब के लिए तलब कम होती है| साथ ही शराब पीने वाले की मानसिक और शारीरिक कमज़ोरी दूर होती है और उसे अपनी लत छोड़ने के लिए उर्जा मिलती है| इसलिए जब भी तलब उठे तब कुछ मुनक्का खा लें| इससे आपकी बुरी आदत तो छुटेगी ही साथ ही आपका दम और स्टॅमिना भी बढ़ेगा|

कॅन्सर से सुरक्षा

मुनक्का में पाए जाने वेल एंटी ऑक्सिडेंट्स हमारे बॉडी और उसके अंगों की फ्री रॅडिकल्स से सुरक्षा कर उन्हे कॅन्सर होने की संभावना से बचाती हैं| इसलिए इन्हे रोज खा कर आप कई प्रकार के कॅन्सर्स जैसे लंग कॅन्सर, कोलन कॅन्सर, स्किन कॅन्सर आदि से अपने आपको बचा सकते हैं|

वजन बढ़ने का सरल उपाय (helps in weight gain)

यदि आप वीक/कमजोर हैं और कुछ खाया हुआ आपके शरीर को नही लग रहा और आप अपना वेट स्वस्थ तरीके से बढ़ाना चाहते/चाहती हैं तो मुनक्का का रोजाना सेवन करिए| इन्हे रोज दिन में 2 बार दूध के साथ खाइए| मुनक्का में पाए जाने वाले न्यूट्रियेंट्स आपका वेट बढ़ने में हेल्प करेंगे| साथ ही ये पोशाक तत्व उन चीज़ों के अवशोषण को भी बढ़ती हैं जो की आपकी मसल्स बिल्डिंग के लिए ज़रूरी होते हैं| इन्हे डेली खा कर  और एक अच्छी डाइट प्लान बनाकर आप हेल्ती रूप से वेट gain कर सकते हैं|

जो लोग जिम में जाकर अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी ये फ़ायदेमंद हो सकते हैं| क्योंकि इनके सेवन से आपके शरीर में उर्जा (एनर्जी) बढ़ती है जिससे आप बिना थके ज़यादा देर तक एक्सर्साइज़ कर सकते हैं और आपना fat loss कर सकते हैं|

कैम्पिंग के लिए भरोसेमंद फ़ूड

यदि आप कैंपर हैं या आप माउंटन पर हाइकिंग के लिए जाने वाले हैं तो आप आपके डाइट कीट में एक पॅकेट मुनक्का ज़रूर रख लें| ये आपको ज़रूरी एनर्जी और पोषक तत्वो की एक अच्छी dose दे सकते हैं जो की आपके मिशन में काफ़ी हेल्पफुल साबित हो सकती है|

दिल को रखे स्वस्थ

ये एक अच्छा heart healthy food भी है क्योंकि एक तो ये आपके ब्लड प्रेशर को मेनटेन करता है| दूसरा ये bile के flow को मेनटेन कर आपके शरीर में कोलेस्टरॉल के डाइजेशन को बढ़कर दिल को नुकसान पहुँचाने वाले हानिकारक कोलेस्टरॉल के लेवेल  को कम करता है| बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर और कोलेस्टरॉल लेवेल दोनो ही दिल को नुकसान पहुँचाते हैं| इसलिए डेली ये ड्राइ फ्रूट खा कर आप अपने हार्ट को स्वस्थ और स्ट्रॉंग बना सकते हैं|

दाँत करे मजबूत

इस ड्राइ फ्रूट में पाए जाने वाले photochemicals आपके दाँत को healthy रखने में हेल्प करते हैं और उन्हे cavities, decay से बचाते हैं| ये आपके मुँह में बुरे बॅक्टीरिया को ख़तम कर आपको कई सारी दाँत और गम्स प्रॉब्लम्स से सुरक्षित रखते हैं|

खून करे साफ़

आप जानते हैं की कब्ज, आपका ख़ान पान आदि से आपके खून में टॉक्सिन्स (जहरीले तत्व ) और दूसरे गंदे पदार्थ चले जाते हैं और इसके कारण आपको फोड़े फुंसी, स्किन प्रॉब्लम्स और दूरी प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है| आप अपने खून को साफ़ करने का एक घरेलू नुस्ख़ा या टोटका अपनाकर कर सकते हैं और उसके लिए आपको रात में 15 -20 मुनक्के पानी के साथ भिगो कर रखने हैं|  सुबह उठ कर उनकी पेस्ट बनाकर पानी के साथ ग्रहण कर लेना है| रोजाना ऐसा कुछ दीनो के लिए करने से आपका ब्लड प्यूरिफाइ (साफ़) हो जाएगा| साथ ही खून की मात्रा भी बढ़ेगी और आपकी स्किन भी pinkish और glowing बनेगी|

Munakka ke Nuksaan | Side effects of Eating Munakka in Hindi

हालाँकि इस ड्राइ फ्रूट्स के हज़ारों फ़ायदे हैं लेकिन कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जैसे इसका अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बड़ा सकता है, पेट खराब हो सकता है और कुछ लोगो को दस्त भी लग सकते हैं| साथ ही इनका हाइ कॅलरी लेवेल आपके वेट को बढ़ा भी सकता है| मधुमेह में इन्हे खाने से पहले अपने डॉक्टर या फिज़ीशियान की सलाह ज़रूर ले लेनी चाहिए| ध्यान रहे अति हर चीज़ की बुरी होती है फिर चाहे वो स्वास्थ्यवर्धक मुनक्का ही क्यों ना हो| इसलिए हमेशा इनका उपयोग डॉक्टर या अपने डाइयेटेशियन की सलाह के बाद की करना समझदारी होगी|

Munakka khane ke kuch aur swasthya Labh| Munakka Medicinal Uses| Additional Remedies and Health Benefits in Hindi

  • रोजाना सुबहे पानी में भिगो कर रखे मुनक्के खाने से चक्कर आना और बार बार नकसीर फूटने की समस्या में लाभ होता है|
  • इनके सेवन से बुखार और कमर दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है|
  • इनका सेवन अस्थमा और चिकुनगुनिया में भी फायदेमंद माना जाता है|
  • सर्दी और जुखाम ( cold and flu) के साथ यदि हल्का बुखार है तो  5 भिगोए हुए बादाम, 10 munakka और  10 कलि मिर्च को एक साथ पीसकर पेस्ट बना लें| इन्हें रात को थोड़े से मक्खन के साथ मिलकर का लीजिये और ऊपर से एक गिलास गरम दूध पी कर अपने आपको अच्छी तरह कम्बल में लपेटकर सो जाइये|
  • बच्चों का बिस्तर गिला करना यानि bed wetting का एक आसन घरेलु उपाय या इलाज ये है की अपने बच्चे को 2 मुनक्का और एक कलि मिर्च सोने से पहले दे दें| ऐसा एक हफ्ते तक करने से बिस्तर पर पेशाब करने की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी|
  • खाँसी के समस्या रोकने के लिए एक टोटका ये है की आप 5 मुनक्का भुन लें फिर इनमें तोड़ा सा काली मिर्च पाउडर मिलकर इन्हे चूसें और खाएँ| इससे खाँसी रुक जाएगी और खराब गला ठीक हो जाएगा|
  • पाइल्स यानी बवासीर में भी पानी में भीगे हुए मुनक्के खाना लाभप्रद सिद्ध होता है|

हमने अपनी पूरी कोशिश की है की आपको मुनक्का के फायदे, health benefits और नुकसान आदि की इन्फो देकर आपका ज्ञान बढ़ायें| बस हम एक बात कहेंगे की यदि आपको कोई health problem है और आप इस ड्राइ फ्रूट को उसे ठीक करने के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इस केस में आप पहले अपने डॉक्टर के सलाह ज़रूर ले लें|

अपने सुखाव और प्रशन हमे कॉंटॅक्ट फॉर्म या email में लिख कर भेज दें| आपकी सेवा में तत्पर hindilookup.in टीम की और से आपका धन्यवाद|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!