प्रेगनेंसी में पीरियड जैसी ब्लीडिंग होने के कारण – गर्भावस्था में पीरियड आता है या नहीं जानिये

आज हम यहाँ ये जानेंगे की प्रेगनेंसी यानि गर्भवस्था के दौरान पीरियड जैसी ब्लीडिंग होना पॉसिबल है या नहीं| कब प्रेगनेंसी में पीरियड जैसी ब्लीडिंग आना सामान्य बात होती है और कब आपको चिंता करनी चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए|

क्या प्रेगनेंसी में पीरियड आता है या नहीं? Period during pregnancy possible or not?

do you bleed during pregnancy?

जब महिला प्रेग्नेंट होती है तब उसका दिमाग अंडाशय को यह सिग्नल भेजता है कि अंडे का निर्माण बंद कर दिया जाए | इसके अलावा आपका शरीर प्रेगनेंसी में जरूरी हार्मोन के निर्माण में जुट जाता है | क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान आपका ओवुलेशन बंद हो जाता है इसलिए इस दौरान आपको पीरियड नहीं आता लेकिन कुछ स्थितियों में ऐसा होता है कि गर्भवती महिला प्रेगनेंसी में पीरियड जैसी ब्लीडिंग देखकर डर जाती है और उसके मन में एक ही प्रश्न उठता है की प्रेगनेंसी के दौरान पीरियड आता है या नहीं? यदि आपका भी प्रश्न यह है कि गर्भावस्था के दौरान माहवारी होती है या नहीं तो इसका उत्तर होगा – नहीं| लेकिन कुछ cases मैं प्रेगनेंसी के दौरान पीरियड य पीरियड जैसी ब्लीडिंग हो सकती है और उसके पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं चलिए जानते हैं वह कौन से reasons फिर जिनके कारण आपको प्रेगनेंसी में पीरियड जैसी ब्लीडिंग हो सकती है|

प्रेगनेंसी में पीरियड आने के कारण | Pregnancy me period aane ke reasons | गर्भावस्था में माहवारी होने के कारण

प्रेगनेंसी के दौरान पीरियड का आना | गर्भावस्था में माहवारी आना

प्रेगनेंसी या गर्भावस्था के दौरान पीरियड आना पॉसिबल नहीं होता लेकिन कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान पीरियड आ सकता है खासकर जब उनका प्रेग्नेंसी का पहला महीना हो| ऐसा तब होता है जब आप पीरियड की डेट के आस पास प्रेग्नेंट हो और ऐसा होना एक सामान्य बात होती है| जिसके बारे में आपको चिंता नहीं लेनी चाहिए| यदि आपके मन में कोई भी परेशानी हो तो अपने डॉक्टर से इस बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं|

प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग का कारण Implantation Bleeding | Spotting during pregnancy in Hindi

प्रेगनेंसी के दौरान पीरियड जैसी ब्लीडिंग होने का कारण होता है निषेचित अंडे का गर्भाशय की दीवार से जुड़ना यानी कि इंप्लांटेशन होना | आमतौर पर इस दौरान जो ब्लीडिंग होती है वह पीरियड से कम दिनों तक चलती है और बहुत हल्की होती है जिससे की आप पीरियड और इंप्लांटेशन ब्लीडिंग में अंतर कर सकते हैं|

गर्भावस्था में माहवारी हाने का कारण हो सकता है हार्मोनल बदलाव | hormonal changes during pregnancy

प्रेगनेंसी के दौरान पीरियड की तरह दिखने वाली ब्लीडिंग होने के पीछे का कारण हारमोंस में बदलाव होना भी हो सकता है| प्रेगनेंसी की शुरुआत में ऐसा होना एक सामान्य बात होती है क्योंकि प्रेगनेंसी में आपके शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसके कारण गर्भावस्था में हल्की ब्लीडिंग हो सकती है और जिसे अक्सर पीरियड समझ लिया जाता है|

Ectopic Pregnancy के कारण भी होती है प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग

प्रेगनेंसी के दौरान Ectopic Pregnancy की समस्या होने से भी आपको ब्लीडिंग  देखने को मिल सकती है| Ectopic Pregnancy होना एक सीरियस कंडीशन होती है और यह तब होती है जब आपका भ्रूण गर्भाशय को छोड़कर कहीं और जुड़ जाता है जैसे fallopian tubes में| Ectopic Pregnancy का यदि सही समय पर इलाज ना करवाया जाए तो आपके अंगों को नुकसान हो सकते हैं या यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है| Ectopic Pregnancy की पहचान का एक तरीका होता है और वह यह है कि ऐसा होने पर आपको पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होने के साथ ब्लीडिंग भी होती है| यदि आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे तो अपने डॉक्टर के पास तुरंत चले जाएं|

Pregnancy me blood aane ka karan hota hai Miscarriage

प्रेगनेंसी के दौरान पीरियड जैसा खून आने का करण होता है मिसकैरेज यानी गर्भपात होना जो की प्रेगनेंसी के पहले, दूसरे या तीसरे महीने मैं कभी भी हो सकता है |  इस  स्थिति में महिला को पीरियड जैसी ब्लीडिंग होती है और पेट में दर्द रहता है|  इसलिए यदि आप प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में है और आप को ऐसे लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर के पास चले जाएं|

Placenta की समस्या होने से भी होती है प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग

प्लेसेंटा यानी गर्भनाल बच्चे को मां से जोड़े रखने का कार्य करती है इसका मुख्य कारण होते हैं बच्चे को पोषण और ऑक्सीजन प्रदान करना और बच्चे द्वारा उत्सर्जित पदार्थों का उत्सर्जन करना| यदि प्लेसेंटा में कोई गड़बड़ी हो जाए तो भी प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग देखने को मिल सकती है | आमतौर पर दो प्रकार की गड़बड़ी प्लेसेंटा में होने को मिलती है पहली होती है यदि प्लेसेंटा गर्भाशय की दीवार के निचले सिर पर जुड़ जाती है और दूसरा कारण होता है जब प्लेसेंटा गर्भाशय से अलग हो जाती है यह दोनों ही स्स्थितियां घातक होती है जिसमें आपको तुरंत डॉक्टरी इलाज लेना होता है|

आपको जवाब मिल गया होगा कि प्रेगनेंसी मैं पीरियड आने के क्या कारण हो सकते हैं या  गर्भावस्था के दौरान पीरियड जैसी ब्लीडिंग होने के पीछे क्या रीजन होते हैं| इनमें से कुछ कारण सामान्य होते हैं और कुछ खतरनाक| इसलिए यदि प्रेग्नेंसी के दौरान आपको किसी भी प्रकार की बिल्डिंग देखने को मिले तो अपने डॉक्टर के पास जाकर उसकी जांच करवाएं ताकि यदि आपको किसी गंभीर समस्या के कारण ब्लीडिंग हुई है तो उसका समय रहते सही इलाज हो सके और आप और आपकी प्रेगनेंसी स्वस्थ रहे|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Leave a Comment

Don`t copy text!