प्रेगनेंसी टेस्ट नेगेटिव है पर पीरियड एक, दो या तीन महीने से नहीं हो रहा क्या करना चाहिए?

0

Pregnancy test negative but no period or miss period for one, two or three months  in Hindi.

ऐसा कई बार हो सकता है की प्रेगनेंसी टेस्ट जो आपने किया है वह नेगेटिव है या बार-बार नेगेटिव  रिजल्ट आने के बाद भी आपको पीरियड नहीं हो रहा| प्रेगनेंसी टेस्ट नेगेटिव होने के बाद भी पीरियड एक 2 या 3 महीने ना आना किसी भी लड़की या महिला के लिए चिंता का विषय हो सकता है| प्रेगनेंसी टेस्ट नेगेटिव होने पर माहवारी यह पीरियड मिस यह लेट होने के पीछे कोई कारण हो सकते हैं पीरियड यदि 1 महीने लेट है तो अक्सर ऐसा होना बड़ी बात नहीं होती लेकिन यदि पीरियड 2 या 3 महीने लगातार मिस हो गया है तो आपको डॉक्टर से ही जरूर मिलना चाहिए क्योंकि ऐसा होने के पीछे कोई सीरियस प्रॉब्लम भी हो सकती है|

See also  Unwanted 72 के बाद पीरियड ना आना या लेट होना – period delay due to ipill or unwanted 72

 


pregnancy test negative par baar baar period miss hona reasonsप्रेगनेंसी  टेस्ट नेगेटिव के बाद पीरियड ना आना के कारण | Miss or no period after negative pregnancy test reasons or causes in Hindi

loading...

कभी कभी ऐसा होता है कि आप प्रेगनेंसी टेस्ट करते हैं टेस्ट का रिजल्ट नेगेटिव आता है तो ऐसा आपके शरीर में HCG नाम की प्रेगनेंसी हार्मोन की कमी के कारण हो सकता है ऐसा तब होता है जब आप प्रेगनेंसी टेस्ट समय से पूर्व कर लेते हैं या जब आपका गर्भधारण पीरियड की डेट के आस पास होता है|  इसलिए प्रेगनेंसी टेस्ट क सही रिजल्ट पाने के लिए आपको पीरियड मिस होने की डेट के कुछ दिन बाद रुक कर फिर से प्रेगनेंसी टेस्ट लेकिन यदि आपका टेस्ट का रिजल्ट हर बार या बार- बहर नेगेटिव आ रहा है और आपका पहला और दूसरा पीरियड मिस हो जाए तो अपने डॉक्टर से आपको जरूर मिलना चाहिए ताकि पीरियड मिस होने के सही कारण का पता चल सके|

Test negative ke baad bhi period नहीं आ रहा की वजह हो सकती है Ectopic Pregnancy | no period after one line in pregnancy test reason Ectopic Pregnancy

कई बार एक्टोपिक प्रेगनेंसी होने पर भी नेगेटिव प्रेगनेंसी टेस्ट आ सकता है इसलिए यदि आपको पीरियड मिस होने के साथ पेट के निचले हिस्से में या एक तरफ तेज दर्द, चक्कर आना, ब्लीडिंग होना, जी मिचलाना या उल्टी होना आदि जैसे लक्षण दिखाई दे तो तुरंत आपको डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए|

Pregnancy test negative ke baad period miss hona – aapka lifestyle kaise hai?

ऐसे कई कारण होते हैं जो कि आप के पीरियड को प्रभावित कर सकते हैं जैसे अधिक तनाव लेना या शरीर में पोषण की कमी या लिमिट से अधिक चाय कॉफी का सेवन करना आदि के इलावा नींद की कमी, जरूरत से अधिक काम या अधिक एक्सरसाइज करना जैसे मानसिक और शारीरिक कारण भी पीरियड के मिस या लेट होने के पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं|

See also  Period se pehle pregnancy test kab karna chahiye – pregnancy jaanne ke liye test ka sahi samay konsa hota hai

स्तनपान के कारण भी हो सकता है पीरियड मिस | 11 days no period after pregnancy test reason

स्तनपान करवाने वाली वाली महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोन के लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण पीरियड मिस या लेट हो सकता है| यदि आप स्तनपान करवाने वाली महिला है तो हो सकता है कि प्रेगनेंसी टेस्ट का परिणाम आपको सही न मिले इसलिए सही रिजल्ट के लिए आपको डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए|

पीरियड ना आने का कारण हो सकता है कोई रोग या रोग के लिए ली जाने वाली दवाइयां

यदि महिला को PCOS या थायराइड जैसी प्रॉब्लम है तो ऐसी महिलाओं में अक्सर पीरियड मिस या लेट होना आम बात होती है| इसके अलावा यदि मीनोपॉज समय से पहले शुरू हो जाता है तो भी आपका पीरियड में समस्या आ सकती है ऐसा अक्सर बड़ी उम्र में पप्रेगनेंसी के लिए try कर रही महिलाओं के साथ होता है| इसलिए यदि आपको 3 महीने तक पीरियड ना आए तो आपको अपनी जांच डॉक्टर से करवा लेनी चाहिए||

इसके अलावा कुछ महिलाओं में किसी रोग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाई जैसे ब्लड प्रेशर या एलर्जी की दवाई के प्रभाव के कारण भी पीरियड न आने की प्रॉब्लम हो सकती है|

preganews टेस्ट नेगेटिव पर पीरियड मिस होने का reason होता है सही समय पर टेस्ट न करना

प्रेगनेंसी टेस्ट किट का सही रिजल्ट पाने के लिए आपको जरूरी होता है कि आप सही समय पर टेस्ट करें यानी पीरियड की डेट मिस होने के कम से कम 9 दिन बाद आपको टेस्ट करना चाहिए| यदि रिजल्ट नेगेटिव आ रहा है उसके एक हफ्ते बाद फिर से टेस्ट कर लेना चाहिए और यदि फिर से टेस्ट का रिजल्ट नेगेटिव आता है तो डॉक्टर से जांच करवाकर यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए की पीरियड ना आने की असली वजह क्या है|

See also  क्या पीरियड में सेक्स करने से प्रेगनेंसी होने के चांस हो सकते हैं

प्रेगनेंसी टेस्ट नेगेटिव होने के बाद भी पीरियड ना आ रहा हो पीछे कई कारण हो सकते हैं जो कि छोटे हो सकते हैं या बड़े भी | यदि आपको पीरियड 2 या 3 महीने से मिस हो रहा हो तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जाकर जांच करवाएं ताकि पीरियड मिस होने का असली reason पता लग सके| इसके अलावा एक से अधिक बच्चों के साथ गर्भधारण करने की स्तिथि में भी टेस्ट नेगेटिव आ सकता है या फिर प्रेग्नन्य टेस्ट kit के खराब होने से या फिर सही तरह से टेस्ट करने के निर्देशों का पालन न करने से| इसलिए कारण कोई भी हो आपको डॉक्टर से एक बार जरुर मिल लेना चाहिए|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

loading...