पानी पीने के फायदे (पूरा लेख) – health benefits of drinking water

क्या आप जानते हैं की हमारा शरीर 75 से 78 प्रतिशत सिर्फ़ पानी है ? पानी के बिना जीवन हो ही नही सकता इस लिए कहा जाता है की “जल ही जीवन है”|  जल शरीर  में होने वाली हर क्रिया के लिए ज़रूरी होता है जैसे पाचन, पोशाक तत्वो को शरीर की हर कोशिका तक ले जाना, बॉडी में खून का निर्माण, शरीर में उर्जा का उत्पादन आदि| कुल मिलकर, शरीर में ऐसी कोई क्रिया नही जिसमें पानी ज़रूरी ना हो| वॉटर एक प्रकार का हाइवे है माध्यम से हमारे शरीर के सेल्स और अंगों के बीच में पोषक तत्वों और वेस्ट  प्रॉडक्ट्स का आदान प्रदान होता है| पानी एक messenger भी है जो की पोशाक पदार्थों को शरीर के सभी सेल्स और टिश्यूस तक ले जाता है तथा हानिकारक पदार्थों को पेशाब और पसीने के रूप में बॉडी से बाहर कर देता है|

pani ke fayde

water शरीर में एक अच्छे cleanser (सफाई करने वाला), शॉक अब्ज़ॉरबर (आघात अवशोषक) और lubricator की तरह कार्य करता है जैसे की गर्भ में पाया जाने वाला आम्नियोटिक फ्लूइड जो की गर्भ में फीटस (भ्रूण) की बाहरी झटकों  और दबाव से सुरक्षा करता है. जोड़ों (जायंट्स) में पाया जाने वाला fluid पानी से बना होता है जो की जोड़ों को लचक देता है ओर उनकी गति को आसान बनता है| इसी प्रकार आँखों में पाए जाने वाले आँसू आँखों को सूखने से बचाते हैं और आँखों की सफाई (क्लीनिंग) में मदद करते हैं|

शरीर में पानी की कमी या वॉटर लॉस या डीहाइड्रेशन कई कारणों से होता है जैसे साँस लेना, मूत्र द्वारा , पसीने (sweating) से तथा कुछ दूसरे कारकों द्वारा जैसे खाँसी, तेज सांस लेना, बुखार, नाक बहना, मल त्याग आदि के द्वारा| बॉडी के सभी functions को बनाए रखने के लिए पानी की आपूर्ति करते रहना बहुत ही ज़रूरी होता है| इसलिए आप भरपूर मात्रा में जल पीते रहे और अपने आपको हमेशा हाइड्रेटेड रखें|

पानी पीने के फायदे कई हैं कुछ आप जान चुके हैं और कुछ नीचे दिए गये फायदों में जानने वाले  हैं| तो आइए जानते हैं health benefits of drinking water in Hindi विस्तार में|

पानी पीने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits)

डीहाइड्रेशन यानि निर्जलीकरण से बचाव

शरीर में पानी की कमी exercise, खेल कूद, बुखार आदि कई कारणों से होती है तथा इस कमी के कारण शरीर में कई लक्षण देखने को मिलते हैं जैसे मुँह सूखना (dry mouth), चक्कर आना (vertigo), खड़े होने पर सर घूम जाना, आँखो की आगे अंधेरा छा जाना, सर दर्द (headache). muscle cramps, बहुत कमजोरी फील करना (fatigue) आदि| इन स्थितियों में रोगी को तुरंत electrolyte युक्त पानी पीने को देना चाहिए| नमक मिला नींबू पानी, नारियल पानी आदि भी बहुत सहायक माने जाते हैं| इसके अलावा गाँव में छाछ ( नमकीन लस्सी) देकर भी डीहाइड्रेशन का इलाज किया जाता है|

इनके अलावा पेशाब का पीला होना, थूक का गाढ़ा होना (thick saliva), confusion आदि  और कुछ लोगों में दिल की धड़कन बढ़ जाती है, ब्लड प्रेशर लो हो जाता है तथा खड़े रहने पर चक्कर आने लगते हैं|  पानी की कमी के कुछ घातक परिणाम भी हो सकते हैं जैसे साँस का कम या भारी होना, उल्टी, बहुत जयादा बॉडी टेंपरेचर, बेहोशी (fainting)| यदि आपको या आपके परिचित को ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं तो मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए और जल्द उपचार दिलवाना चाहिए|

अप जानते हैं की सुरक्षा ही बचाव है इसलिए इन सभी प्रॉब्लम्स को होने से पहले ही अपने आपको हाइड्रेटेड रख कर रोका जा सकता है और इसके लिए समय समय पर पानी का सेवन करते रहना चाहिए|

सबसे अच्छा बॉडी कूलिंग एजेंट

पानी दुनिया का सबसे अच्छा बॉडी कूलिंग एजेंट है यानि शरीर की गर्मी हटाकर उसे तुरंत ठंडक प्रदान करने वाला या यूँ भी कह सकते हैं की पानी बॉडी की गर्मी को कम करता है और उसके तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है| शरीर में गर्मी बढ़ने के कई परिणाम हो सकते हैं जैसे मूह में छाले, फोड़े फुंसीपेशाब में जलन, चक्कर आना आदि| पानी ना केवल शरीर को ठंडा रखता है बल्कि उसे कार्यवान बनाए रखने में भी सहायता करता है|

त्वचा पर पाया जाने वाला पानी वाष्पीकृत (evaporate) होकर अंदर के तापमान को कम करता है| जिससे बॉडी ठंडी और उर्जावान (एनर्जेटिक) बनी रहती है और आपको एक्सर्साइज़ या दूसरे मेहनत वाले काम करने में कोई परेशानी नही होती|

थकान का रामबाण इलाज

शरीर में जब पानी की कमी होती है तब थकान, शरीर का टूटा-टूटा सा होना, बेचेनी, जल्दी थकावट महसूस होना, स्टॅमिना गिर जाना और बॉडी में दर्द सबसे पहले लक्षण (सिंप्टम्स) होते हैं| जब शरीर में जल कम होता है तो खून में गाढ़ापन आ जाता है, जिससे दिल को उसे पूरे शरीर में पंप करने के लिए ज़यादा मेहनत करनी पड़ती है और बॉडी के दुसरे अंग भी धीमे पड़ जाते हैं क्योंकि उन्हे ऑक्सिजन युक्त ब्लड पर्याप्त मात्रा में नही मिल पाता| इसलिए इन सभी प्रॉब्लम्स को रोकने के लिए और शरीर को एक दम फिट रखने के लिए निरंतर जल पीते रहना चाहिए|

दिमाग रहे खुश – मूड रहे अच्छा

आप जानते हाइन की आपके दिमाग़ को शै ढंग से कारया करने के लिए ऑक्सिजन और पोषक पदार्थों  की ज़रूरत होती है| जब शरीर में जल की अधिकता होगी तो ऑक्सिजन और पोषक पदार्थ आसानी से आपके दिमाग तक पहुँच पाएँगे और इसके फलस्वरूप आपका दिमाग़ खुश और सेहतमंद रहेगा और आपका मूड भी अच्छा रहेगा| इसके विपरीत पानी की कमी से मूड खराब होना, डिप्रेशन, और दूसरी दमाग सम्बन्धी प्रॉब्लम्स होने की संभावना रहती है|

ADHD और ADD में लाभकारी – ये दोनों प्रॉब्लम्स दिमाग से सम्बंधित होती हैं जिनके होने का एक कारण डीहाइड्रेशन भी होता है| अगर जन्म से पहले माँ की बॉडी में पानी कम होगा तो जन्म के बाद बच्चा अक्सर डीहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है और इसके फलसवरूप उसमें ADHD और ADD होने की संभावना बढ़ जाएगी| इसलिए सभी गर्भवती माताओं को हमारी सलाह है की अपने आपको हाइड्रेटेड रखे और यदि आपका बच्चा इन प्रॉब्लम्स का शिकार है तो उसे अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें|

डिप्रेशन का आसान उपाय- क्या आप जानते हैं की कम पानी पीने से डिप्रेशन की समसाया अधिक होती है? तो आइए जानते हैं की पानी केसे करता है डिप्रेशन के इलाज में मदद|

बॉडी में tryptophan नामक एक अमीनो एसिड पाया जाता है जो की शरीर में नामक और mood को संतुलन में रखने में मदद करता है|ये अमीनो एसिड शरीर में serotonin, tryptamine, melatonin, और indolamine केमिकल्स में परवर्तित होता है जो की दिमाग को सही ढंग से कार्य करने के लिए बहुत ही जरुरी होते हैं| सही brain functions होंगे तो डिप्रेशन, मानसिक तनाव, चिंता आदि प्रॉब्लम्स दूर रहेंगी| डीहाइड्रेशन के दौरान tryptophan लिवर में टूट जाता है और मस्तिष्क को ज़रूरी केमिकल नही मिल पाते इसलिए आपको अक्साद और दूसरी मूड सम्बंधित प्रॉब्लम्स झेलनी पड़ती हैं| इसलिए जरुरी है की आप ढेर सारा पानी रोज पीयें|

टिप: कैसे जाने पानी की कमी?

इसका उत्तर है की आप अपने पेशाब का कलर टेस्ट कीजिए अगर वो पीला है तो मतलब आपको तुरंत जल पीना चाहिए|

सरदर्द और migraine का आसान घरेलू उपाय

यदि आपके सिर में दर्द  है या आपको migraineकी शिकायत है तो इसका सबसे आसान इलाज है की आप नियमित पानी पीते रहे| आपको ये भी पता होगा की हॅंगओवर रिलेटेड headache में जल पीने से जल्दी आराम मिलता है| हाल में ही की गयी रिसर्च के अनुसार- जो लोग ठीक ढंग से पानी पीते हैं उनमें migraineअटॅक और सरदर्द की समस्या कम पाई जाती है|

पेट और पाचन को रखे दुरुस्त (healthy digestion)

पानी एक अच्छा cleanser है जो हमारी आँतों की सफाई करता है तथा विषैले तत्वों को बाहर का रास्ता दिखता है| ये पेट सम्बन्धी परेशानियां जैसे गैस, कॉन्स्टिपेशन (क़ब्ज़), अपचन, बदहजमी आदि की को दूर करने में मदद करता है जिससे आपको पाचन संबंधी प्रॉब्लम्स जैसे गॅस होना, पेट में दर्द, क़ब्ज़ आदि का सामना नही करना पड़ता| ये आपके ना केवल डाइजेशन को तेज करता है बल्कि आपकी मेटबॉलिज़म को भी बढ़ने में मदद करता है जिससे आपका शरीर फिट रहता है ओर उसे बराबर मात्रा में पोषक पदार्थ मिलते रहते हैं जिसके कारण मोटापे की समस्या आपसे दूर रहती है और शरीर का विकास अच्छे से होता है| गरम नींबू वाले पानी का सेवन पाचन और पेट के लिए विशेष रूप से फयदेमंद होता है|

क़ब्ज़ या कॉन्स्टिपेशन पानी के कमी से होने वाली एक मुख्य समस्या है जिसे आप निरंतर जल पीकर दूर रख सकते हैं| नींबू पानी का प्रयोग तथा isabgol वाले जल का प्रयोग , फ्रूट और वेजिटेबल्स juice आदि का उपयोग करके आप कब्जियत से निजात पा सकते हैं|

वजन कम करने में सहायक

क्या आप जानते हैं की पानी दुनिया का सबसे अच्छा ज़ीरो कॅलरी फ़ूड है? यानी इसमें कोई भी कॅलरी नही होती अतः इसका उपयोग आप अपने वेट को घटाने में कर सकते हैं| कैसे? बस खाने से आधा घंटा पहले एक या दो गिलास पानी पी लीजिए|  जिससे ये होगा की आपका पेट पानी से भर जाएगा और आपकी भूख कम होज़ायगी और आप कम खाना या कैलोरीज ग्रहण कर पाएँगे|

जल आपकी मेटबॉलिज़म को भी तेज करता है और उसके कारण आपके शरीर में fat तेज़ी से बर्न होता है और आप पतले होने में कामयाब होते हैं|

ध्यान रखिए:- alcohol और सोडा ड्रिंक्स (कोला) में बहुत अधिक कैलोरीज होते हैं इसलिए इनका प्रयोग कभी मत कीजिए| साथ ही ये ड्रिंक्स डीहाइड्रेशन के लिए भी ज़िम्मेदार होते हैं|

नोट:- खाने के तुरंत बाद पानी कभी नही पीना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है की जो लोग ऐसा करते हैं उनकी तोंद (टमी) जल्दी निकलती है| इसका कारण ये है की खाने के तुरंत बाद पानी पीने से  पाचन में बाधा पड़ती है जिससे पाचन ढंग से नही हो पता और खाना वसा के रूप में स्टोर हो जाता है| पाचन को अच्छा करने के लिए भोजन के 2 घंटे बाद ही जल ग्रहण करें|

Body detoxification या cleansing

पानी बॉडी की साफ़ सफाई (cleansing) या detoxify (विषैले तत्वों को बहार करना) करने में भी सहायता करता है यानी शरीर में पाए जाने वाले हानिकारक पदार्थों, विषैले तत्वों  को शरीर से बाहर पसीने और पेशाब के रूप में करता है|

ये गुर्दे को सॉफ रखने में भी मदद करता है तथा नियमित पानी पीने से आप पथरी (किड्नी स्टोन) और दूसरी गुर्दे की बीमारियों से बचे रहते हैं|

जल आपके खून को बढाता है और उसे साफ़ बनाए रखता है| इससे आपको खून दूषित खून से होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलती है|

लू लगने से बचाव और घरेलू इलाज

लू लगने को इंग्लीश में हीट स्ट्रोक कहते हैं| Heat stroke गर्मी के दिनों में होने वाली एक बहुत आम सी समस्या है| लेकिन इसके परिणाम घातक भी हो सकते हैं| आपने सुना होगा की हर साल कई लोग लू लगने से मरे जाते हैं| ये समस्या शरीर में गर्मी बढ़ने और निर्जलीकरण के कारण होती है| इसलिए आपको चाहिए की आप गर्मियों के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें| नींबू पानी (शिकंजी), ईमली का पानी इस प्राब्लम से बचाने में विशेष रूप से लाभकारी मने जाते हैं| इसलिए कही भी बाहर जाने से पहले  नींबू पानी, ईमली पानी या आम का पन्ना पीयें  और बाहर से आने के कुछ देर बाद भी पानी का सेवन करें| यदि आपको लू लगी हो और आपको तेज सरदर्द, उल्टी या बुखार जैसे लक्षण नज़र आयें तो फॉरन अपने डॉक्टर के पास जायें और जल्द ट्रीटमेंट लें| इलाज में देरी करना कभी कभी जान लेवा भी हो सकता है|

Muscles और Joints को रखे स्वस्थ

पानी की कमी आपकी मांसपेशियों और जोड़ों की सेहत पर भी बुरा असर डालती है| मसल्स पुल होना, मसल्स में दर्द, स्प्रेन (मोच) , bainthe आना, जोड़ो में दर्द और उनके हिलने डुलने में परेशानी आदि कुछ डीहाइड्रेशन से सम्बंधित प्रॉब्लम्स हैं| इनसे बचने के लिए शरीर को पानी से full रखिए|

Acidity (सीने में जलन) और हार्ट बर्न का अचूक इलाज

acidity या हार्ट बर्न या सीने में जलन कुछ भी कहें बात हो एक ही है और ये प्राब्लम होती है पेट में एसिड की अधिकता के कारण.| पानी एक अच्छा आसिड neutraliser है जो हमारे पेट में पाए जाने वाले अम्ल को डाइल्यूट करता है और हमे असिडिटी जैसी प्राब्लम से बचाता है| इसलिए acidity का सबसे आसान इलाज यही है की आप खूब पानी पीयें| अगर फिर भी आपको इस प्राब्लम से छुटकारा नही मिलता तो एक गिलास पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा या खाने का सोडा या मीठा सोडा डाल लीजिए और फिर पी लीजिये| इस देसी नुस्खे से आपको तुरंत आराम मिलेगा|

पानी के त्वचा, बाल और सुन्दरता को होने वाले फायदे| Water benefits for skin , hair and beauty in Hindi

जल एक बहुत ही अच्छा ब्यूटी इंग्रीडियेंट है आप इस भाग में जानेगे की पानी कैसे बढ़ा सकता है आपकी सुन्दरता वो भी कोई केमिकल बेस्ड प्रॉडक्ट खरीदे बिना| तो आइए जानते हैं पानी के beauty benefits के बारे में|

आपको देखने में किशमिश अच्छी लगती है या गोल मटोल चमकीला अंगूर? ठीक उसी प्रकार पानी की कमी होने पर आपकी त्वचा रूखी सुखी और बेजान बन जाती है और आप अपना नॅचुरल ग्लो खो देते हैं| साथ में निर्जलीकृत और रुखी सुखी त्वचा दिखने में dull होती है और समय के साथ वो काली भी पड़ती जाती है| इतना ही नही प्रॉब्लम्स जैसे dark patchy skin, sunburn, ब्लॅक मार्क्स, पिंपल्स, आक्नी आदि भी पानी की कमी के कारण होने वाली कुछ समस्याएँ हैं| जो लोग जल का सेवन कम करते हैं वो असल में जल्दी ageing का शिकार होते हैं और इसके मुख्य लक्षण हैं चेहरे और बाकी बॉडी पर झुर्रियां और झाईयां पड़ जाना|

आप ये सभी समस्याएँ सिर्फ़ एक नुस्खे से दूर कर सकते हाइन और वो है रोजाना ढेर सारा पानी पीना| हाइड्रेटेड स्किन moisturize , ग्लोयिंग, कोमल और देखने में स्वस्थ होती है| तो जो लोग ग्लोयिंग स्किन नॅचुरली पाना चाहते हैं उन्हे पानी अपनी डाइयेट प्लान में शामिल करना चाहिए| ये आपको देगा चमकती दमकती गोरी त्वचा अंदर से|

आपनी त्वचा से पानी की कमी को रोकने के लिए आप अच्छे मॉइस्चराइजर या तेल जैसे कोकनट आयिल, बादाम का तेल या ऑलिव आयल का उपयोग करके कर सकते हैं| ये स्किन पर सुरक्षा आवरण बना देंगे इसलिए हवा और सूर्य आपकी स्किन को बाहर से निर्जलीकृत नही कर पाएँगे|

इतना ही नही पानी आपकी स्किन पर होने वाले acne, पिंपल्स, black heads , whiteheads , फोड़ा (बाल तोड़) आदि समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है|

इसी प्रकार कम पानी पीने से आपके बाल और scalp पर भी असर पड़ता है और आपको ड्राइ scalp, dandruff , रूखे सूखे बेजान और दो मुहे बाल, हेड पिंपल्स आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है| पानी एक अच्छा हेयर स्टाइलर है और नॅचुरल detangler है (गाँठे दूर करने वाला)| इसके साथ साथ जल बालों और सिर तक ज़रूरी पोषण पहुंचता है जिससे बालों की growth अच्छी होती है और बाल स्वस्थ रहते हैं साथ ही  बाल सफेद होना, बाल टूटना या झड़ना, गंजापन आदि प्रॉब्लम्स से बचाव होता है.| इसलिए बाल और सिर धोने के साथ साथ आपके बालो को अन्दर से हाइड्रेट रखना है और वो हो सकता है ढेर सारे जल का सेवन करके|

Bad breath  (साँस की बदबू या मुँह की दुर्गंध) रोकना

Bad breath के कई कारण होते हाइन और उनमे से सबसे बड़ा कारण होता है पानी कम पीना| जल ना केवल मुँह की सफाई करता है बल्कि वह मुँहमें मौजूद बॅक्टीरिया के द्वारा छोड़े गये केमिकल्स को भी neutralise करता है जिससे मुँह की बदबू समस्या दूर होती है|

हॅंगओवर का घरेलू इलाज

अक्सर लोग शराब के सेवन करने के बाद हॅंगओवर के शिकार हो जाते हैं और इसके मुख्य लक्षण जैसे तेज सर दर्द, चक्कर आना, भारी वीकनेस, मुँह सूखना, उल्टी आना, पेट में दर्द, साँस लेने में प्राब्लम आदि होते हैं|. इन लक्षणों को खूब सारा पानी पी के दूर किया जा सकता है.| इसलिए पानी को हॅंगओवर की सबसे अच्छी रेमेडी कहा जाता है| आप नींबू पानी भी पी सकते हैं जिससे आपको क्विक रिलीफ मिलेगा और नींबू का विटामिन सी आपके लिवर और शरीर को साफ़ करने में मदद करेगा|

नींबू पानी, गरम पानी, नमक वाला पानी और नारियल पानी पीने के फायदे

यहाँ हम ये बताना चाहेंगे की चूँकि इन सभी ड्रिंक्स में पानी का उपयोगहुआ है इसलिए आपको ऊपर वाले फ़ायदे तो मिलेंगे ही साथ में कुछ एडिशनल benefits या लाभ भी मिलेंगे जो की नीचे दिए गये हैं|

नींबू पानी और गर्म जल ( लेमन जूस आंड हॉट वॉटर)

  • नींबू का रस में विटामिन सी, आयरन, potassium, calcium, मॅग्नीज़ियम और B विटमिन्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं| इसलिए नींबू और जल का मिक्स्चर आपको ये सभी पोशाक तत्व प्रदान करता है|
  • विटामिन सी बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ता है इसलिए नीबू युक्त पानी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और आप सर्दी जुखाम, संक्रमण और दूसरी बीमारियों से बचे रहते हैं|
  • लेमन का पटासीयम दिमाग और  दिल के कार्यों भी अच्छा करता है|
  • ये पाचन क्षमता अच्छी करने के साथ आपको बदहजमी, बरपिंग (बार बार डकार आना), गैस, पेट में भारीपन, जी मचलना, आदि प्रॉब्लम्स से भी बचाता है|
  • लेमन जूस और गर्म जल मिक्सचर उन लोगों के लिए वरदान है वो लोग fat बर्न या वेट घटना चाहते हैं| रोजाना सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से वेट लॉस होने में हेल्प मिलती है|
  • बॉडी के एनर्जी levels बढ़ता है और आपको हमेशा उर्जावान बनाए रकने में मदद करता है|
  • नींबू पानी वायरल इन्फेक्षन से आपकी सुरक्षा करता है|
  • ये कफ और बलगम आदि की समयाओं को दूर करने में मदद करता है| इसलिए डॉक्टर बलगम होने पर ये पानी पीने की सलाह देते हैं|
  • ये लॅडीस में मासिक धर्म से जुड़ी प्रॉब्लम्स जैसे पेट दर्द, मरोड़ को भी दूर करता है|

नमकीन पानी के लाभ

नमक मिला पानी से वो सभी लाभ होते हैं जो जल के सेवन होते हैं साथ ही ये नमकीन जल:

  • आपकी  नींद कम आने की प्राब्लम को ख़तम करने में लाभदायक है|
  • नमक में पाए जाने वाले मिनरल हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों को स्वस्थ बनाने में हेल्प करते हैं|
  • नमक वाला पानी पीने का एक फ़ायदा है की इससे मोटापा तेज़ी से कम होता है|

नारियल पानी पीने  के फायदे

  • नारियल या कोकनट वॉटर को तो लगभग हर कोई जनता है| नारियल पानी में iron, potassium, सोडियम, कॉपर,फॉस्फरस आदि कुछ अच्छे minerals पाए जाते हैं| ये पानी electrolytes का खजाना होता है तो गर्मी के सीज़न में डीहाइड्रेशन ट्रीटमेंट में काफी उपयोग होता है|
  • ये पानी कद लंबा करने में मदद करता है|
  • ये स्किन प्रॉब्लम्स जैसे चिकन पॉक्स, स्माल पॉक्स, rashes, और बाल तोड़ को ट्रीट करने में भी मददगार होता है|
  • ये कॉलरा के मरीज़ो को भी ठीक करने की क्षमता रखता है|
  • ये पेशाब संबंधी प्रॉब्लम्स जैसे पेशाब में दिक्कत, जलन आदि को भी दूर करता है|

ज्यादा पानी कैसे पीयें?

जिन लोगो का पानी पीने का मन नही करता उन्हे नीचे दी गयी टिप्स का पालन करना चाहिए|

  • सबसे पहले आप ऊपर दिए गये benefits of water for health पढ़िए| अगर आपको वो सब फ़ायदे चाहिए तो आपको पानी पीने के लिए सोचना ही होगा.|आख़िर इससे आसान चीज़ दुनिया में और क्या हो सकती है|
  • यदि आपको सादा जल पीना अच्छा नही लगता तो आप उसमे नॅचुरल flavours मिला सकते हैं जिससे आपको आपका मन पसंद फ्लेवर मिलेगा और आप ज़यादा जल का सेवन कर पाएँगे|
  • पानी से भरपूर फ्रूट जैसे खीरा, तर ककड़ी, टमाटर, तरबूज, आदि खाइए और फ्रूट्स आंड वेजिटेबल्स juices का भी सेवन करिए|
  • पानी की बॉटल हमेशा साथ रखिए और समय समय पर एक दो घूँट भरते रहिए|
  • चाय के स्थान पर ग्रीन टी पीजिए ये आपको पानी तो देगी ही साथ में दूसरे एंटी oxidants और पोशाक पदार्थ भी प्रदान करेगी|

हम कितना पानी रोजाना पी सकते हैं?

मेडिकल साइंस की स्टडी के अनुसार आदमी को रोजाना 3 लीटर और औरत को 2.2 लीटर पानी पीना चाहिए| ध्यान दीजिए : शरीर की आवश्यकता से अधिक पानी पीने से Hyponatremia  नामक समस्या हो जाती है| ये कंडीशन खिलाड़ी, बूढ़े लोगों, दिल की बीमारी के मरीज़ और लिवर सरोसिस के पेशेंट्स को ज्यादा आसानी से होने की संभावना रहती है|

कॉफी, कोला, टी और सोडा से मिला पानी शरीर को नही मिल पाता| इसका कारण है की ये सभी पदार्थ diuretic हैं यानी पानी की कमी करने वाले| कुछ लोग सोचते हैं की शराब के साथ मिलाया गया पानी उनको पानी की कमी से बचाता है जो की बिल्कुल ग़लत है| Alcohol में मिला हुआ पानी बॉडी को नही मिल पता और जो लोग रोजाना आल्कोहॉल का सेवेन करते हाइन उन्हे डीहाइड्रेशन की समसाया रहती है जिसके लक्षण हैं रुखी सूखी त्वचा, बदन दर्द, सरदर्द, मुँह की खुश्की आदि|

हम आशा करते हैं की अब आपने पानी पीने के फायदे समझ लिए होंगे| अब आपको ज़रूरत है की आप खूब सारा पानी रोज पीयें और उन सभी प्रॉब्लम्स से बचे रहे जो की इस लेख में दी गयी हैं| अंत में  पानी हमारे मदर नेचर का मानव जाती को एक बहुमूल्य उपहार है इसलिए हमे ये चाहिए की हम उस उपहार की रेस्पेक्ट करें और उसे वेस्ट बिल्कुल ना करे|

Stay Healthy- Stay Hydrated!

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

2 thoughts on “पानी पीने के फायदे (पूरा लेख) – health benefits of drinking water”

  1. sir koi koi lekh me pani khub pine ke baare me bataya jata hai aur aap bol hai kiशरीर की
    आवश्यकता से अधिक पानी पीने से
    Hyponatremia नामक समस्या हो जाती ह

    • aati har cheez ki buri hoti hai chahe wo paani ho…paani khub piyo lekin itna bhi nahi ki khoon patla ho jaaye….kuch log had se jayaada paani peete hain aur khate nahi aise kayi case hamne dekhe hain …kuch patla hone ke liye aia karte hain to koi doosre kaarnon se ….aap paani khoob peeyein lekin limit mein

Leave a Comment

Don`t copy text!