अंगों का फडकना के कारण अच्छा फल मिलता है या बुरा जानिये अर्थ

अंग फडकना कैसे होता है? | अंग फडकने के कारण (reasons)

अंग फड़कना का कारण या अंग स्फुरण किस कारण से होता है का वैज्ञानिक कारण यह है कि यह आपके अंगों में होने वाली अनैच्छिक गतियां होती हैं जो आपकी तंत्रिकाओं से मिलने वाली सिग्नल से आपकी मांसपेशियों में होती है| लेकिन लोग अंग फड़कने को शगुन या अपशगुन से जोड़कर देखते हैं और लोगों का यह मानना होता है कि अंगों का फड़कना का मतलब फल अच्छा या बुरा हो सकता है और यदि अंगों से फड़कने संबंधित विज्ञान की बात करें तो उसके अनुसार आपके लिए शुभ भी हो सकता है और यह अशुभ भी हो सकता है| अंग फडकने का मतलब या अर्थ यह हो सकता है की प्रकर्ति आपको एक चेतावनी देती है कि आपका कुछ शुभ या अशुभ भी हो सकता है| अंग फड़कने का सही अर्थ, मतलब और फल  के बारे में जानकारी आपको वे लोग दे सकते हैं जो सामुद्रिक शास्त्र के अच्छे जानकार हैं या जिनको समुद्र शास्त्र का ज्ञान होता है|

sharir fadakna meaning astrology

अंगों के फडकने से क्या हो सकता है – अच्छा या बुरा ? | effect of body parts twitching

समुद्र शास्त्र के ज्ञानी बताते हैं कि अंगों का फड़कना आपके जीवन में या भविष्य में होने वाली घटनाओं का एक संकेत होता है जो आपको यह बताता है कि या संकेत देता है कि आपके ग्रह-नक्षत्रों में क्या अच्छा होने वाला है यह क्या बुरा होने वाला है यानी आने वाले समय में आपका शुभ होने वाला है या अशुभ के बारे में जानकारी|

ang fadakne ka rahasya shagun apshagun | konsa ang fadakna shubh hota hai | अंग फड़कने का मतलब अर्थ फल क्या होता है

हम आपको पहले के लेख में यह बता चुके हैं कि आंख फड़कने का मतलब अर्थ क्या है यह भी बता चुके हैं कि दूसरे देश के लोग आंख फड़कने के बारे में क्या मत रखते हैं| लेकिन आज हमारी चर्चा का विषय है कि अंगों का फड़कना कब शुभ होता है और कब अशुभ यानी कौन सा अंग अब फड़कता है तो शगुन माना जाएगा और कब अपशकुन| मैंने आपको पहले बताया की आंख फड़कने का रहस्य समुद्र शास्त्र में छुपा होता है| समुद्र शास्त्री लोगों के अनुसार शरीर के हर अंग के फड़कने का कुछ अर्थ, महत्व, फल या मतलब होता है बस आपको पहचानना आना चाहिए| यहां हम आपको अलग अलग शरीर के अंगों फड़कने संबंधित अच्छा या बुरा होने की जानकारी देने जा रहे हैं शायद यह जानकारी आपका कुछ भला कर सके|

आंख फड़कने का मतलब या अर्थ | aankh fadke to kya hoga accha ya bura | Twitching of right left Eye Superstition in Hindi

दाहिनी यह राइट या दाई आंख का फड़कना हमारे भारत में शुभ माना जाता है वही लेफ्ट आंख का फड़कना अशुभ होने का संकेत माना जाता है| स्त्री या पुरुष के लिए यह अलग अलग हो सकता है| आपको दूसरे लेख में जानकारी दे दी है और आंख फड़कना किस कारण होता है और आंख फड़कने को कैसे देखते हैं दूसरे देश के लोग ज्यादा जानकारी पाने के लिए आप हमारे आंख फड़कने के बारे में पुराने लेख पढ़िए|

anguthe ka fadakna | Thumbs Superstition  meaning | राईट या लेफ्ट hath या पैर का अंगूठा फडके तो क्या होगा

शरीर के अंगों का फड़कना कई प्रकार का होता है लोग यह भी जानना चाहते हैं कि क्या होगा जो हाथ या पैर का अंगूठा फड़कने लगे इससे कुछ अच्छा होने वाला है या कुछ बुरा के बारे में जानकारि या रहस्य कैसे पता करें|  आमतौर पर यह देखा गया है कि

right thumb twitching यानी दाहिने हाथ या पैर का अंगूठा फड़कना का मतलब शुभ माना जाता है| ज्ञानी लोगों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि दाएं यह राइट पैर का अंगूठा फड़के तो इससे आपको शुभ फल मिलेंगे और आपको आने वाले समय में सफलता मिलेगी जैसे इंटरव्यू, नौकरी, जॉब, एग्जाम, व्यापार और कामकाज में सफलता यानी कुल मिलाकर आपका अच्छा होगा|

ऐसा भी माना जाता है कि अंगूठा जब दाहिने हाथ या पैर का फड़कता है तो आपको परिणाम या फल आपको बहुत जल्दी मिल जाते हैं| इसलिए यदि आप किसी कंपटीशन एग्जाम या कोई कार्य करने की सोच रहे हैं तो वह आपको कर लेना चाहिए|

ज्ञानी लोग यह भी बताते हैं कि अंगूठा फड़कना यह फड़फड़ाना का अर्थ होता है शत्रुओं पर विजय प्राप्त करना चाहे वह शत्रु बाहरी हो या यह अंदरूनी और ऐसा भी माना जाता है कि अंगूठा फड़कना निश्चित रूप से सफलता प्राप्ति का संकेत देता है|

left hand or foot thumb twitching meaning बायें यानि लेफ्ट या उल्टे हाथ पैर का अंगूठा फड़कना विपरीत फल लेकर आता है और अक्सर लोग इसे अपशगुन या अशुभ होने का संकेत मानते हैं| उलटी भुजा का अंगूठा फड़कने का अर्थ होता है जीवन में मुश्किलों का आना या आने वाले भविष्य कार्य में बाधा उत्पन्न होने का संकेत|  दूसरे देशों में उल्टे हाथ का अंगूठा फड़कना अच्छा भी माना जाता है लेकिन हम आपको भारतीय विज्ञान के अनुसार इसका फल और महत्व बताने की कोशिश कर रहे हैं|

kohni ka fadakna | कोहनी का फडकना शुभ फल लता है या अशुभ जानिये मतलब अर्थ | Elbow Superstition  in Hindi

Twitching of left Elbow meaning

left side की यानि बायीं या उलटे हाथ की कोहनी फडकना का मतलब अर्थ या फल आपके लिए अच्छा होता है और लेफ्ट एल्बो का fadakna  यह संकेत देता है की आप बेवजह किसी बात की चिंता कर रहे हैं जो की आपको नहीं करनी चाहिए| यानी आपको निश्चिन्त और रिलैक्स रहने की जरुरत है| आप जो नेगेटिव सोच रहे हैं वो नहीं होगा इसलिए आप व्यर्थ का तनाव मत लीजिये और जिन्दगी ख़ुशी से जीयें|

Twitching of Right Elbow results | दाहिनी भुजा की कोहनी फडके तो क्या होता है

राईट हाथ की कोहनी या elbow फडकने का फल भी शुभ होता है और अच्छा शकुन माना जाता है जिसका अर्थ या मतलब यह होता है की कोई आपको फायदा या अच्छा करने के लिए आएगा यानि आपको किसी से लाभ होगा और ऐसा जल्दी ही जीवन में होने वाला है| कुल मिलाक्कर आपको अच्छे परिणाम या खुशखबरी मिलेगी या फिर आर्थिक लाभ होगा|

ungli ka fadakna sanket arth | fingers  Twitching fingers Superstition meaning

आंख, कोहनी, अंगूठे फड़कने के अलावा आपकी उंगली फड़कने पर भी आपको कुछ संकेत मिलते हैं यह शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी जानिए सीधे और उल्टे हाथ की उंगलियां खड़कने से आपको क्या क्या फल प्राप्त होते हैं|

राईट हाथ की Index finger fadakna

यदि सीधे हाथ के अंगूठे के पास वाली यानी इंडेक्स फिंगर का फड़कना आपको शुभ संकेत देता है |आपको कैरियर में, प्यार मोहब्बत में, शादी ब्याह में सफलता और अच्छी खबर मिलती है| लेकिन ज्ञानी लोग कहते हैं कि सीधे हाथ की इस उंगली के फड़कने से आपको रिजल्ट यानि परिणाम थोड़ी देर से मिलते हैं एकदम से नहीं|

दाहिने हाथ की Middle finger फडकना

यदि सीधे हाथ की मध्य वाली यानी बीच की उंगली फड़के तो इसका अर्थ होता है कि आपको बहुत जल्दी धन प्राप्ति होने वाली है या जमीन जायदाद के कोई केस अटके हुए हैं तो वह आपके पक्ष में होने वाले हैं| यह ऊँगली शनि देवता की प्रतीक मानी जाती है और जब शनि देव आपके साथ हो तो आपके काम बिगड़ते नहीं|  इस उंगली से फड़कने पर होने वाले लाभ आप को बहुत ही अधिक मात्रा में मिलते हैं कुल मिलाकर आपको पूरे जीवन भर कमी नहीं आती खासकर आर्थिक कमी|

सीधे हाथ की Ring finger fadakna meaning

यदि आप की रिंग फिंगर यानी छोटी उंगली के पास वाली उंगली फड़फड़ाए तो इसका अर्थ होता है कि आपको बहुत ही जल्दी दौलत शोहरत और इज्जत मिलने वाली है| नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के अवसर मिलते हैं और स्टूडेंट्स को सफलता के| यदि आप किसी कंपटीशन या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो रिंग फिंगर का फड़कना आपके लिए शुभ माना जाएगा|

सीधे हाथ की सबसे छोटी (चीची)ऊँगली फडकना

राइट हैंड की सबसे छोटी उंगली मैं फड़कना महसूस हो तो इसका अर्थ मतलब क्या मीनिंग होता है आपको बहुत ही जल्दी अच्छी खबर मिलने वाली है यह उंगली बुध ग्रह का प्रतीक मानी जाती है और बुध ग्रह आपको बहुत ही जल्दी मनचाहे फल प्रदान करता है यदि बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली में फड़कना हो तो रिजल्ट्स इसके विपरीत भी मिल सकते हैं|

पैर की ऊँगली फडकना | foot fingers twitching means 

पैरों की छोटी ऊँगली के फडकने से आपको अच्छी ख़राब, सफलता और सुख समृद्धि के साकेत मिलते हैं लेकिन जब आपके बायें पैर की छोटी ऊँगली फडके| इसी प्रकार दाहिने पैर की छोटी ऊँगली से फडकने पर बुरा होता है यानि ऐसा होना apshagun माना जात है|

सिर का fadakna | मस्तिक का फडकना मतलब

head फडकना से आपको शुभ संकेत मिलते हैं यह आपकी तरक्की होने का या सफल होने के तरफ इशारा करता है|

mathe ka fadakna | mathe ka fadfadana | Twitching of Fore Head रिजल्ट्स

माथे का राईट साइड फडकना जमीन जायदाद सम्बन्धी मामलों में फायदे के संकेत देता है इसका अर्थ होता है की आप अपनी सोच समझ से लाभ पा लोगे|

माथे का दाहिना भाग फडकना सफलता, धन प्राप्ति, और लाभ होने का संकेत माना जाता है| आपको फल धीरे धीरे मिल सकते हैं लेकिन मिलेंगे जरूर|

bhoh fadakna | भौंह का फडकना  | eyebrow फडकने का अर्थ | Eyebrows Superstition matlab rahasya

राईट (दाहिनी) दाईं भौंह के फड़कने का अर्थ | राईट आइब्रो फडकना मतलब

राइट साइड की आइब्रो का फड़कना आपको शुभ होने का संकेत देता है और आपको जीवन में कुछ अच्छी खबर मिलने की ओर इशारा करता है|

बायीं भौंह का फड़कना | बाई भौंह फड़कना | लेफ्ट आइब्रो फडकना

बाई तरफ कीभौंह  या आइब्रो फड़कने का अर्थ होता है मानसिक तनाव या फिर किसी बुरी खबर मिलने के संकेत|

लेकिन यदि दोनों भौहों के बीच की जगह में फड़फड़ाहट होती है तो इसका अर्थ क्या फल होता है अच्छी खबर आने वाली है आपको सफलता मिलेगी और आपको जीवन में जीत मिलने वाली है|

naak fadakna astrology meaning in Hindi | नाक फडकना अर्थ क्या होगा

नाक का फड़कना स्टूडेंट के विद्यार्थियों के लिए बहुत अहम होता है नाक का फड़कना एस्ट्रोलॉजी के अनुसार स्टूडेंट के लिए शुभ माना जाता है और सफलता का प्रतीक भी| एस्ट्रोलॉजी के अनुसार नाक का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है जिन्हें की पढ़ाई का देवता माना जाता है| इसलिए यदि आप स्टूडेंट है और आप किसी कंपटीशन के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छे रिजल्ट का परिणाम मिलने की पूरी संभावना रहती है लेकिन आपको यह याद रखना चाहिए कि जो सच्चे मन से जतन करता है सही फल उसे ही प्राप्त होता है| एस्ट्रोलॉजी के अनुसार नाक फड़कने का अर्थ या मीनिंग कुछ भी हो आपको पढ़ाई में मेहनत सच्चे मन और लगन से करनी चाहिए तभी आप को वांछित फल की प्राप्ति होगी केवल नाक फड़कने को लेकर पढाई छोड़ देना आपको विपरीत फल भी दे सकता है|

honth fadakna | lips फडकने का विचार अर्थ | lip twitching meaning

होंठ या लिप्स के फड़कने का अर्थ होता है भाग्य उदय होना यानी यह आपके अच्छे भाग्य आने का संकेत सकता है| इसके इलावा होंठ फड़कना किसी कार्य के बनने का भी संकेत देता है ऐसे में आपको खुशखबरी मिलने के आसार रहते हैं| इश्क विश्क, प्यार व्यार से संबंधित मामले जल्दी बन जाते हैं इसलिए आप लड़का या लड़की है तो आपको प्यार का जवाब हां मैं मिलने के चांसेस अधिक रहते हैं|

thuddi ka fadakna |ठोड़ी fadfadana| chin twitching meaning | Superstition rahasya

चेहरे की ठुड्डी का फड़कना भी आपको कुछ संकेत देता है यदि लेफ्ट साइड की ठुड्डी में कंपन होता है तो इसका अर्थ होगा कि आपको प्यार में धोखा मिलने वाला है या आपकी लव लाइफ में अशुभ होने वाला है|

इसके विपरीत ठुड्डी का फड़कना यदि राइट साइड यानी दाहिनी और हो तो इसे प्यार की नई शुरुआत का संकेत मिलता है मतलब यदि आपको किसी को प्रपोज करना है तो यह समय आपके लिए उपयुक्त होगा|

gala fadakna | gardan fadakna | neck twitching meaning अच्छा होगा या बुरा

शास्त्रों के अनुसार यदि आपके गले में कंपन यह फड़फड़ाहट होती है तो इसका अर्थ मतलब यह संकेत होता है कि आप किसी मुसीबत में है| यदि गर्दन के दाहिनी और कम्पन महसूस होता है तो इसका अर्थ होता है कि आप की समस्या जल्दी ही दूर होने वाली है और यदि गर्दन के बाएं हिस्से में फड़कना महसूस होता है तो इसका अर्थ होगा कि आपको दुविधा के निवारण के लिए सही समय का इंतजार करना होगा लेकिन इतना पक्का है कि सही समय आने पर दुविधा दूर हो जाएगी और आपको अपनी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा|

कमर फडकना | hips ka fadakna meaning in hindi | kulhe ka fadakna क्या होता है अर्थ या मतलब

बायाँ कुल्हा फडकना अर्थ – हिप्स का फड़कना यदि लेफ्ट साइड में हो या बायीं और का कूल्हा या कमर का फड़कना होता है और यदि ऐसा सुबह सुबह होता है तो यह अशुभ होने का संकेत होता है या हानि होने का या  किसी कार्य में फेल होने का संकेत देता है|

right side पुट्ठा फडकना – राइट साइड के हिप यानी कूल्हे का फड़कना खुशी सुख-समृद्धि आने का संकेत होता है और ऐसे में आप के कार्य आसानी से बन जाते हैं और कामकाज में सफलता मिलती है|

chati ka fadakna | सीना fadakna | Twitching of Chest Superstition

bai chati fadakna या dai तरफ सीने का फड़फड़ाना यानी जब आपकी छाती फड़कती है तो ज्ञानी लोगों के अनुसार यह सफलता, समाज में स्थिति, नाम, शोहरत बढ़ने का संकेत होता है और ऐसा माना जाता है कि स्तन का फड़कना आपको जीवन में आने वाली दुविधाओं का सामना करने के लिए प्रकृति द्वारा बल प्रदान करने का संकेत होता है ऐसे में आप को दूसरों का साथ भी आसानी से मिलता है|

इसके अलावा आपके बाएं या दाएं तरफ का सीना या स्तन फड़कते हैं तब भी आपको यही फल मिलते हैं|

लेकिन एक बात हम आपको बता दें कि चेस्ट फड़कना स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का संकेत भी हो सकता है इसलिए ऐसा होने पर आप एस्ट्रोलॉजी ना मानते हुए अपने शरीर की सुने और डॉक्टर से जांच करवाएं|

Twitching of Stomach meaning | pet ka fadakna hindi | पेट फडके तो क्या होता है अर्थ या फल

यदि आपका पेट फड़फड़ाता है तो इसका अर्थ फलदायक ही होता है ऐसा माना जाता है कि पेट फड़फड़ाना या फड़कना आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होने और धन प्राप्ति होने के संकेत देता है| इसके इलावा समाज में आप की स्थिति सुधरती है और दूसरों पर आपका प्रभाव बढ़ता है कुल मिलाकर यह आपके लिए शुभ संकेत ही देता है|

jangh fadakna | जांघ फडकने का मतलब शुभ या अशुभ | Thigh twitching meaning Hindi

यदि आपकी थाई यानी जांघ फड़कती है या फिर आपकी घुटने के नीचे पिंडली फड़कती है तो उसे शुभ माना जाता है यदि दाहिने पांव की जांघ फड़के तो इसका अर्थ होगा कि आप को आपकी सोच से अधिक मिलने वाला है यानी आपने जिनता सोचा है  उससे कहीं अधिक आपको मिलेगा|

लेफ्ट या बाएं जांघ का फड़कना संकेत देता है कि आपको वह मिलेगा जो आप हांसिल या प्राप्त करना चाहते हैं |

कुल मिलाकर जांघ का फड़कना चाहे वह बाई तरफ हो या दाई तरफ आपके लिए शुभ संकेत लेकर ही आता है|

कंधे का फडकना | shoulder twitching meaning | भुजा का फडकना

दाहिने कंधे या भुजा का फडकना आपको ढेर दारी खुशियाँ आने का संकेत देता है| यह आपको विर्द्धि, विकास और दूसरों पर कण्ट्रोल बढ़ने का संकेत देता है| राईट बाजु फडकने से आपको अच्छी खबर मिलने की पूरी सम्भावना होती है और आपकी फॅमिली में भी खुश खबरी आती है|

बायें कंधे का फडकना मानसिक तनाव और बाधाएं ला सकता है| लेफ्ट भुजा फड़कने से आपको मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल पाता|

गाल फडकना| cheeks me kampan | गाल फडकने का मतलब फल

राईट साइड के गाल का फडकना आपको लाभ और धन प्राप्ति सम्बन्धी फल देता है| यह नए रिश्ते बनने का भी संकेत होता है|

लेफ्ट गाल में कम्पन होने से आपको हानि या मानसिक तनाव होने की सम्भावना रहती है| प्यार खोने की सम्भावना या रिश्ता टूटने का संकेत भी मिलता है|

कान फडकना| ear fadakna meaning

कान का फडकना जब राईट साइड या दाहिनी और हो तो यह शुभ संकेत या फल देता है| आपको वो मिलता है जिसको आप लम्बे समय से पाने की कोशिश कर रहे होते हैं|

लेफ्ट कान का फडकना अशुभ माना जाता है इसका अर्थ होता है भविष्य में मुश्किलें आना या अडचनें आना|

तो दोस्तों आपको अंगों के फड़कने से संबंधित जानकारी और बातें कैसी लगी? इसका जवाब हमें जरूर दीजिएगा| एक बात यह हम बता दें कि यह सब समुद्रशास्त्र के लोगों द्वारा बनाई गई पुरानी बातें हैं| यदि आप इन बातों पर विश्वास नहीं करते तो भी कोई बात नहीं| कुल मिलाकर आपको जीवन में अच्छा करना है और जब आप अच्छा करेंगे तो उसका फल या रिजल्ट भी आपको अच्छा ही मिलेगा| इसलिए अच्छे कर्म करो अंधविश्वासों से अपने आप को दूर रखो और ऐसी बातों को ना मानो जिनका कोई प्रमाण ना हो जैसे कि अंगों के फड़कने से संबंधित जानकारी|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!