गिरे हुए पैसे उठाना शुभ फल देता है या अशुभ

0

ऐसा हम बहुत लोगों के साथ होता है की हमें रस्ते में या घर के पास या घर में या कहीं और जगह गिरे हुए पैसे मिलते  हैं| गिरे हुए पैसे मिलना हमें हतोत्साहित कर देता है और हम अपने आपको दुनिया का सबसे lucky इंसान समझने लगते हैं क्योंकि धन इंसान की जरुरत होती है और अचानक से धन मिलना हमें दिल से खुश बना देता है| लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो गिरे हुए पैसे मिलना या उन्हें उठाना को शुभ और अशुभ से जोड़कर भी देखते हैं जहाँ कई लोग इसे शुभ या धन आगमन का संकेत मानते हैं वही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ऐसा करने पर अशुभ मानते हैं हैं गिरे हुए पैसे, नोट या रूपए मिलने पर या तो वो उन्हें दूसरों को दे देते हैं या मंदिर में चढा देते हैं और कुछ लोग ऐसे अचानक मिलने वाले धन को धार्मिक कार्यों में लगा देते हैं|

gire paise uthana good ya bad
इस लेख में जानेंगे की गिरे हुए पैसे मिलना शुभ होता है या अशुभ और यदि आपको सिक्का या नोट मेंलता है तो इसका अर्थ, मतलब या फल क्या होगा और गिरा हुआ सिक्का आपको मिलना या नोट मिलना आपके लिए क्या सन्देश लेकर आता है| ये बातें हम उन लोगों की तरफ से बोल रहे हैं जो लोग गिरे हुए पैसे उठाने को शुभ या अशुभ से जोड़कर देखते हैं| तो चलिए जानते हैं की गिरे हुई पैसे नोट या सिक्का मिलने पर आपको क्या करना चाहिए और किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए|

गिरा हुआ धन मिलना शुभ या अशुभ? | क्या गिरे हुए पैसे उठाने चाहिए या नहीं | उठाएं या न उठाएं की जानकारी

See also  धन प्राप्ति के सरल उपाय - Lakshmi Prapti ke Totke aur Tarike
loading...

हम भारतीय लोग पैसे यानि धन को लक्ष्मी का प्रतेक मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं जिससे लक्ष्मी जी आपसे प्रसन्न हों और आपके जीवन में कभी धन की कमी न आये| इसलिए कुछ लोग सिक्का या नोट मिलना को भगवन की कृपा मानते हैं तो कुछ लोग इससे लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मतलब ऐसे लोग गिरा हुआ धन मिलने को आध्यात्मिकता से जोड़ कर देखते हैं|

कुछ लोग धन को उर्जा और सत्ता के साथ जोड़कर देखते हैं और उनका मानना है की धन का मिलना उर्जा या प्रभुत्व की बढ़ोतरी की और इशारा करता है| यह इस बात का संकेत होता है की धन प्राप्ति होने वाले को उर्जा किसी रूप में मिली है अब यह उसके ऊपर है की वो उस उर्जा का कैसे उपयोग करता है| यानि अगर वो धन का भविष्य में अच्छे रूप से उपयोग करता है तो उसके जीवन में सुख समृद्धि आएगी और यदि नहीं तो वो ऐसा ही रहेगा जैसा वो आज है मतलब बुरा नहीं होगा तो कुछ अच्छा भी नहीं होगा|

गिरे हुए पैसे मिलना गुड लक – देवी का आशीर्वाद होता है

कभी कभी आपको पैसे मिलते हैं जब आपने कल्पना भी नहीं की होती या फिर वहां मिलते हैं जहाँ कोई सोच भी नहीं सकता| ऐसी स्त्थिति में धन का मिलना लक्ष्मी प्राप्ति या लक्ष्मी माता की कृपा से जोड़कर देखा जाता है| भारत सहित कई देशों के लोग पैसे मिलने को good luck मानते हैं और ऐसे लोगों को खुश किस्मत कहना गलत भी नहीं होगा| दुनिया में अधिकतर लोग आकस्मिक धन प्राप्ति को शुभ मानते हैं और भारत में इसे धन की देवी का आशीर्वाद माना जाता है|

See also  दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ

पूर्वजों का आशीर्वाद और कृपा

लोगों का ऐसा भी मत है जब आपको गिरा हुआ पैसा मिलता है तो इससे आपको पहला संकेत मिलता है की अपना आत्मविश्वास मत खोने दो और आप अपने आपको जितना कम आंक रहे हैं उतना कम आप हैं नहीं| यानी आपको अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए और जो भी कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं उसको अपनी पूरी सामर्थ्य के सात करिए| दूसरा मत यह है की जमीन पर गिरा हुआ पैसा मिलना आपको पूर्वजों द्वारा आपको दिया गया आशीर्वाद का संकेत हैं और मतलब आपके पूर्वजों की कृपा दृष्टी आप पर है और आपका आगे मंगल होने वाला है|

कुल मिलाकर लोग गिरे हुए पैसे मिलना को अच्छा मानते हैं और इसे पूर्वजों और देवी का आशीर्वाद मानते हैं| इनके अनुसार आपको गिरा हुआ धन मिले तो उठा लेना चाहिए और उसका धन्वाद करना चाहिए| ऐसा आप उस धन का कुछ भाग गरीबों को देकर और अच्छे कार्यों में लगाकर कर सकते हैं|

गिरा हुआ नोट या सिक्का मिलना का अर्थ और फल सुबह होगा की अशुभ

गिरा हुआ सिक्का या नोट प्राप्त होने और उसे उठाने पर आपका शुभ होगा या अशुभ के बारे में जानकारी|

सिक्का गिरा हुआ मिलने पर क्या होगा ?

अध्यात्म से जुड़े लोग बताते हैं की सिक्का मिलने पर आपको उस योजना या कार्य को पूर्ण करना चाहिए जो आपके दिल में है लेकिन आप किसी कारण से उस योजना को करने से डर रहे हैं|  मतलब आपको कार्य और भविष्य में सफलता मिलेगी और आपके सपने साकार होंगे|

See also  मनी प्लांट को धन प्राप्ति के लिए कैसे इस्तेमाल करें उपाय और तरीके

सिक्के का मिलना या आकस्मिक धन प्राप्ति आपकी किस्मत पर निर्भर करता है जिसके द्वारा आपके आस पास की शक्तियां आपको यह बताने की कोशिश करती हैं की जब आपको गिरे हुए पैसे मिलते हैं और उस समय विशेष पर आपके दिमाग में जो भी चल रहा होता है वो आपको सफलता की और लेकर जाएगा| इसलिए यदि आपके मन में उस समय को भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग चल रही होती है तो उस प्लानिंग के अनुसार चलने से आपका मंगल होगा|

गिरा हुआ नोट मिलने का फल और अर्थ क्या होता ?

गिरा हुआ नोट मिलना इस बात का संकेत हैं की आप अपने आत्मविश्वास को मत खोने दें और अपने कार्यों को गंभीरता से देखें| यदि आप अपने कार्यों को सच्चे दी से करेंगे तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता|
पूरे लेख से आज हमने यह जाना की गिरा हुआ सिक्का उठना शुभ होता है अशुभ नहीं| और आपको सिक्का या नोट मिलने पर क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए| मित्रों, धन से खुशियाँ आती हैं बस आपको यह पता होना चाहिए की आपको उस धन इस तरह से उपयोग करना है|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

loading...