कौनसे शुभ प्लांट्स या पौधे घर में रखने से धन और भाग्य बढ़ता है

घर में पौधे क्यों रखने या उगाने चाहिए?

पेड़ पौधे हम भारतीयों के जीवन में बहुत अधिक महत्व रखते हैं| जहां विदेशी लोग पेड़ पौधों को केवल सजावट के रूप में ही इस्तेमाल करते हैं वहां हम भारतीय लोग इनकी पूजा करते हैं और भगवान मानते हैं नजरिया चाहे आध्यात्मिक हो वैज्ञानिक पेड़ पौधों से हमें जीवन मिलता है जैसे कि इनसे हमें दवाइयां मिलती है जिससे हमारा जीवन बच सकता है और जो जीवन बचाता है यानी “पेड़ पौधे” वे भगवान से कम नहीं हो सकते| यही कारण है कि भारत में लोग इन्हें पूजते हैं कुछ प्लांट्स यानी पौधे घर में रखना और उगाना अच्छा माना जाता है और कुछ ऐसे खास पौधे होते हैं जिनको रखने से आपका भाग्य अच्छा बनता है, घर में सुख समृद्धि आती है और कुछ पौधे धन प्राप्ति के लिए भी अच्छे माने जाते हैं| आज हम इस बारे में चर्चा करेंगे कि ऐसे कौन से प्लांट से जो कि lucky माने जाते हैं यह वह शुभ पौधे जिन्हें घर में रखने से सुख शांति समृद्धि धन और भाग्य में बढ़ोतरी होती है|

ghar ke liye best plant

घर में पौधे रखने के लाभ | क्यों होता है घर में plants रखना lucky या शुभ | benefits of plants in home

घर में पौधे लगाने से तो कई प्रकार के फायदे या लाभ मिल सकते हैं फिर चाहे इसके पीछे आप का कारण अध्यात्मिक हो या वस्तु हो| यदि विज्ञान का माने तो पौधे लगाने से आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं उसी प्रकार अध्यात्म के अनुसार पेड़ पौधों से आपको कई फायदे मिलते हैं और इसी कारण पंडित लोग पूजा पाठ में इनका उपयोग करते हैं|  वास्तु शास्त्र और एस्ट्रोलॉजी के अनुसार यदि आप पौधों का सही तरह से इस्तेमाल करते हैं तो आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती है धन, वैभव , सुख समृद्धि मैं बढ़ोतरी होती है इसीलिए वास्तु और एस्ट्रोलॉजी में घर में पौधे रखना शुभ माना जाता है|

और आज की हमारी चर्चा का विषय भी यही है कि कौन से पौधे घर में लगाना या रखना शुभ होगा जिससे कि आपको धन और भाग्य बढ़ाने में मदद मिलेगी| ज्ञानी लोगों के अनुसार घर में कुछ विशेष प्रकार के पौधे रखना बहुत ही फलदाई माना जाता है जिससे आपके घर में या जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती है और आपका जीवन सुखमय बनता है| इसीलिए हम आज आपको उन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने घर में लगाना चाहिए|

best plants for luck and money in Hindi | धन और भाग्य बढाने वाले शुभ plants जो घर में होने चाहिए

लक बढ़ाने के लिए घर में कौन से पौधे रखनी चाहिए या लगाने चाहिए और ऐसे कौन से पौधे हैं जिनके घर में होने से घर में धन का आगमन होता है, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आपका भाग्य उदय होता है|

तुलसी का पौधा घर में होने से मिलता है अच्छा भाग्य और धन

धन और भाग्य बढ़ाने वाले पौधे मैं तुलसी का नाम सबसे ऊपर आता है| हिंदुओं के अनुसार तुलसी एक बहुत ही पवित्र पौधा है जिसके स्वास्थ्य और आध्यात्मिक गुण बहुत प्रभावशाली होते हैं| जिस प्रकार तुलसी से बनी हुई दवाइयां आपको हजारों प्रकार की बीमारियों से बचाती है वैसे ही तुलसी के सकारात्मक गुण आपको नेगेटिव एनर्जी यानी नकारात्मक उर्जा से बचाते हैं और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करते हैं| घर में तुलसी रखना आपके भाग्य के लिए तो अच्छा ही है साथ ही यह शुभ पौधा आपकी आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकता है यानी तुलसी का पौधा घर में होने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं|

पीपल का पोधा बना सकता है आपको भाग्यशाली | Peepal for good fortune

वैसे हिंदू लोगों के अनुसार पीपल का पौधा घर के आस पास नहीं होना चाहिए| लेकिन विज्ञान मानती है कि पीपल से को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं| यदि आप पीपल का पौधा घर में रखते हैं तो कहते हैं कि इससे आपके बुरे कर्म दूर होते हैं जिसके फलस्वरुप आपका भाग्य बेहतर बनता है| आप किसी ज्ञानी पंडित या वास्तु एक्सपर्ट से ही पूछकर पीपल का पौधा अपने घर में सही दिशा में रख सकते हैं|

केले से धन प्राप्ति कैसे करें | Banana plant for Money

केले का पौधा यह पेड़ घर में होने से आपको धन की प्राप्ति और धन प्राप्ति के अवसर कई गुना अधिक बढ़ जाते हैं| वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि केले के पेड़ को उत्तर दिशा में लगाया जाए तो इससे आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है और ऐसे घरों में दरिद्रता यानी गरीबी नहीं होती और ऐसा करना आपके भाग्य के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है| यदि आपका भाग्य खराब चल रहा है तो आप केले के पेड़ के पास में एक तुलसी का पौधा भी रख दें यह आपके भाग्य को जगाएगा और धन की कमी भी दूर होगी|

मनी प्लांट से मिलती है मनी यानी धन | money plant for wealth

मनी प्लांट से धन प्राप्ति कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी हमने अपने दूसरे लेख में दे दी है| कहते हैं कि मनी प्लांट को यदि घर की दक्षिण पूर्वी दिशा में रखा जाए तो धन प्राप्ति के कई मार्ग खुल जाते हैं और शायद इसीलिए इस पौधे को मनीप्लांट भी कहा जाता है जिसे आप घर में लगाकर अपनी आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते हैं|

गुलाब का पौधा होता है सबसे लकी | rose plant for good luck

गुलाब का पौधा good luck का प्रतीक पूरी दुनिया में माना जाता है और दुनिया में कई धर्म और लोग मानते हैं कि गुलाब का पौधा घर में होने से आपका भाग्य सुधरता है और बुरा भाग्य दूर होता है| इस पौधे के घर में होने से आप घर में सुख शांति और समृद्धि बढ़ती है| यदि आपके घर में कोई बीमार पुरुष या स्त्री है उसके कमरे में गुलाब रखने से और गुलाब का पौधा रखने से उसके स्वास्थ्य में जल्दी सुधार होने की संभावना रहती है|

यह कुछ पौधे हैं जिनको आप घर में रखकर या उगाकर अपने घर में धन सुख समृद्धि और भाग्य को बढ़ा सकते हैं| यदि आपको किसी पौधे के बारे में जानकारी है तो हमसे शेयर जरूर करें साथ ही हम आपसे यह भी कहेंगे कि पौधे लगाना आपके और आपके घर के लिए हर तरह से अच्छा है और जब प्लांट्स के इतने फायदे हो हमें पौधे अपने घर में लगाने ही चाहिए|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!