मनी प्लांट को धन प्राप्ति के लिए कैसे इस्तेमाल करें उपाय और तरीके

क्या मनी प्लांट से धन प्राप्ति संभव है

क्या आपने कभी सोचा है कि मनी प्लांट को इस नाम से क्यों जाना जाता है क्योंकि कुछ लोगों का मानना है कि यह पौधा धन को अपनी और आकर्षित करता है यानी जो लोग धन प्राप्ति लक्ष्मी जी की कृपा पाना चाहते हैं उनके लिए यह पौधा काफी शुभ फल ला सकता है| यही कारण है कि इसे लोग अपने घर में रखते हैं| यदि आप कर्ज गरीबी क्या धन की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं तो मनी प्लांट के पौधे को अपने घर में रखने से आपकी धन की कमी से जुड़ी हुई समस्याएं दूर हो सकती हैं लेकिन इसे सही दिशा में रखना होता है| तो आइए जानते हैं कि कैसे आप मनी प्लांट से धन प्राप्ति कर सकते हैं|

money plant for money how to

मनी प्लांट से धन प्राप्ति के उपाय | money plant for money in Hindi

कुछ लोगों का यह मानना है कि मनी प्लांट घर में होने से लक्ष्मी जी की कृपा सदैव उस घर पर बनी रहती है| वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप मनी प्लांट को सही दिशा में नहीं रखते तो इससे धन की कमी हो सकती है| वास्तु के जानकार लोग यह मानते हैं मनी प्लांट को जवाब दक्षिण पूर्वी दिशा में रखते हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन का अभाव दूर होता है|

किस दिशा में रखना चाहिए मनी प्लांट | Best Right direction to keep money plant at Home

धन प्राप्ति के लिए मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्वी दिशा में ही रखना चाहिए क्योंकि इस दिशा के स्वामी ganesh होते हैं| भगवान गणेश की कृपा से आपके घर से और आपके जीवन से bad luck यानि बुरा भाग्य दूर होता है और आपके घर में धन की बढ़ोतरी होती है| इसलिए यदि आपने घर में किसी और दिशा में रखा हुआ है तो आज ही उसे दक्षिण पूर्वी दिशा में रख दें हो सकता है इससे आपके घर में आने वाली धन की कमी दूर हो और धन प्राप्ति के नए मौके आपको मिलना शुरू हो जाएं|

किस दिशा में नहीं रखना चाहिए मनी प्लांट

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को कभी भी ईशान दिशा में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर मनी प्लांट नकारात्मक फल देता है| वास्तुशास्त्री मानते हैं कि ईशान दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपको आर्थिक क्षति हो सकती है| ईशान दिशा में तुलसी के पौधे को रखना अच्छा माना जाता है जिससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आपका भय उदित होता है|

इस प्रकार आप मनी प्लांट को अपने घर में सही दिशा में रख कर धन प्राप्ति के अवसरों को बढ़ा सकते हैं| यह  हमारी सोच नहीं है हमने आपको वही बताया जो वास्तु के ज्ञानी लोग करने की सलाह देते हैं| वैसे भी जब आपके घर में मनी प्लांट का पौधा है और केवल दिशा परिवर्तन से ही आपका अच्छा हो सकता है तो इसे करने में क्या हानि है| आप भी मनी प्लांट से धन प्राप्ति का यह उपाय करके देखिए और आपको ऐसा करने से उसके क्या फल मिलते हैं के बारे में हमें भी बताएं|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!