अंडकोष की चमड़ी पर खुजली कारण, लक्षण, आयुर्वेदिक इलाज उपाय – itchy balls scrotum treatment in Hindi

अंडकोष को इंग्लिश में scrotum कहा जाता है और अंडकोष की थैली को scrotal bags बोला जाता है लेकिन लड़के सरल बोल चाल में अंडकोष को balls भी कहते हैं| अंडकोष लिंग के नीचे पायी जाने वाली थैलीनुमा संरचना होती है| चूँकि यह आपका प्राइवेट पार्ट है और बहुत sensitive स्थान होता है इसलिए अंडकोष की चमड़ी पर खाज, खुजली और इन्फेक्शन होने की पूरी सम्भावना रहती है| अंडकोष की खुजली के बहुत से कारण हो सकते हैं और लक्षण भी| अंडकोष की चमड़ी में खुजली का इलाज इस बात पर निर्भर करता है की खुजली होने का कारण क्या है| आज हम यहाँ अंडकोष की खारिश, खुजली के कारण, लक्षण और itching के इलाज के बारे में बात करेंगे और आपको इसके घरेलु और आयुर्वेदिक इलाज के बारे में बताएँगे|

andkosh par kharish hona

अंडकोष में खुजली होने के लक्षण | balls की skin पर खाज होना के लक्षण | Itchy scrotal skin (testicles) symptoms

अंडकोष में irritation या इन्फेक्शन होने के कारण उसकी चमड़ी में तेज खुजली होना तो मुख्य लक्षण होता ही है लेकिन जब पुरुष लगतार खुजली करता रहता है तो अंडकोष की चमड़ी पर दाने, जलन, दर्द और सूजन जैसे लक्षण भी हो जाते हैं| इन लक्षणों के कारण पुरुष बेचैन रहने लगता है खास कर्र जब वो दूसरों के सामने हो और खुजली न कर सके|

अंडकोष पर खुजली होना के कारण | Itchy testicles reasons causes in Hindi | balls पर खुजली के कारण

साफ सफाई की कमी, कपडे से होने वाला घर्षण, पसीना आदि के कारण अंडकोष पर खुजली होना बहुत ही आम बात है| इसके अलावा उन लोगों को इस खुजली की परेशानी बार बार होती है जो अपने प्राइवेट पार्ट की साफ़ सफाई का ध्यान नहीं रखते| इसके अलवा अंडकोष की त्वचा पर खुजली होने के निम्न कारण भी हो सकते हैं|

इन्फेक्शन होने से

अंडकोष में इन्फेक्शन कई तरह से हो सकता है जैसे
साफ़ सफाई की कमी के कारण फंगल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने से
सम्भोग से फैलने वाला इन्फेक्शन
यीस्ट संक्रमण
पसीना, कपडे से रगड़ और साफ़ सफाई के अभाव में अंडकोष पर इन्फेक्शन होने की सम्भावना बहुत अधिक होती है|

Dermatitis

अंडकोष पर लालिमा आने, जलन और खुजली होने के पीछे का कारण dermititis भी हो सकता है| dermititis की समस्या एलर्जी जो की अक्सर केमिकल युक्त साबुन, deo आदि प्रोडक्ट्स से हो सकती है|

प्यूबिक हेयर lice यानि झांटों की जुएँ

प्यूबिक बालों में जुएँ अक्सर अंडकोष की चमड़ी पर काट लेती हैं जिससे खुजली और जलन हो सकती है|

Scabies

scabies छोटे कीड़े होते हैं जो की साफ सफाई न रखने पर या दूसरों की पर्सनल चीज़ें इस्तेमाल करने से आपके अंडकोष तक पहुँच कर खुजली पैदा कर सकते हैं|

त्वचा सम्बन्धी समस्याएँ

skin सम्बन्धी रोग जैसे psoriasis होने पर अंडकोष की चमड़ी और उसके आस पास की जगहों पर लाल चकते और दाने बन जाते हैं जिनपर बहुत तेज खुजली और जलन या सूजन हो सकती है|

टाइट अंडरवियर पहनने से

टाइट अंडरवियर की रगड़, और हवा न जाने के कारण पसीना आने से अंडकोष की कोमल त्वचा नम और irritate हो जाती है जिससे इन्फेक्शन का irritation के कारण खुजली होने की सम्भावना होती है|

अंडकोष की खुजली का इलाज | Itchy Testicles treatment in Hindi | अंडकोष की खुजली मिटाने के लिए क्रीम | balls पर खारिश का आयुर्वेदिक इलाज और घरेलु नुस्खे

अंडकोष की skin पर खुजली होने के कारण के अनुसार डॉक्टर आपको इलाज देता है| बेहतर तो यही होता है की आप प्राइवेट पार्ट जैसे अंडकोष की खुजली होने पर डॉक्टर से सलाह और इलाज लें क्योंकि आपकी हलकी सी भी असावधानी आपको दर्द और दुसरे त्वचा सम्बन्धी गंभीर रोग दे सकती है| डॉक्टर पहले आपकी skin को देखता है और उसके लिए आपको जरुरी क्रीम और दवाई देता है जिससे खारिश की problem बहुत जल्दी ठीक हो जाती है|

अंडकोष की त्वचा पर बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन होने की स्तिथि में डॉक्टर आपको एंटी फंगल क्रीम या एंटीबायोटिक क्रीम लगाने की सलाह देता है| इन खुजली और इन्फेक्शन दूर करने वाली क्रीम को आपको अंडकोष की त्वचा धो कर और अच्छी तरह से सुखा कर लगाना होता है|
इसके अलवा डॉक्टर आपको अपने प्राइवेट पार्ट की साफ़ सफाई का ध्यान रखने की भी सलाह देता है ताकि आपकी problem आगे न बढे और भविष्य में आपको यह तकलीफ फिर से न हो|

अंडकोष की खुजली दूर करने के आयुर्वेदिक घरेलु उपाय और नुस्खे | home remedies for itching scrotal skin in Hindi

  1. tea ट्री आयल की कुछ बूँदें थोड़े से पानी के साथ मिलाकर अंडकोष पर लगाने से कीड़े और फंगल इन्फेक्शन दूर होती है और आपको अंडकोष की खारिश से भी मुक्ति मिलती है| ऐसा आपको हफ्ते भर करना है|
  2. सिरके में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं| आप सेब के सिरके की कुछ बूँदें रुई पर लगाकर अपने अंडकोष पर लगायें इससे आपको खारिश में बहुत फायदा होगा| आप नहाते समय यदि पानी में सिरका मिला लें तो और भी फायदा आपको मिलेगा|
  3. अंडकोष पर खुश्की का इन्फेक्शन के कारण चमड़ी सफ़ेद पड़ जाए और उसमें तेज खुजली हो तो आप सोने से पहले नारियल का तेल अपने अंडकोष पर लगायें इससे बहुत आराम मिलेगा|
  4. किसी हर्बल दूकान से आप छरीला का असली तेल लाये और उसे अंडकोष पर दिन में दो बार लगायें| इससे खुजली में बहुत आराम मिलेगा|
  5. नागरमोथा को पीस कें और इसको खुजली वाले अंडकोष पर लगाने से आपको खारिश से जल्द रहत मिलेगी|
  6. अंडकोष की सूजन होने पर आप गर्म जल में कपडे को भिगो लिजिये और इस हलके गर्म कपडे से अंडकोष पर सेख करिए| इस नुस्खे से सूजन और दर्द दूर हो जाएगी|
  7. नीम और तिल का तेल बराबर मात्र में मिला लीजिये| अब इस तेल की मिश्रण को दिन में २-3 बार अपने अद्खोश पर लगाइए| इससे खुजली, खुश्की और जलन से रहत मिलेगी| इसीप्रकार नीम के पत्तों को पानी में उबाल कर और पानी को छानकर अपने अंडकोष को धोने के लिए प्रयोग करने से आपकी खुजली और इन्फेक्शन की समस्या ख़तम हो जाएगी|
  8. अंडकोष की खुजली एक लिए एक और अच्छा आयुर्वेदिक नुस्झा या उपाय यह है की आप सरसों के तेल में बराबर मात्रा में प्याज़ का रस मिला लीजिये| इस मिश्रण को अपने अंडकोष पर दिन में 3 बार लगाइए| इससे खारिश मिट जाएगी|
  9. सुहागा की 4 ग्राम मात्र 100 ml जल में घोलिये और इस जल से अपने अंडकोष की चमड़ी को धोइए| इस घरेलु नुस्खे से भी आपको बहुत जल्दी फायदा मिलेगा|

अंडकोष की खुजली से बचने के उपाय टिप्स | Tips to Prevent Scrotal itching in Males

भविष्य में अंडकोष पर खुजली की समस्या को रोकने के लिए निम्न बातें जरुरी हैं|

  • अपने प्राइवेट पार्ट्स की साफ़ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें|
  • अंडरवियर कॉटन के पहने जो की ढीले हों|
  • बार बार अंडकोष पर खारिश होने की स्तिथि में अपने प्राइवेट पार्ट्स की देख रेख का सामान साफ़ सुथरा रखें और
  • कभी भी दूसरों की चीज़ें जैसे तोलिया, अंडरवियर आदि का प्रयोग न करें|
  • पराई स्त्री से सम्भोग करते समय साफ़ सफाई और प्रोटेक्शन का विशेष ध्यान रखें|
  • जितना हो सके अंडकोष की त्वचा को सुखा और साफ़ रखने की कोशिश करें|
  • अंडकोष की त्वचा पर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स जैसे तेज साबुन और deo आदि का प्रयोग भूलकर भी कभी मत करें|

आपने पढ़ा की अंडकोष की त्वचा यानि चमड़ी में खुजली के कारण, लक्षण और खाज दूर करने के लिए उपचार के आयुर्वेदिक घरेलु उपाय और नुस्खे| यदि आपकी प्राइवेट पार्ट की खुजली की समस्या कम है तो आप घरेलु उपचार और उपाय अपनाकर खुजली की समस्या से निजात पा सकते हैं| यदि समस्या बढ़ी है तो डॉक्टर के पास जाना ही सनाझ्दारी होगी|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

5 thoughts on “अंडकोष की चमड़ी पर खुजली कारण, लक्षण, आयुर्वेदिक इलाज उपाय – itchy balls scrotum treatment in Hindi”

    • divyanshu ji aapko is samasya ke liye tablet ya cream chahiye?? normal khujli ho to fourderm lagane se aaram mil jaata ha aur halka fulka infection bhi sahi ho jaata hai

  1. Sir mere 8 years se andkosh aur anus wale part par kafhi khujli rehti hai aur mere andkosh mein sujan si rahti hai lekin koi dardwagara sir please mujhe Kuch treatment batayee main bahut paresaan huin

Leave a Comment

Don`t copy text!