Abortion (गर्भपात) के बाद ब्लीडिंग कब रूकती है और पीरियड कब आता है

गर्भपात और आपका पीरियड – abortion and your period

यदि आपका हाल ही में मेडिकल या सर्जिकल एबॉर्शन या गर्भपात हुआ है तो आपके मन में कई प्रशन उठ रहे होंगे जैसे एबॉर्शन के बाद पीरियड कब आएगा, गर्भपात के बाद खून या blood आना कब बंद होगा या फिर पीरियड लेट होगा, मिस होगा या आपको एबॉर्शन के बाद प्रेगनेंसी पाने के लिए कब प्रयास करना चाहिए आदि| एबॉर्शन के बाद पीरियड होना कई बातों पर निर्भर करता है जैसे आपका गर्भपात किस प्रकार का है और आपने प्रेगनेंसी होने के कितने समय बाद आपने एबॉर्शन करवाया आदि| आज हम इसी विषय के बारे में चर्चा करेंगे|

abortion ki bleeding kab rukti hai

एबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग और पीरियड में सम्बन्ध

एबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग होना एक नॉर्मल बात है| गर्भपात के बाद होने वाली ब्लीडिंग पीरियड के समान ही लगती लेकिन यह वास्तव में पीरियड नहीं होता| कुछ लोगों में abortion के बाद ब्लीडिंग तब तक नहीं होती जब तक पीरियड ना आ जाए|

एबॉर्शन के बाद कब और कितनी ब्लीडिंग होती है

गर्भपात के बाद कब और कितनी ब्लीडिंग होती है यह इस बात पर निर्भर करता है की आपका अबॉर्शन किस प्रकार से हुआ है| यदि मेडिकल अबॉर्शन हुआ है तो आपको ब्लीडिंग गोली देने के आधे घंटे से 4 घंटे के बीच में शुरू हो जाती है और  यह कुछ दिनों तक चलती है| यदि सर्जिकल गर्भपात हुआ है आप की बिल्डिंग एकदम से शुरू होती है 3 से 5 दिन के लिए चल सकती है |

एबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग कब तक यानि कितने दिन होती है

अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग 1 से 2 हफ्ते तक चल सकती है यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपका एबॉर्शन किस टाइप का हुआ है| ऐसा हो सकते हैं कि ब्लीडिंग एक हफ्ते बाद रुक जाए और उसके अगले हफ्ते फिर से हल्की ब्लीडिंग होने लगे|

Abortion के बाद blood आना से सम्बंधित जानकारी

अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग आपके पीरियड की तरह हो सकती है लेकिन उसका रंग थोड़ा गहरा भूरा होता है|

मेडिकल अबॉर्शन में सर्जिकल अबॉर्शन से अधिक ब्लीडिंग होती है|

जब आप आराम करते हैं तो अबॉर्शन के बाद होने वाली ब्लीडिंग कम होती है कामकाज करते समय या एक्सरसाइज करते समय खून आना तेज हो जाता है|

अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग में खून के थक्के भी आ सकते हैं जो कि छोटे या बड़े हो सकते हैं जिसे देख कर आपको घबराने की जरूरत नहीं लेकिन यदि खून के थक्के हैवी ब्लीडिंग के साथ आ रही हो तो आप डॉक्टर से मिलिए|

अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग के साथ डिस्चार्ज भी बाहर आ सकता है| यदि डिस्चार्ज सफेद ना होकर पीला या हरा हो और इसमें बदबू आ रही हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलिए क्योंकि इनफेक्शन का संकेत भी हो सकता है|

मेडिकल एबॉर्शन के नुकसान | side effects

मरोड़ आना

जी मिचलाना

उलटी आना

दस्त लगना

बुखार आना

ठण्ड लगना

सिर में भारीपन या दर्द रहना

थकावट और कजोरी रहना

नोट:- बुखार होने की स्थिति में तुरत अपने डॉक्टर से इलाज लें|

surgical abortion के नुकसान क्या हैं

उलटी जैसा लगना

उलटी होना

पेट में मरोड़ उठना

पसीना आना

थकावट रहना

एबॉर्शन के बाद पीरियड कब आता है या शुरू होता है | first period after an abortion

यदि आप का गर्भपात हुआ है तो आपकी पीरियड को नॉर्मल होने में 1 महीने का समय लग सकता है| अबॉर्शन के बाद आपके शरीर में प्रेगनेंसी हॉरमोन कुछ समय के लिए रहते हैं जिसके कारण पीरियड लेट हो जाता है| यदि आप का पीरियड गर्भपात होने के बाद 2 महीने तक ना आए तो आपको डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए |

अबॉर्शन के बाद पीरियड लंबा या छोटा हो सकता है

गर्भपात के बाद पीरियड छोटा होगा यदि आपका सर्जिकल अबॉर्शन हुआ है और यदि मेडिकल अबॉर्शन हुआ है तो पीरियड नॉरमल से थोड़ा लंबा चलेगा|

गर्भपात होने के बाद पहला पीरियड थोड़ा भारी होगा यानी ब्लड ज्यादा आएगा इसके साथ खून के थक्के भी आ सकते हैं| यदि आप को पीरियड के डिस्चार्ज के साथ बदबू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए क्योंकि ऐसा होना इनफेक्शन की ओर इशारा करता है|

गर्भाप्त के बाद पहले पीरियड के साथ जुड़ी परेशानियां

गर्भपात यानी अबॉर्शन के बाद जब आपका पहला पीरियड आता है आपको निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं

पेट में मरोड़ आना

स्तनों में सूजन होना

पेट का फूलना

मूड बार बार खराब होना

थकावट रहना

शरीर में दर्द रहना

सिर दर्द होना

एबॉर्शन यानि गर्भपात के बाद प्रेगनेंसी पाना कब संभव होता है – When is pregnancy possible after abortion?

एबॉर्शन यानी गर्भपात के बाद यदि आप प्रेग्नेंट होना चाहती हैं तो आप को कम से कम तीन हफ्तों तक इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि अधिकतर cases मैं ovulation होने में तीन हफ्तों का समय लगता है| लेकिन कुछ महिलाओं का ovulation अबॉर्शन के तुरंत बाद शुरू हो जाता है इसलिए यह जरूरी नहीं कि आप को प्रेग्नेंट होने के लिए पीरियड का इंतजार करना पड़ेगा|

यह थी जानकारी अबॉर्शन के बाद पीरियड कब आता है, गर्भपात के बाद ब्लीडिंग रोकने में कितना समय लगता है, अबॉर्शन के बाद आपका प्रेगनेंसी का सकती है| इतना याद रखिए कि आप को बार बार अबॉर्शन करवाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि बार-बार ऐसा करने से बांझपन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है| यदि आपके दिल में कोई प्रशन हो तो हमसे कमेंट में पूछिए या किसी अच्छे गाइनेकोलॉजिस्ट से अपनी जांच करवाएं और जरुरी इलाज लें|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

1 thought on “Abortion (गर्भपात) के बाद ब्लीडिंग कब रूकती है और पीरियड कब आता है”

  1. मै ने अपनी बाईफ को दस तारीख मे गर्भपात गोली दी थी ओर मैने कल टेस्ट किया तो उसमे पोजेटिव दिखा रहा है

Leave a Comment

Don`t copy text!