प्रेगनेंसी में लाल भूरा पानी आना गिरना – गर्भावस्था में गुलाबी पानी गिरने के कारण और सुझाव

0

Pinkish-Brown Discharge During Pregnancy in Hindi – क्या आपकी चिंता का विषय प्रेगनेंसी यानि गर्भावस्था में योनी से लाल, भूरा या pink यानि गुलाबी पानी आना या निकलना बना हुआ है तो यह याद रखिये की प्रेगनेंसी में लाल पानी गिरना बहुत ही आम बात होती है जिससे आपको डरने की जरुरत नहीं होती| लेकिन हम यह भी कहेंगे की प्रेगनेंसी का समय बहुत ही नाजुक होता है इसलिए ऐसा कोई भी असामान्य लक्षण दिखाई दे तो एक बार डॉक्टर की राइ जरुर ले लेनी चाहिए ताकि आपक और आपके गर्भ में पल रहा बच्चा सुरक्षित रहे|

garbhavastha me lal pani girna

प्रेगनेंसी के दौरान ब्लीडिंग होना लाल या भूरा पानी निकलना आपको परेशानी में डाल सकता है और कई प्रश्न आपके मन में उठ सकते हैं कि ऐसा होने पर आपके बच्चे को खतरा हो सकता है या नहीं| नीचे प्रेगनेंसी में लाल पानी आने के कुछ कारण यानी रीजन बताये जा रहे है|

प्रेगनेंसी में लाल ब्राउन पानी गिरने के कारण | causes of pinkish-brown discharge during pregnancy?

Implantation bleeding होना

प्रेगनेंसी यानी गर्भावस्था की शुरुआत में योनि से ब्लड या लाल गुलाबी पानी निकलना इंप्लांटेशन ब्लीडिंग हो सकती है| यह ब्लीडिंग तब होती है जब आपका भ्रूण गर्भाशय की दीवार से जुड़ता है|

See also  प्रेगनेंसी में चक्कर आना – गर्भावस्था की आम समस्या और समाधान
Cervical irritation के कारण

cervix गर्भाशय का एक भाग होता है जिसके अंदर बहुत सारी खून की नलिकाएं  पाई जाती है| सर्विक्स में इरिटेशन होने के कारण ब्लीडिंग होना एक आम बात होती है|

यदि प्रेगनेंसी के दौरानcervix मैं किसी कारण से भी इरिटेशन हो जाए तो योनि से भूरा या गुलाबी डिस्चार्ज हो सकता है और ऐसा प्रेगनेंसी में किसी भी समय हो सकता है| अधिकतर ऐसा संभोग करने से होता है| ऐसा होने पर आपको डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए क्योंकि इंफेक्शन के कारण भी हो सकता है|

Ectopic pregnancy होने के कारण

बहुत ही कम मामलों में आप के प्राइवेट पार्ट से गुलाबी या बुरा स्त्राव होने के पीछे का कारण ectopic pregnancy हो सकता है| ऐसी प्रेगनेंसी में बच्चा आपके गर्भाशय में ना रहकर फेलोपियन ट्यूब में जुड़ जाता है| जिसके कारण ब्लीडिंग होना एक आम बात है| इस प्रकार की प्रेगनेंसी जानलेवा भी हो सकती है तो यदि आपको निम्न लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलिए|

बहुत अधिक थकावट या चक्कर आना

कंधे में दर्द होना

बेहोशी आना

खड़े होने पर चक्कर आना

पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होना खास कर एक तरफ

गर्भपात होने के कारण लाल पानी गिर सकता है  

कभी-कभी योनि से लाल पानी गिरने या भूरा स्त्राव होने के पीछे गर्भपात होना भी करण हो सकता है गर्भपात होने की स्थिति में आपको निम्न लक्षणों का ध्यान रखना पड़ता है|

पेट में बहुत तेज मरोड़ आना यह दर्द होना

प्राइवेट पार्ट से बहुत अधिक मात्रा में खून निकलना

See also  mtp kit कैसे use करें, लेने का तरीका – एमटीपी किट के नुकसान क्या होते हैं?

पेट में तेज दर्द होना

पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द होना

प्रेगनेंसी में लाल गुलाबी पानी गिरने के और कारण

कभी कभी गर्भावस्था के दौरान लाल पानी गिरने या निकलने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं होता| ऐसा खासकर आपके पहले तिमाही में होता है एक रिसर्च में पाया गया है कि प्रेगनेंसी की शुरुआत होने पर अधिकतर महिलाओं में ब्लड यह लाल पानी आने की समस्या होती है| रिसर्च में यह पाया गया कि ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन अभी तक इसका कोई प्रमाण सामने नहीं आया है |यदि आपको गर्भावस्था की शुरुआत में ब्लीडिंग होती है तो अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें|

Mucus plug निकलने के कारण

प्रेगनेंसी में लालिया भूरे रंग का पानी निकलना म्यूकस प्लग निकलने के कारण भी हो सकता है| ऐसा अक्सर प्रेगनेंसी की आखिरी हफ्तों में होता है इसके कारण आपको भूरा गुलाबी या हल्का हरा रंग का पानी निकल सकता है|

जैसे आपका शरीर लेबर के लिए तैयार होता है तो सरविक्स कोमल हो जाने के कारण म्यूकस प्लग निकल जाता है| म्यूकस प्लग आपके गर्भाशय को इनफेक्शन से बचाता है यह प्लग म्यूकस की तरह दिखाई देता है|

प्रेगनेंसी में लाल भूरा पानी आये तो क्या करना चाहिए

देखिए बहनों यदि गर्भावस्था में लाल या भूरे रंग का स्त्राव होता है और वह बहुत कम मात्रा में होता है तो आप को डरने की जरूरत नहीं है| अधिकतर मामलों में ऐसा होना सामान्य माना जाता है सही कारण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से जांच करवानी पड़ेगी ताकि आगे चलकर आपको कोई परेशानी ना आए| आपको समय-समय पर गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए और  जरूरी जांच करवाते रहने चाहिए| यदि आपने संभोग संबंध बनाए हैं तो उसके बारे में भी अपने  डॉक्टर से बात करें|

See also  प्रेगनेंसी में सांस फूलना – क्या करें और क्या नहीं?

यदि प्रेगनेंसी में बहुत अधिक मात्रा में लाल पानी यह भूरे रंग का स्त्राव निकल रहा है तो तुरंत अपने डॉक्टर से जांच करवाएं और जरूरी इलाज करवाएं| हो सकता हैं इस समस्या के पीछे इनफेक्शन या कोई दूसरा बड़ा कारण हो इसलिए सही समय पर सही निर्णय लीजिए ताकि आपको डिलीवरी के समय कोई समस्या ना आए|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

loading...