प्रेगनेंसी रोकने की गोली के बारे में जानकारी | क्यों जरूरत पड़ती है प्रेगनेंसी रोकने की मेडिसिन की
क्या आप उन लोगों में से हैं जिन्होंने प्यार के उन नाजुक पलों में बह कर कोई भूल कर डाली है| अब उन्हें अपनी करनी पर पछतावा हो रहा है| संभोग के दौरान अपने ऊपर काबू ना रख पाना कई प्रेमी जोड़ों जोड़ों और शादीशुदा जोड़ों की बहुत ही आम समस्या है ऐसे जोड़े गलती तो कर लेते हैं और जब उनको यह एहसास होता है कि अब प्रेगनेंसी का खतरा है तब वह प्रेगनेंसी रोकने की गोली टैबलेट या मेडिसिन के बारे में सर्च करना शुरू कर देते हैं| भारत में प्रेगनेंसी को रोकने के लिए कई प्रकार की गोलियां, टेबलेट्स और दवाई मौजूद हैं जिनसे आप होने वाली प्रेगनेंसी को रोक सकते हैं और इस प्रकार की गोलियां प्रेगनेंसी रोकने का काम बखूबी कर देती है|
जब आपसे गलती हो जाए और आपको प्रेगनेंसी होने का डर सताने लगे तब आप प्रेगनेंसी को जल्दी रोकने की गोली दवा या टैबलेट लेकर होने वाली प्रेगनेंसी से छुटकारा या मुक्ति पा सकते हैं| और यदि प्रेगनेंसी एक, दो या 3 महीने की है तो उसे प्रेगनेंसी खत्म करने के लिए दवाई टेबलेट और मेडिसिन की जानकारी हमने दूसरे लेख में दे दी है इसके इलावा प्रेगनेंसी को गिराने के घरेलू तरीके भी हमने अपने पहले के लेख में बता दिए हैं| आज यहाँ हम बात करेंगे कि आप कौन सी दवा है गोली टैबलेट मेडिसिन लेकर अपनी प्रेग्नेंसी को रोक सकते हैं|
क्योंकि यह दवाइयां इमरजेंसी में काम आती है इसीलिए इमरजेंसी पिल्स भी कहा जाता है| आज हम इन्हीं प्रेगनेंसी रोकने की दवा गोली और टैबलेट के बारे में हिंदी में जानकारी लेंगे और भारत में प्रेगनेंसी को रोकने की दवा टैबलेट का नाम हम आपको बताएंगे| सही असर के लिए यह जरूरी होता है कि आप इन गोलियों का सेवन संभोग के तुरंत बाद ही कर ले अन्यथा समय बीतने के साथ साथ इन गोलियों का असर भी समाप्त हो जाएगा और एक अवधि के बाद बिल्कुल ही खत्म हो जाएगा जिससे प्रेगनेंसी होने का खतरा हो जाएगा|
भारत में प्रेगनेंसी रोकने की दवा टैबलेट गोली नेम इन हिंदी | क्या होती है प्रेगनेंसी रोकने की गोली या दवा
इमरजेंसी पिल्स जैसा कि नाम से ही प्रतीत हो रहा है असुरक्षित संबंधों के बाद आप इस गोली को लेकर प्रेग्नेंसी के डर से छुटकारा पा सकते हैं| यह बात हमेशा ध्यान रखिए कि यह प्रेगनेंसी को रोकने की दवा होती है ना की प्रेगनेंसी को खत्म करने की| एक बात ध्यान में रखिए कि इन गोलियों का गर्भनिरोधक गोलियों के रूप में नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि प्रयोग से पीरियड मिस या लेट होना या भविष्य में प्रेगनेंसी पाने में समस्या होना हो सकता है और जब भी आप इन गोलियों का सेवन करें तो अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करें जिससे आपको किसी भी प्रकार का कोई नुकसान ना हो|
कैसे काम करती है प्रेगनेंसी को रोकने के लिए दवा या गोली?
प्रेगनेंसी को रोकने की दवा दो प्रकार से काम कर सकती है एक तो यह गोली अंडे और शुक्राणु के मिलन को रोककर प्रेगनेंसी के खतरे को खत्म कर सकती है| कुछ गोलियां ऐसी होती है जो प्रेगनेंसी बात फर्टिलाइजेशन होने के बाद भ्रूण को गर्भाशय की दीवार से जुड़ने से रोकती है वहीं कुछ गोलियां प्रेग्नेंसी रोकने के लिए आपके ओवुलेशन को delay कर देती है इसलिए प्रेगनेंसी रोकने की इन टैबलेट को लेने का सबसे सही समय तब होता है जब आप मिलन खत्म करें उसके तुरंत बाद ही टैबलेट ले ले| एक बात ध्यान में रखिएगा की इस प्रकार की गोलियां आपको किसी भी तरह से गुप्त और यौन रोगों से नहीं बचाती इसलिए अपनी सुरक्षा का विशेष रुप से ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी होगी|
भारत में प्रेगनेंसी रोकने की सबसे अच्छी दावा, टेबलेट गोली का नाम हिंदी में| गर्भ को रोकने के लिए medicine name in Hindi
भारत में कई प्रकार की प्रेगनेंसी रोकने की टैबलेट दवाई यह मेडिसिन मार्केट में आसानी से मिल जाती है आमतौर पर ऐसी गोलियां हार्मोनल होती है मतलब यह आपके हार्मोन मैं बदलाव करके प्रेगनेंसी को रोकने का कार्य करती है| ऐसी दवाई को आप मेडिकल स्टोर से खरीद सकते हैं जिसके लिए आपको डॉक्टर से पर्ची की जरूरत नहीं होती लेकिन हमारी माने तो डॉक्टर से पूछ करही दवाई लेनी चाहिए ताकि आप सही मात्रा में सही समय पर बिना किसी नुकसान के दवाई का उपयोग कर सकें| तो चलिए जानते हैं प्रेग्नेंसी रोकने की दवा और टेबलेट का नाम हिंदी में के बारे में जो आपको गर्भ रुकने की चिंता से मुक्ति दिलवाने में मदद कर सकती हैं|
i pill है प्रेगनेंसी को रोकने के लिए best दवा टेबलेट
जब प्रेगनेंसी रोकने या गर्भ रोकने की बात हो तो i pill का नाम सबसे पहले आता है| यह गोली हार्मोनल होती है जो की आपको सम्भोग के तुरंत बाद लेनी होती है जिससे आपको होने वाली प्रेगनेंसी से छुटकारा मिल जाता है| ऐसा पाया गया है की गर्भ रोकने की यह टेबलेट 90 प्रतिशत तक प्रेगनेंसी के खतरे को कम कर सकती है|
i pill कैसे लेनी है या फिर ipill आपको दूध या पानी से लेनी है का तरीका और dose की जानकारी आपको ipill के साथ आई पर्ची में मिल जाएगी|
प्रेगनेंसी रोकने का काम यह सबसे अच्छी तरह से तब करती है जब इसे मिलन के १२ घंटों के भीतर लिया जाए| उसके बाद इसका असर कम होता जाता है और प्रेगनेंसी का chance बढ़ता जाता है और 72 घंटे के बाद इसे लेने का कोई फायदा नहीं होता|
इसकी कीमत 75 रूपए के आस पास होती है जिसे आप भारत के किसी भी मेडिकल स्टोर से आसानी से खरीद सकते हैं|
अनवांटेड 72 जो रोकती है अनचाही प्रेगनेंसी असरदार तरीके से
जब प्रेगनेंसी रोकने वाली दवा का नाम आता है तो अनवांटेड 72 का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है क्योंकि यह भारत में सबसे इस्तेमाल की जाने वाली दवा है| यह मैनकाइंड फार्मा द्वारा निर्मित गोली है जिसमें कि एस्ट्रोजन हार्मोन पाया जाता है अनवांटेड 72 गोली कैसे काम करती है और कैसे इसका इस्तेमाल करना है यह जानकारी आप को गोली के साथ आई पर्ची से प्राप्त हो जाएगी यह गोली 72 घंटो तक अपना असर दिखा सकती है यानी यदि आप टेबलेट का पूरा असर चाहते हैं तो इसे सहवास के 12 घंटे से पहले ही ले लें| जैसे जैसे समय बीतता जाएगा इस गोली का असर भी कम होता जाएगा इस गोली की आपको एक ही खुराक लेनी होती है अधिक खुराक लेने से पीरियड संबंधी परेशानियां जैसे पीरियड का 1 महीने या उससे अधिक महीनों तक ना आना या फिर पीरियड कम मात्रा में आना| इस गोली का भारतीय बाजार में मूल्य लगभग ₹80 के आस-पास होता है
अनवांटेड लेने के बाद यदि 3 घंटों के भीतर उल्टी हो जाए तो इसकी दूसरी खुराक लेनी होती है| ऐसा नहीं करने से प्रेग्नेंसी का खतरा है इस गोली unwanted 72 के साइड इफेक्ट क्या है आप हमारे दूसरे लेख से जान सकते हैं|
Preventol हे प्रेगनेंसी रोकने की बेस्ट दवा या टैबलेट का name इन हिंदी
Preventol BF प्रेगनेंसी रोकने की कॉन्ट्रासेप्टिव मेडिसिन है जिसे हिल लाइफ केयर लिमिटेड कंपनी ने निर्मित किया है| इसमें आपको दो गोली लेनी होती है पहली गोली शारीरिक संबंध बनाने के तुरंत बाद और दूसरी गोली उसके 12 घंटे के बाद लेनी होती है| कंपनी का दावा है कि यह गोली 85 से 90% तक असरदार होती है यानी आपको अनचाही प्रेगनेंसी से बचाने के लिए यह 90% असरदार होगी| इन गोलियों के साथ एक ही समस्या जुड़ी है और वह यह है कि आपको यह दोनों गोलिया निश्चित अवधि के बाद लेनी होती है|
बाजार मेंPreventol का प्राइस लगभग 50 रूपए के आसपास होगा|
Truston 2 प्रेगनेंसी रोकने की मेडिसिन नेम इन हिंदी
Truston 2 भी दो गोलियों के सेट में आती है जिसे बनाने वाली कंपनी का यह दावा है कि इन दवाइयों का कोई भी साइड इफेक्ट्स या नुकसान नहीं होता| पहली गोली को शारीरिक सम्बन्ध के तुरंत बाद लेना होता है और दूसरी गोली को उसके 12 घंटे के पश्चात| कंपनी की मानें तो इस गोली का असर लगभग 80% तक होता है इन गोलियों का मूल्य लगभग 60 रूपए के आसपास होता है| इन्हें लेने के बारे में अधिक जानकारी आपको दवाई के साथ आई पर्ची में मिल जाएगी| आमतौर पर इस गोली को पानी के साथ ही लेने की सलाह दी जाती है|
Nextime pill प्रेगनेंसी रोकने की दवाई या टेबलेट कैसे लें इन हिंदी
नेक्स्ट टाइम गोली प्रेगनेंसी रोककर आपको अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा दिलवाने में मदद करती है| इसमें levonorgestrol 1.5 mg पाया जाता है जो कि असुरक्षित यौन संबंधों के बाद प्रेगनेंसी होने से रोकने मैं मदद करता है| यह गोली प्रेग्नेंसी रोकने के लिए 80 प्रतिशत तक कारगर हो सकती है| इस गोली का भारत में मूल्य 50 रूपए के लगभग होता है| अधिक जानकारी आप निकटतम मेडिकल स्टोर पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं
Clr-72 अनचाही प्रेगनेंसी से छुटकारा पाने की दवाई
सी एल आर 72 भी अनवांटेड 72 की तरह 72 घंटे गीता लेनी होती है जिससे कि आपको अनचाही प्रेगनेंसी का डर नहीं रहता| यह प्रेगनेंसी रोकने में 90% तक सक्षम है लेकिन तभी जब आप इसको संभोग के 12 से 24 घंटे के बीच में ले लेते हैं| सी एल आर 72 की कीमत ₹78 के आसपास होनी चाहिए
Tpill-72 गर्भ रोकने की levonorgestrol युक्त टेबलेट
Tpill-72 भी एक हार्मोनल गर्भ रोकने की टेबलेट या दवा है जिसका इस्तेमाल आपको सेक्स के 72 घंटों के भीतर करना होता है| बस एक dose से आपको प्रेगनेंसी होने के डर से मुक्ति मिल सकती है| इसी क्षमता 80 प्रतिशत तक होती है और इस गोली की कीमत 69 रूपए होती है|
No-will pill प्रेगनेंसी रोकने की medicine
No-will गर्भ निरोधक गोली को आपको असुरक्षित यौन संबंधों के 24 घंटे के भीतर लेने से यह गोली सबसे अधिक असर करती है और इससे लेट होने के बाद यह गोली असर कम करेगी और प्रेगनेंसी होने का खतरा बढ़ जाएगा| इसकी एक ही गोली आपको लेनी होती है| सम्भोग के पहले दिन लेने पर इसका असर 90 प्रतिशत होता है लेकिन उसके बाद लेने से यह लगभग 58 प्रतिशत इस असरदार रह जाती है| इसलिए जितना जल्दी हो सके इसे ले लेना ही अच्छा होता है|
प्रेगनेंसी रोकने की दवा medicine लेने से पहले जानिये जरूरी बातें
प्रेगनेंसी रोकने की या गर्भनिरोधक गोली लेने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह लें|
- यदि किसी कारणवश आप 72 घंटे से लेट हो जाए और गोली ना ले पाए तो अपने डॉक्टर की सलाह से ही जरूरी इलाज और दवाई लें|
- इन गोलियों का इस्तेमाल कभी भी रेगुलर गर्भनिरोधक गोलियों के रूप में नहीं किया जाना चाहिए|
- एक बार में निश्चित खुराक से अधिक लेने से आपको पीरियड यह भविष्य में गर्भधारण करने संबंधित परेशानियां हो सकती हैं|
- आपको पीरियड से संबंधित या प्रेगनेंसी से संबंधी कोई भी समस्या हो तो उसका सबसे बेहतर इलाज होता है – डॉक्टर के पास जाना|
- आमतौर पर प्रेगनेंसी रोकने की दवाइयां टैबलेट को लेने के बाद तुरंत बाद यदि आप को उल्टी हो जाए तो आपको की दूसरी डोज लेनी होती है| यदि ऐसा हो तो आप डॉक्टर से पूछकर ही दूसरी खुराक ले|
- इन गोलियों को बार-बार लेने से पीरियड और भविष्य में गर्भावस्था से जुड़ी परेशानियां या उससे भी गंभीर समस्या है हो सकती हैं| इसलिए इनका उपयोग बार बार करने से बेहतर यही होगा कि आप संभोग के सुरक्षित तरीके अपनाएं और जितना हो सके प्रेगनेंसी रोकने वाली मेडिसिन लेने से परहेज करें|
- अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें प्रेगनेंसी रोकने पर या गर्भधारण हो जाने पर आपको क्या करना है के गर्भपात के नियम, इलाज, उपचार के बारे में डॉक्टर से कंसल्ट करें|
यह था प्रेगनेंसी को रोकने के लिए गोली, दवा, टेबलेट और medicine के बारे में लेख| जिससे आप होने वाली प्रेगनेंसी को रोक सकते हैं| लेकिन यदि आपको 1 month की प्रेगनेंसी को रोकने के दावा या गोली चाहिए या फिर आपकी प्रेगनेंसी को दूसरा या तीसरा महिना चल रहा है तो ऐसी गोलियों को प्रेगनेंसी ख़त्म करने वाली दवा कहा जाता है जिनके इस्तेमाल डॉक्टर की देख रेख में करना होता है और जिनके लिए डॉक्टर की पर्ची की भी जरुरत आपको पड़ती है| इसके अलावा पहले, दुसरे और तीसरे महीने की प्रेगनेंसी रोकने के लिए आप गर्भपात के घरेलु तरीके अपना सकते हैं लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद|
Sex ke bad dar lag ra h pregnant ka kya Karu ese rokne ke liye