प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में बुरे, अशुभ, ख़राब, डरावने सपने आना – bad or negative dreams during pregnancy in Hindi

प्रेगनेंसी में बुरे सपने देखना | garbhavastha me bure sapne | pregnancy me gande daravne sapne aana

प्रेगनेंसी या गर्भावस्था में बुरे सपने आना या देखना के कारण और बुरे सपने ना आने के लिए क्या उपाय करने चाहिए के बारे में जानने से पहले इतना जान लीजिए की प्रेगनेंसी में बुरे, अशुभ, मनहूस, खराब,  डरावने या गंदे सपने आना एक बहुत ही आम बात होती है और ऐसा लगभग हर प्रेगनेंट स्त्री के साथ कभी ना कभी हो सकता है और ऐसे सपनों को आने से रोकने के लिए आप कई उपाय कर सकते हैं

bad dream during pregnancy in hindi

प्रेगनेंसी में बुरे सपने आने के कारण | reasons of bad dreams during pregnancy in Hindi

गर्भावस्था में बुरे खराब या अशुभ सपने देखना का मुख्य कारण होता है प्रेगनेंसी के दौरान महिला की मानसिक और मनोवैज्ञानिक स्थिति| ऐसे सपने तब ज्यादा आते हैं जब आप अपने डर, चिंता और जीवन से जुड़ी बातें अपने मन में रखते हैं| समय के साथ आप इन सब चीजों से उभर जाते हैं लेकिन वह डर और चिंता आपकी अचेतन मन में कहीं ना कहीं रहते हैं और वो आपको नींद में आपके सपने के रूप में आपके सामने आते हैं और आपके मन में जो भी डर, चिंता या कुछ अशुभ होने का एहसास होता है वो आपको सपने के रूप में दीखता है|

सपने के बारे में जानिए जरूरी बातें| सपने क्या है और क्यों आते हैं | what are dreams in Hindi

गर्भावस्था में गंदे, बुरे,  अशुभ , खतरनाक, डरावने सपने आने के पीछे का कारण क्या है उससे पहले यह जानिए कि सपने क्या है और क्यों आते हैं| आपको जो भी सपना आता है वह अक्सर तब आता है जब आप नींद में होते हैं लेकिन आपका दिमाग कार्य कर रहा होता है| ऐसी स्थिति में आपके दिमाग में कई प्रकार की तस्वीरें आती और जाती रहती हैं जिन्हें हम सपनों के रूप में देखते हैं | इसलिए जो सपना होता है वह और कुछ नहीं तस्वीरों और और छोटी-छोटी झलक से बनी एक कड़ी या एपिसोड होता है और हम सपने में क्या देते हैं यह उस बात पर निर्भर करता है कि उस समय हमारे दिमाग में क्या चल रहा होता है|

यदि आपको प्रेगनेंसी है गर्भावस्था में बुरे, अशुभ, खराब या डरावने सपने आते हैं तो ऐसा आपके अचेतन मन में छुपे हुए डर या चिंता के कारण होता है जो कि आपको नींद में सपने के रूप में दिखाई देता है|

क्यों अधिक आते हैं प्रेगनेंसी में बुरे सपने | किस कारण से गर्भावस्था में ही आपको डरावने या अशुभ सपने ज्यादा आते हैं?

अक्सर प्रेगनेंसी के दौरान ही आपको ज्यादा बुरे या खराब सपने क्यों आते हैं इसके कई कारण होते हैं जैसे

यदि आप की प्रेगनेंसी की शुरुआत है तो आपको बुरे सपने आने का मुख्य कारण होता हैं कि आपके मन में प्रेगनेंसी को लेकर डर या चिंता रहती है और गर्भावस्था के बारे में आपके मन में कई प्रकार की भ्रांतियां चल रही होती है| कुल मिलाकर प्रेगनेंसी में आप कई बातों को लेकर डरी हुई होती है जो कि आपको सपने के रूप में दिखाई देती हैं|

इसी प्रकार बड़े बुजुर्ग लोग, रिश्तेदार, दोस्त आदि आपके मन में प्रेगनेंसी को लेकर तरह-तरह की बातें, वहम और डर भर देते हैं| इसके अलावा  प्रेगनेंसी के दौरान आप इंटरनेट या किताबों से छोटी छोटी बातें इकट्ठा करने में जुट जाती हैं और उन छोटी-छोटी बातों का वहम या डर आपके मन में बैठ जाता है जो कि बुरे या खराब सपने आने का मुख्य कारण होता है|

गर्भवती महिलाओं के मन में कई प्रकार के डर और चिंता रहती है जैसे कि कहीं उनकी प्रेगनेंसी में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं आ जाएगी, डिलीवरी के समय उनके साथ क्या होगा, या डिलीवरी के दौरान उनको या उनके बच्चे को कुछ हो गया तो क्या होगा या  डिलीवरी के बाद वह बच्चे का ख्याल रख पाएगी या नहीं आदि कई प्रकार के विचार उनके मन में चलते रहते हैं इनके बारे में वह किसी से कहती तो नहीं लेकिन ऐसे कई प्रकार के डर प्रेग्नेंट स्त्री के मन में रहते हैं और इसी के कारण उनको गर्भावस्था के दौरान अक्सर बुरे सपने या कुछ अशुभ होने जैसा दिखाई देता है|

इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलाएं जरूरत से ज्यादा ही घबरा या डर जाती है| उन्हें  प्रेग्नेंसी के दौरान छोटी-छोटी गलतियां होने का डर रहता है जिसके कारण वे अधिक मानसिक तनाव में रहती हैं और इस अधिक तनाव के कारण उनके मन में कई प्रकार के नेगेटिव विचार आते हैं जो कि उनको ख़राब या बुरे ड्रीम के रूप में नींद में दिखाई देते हैं|

प्रेगनेंसी में बुरे खराब या अशुभ सपने आना अक्सर उनके साथ होता है जो पहली बार प्रेग्नेंट होती है ऐसी महिलाओं को समय-समय पर डॉक्टर के पास जाना पड़ता है जिसके कारण उनके दिल में डर बैठ जाता है और इस कारण भी उन्हें खराब या बुरे सपने बार-बार आते हैं|

प्रेगनेंसी में बुरे, डरावने, गंदे, खतरनाक, भयानक, अशुभ सपने को आने से कैसे रोकें| गर्भावस्था में बुरे सपने देखने का इलाज और उपाय | bad dreams treatment in Hindi

प्रेगनेंसी में बुरे या खराब सपनों से बचने का सबसे अच्छा उपाय होता है की आप पूरी प्रेगनेंसी के दौरान अपने आप को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने की पूरी तरह से कोशिश करें| प्रेगनेंसी में योगा, मेडिटेशन और अच्छी जीवनशैली अपनाकर आप अपने आपको रिलैक्स रखने की कोशिश कर सकती हैं| मानसिक तनाव लेने से केवल आपको बुरे सपने नहीं आते बल्कि उसका बुरा प्रभाव बच्चे की सेहत पर भी पड़ता है|

प्रेगनेंसी के दौरान कभी भी आप दूसरों की बातों पर विश्वास ना करें जिससे आपको व्यर्थ की चिंता हो| इसलिए सही जानकारी लेने के लिए आप नियमित रूप से अपने डॉक्टर के संपर्क में रहे और यदि आपको किसी बात की चिंता है तो उसके बारे में अपने डॉक्टर से सही सलाह लीजिए| ऐसा करने से आपके मन में पॉजिटिव ख्याल रहेंगे और और नेगेटिव ख्याल या किसी प्रकार की डर या चिंता नहीं रहेगी जिसके फलस्वरूप आपको बुरे सपने आना यह देखना की समस्या काफी कम हो जाएगी|

प्रेगनेंसी के दौरान आप अपने मन को हल्का और रिलैक्स रखने के लिए अपनी पसंद की चीजें करिए या बनाइए और नियमित रूप से अपने डॉक्टर के निर्देशानुसार प्रेगनेंसी में की जाने वाली एक्सरसाइज का अभ्यास करते रहे| इससे आपको मानसिक तनाव, डर और चिंता की समस्या से छुटकारा मिलेगा|

यदि आप प्रेग्नेंट है तो रात को सोने से पहले हल्की-फुल्की पोषण युक्त डाइट ही खाएं | भारी भरकम चीजे खाकर सोने से आपको अच्छी नींद लेने में परेशानी होगी जिसके कारण आपको बुरे सपने आने की संभावना अधिक होगी और हमेशा सोने से कम से कम 2 घंटे पहले भोजन कर ले ताकि आपके सोने से पहले भोजन का पाचन काफी हद तक हो जाए|

इसलिए बहनों यदि आप प्रेग्नेंट हैं और आपको बुरे या अशुभ सपने आने की समस्या ज्यादा रहती है तो आपको चाहिए आप जितना हो सके अच्छी बातों पर ही ध्यान दें दिमाग को हमेशा पॉजिटिव रखें यदि कोई चिंता या डर आपके मन में है तो उसके बारे में ज्यादा मत सोचिए और जितना जल्दी हो सके उसके बारे में किसी जानकार जैसे डॉक्टर कि सलाह लीजिए|  यदि आपको बुरे सपने आने के पीछे कोई दवाई का साइड इफेक्ट जिम्मेदार है तो उसके बारे में अपने डॉक्टर को बताएं खासकर जब आप कोई दवाई खाते हैं और अब आपको सब बुरे सपने ज्यादा आते हैं तो इसके बारे में आप डॉक्टर को सूचित करें और दवाई में जरूरी परिवर्तन करवाएं|

जैसा कि हमने पहले बताया प्रेगनेंसी के दौरान बुरे सपने आना या अशुभ, खराब और डरावने सपने आना एक सामान्य बात होती है इसलिए आपको सपनों के बारे में अधिक नहीं सोचना चाहिए| लेकिन यदि सपनों के कारण अब बहुत ज्यादा तनाव या चिंता में रह रही है तो उसके बारे में अपने डॉक्टर से सलाह ले और इलाज करवाएं |

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!