मुनक्का से कब्ज (पेट साफ) दूर करने के 6 इलाज के उपाय – मुनक्का है बेस्ट कब्ज निवारक दवा या मेडिसिन

मुनक्का करता है पेट साफ़ और पुरानी कब्ज को जड़ से ख़तम | munakka for constipation relief in Hindi

सामान्य भाषा की बात की जाए तो कब्ज के कई प्रकार हो सकते हैं बार-बार होने वाली कब्ज, पुरानी कब्ज और कुछ लोग इसे पेट साफ ना हो पाने की समस्या कह देते हैं| कब्ज का प्रकार चाहे जो भी लेकिन हम सभी को पता है कि कब्ज होने से कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है|  ठीक से पेट साफ ना होना या कब्ज रहना किसी को भी किसी भी उम्र (age) में हो सकता है यह समस्या बच्चों और बड़ों को या| बुजुर्गों को कभी भी हो सकती है पेट साफ ना होने के या कब्ज रहने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें से खान पान का परहेज ना रखना, खाने पीने में कम फाइबर का इस्तेमाल करना मुख्य होते हैं | मुनक्का से कब्ज का इलाज कैसे किया जाता है या मुनक्का से पेट साफ करना के उपाय और घरेलू तरीके जानने से पहले हम आपको यह बता दें कि मुनक्का एक प्रकार की किशमिश है जिसे आप बड़े अंगूर की किशमिश भी कह सकते हैं |

munakka kabj ilaj kaise kare

हम सभी को पता है कि कब्ज रहने से खासकर जब कब्ज बहुत पुरानी हो तो हमें कई प्रकार की पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जैसे पेट में दर्द. पेट में भारीपन, पेट में मरोड़ आना, गैस बनना लेकिन निकलना पाना, पेट में इन्फेक्शन होना, सिर दर्द होना, सिर का भारीपन, बदहजमी की शिकायत रहना, बहुत अधिक एसिडिटी रहना के इलावा बवासीर जैसे रोग भी हो सकते हैं| इसलिए जरूरी होता है कि कब्ज को जल्दी दूर कर लिया जाए आप मुनक्का किशमिश का इस्तेमाल करके अपनी कब्ज की समस्या से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं और मुनक्का का नियमित इस्तेमाल करके आप कब्ज को जड़ से खत्म कर सकते हैं और अपने पेट को साफ रख सकते हैं|

मुनक्का के कब्ज दूर यानि पेट साफ़ करने के लिए फायदे | benefits of munakka for constipation

आप सभी जानना चाहते होंगे कि मुनक्का से कब्ज का इलाज कैसे हो सकता है? कैसे मुनक्का आपका पेट साफ रखने में मदद कर सकता है और कैसे यह बड़ी किशमिश आपकी कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करके दूर कर सकती है| हम आपको बता दें कि मुनक्का में भरपूर मात्रा में फाइबर, कब्ज निवारक प्रॉपर्टीज  भरपूर मात्रा में पोषक तत्व एंटीऑक्सीडेंट कैल्शियम अधिक पाए जाते हैं इन सभी के असर के कारण आपकी आंतों की गतियां बढ़ती है, आपका मल सॉफ्ट बनता है  जिससे आपको मल त्याग के समय परेशानी नहीं होती और आपका पेट साफ रहता है  और यदि आपको पुरानी कब्ज है तो वह जड़ से खत्म हो जाती है और आपको बार बार पेट साफ ना होने की शिकायत से मुक्ति मिलती है| तो चलिए जानते हैं कि कैसे मुनक्का से पेट साफ करना पुरानी कब्ज का इलाज करने के उपाय और तरीके क्या है|

munakka se pet saaf karne ke upay | मुनक्का से कब्ज का इलाज के तरीके| kishmish (Munakka) For Constipation

भीगा हुआ मुनक्का खाने से मिलता है कब्ज से छुटकारा और पेट साफ़ | eat soaked manukka for constipation

पानी में रात भर भीगे हुए मुनक्के खाने से बहुत सारे स्वास्थ्य संबंधित लाभ या फायदे मिलते हैं|  पानी में भीगा हुआ मुनक्का laxative गुणों से या कब्ज निवारक गुणों से भरा हुआ होता है और यह भीगा हुआ मुनक्का खाकर आप अपनी पुरानी से पुरानी कब्ज भी खोल सकते हैं| जिन लोगों का मल सख्त रहता है और उन्हें उसे निकालने में बहुत परेशानी होती है जैसे गुदा में दर्द, कठोर मल के कारण बवासीर हो जाना या गुदा में घाव बन जाना आदि ऐसे लोगों के लिए पानी में भिगोया हुआ मुनक्का कब्ज हटाने की रामबाण औषधि की तरह काम करता है|

मुनक्के से कब्ज का इलाज करने के लिए आपको एक गिलास पानी में 10 से 12 मुनक्का के भिगोकर रख देने हैं पूरी रात के लिए| सुबह इन मुनक्का के बीज निकालकर उसी पानी के साथ अच्छी तरह से चबाकर खा लेना है जिसमें आपने मुनक्के को भिगोया था|

ऐसा आपको रोजाना सुबह करना है जब तक कि आपको पुरानी कब्ज से छुटकारा ना मिल जाए और आपका पेट साफ ना रहने लगे|

भीगे हुए मुनक्के खाने से आपका खून साफ होता है, पुरुषों में मर्दाना शक्ति बढ़ती है, पेट संबंधित कई रोग दूर होते हैं, बवासीर को जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है, शरीर में कमजोरी रहना की समस्या दूर होती है, आपका खून और हीमोग्लोबिन  बढ़ता है, आपका लीवर स्वस्थ रहता है जैसे कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ आपको मिलते हैं| water soaked munakka in hindi और भी अनगिनत फायदे आपको मिलते हैं|

दूध में मुनक्का उबाल कर पीने से कब्ज में फायदा | boiled milk and munakka for constipation treatment

दूध में उबालकर मुनक्का को दूध के साथ बहुत सारे फायदे हैं यह उन लोगों के लिए एक रामबाण कब्ज निवारक औषधि है जो लोग पुरानी कब्ज से पीड़ित है या  जिनको बार-बार कब्ज रहने की समस्या होती है| दूध से आपको भरपूर पोषण मिलता है और जब आप मुनक्के वाला दूध पीते हैं तो इससे पोषण कई गुना बढ़ जाता है|

मुनक्के वाला दूध कैसे बनाएं जिससे कब दूर हो | how to make munakka doodh for kabj ilaj

मुनक्का वाला दूध बनाने की विधि बिल्कुल सरल है इसमें आपको साफ-सुथरे 8 से 10 मुनक्के एक गिलास दूध के साथ 5 से 7 मिनट तक उबालने हैं|

यदि आपकी कब्ज की समस्या बहुत पुरानी है और आपको हद से ज्यादा कठोर मल आता है तो आपको मुनक्के की संख्या 15 तक कर देनी है|

दूध जब हल्का गर्म हो तब उसे मुनक्के के साथ पी लेना है मुनक्का को अच्छी तरह चबाकर दूध के साथ निगलना है आपका मुनक्के के बीज नहीं निगलने|

ऐसा कुछ दिन तक करने पर आपकी कब्ज रहना की समस्या परमानेंटली सही हो जाएगी और आपका पेट साफ रहने लगेगा साथ ही मुनक्के वाला दूध पीने से आपको सैकड़ों स्वास्थ्यवर्धक लाभ भी मिलेंगे|

आयुर्वेद में मुनक्के वाले दूध को पेट रोग सही करने के लिए एक अचूक दवाई माना जाता है आप भी इस दूध के स्वास्थ्यवर्धक गुणों का लाभ उठा सकते हैं और अपनी कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं|

मुनक्का कला नमक खाइए कब्ज दूर भगाइए | किशमिश और कला नमक से पेट साफ़ करना

मुनक्का से पेट साफ करने का या कब्ज को जड़ से खत्म करने का रामबाण इलाज और घरेलू उपाय यह है| यदि आप मुनक्का को काले नमक के साथ खाए इससे पेट संबंधी रोग दूर होंगे जैसे कब्ज से  उत्पन्न हुई बदहजमी अपच, पेट में गैस रहना, पेट में मरोड़ उठना, पेट दर्द की हमेशा शिकायत बने रहना, बाई बादी की प्रॉब्लम होना आदि इसके अलावा इस नुस्खे से आपके एसिडिटी का भी इलाज हो जाएगा|

मुनक्का और काले नमक से पेट की कब्ज का इलाज

आपको काले नमक और किशमिश से कब्ज के इलाज के लिए 10 से 15 मुनक्के घी  मैं कुछ देर के लिए फ्राई करने हैं | मुनक्के भूनते समय इसमें एक या दो चुटकी काला नमक की डाल देनी है | इस कब्ज निवारक दवा का सेवन आपको सोने से पहले रोजाना रात को करना है | इस घरेलू नुस्खे के कोई भी नुकसान या साइड इफेक्ट नहीं होते लेकिन मुनक्का इतना ज्यादा भी नहीं खाना आप को दस्त की समस्या हो जाए| ऐसा रोजाना करने से आपकी कब्ज की समस्या बहुत तेजी से या जल्दी ठीक हो जाएगी और आपको दोबारा कब्ज और बदहजमी की शिकायत नहीं होगी|

Raisin and Lemon juice for constipation | मल को सॉफ्ट बनाकर पेट साफ करने की दवा है मुनक्का और नींबू

बड़ी किशमिश यानि काले मुनक्के में मैलिक एसिड पाया जाता है जो आपके मल को नरम करने में मदद करता है और यह कोमल मल आपको मल त्याग के समय बाहर निकालने में परेशानी नहीं होती|

इसी प्रकार नींबू के रस में सिट्रिक एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो कि आपके पाचन तंत्र को सुधारता है, आंतों को साफ रखता है और आपकी पाचन की क्रिया को तेज करने में मदद करता है | इसलिए जब भोजन अच्छी तरह पचा होगा तो आपको कब्ज से रहने की शिकायत भी कम होगी|  मुनक्का और नींबू से कब्ज का इलाज करने के साथ यह नुस्खा आपको indigestion से होने वाली समस्याओं से भी मुक्ति दिलवाने में मदद करता है|

आपको 10 से 12 मुनक्के और एक से दो अंजीर को एक गिलास पानी में भिगोकर पूरी रात के लिए रख देना है|

सुबह उठकर मुनक्के के बीज अलग कर देने हैं और मुनक्के पानी में एक नींबू का रस निचोड़ देना है इस मिश्रण को मुनक्के के साथ पीने से आपकी कब्ज की समस्या का जड़ से इलाज हो जाएगा| यह पेट सफाई का नुस्खा आपको रोजाना सुबह इस्तेमाल करना है इस नुस्खे से पुरानी से पुरानी कब्ज भी खुल जाती है|  आपका पाचन भी अच्छा होता है और पेट संबंधी तमाम रोग आपसे दूर रहते हैं|  यदि इस नुस्खे में आप शहद मिलाना चाहे तो एक दो चम्मच मिला सकते हैं उसे और अधिक फायदे आपको मिलेंगे|

यह नुस्खा आपकी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है |कहते हैं इस नुस्खे का इस्तेमाल पेट को साफ़ ही नहीं करता बल्कि आपकी त्वचा को निखारता भी है, खून बढ़ाने में मदद करता है और आपके रंग रूप में निखार लाता है| कुल मिलाकर यह नुस्खा उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो गोरा होना चाहते हैं|

कब्ज निवारक घरेलु medicine | घरेलु पेट साफ़ करने की दवा

मुनक्का से कब्ज हटाने या दूर करने की दवा बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता पड़ेगी

10 मुनक्का

3 ग्राम सौंफ

पांच अंजीर के टुकड़े

3 ग्राम अमलतास का गुदा

3 ग्राम गुलाब की पंखुड़ियां

इन सभी चीजों को दो कप पानी के साथ कुछ देर तक उबालना है जब तक पानी की मात्रा आदि ना रह जाए| यह कब्ज निवारक कड़ा आपको 7 दिन तक रोजाना रात को पीना है इससे आपकी पुरानी से पुरानी कब्ज भी दूर हो जाएगी और आपका पेट बिल्कुल साफ रहने लगेगा|

कब्ज हटाने की घरेलू दवाई से बवासीर का इलाज भी होता है| अमलतास, मुनक्का और अंजीर में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कि आपके कब्ज को जड़ से खत्म करने के लिए और आपके मल को सॉफ्ट बनाने के लिए एक औषधि की तरह कार्य करता है| इसलिए यदि आपको बार-बार कब्ज होने की शिकायत रहती है तो आप इस घरेलू दवाई का इस्तेमाल करके उसे जड़ से खत्म कर सकते हैं|

मुनक्का और जीरा है कब्ज की अचूक medicine | कब्ज दूर करने और पेट सफाई का तरीका और उपाय

जीरे का इस्तेमाल तो पेट के कई सारे रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है ऐसा तो आप सबको ही पता होगा| यह पाचन सुधरता है, पेट संबंधी सभी बीमारियों को ठीक करता है इसलिए हम इसको मुनक्के के साथ कब्ज के इलाज मैं इस्तेमाल करेंगे कब्ज दूर करने की दवा बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की जरूरत पड़ेगी|

7 मुनक्का, 10 ग्राम भुना हुआ जीरा का पाउडर, पांच काली मिर्च का पाउडर, 6 ग्राम सेंधा नमक, थोड़ा सा नींबू का रस

इन सभी को मिक्सी में डालकर आपको चटनी बना लेनी है| इस चटनी को दिन में दो तीन बार आपको खाना है यह कब्ज हटाने की एक बहुत ही अच्छी प्राकृतिक दवा है जिसका उपयोग आप अपने पेट को साफ रखने के लिए कर सकते हैं| इस चटनी से कब्ज के कारण होने वाले शारीरिक रोग भी दूर रहते हैं|

तो दोस्तो आज आपने जाना कि मुनक्का से कब्ज का इलाज कैसे किया जाता है और कैसे आप मुनक्का से अपने पेट को साफ रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं| कुल मिलाकर मुनक्का के यह बताए गए घरेलू नुस्खे अपनाकर आप कब्ज की समस्या को जड़ से दूर कर सकते हैं वह भी बिना किसी नुकसान या साइड इफेक्ट के|

कैसा मुनक्का आपको खाना चाहिए

दोस्तों जितना हो सके काले रंग का मुनक्का ही इस्तेमाल कीजिए क्योंकि गोल्डन मुनक्के में सल्फर डाइऑक्साइड हो सकता है जो कि आपको एलर्जी कर सकता है | इसलिए ऐसे मुनक्का ही खरीदें जो कि पूर्णतया शुद्ध हो और उसको ताजा रखने के लिए किसी रसायन जैसे सल्फर का इस्तेमाल ना किया गया हो |

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Leave a Comment

Don`t copy text!