पेप्टिक या गैस्ट्रिक अल्सर (घाव) जल्दी ठीक दूर करने के लिए क्या खाएं

पेट अल्सर के इलाज के लिए भोजन क्यों है जरुरी? | Importance of food for ulcer cure

पेट में अल्सर होना जिसे हम अंग्रेजी में स्टमक या पेप्टिक अल्सर के नाम से भी जानते हैं एक बहुत ही आम समस्या है या यूं कहें कि पेट संबंधी रोग है जो किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकता है| पेप्टिक अल्सर यदि आपके अमाशय में हो तो उसे stomach अल्सर कह दिया जाता है इसी प्रकार आंत में घाव बनना या अल्सर होना को गैस्ट्रिक अल्सर बोला जाता है| कुल मिलाकर घाव या अल्सर की समस्या आपके आहार तंत्र में कहीं भी हो सकती है चाहे वह आपके भोजन की नली हो आपका आमाशय या आप की आंत में|  अल्सर की समस्या ज्यादातर इन्फेक्शन या किसी दवाई के इस्तेमाल या खानपान की खराब आदतों के कारण होती है| आज का हमारा उद्देश्य है आपको यह बताना कि क्या खाने से आपको पेप्टिक यागैस्ट्रिक अल्सर की समस्या से जल्दी छुटकारा मिल सकता है और आपको क्या खाना चाहिए जिससे आपके पेट में अल्सर जल्दी ठीक किया दूर हो जाए|

peptic ulcer diet tips hindi

पेट के अल्सर में इलाज के साथ साथ आपको अपने खाने-पीने में भी परहेज करना होता है बिना खान पान के परहेज के या तो आप का इलाज बहुत लंबा चलेगा या फिर अल्सर ठीक नहीं हो पाएगा और ऐसी स्थिति में आपको बार-बार अल्सर संबंधी समस्याएं आती रहेंगी| यहां हम आपको कुछ खाद्य पदार्थ बताने जा रहे हैं जिन्हें खाने से आपकी अल्सर की समस्या जल्दी ठीक किया दूर हो सकेगी और आपको पेट संबंधी घाव जड़ से ठीक या खत्म करने में मदद मिलेगी|

आज विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है और पेट के अल्सर मैं क्या खाए जिससे अल्सर यानी घाव जल्दी भर जाए के बारे में पूरी रिसर्च हो चुकी है| रिसर्च में यह पाया गया है कि कुछ विशेष चीजें या खाद्य पदार्थ खाने से आपके अल्सर की समस्या इलाज तेजी से होता है यानी आपके पेट के घाव भरने में आपको विशेष सहायता मिलती है| आज हम इसी बारे में चर्चा करेंगे कि पेट या आंत के अल्सर को क्या खाकर जल्दी दूर कर सकते हैं|

क्या खाने से peptic या गैस्ट्रिक अल्सर जल्दी ठीक होता है | अल्सर के इलाज में क्या खाएं

फूलगोभी से गैस्ट्रिक अल्सर का होता है इलाज | Cauliflower for ulcer management

फूलगोभी आपको आसानी से मार्केट में मिल जाती है और जिन लोगों को पेट के अल्सर की शिकायत होती है उनके लिए फूलगोभी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है| फूलगोभी में अच्छी मात्रा में sulforaphane पाए जाते हैं जो H. pylori bacteria से लड़ने में आपके शरीर की मदद करते हैं| रिसर्च में पाया गया है कि पेट के अल्सर के इलाज के साथ यदि आप फूलगोभी का सेवन करते हैं तो आप का अल्सर 78% जल्दी ठीक होगा| फूलगोभी में पाए जाने वाले रसायन अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करते हैं और फूलगोभी से आपको अच्छी मात्रा में विटामिन सी और फाइबर भी मिलते है जो आपके पेट की सेहत को बेहतर रखने में मदद करते हैं|

फूल गोभी को आप उबाल कर खा सकते हैं या सब्जी के रूप में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं|  फूलगोभी का अचार नहीं खाना चाहिए क्योंकि अचार में पाए जाने वाले घटक आपके शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ा सकते हैं कुल मिलाकर फूलगोभी खाना पेप्टिक अल्सर के इलाज के लिए अच्छा माना जाता है|

पत्तागोभी करती है अल्सर को दूर करने में मदद | cabbage for peptic ulcer cure

पत्ता गोभी अल्सर के ट्रीटमेंट में बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि इसमें विटामिन U पाया जाता है जिसे S-methyl methionine भी कहते हैं| यह विटामिन अल्सर को जल्दी ठीक करके दूर करने में मदद करता है| पत्ता गोभी खाने से आपका पेट का pH लेवल सुधरता है| पत्ता गोभी में अच्छी मात्रा में अमीनो एसिड ग्लूटामाइन पाया जाता है जो कि अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में आपकी काफी मदद करता है| पत्ता गोभी में पाए जाने वाले पोषक तत्व और रसायन पेट या आंत में अल्सर के कारण बने घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं| आप पत्ता गोभी को सलाद के रूप में दिन में दो बार खा सकते हैं| पत्ता गोभी आपके गैस्ट्रिक अल्सर या पेप्टिक अल्सर को तेजी से ठीक करने में आपके शरीर की मदद करेगा|

मूली से कम होते हैं गैस्ट्रिक अल्सर के लक्षण | radish for ulcer symptoms control

मूली खाने से भी अल्सर से जुड़े लक्षण दूर होते हैं और आपके पेट या आंत में हुए घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं| मूली में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र को अच्छा रखने में मदद करता है साथ ही फाइबर आपके शरीर में जिंक और दूसरे जरूरी मिनरल के अवशोषण मैं मदद करता है | मूली खाने से आपके पेट में अल्सर के कारण हुई  दर्द या सूजन की शिकायत दूर होती है, आपका पाचन मजबूत बनता है और पेट संबंधित अधिकतर रोग दूर हो जाते हैं|

सेब खाने से पेट आंत के घाव मरते हैं जल्दी | apple for intestinal ulcer treatment

जब आपको पेट के अल्सर संबंधी समस्या हो और आप का इलाज चल रहा हो तब रोजाना दिन में दो बार सेब खाने से आपको अच्छी मात्रा में फ्लेवोनॉयड मिलते हैं जो कि अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया H. pylori ग्रोथ को रोककर आपके अल्सर को जल्दी ठीक होने में मदद करते हैं|

ब्लूबेरी से अल्सर का इलाज | Blueberries are good in ulcer treatment diet

कहते हैं ब्लूबेरी को सुबह खाली पेट खाने से पेट में अल्सर के घाव बहुत तेजी से ठीक होते हैं| साथ ही आपको इससे जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं इनसे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और आपके शरीर को अल्सर के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है फलस्वरुप आपका पेट का अल्सर का इलाज जल्दी आपके शरीर को लगता है और आपको अल्सर की समस्या से शीघ्र मुक्ति या छुटकारा मिलता है|

रास्पबेरी से अल्सर का इलाज | benefits of eating Raspberries  for ulcer cure

रास्पबेरी में कुछ अच्छे रसायन और फाइबर पाया जाता है| यह रसायन और फाइबर आपके आहार तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं साथ ही आपके पाचन को भी सुधारते हैं|  रोजाना raspberry खाने से अल्सर के कारण पेट की इंफ्लाममशन और दूसरे लक्षणों से मुक्ति मिलती है| इसलिए अल्सर होने के दौरान रासबेरी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है|

Strawberries पेप्टिक और गैस्ट्रिक अल्सर को करती है जड़ से खत्म

स्ट्रोबेरी रोजाना खाने से आपको बार-बार अल्सर होने की समस्या से मुक्ति मिलती है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले रसायन अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर रखने में मदद करते हैं और यदि आपको अल्सर की समस्या चुकी है तो स्ट्रॉबेरी आपकी समस्या को जल्दी ठीक करने में सहायक सिद्ध हो सकती है|  स्ट्रोबेरी में पाए जाने वाले एंटीआक्सीडेंट और विटामिंस आपके शरीर को बैक्टीरिया और इंफेक्शन से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करने में मदद करते हैं| रोजाना आपको एक कप स्ट्रॉबेरी खाने से यह सभी फायदे मिल सकते हैं|

Bell Peppers ( शिमला मिर्च) भी करती है अल्सर भरने में मदद

पेप्टिक अल्सर हो या गैस्ट्रिक अल्सर शिमला मिर्च को सलाद के रूप में खाना या ऑलिव ऑयल में हल्का सा भून कर खाने से आपको अल्सर ठीक होने में मदद मिलती है इससे आपको जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं|

पेट के अल्सर में गाजर खाना होता है फायदेमंद | Carrots and peptic ulcer problem

गाजर में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कि आपके आमाशय और आंत्र के सुरक्षा कवच को मजबूत करने में मदद करते हैं जिससे कि अल्सर के इलाज में तेजी आती है| गाजर में विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जिससे आपको अल्सर से संबंधित बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है|  कैरेट यानी गाजर को रोजाना खाने से आप अल्सर से बचाव कर सकते हैं और पेट संबंधित रोग जैसे पेट में दर्द सूजन रहना यह बदहजमी को दूर कर सकते हैं| पेट के अल्सर को ठीक करने के लिए आप गाजर को सलाद के रूप में या उबाल कर खा सकते हैं| गाजर का जूस रोजाना पीना भी फायदेमंद माना जाता है लेकिन जूस बनाने से पहले गाजर की साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें|

ब्रोकोली से H pylori बैक्टीरिया मरते हैं और अल्सर जल्दी ठीक होता है

ब्रोकोली में कुछ खास कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो कि अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं| इसलिए ब्रोकोली को दिन में दो बार खाने से आपके पेट के अल्सर की समस्या बहुत अधिक तेजी से ठीक होने लगती है |बस आपको अपनी दवाई नियमित रखनी है यह नहीं सोचना कि केवल आप Broccoli खाकर अल्सर के बैक्टीरिया को खत्म कर सकते हैं|

दही है अल्सर खत्म करने वाली प्राकृतिक दवा या मेडिसिन | curd for peptic / gastric ulcer treatment and prevention

दही खाने से आपको भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक मिलते हैं जैसेLactobacillus और Acidophilus  ये अच्छे प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं जो कि अल्सर पैदा करने वाले बुरे बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं |दूध की जगह दही खाना अल्सर के इलाज में अधिक फायदेमंद माना जाता है| दही खाने से आपको अल्सर के इलाज में दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवा के साइड इफेक्ट या नुकसान से बचने में मदद मिलती है और त्वरित गति से आप का गैस्ट्रिक अल्सर ठीक होने लगता है| नियमित रूप से आप दही का सेवन करके बार बार पेट के अल्सर होने की समस्या को दूर भी रख सकते हैं|

Olive Oil  खाने से जल्दी भरते हैं पेट के अल्सर के घाव

ऑलिव ऑयल में phenolic कंपाउंड पाए जाते हैं जिनमें की एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं| यह अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं फलस्वरुप आपके अल्सर के घाव को भरने में मदद मिलती है| ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल का सेवन करना अल्सर को आगे बढ़ने से भी रोकता है|

शहद या हनी खाने से भी जल्दी ठीक होता है पेट का अल्सर

शहद में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो कि आपके पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं दिन में दो तीन बार शहद का सेवन करने से आपके अल्सर के घाव जल्दी भर जाते हैं ऐसा विज्ञान का मानना है|

लहसुन से H. pylori bacteria दूर होता है

रोजाना २-3 पालियां लहसुन की खाने से और भोजन बनाते समय लहसुन का इस्तेमाल करने से अलसर पैदा करने वाला बैक्टीरिया growth नहीं कर पाता और लहसुन के जिवानुरोधी गुण पेट की सुरक्षा कई प्रकार के हानिकारक बैक्टीरिया से करने में मदद करते हैं| इसलिए अलसर के तेज इलाज के लिए लहसुन रोजाना खाने की कोशिश करिए|

ग्रीन tea पीजिये और अलसर से छुटकारा पाइए

चाय या कॉफ़ी के स्थान पर ग्रीन tea पीने से आपको ECGC मिलते हैं जो की अल्सर की समस्या से लड्कने के लिए आपके शरीर की मदद करते हैं| इस चाय के एंटी inflammatory और एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके पेट और आंत को जल्दी दुरुस्त होने में सहायता करते हैं| इसलिए जब भी आपका चाय पीने का मन करे तब आप ग्रीन tea पीयें|  जिससे आपकी अल्सर की समस्या जड़ से दूर हो सके|

मुलेठी में होते हैं अल्सर ख़तम करने वाले गुण

मुलेठी के सेवन से भी अलसर और पेट की सुजन को ठीक कर सकते हैं| इसके सूजन घटने वाले गुण आपको अल्सर के लक्षणों से बचाने में मदद करते हैं और आपको अल्सर की problem से जल्दी मुक्ति दिलवाने में मदद करते हैं|

तो भाइयों आज आपने यह जाना कि क्या खाने से आपका पेप्टिक गैस्ट्रिक अल्सर जल्दी ठीक होगा| ऊपर बताए गए खाद्य पदार्थ खाने से आपका पेट और आंत से संबंधित अल्सर से जल्दी छुटकारा पाने में मदद मिलेगी| इसके इलावा आपको जल्दी पचने वाला और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है जिसे आपके शरीर को अल्सर का इलाज जल्दी लगे और इस समस्या से आपको जल्द मुक्ति मिले सके| साथ ही सबसे जरूरी है कि डॉक्टर द्वारा अल्सर के इलाज के लिए दी जाने वाली दवाई यह सप्लीमेंट का पूरा कोर्स डॉक्टर के निर्देशानुसार करें|  इलाज में ढील देने से कई पेट संबंधित समस्याएं या रोग हो सकते हैं|  इसलिए जब तक आप का इलाज चले तब तक खाने पीने में आपको कुछ समय तो परहेज रखना ही होगा और बार-बार अल्सर होने की समस्या होने वालों को क्या खाना चाहिए क्या नहीं की पूरी जानकारी होनी चाहिए|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!