Liver ko strong kaise banaye- जिगर को ठीक और स्वस्थ रखने के उपाय

बात जब लिवर की आए तो ये आपके शरीर में सबसे बड़ी ग्रंथि (gland) है या यूँ भी कह सकते हैं  की ये दूसरा सबसे बड़ा ऑर्गन (अंग) है| अक्सर लोग लिवर के कार्यों और उसे स्ट्रॉंग या स्वस्थ रखने के उपाय या तरीके खोजते रहते हैं| अगर आप भी ऐसा ही कुछ खोज रहे हैं तो आपकी सर्च यहाँ आकर ख़तम हुई समझो| क्योंकि हम आपको वो सभी बातें बताने वाले हैं जिनका पालन करके आप अपने जिगर को पूरी उमर ठीक और स्वस्थ रख सकते हैं| लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए की आपका जिगर या यकृत आपके लिए इतना जरुरी क्यों है और क्या हैं लिवर खराब (डॅमेज) होने के कारण और लक्षण (symptoms).

क्या आप जानते हैं …..   आपका लिवर 500 से ज़यादा  शारीरिक कार्यों का निष्पादन करता है और इसमे खुद को फिर से रिन्यू करने की कमाल की शक्ति होती है| इतना ही नही यदि आपका जिगर 75 पर्सेंट डॅमेज हो गया है तो बची हुई 25 पर्सेंट कोशिकाएँ आपके यकृत को फिर से स्वस्थ कर सकती है|

तो ये सुनिए- अगर किसी का 50 प्रतिशत लिवर अलग कर दिया जाए तो बाकी बचा हुआ 50 प्रतिशत भाग फिर से नए लिवर में बदल जाएगा और ऐसा होने में मात्रा 3-6 महीने लगते हैं| तो है ना हमारा जिगर का टुकड़ा कमाल का| लेकिन ये सब तभी होता है जब आप डॅमेज यकृत को सही दवा और अपने शरीर को सही प्रकार के foods देते हैं| लिवर के लिए ज़रूरी डाइट को हम नीचे के भाग में विस्तार से  बताएँगे|

healthy liver

लिवर द्वारा किए जाने वाले  कार्य| Why liver is Important?

आपको जानकार आश्चर्य होगा की हमारा लिवर शरीर के कुछ ऐसे कार्य करता है जो की हमारे शरीर  को सही तरह चलाने के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं| लिवर के अभाव में मानव जीवन की तो कल्पना भी नही की जा सकती| नीचे कुछ कार्य हैं जो की आपके यकृत द्वारा किए जाते हैं|

  • लिवर bile juice जो की एक पाचक रस है को बनता है और ये bile fat और कार्बोहाइड्रेट्स का पाचन कर उन्हें उर्जा में बदलता है और ये एनर्जी आपकी बॉडी को सभी कार्य करने में मदद करती है| जिगर के बिना पाचन होना असंभव है|
  • ये अंग शराब, हानिकारक पदार्थ, केमिकल्स, दवा आदि के हानिकारक प्रभावों को ख़तम कर आपकी बॉडी को साफ़ रखने में मदद करता है|
  • ये हमारे शरीर में  हानिकारक अमोनिया को uria में बदल कर पेशाब द्वारा बाहर निकल देता है|
  • ये हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेज  करता है| इसलिए इसके खराब होने पर हमें बार बार इन्फेक्शन होने लगता है|
  • ये हमारे शरीर का ब्लड बॅंक है जो खून को ज़रूरत के वक़्त के लिए सुरक्षित रखता है|
  • ये विटामिन A, B12 और D को स्टोर भी करता है|
  • खून को साफ़ करता है|
  • ये खून के थक्का बनने और tissue repair में भी मदद करता है|
  • आयरन का भण्डारण कर भविष्य में उपयोग के लिए उसे उपलब्ध करवाता है|

इनके अलावा और बहुत से ज़रूरी कार्य आपके यकृत द्वारा किए जाते हैं| लेकिन ख़राब खान पान, ख़राब जीवनशैली, अधिक शराब (alcohol) का सेवन, नशीली चीज़ों का उपयोग, वायरल इन्फेक्षन (हेपटाइटिस), दवाइयों के प्रयोग आदि से लिवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और अक्सर लिवर में खराबी या डॅमेज हो जाती है| आइए अब जान लें की वो कौनसे कारण हैं जो जिगर को नुकसान के लिए ज़िमेदार होते हैं|

लीवर डैमेज के कारण | Causes of liver damage

जिगर को ख़राब करने वाला सबसे बड़ा कारण शराब का अधिक सेवन होता है| वैसे तो alcohol को आपका जिगर पचा कर  शरीर से बाहर निकल देता है| जबकि अधिक सेवन से वो शराब को पचा नही पता और और यकृत की कोशिकाओं को क्षति पहुँचती है जिससे आपको पीलिया (jaundice), फॅटी लिवर, hepatitis, cirrhosis और यहाँ तक की लिवर कॅन्सर जैसे घातक रोग हो जाते हैं|

  • जंक, फॅटी, और oily और दुसरे सेहत के लिए ख़राब मने वाने वाले फूड्स खाने से भी आपके जिगर को नुकसान होता है.
  • गंदा पानी पीना और खराब भोजन का सेवन|
  • वेट लॉस पिल्स, आयरन की दवा, कोलेस्टरॉल की दवा, दर्दनिवारक गोलियां, एंटीबायोटिक्स और दूसरी कुछ दवाइयों  का सेवन|
  • शरीर में पोषण की कमी|
  • unhealthy लाइफस्टाइल जीना मतलब exercise की कमी और सेहत का ध्यान ना रखना|
  • Genetic disorder होना
  • वायरल इन्फेक्शन होना जिसे हम hepatitis  भी कहते हैं ये काई प्रकार की होती है जैसे A, B, C, D और  E|
  • मलेरिया, डेंगू , टाइफाइड और दूसरे रोग होने पर भी जिगर पर विपरीत असर पड़ता है|
  • ज़यादा शुगर के उपयोग और आर्टिफिशियल शुगर युक्त ड्रिंक्स आदि के सेवन से|
  • ज्यादा नमक के प्रयोग से|

इनके अलावा, दूसरे ऐसे बहुत से कारण हैं जो की प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से आपके यकृत को खराब करने के लिए जिम्मेदार  होते हैं|

लीवर ख़राब होने के लक्षण |Symptoms of liver damage

लिवर डैमेज का सबसे मुख्य लक्षण होता है बदहज़मी या पाचन ठीक तरह से ना होना और इसके कारण पेट में गॅस, उल्टी होने, जी मचलना, पेट में भारीपन कुछ खाते ही उल्टी आना, कुछ भी खाने का मन ना करना आदि कुछ आम शिकायतें होती हैं|

  • पीलिया होना
  • आँखों के नीचे काले घरे (dark or black circles under eyes)
  • आलस या सुस्ती होना साथी ही बहुत कमजोरी महसूस होना
  • मुँह का स्वाद खराब होना
  • बॉडी से smell आना और मुँह से भी
  • डिप्रेशन
  • बार बार संक्रमण होना
  • ज़्यादा प्यास लगना और बार बार पेशाब आना
  • मल का रंग काला आना
  • उलझन सी  रहना (confusion|
  • बार बार उल्टी होना
  • हाथ या पांव सुन्न होना
  • अंडकोष का आकर घाट जाना  और स्तन बड़े होना (मेल्स में)
  • भूखार होना
  • आँखों, स्किन और पेशाब में पीलापन आना
  • स्किन पर खुजली और rashes होना
  • हथेलिओं पर खुजली और सूजन होना
  • जोड़ो में दर्द रहना
  • पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द ये दर्द कंधे और ऊपरी पीठ में भी हो सकता है
  • पेट का बाहर की और निकलना

लिवर खराब होने के और बहुत से लक्षण होते हैं और इनका सही समय पर इलाज ना करवाया जाए तो ये सीरीयस कंडीशन जैसे पीलिया, फॅटी लिवर, हेपटाइटिस, cirrhosis और कॅन्सर में भी बदल जाता है जो की जानलेवा साबित हो सकती हैं| अक्सर वायरस के द्वारा नुकसान होने पर डॉक्टर एंटी-वायरल  दवा द्वारा उनका इलाज करते हाइन| यदि आपको लगता है की आपका लिवर कमजोर है या आपको ऊपर दिए गये लक्षण महसूस हो रहे हैं तो सबसे अच्छा यही होगा की अपने डॉक्टर से मिलकर जल्दी से इलाज करवाएं और सही कारण पता करें| उसके अलावा आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को कंट्रोल करके आपने लिवर को जल्दी से सही कर सकते हैं| अच्छी डाइट (लिवर के लिए अच्छे फूड्स खा कर) और healthy लाइफस्टाइल और दूसरे टिप्स अपनाकर आप अपने जिगर को मजबूत (स्ट्रॉंग) और स्वस्थ भी बना सकते हैं|

Liver ko Strong Kaise Banaye| लीवर को स्वस्थ (healthy) रखने के उपाय

यदि आपका लिवर खराब है तो आप अपने डॉक्टर से पूछ कर एक सही डाइट प्लान बनवा लें की क्या खाना है और क्या नहीं| हम यहाँ आपको कुछ टिप्स देंगे जिन्हे फॉलो करके आप अपने जिगर को जल्दी ठीक कर सकते हैं और उसे भविष्य में हमेशा तंदरुस्त और सेहतमंद रख सकते हैं इन टिप्स को आपने इलाज के साथ अपनाने पर आपका लिवर damage भी जल्दी ठीक होगा|

जड़ी बूटियों का उपयोग कीजये ( Herbs for Liver Support)

इससे अछा क्या होगा की आप हमारे मदर नेचर द्वारा दिए गये गिफ्ट यानी herbs का उपयोग अपने लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए करें| कुछ ऐसी जड़ी बूटियाँ होती हैं जिन्हें प्रयोग करके आप आपने लिवर को स्ट्रॉंग बना कर अपने पूरे स्वास्थ को अच्छा  कर सकते हैं|

इनमें सबसे ऊपर है milk thistle क्योंकि इसमें silymarin नामक एक बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो की लिवर डैमेज को बहुत जल्दी ठीक करता है| साथ ही गुर्दे, हार्ट आदि की भी सेहत सुधरता है| इसे आप कॅप्सुल के रूप में उपयोग कर सकते हैं| milk thistle शराब या दवा के द्वारा जिगर को हुए नुकसान को ठीक कर उसे फीर से पहेले जैसा स्ट्रॉंग और स्वस्थ कर देता है|

दूसरा है turmeric यानी हल्दी..ये पित्त के निर्माण में मदद करती है साथ ही inflammation घटा कर लिवर की मरम्मत करती है| इसे भोजन बनाते समय उपयोग करिए| रोजाना रात को हल्दी दूध में मिलाकर पीने से भी आपका जिगर साफ़ और स्ट्रॉंग होता है|

Dandelion पोषक तत्वो से भरपूर और साथ ही ये inflammation घटा कर आपके यकृत की सूजन कम करता है| इसे अक्सर लोग चाय बना कर उपयोग करते हैं| ये जिगर के लिए काफ़ी अच्छी मानी जाती है|

नीम के पत्ते खाना या उसे भोजन में उपयोग करने से आपकी लिवर प्रॉब्लम्स ख़तम होती हैं, खून सॉफ होता है फलसवरूप आपका लिवर जल्दी ठीक होता है|

Burdock root भी Dandelion की तरह असरदार होता है और इसलिए जायदातर आयुर्वेदिक डॉक्टर्स इसे लिवर खराब या कमजोर होने की स्तिथि में लेने की सलाह देते हैं|

Yellow dock  bile juice का बहाव बढाकर पाचन अच्छा करती है और आपके यकृत को सॉफ करके उसे जल्दी ठीक होने में मदद करती है|

Rosemary herb कॅन्सर सेल्स को नष्ट कर कॅन्सर होने के सम्भावना को कम करती है|

Artichoke herb आपका पाचन सुधरती है और कोलेस्टरॉल को कम करती है| आर्टिचोक टी का उपयोग करके आप ये फ़ायदे पा सकते हैं|

इनके अलावा Chanca Piedra, Kudzu Root  आदि जैसी herbs भी विशेष रूप से उपयोगी होती हैं| आप इन जड़ी बूटियों को ऑनलाइन या पास की किसी आयुर्वेदिक शॉप से खरीद कर किसी वैध की सलाह के अनुसार ले सकते हैं|

योगा से लीजिए मदद

कुछ योगा आसन हैं जिन्हें रोजाना  करने से आपके लिवर की सेहत अच्छी होती है और वो स्वस्थ रहता है| जिन लोगों का लिवर कमजोर है उन्हे नीचे दिए गये योगा आसन रोजाना करने से लाभ होगा|

Kapalbhati pranayam

ये पीलिया, हेपटाइटिस, cirrhosis आदि में लाभदायक होती है| ये spleen को भी स्वस्थ रखती है साथ ही जिगर संबंधी सभी प्रॉब्लम्स दूर करती है|

Ardha Matsyendrasana

ये लिवर को स्ट्रॉंग बनाती है साथी ही उसके नुकसान को जल्दी रिपेर और ठीक करती है|

Dhanurasana

ये योगासना आपके लिवर की कसरत करवाकर उसे बल परदान करता है. ये fatty liver में विशेष रूप से लाभदायक होता है|

Gomukhasana

ये लिवर cirrhosis में बहुत लाभदायक होता है| ये यकृत को उत्तेजित कर उसकी कार्य क्षमता बढ़ता है|

Naukasana

ये जिगर को स्ट्रॉंग बनता है और हानिकारक पदार्थो को शरीर से बाहर निकाल आपके जिगर को सॉफ करने में सहायता करता है|

इनके अलावा bhujangasana, meruwakrasana, suptamatsyendrasana, merudandasana, utthita hasta merudandasana, bhunamanasana, आदि योगासन भी बहुत उपयोगी माने जाते हैं| आपसे निवेदन है की इन्हे करने से पहले किसी योगा एक्सपर्ट की सलाह ज़रूर ले लें|

नींबू पानी है कमाल का

सुबह उठकर नींबू पानी पी लेना यकृत को  बल प्रदान करता है| उसे विषैले तत्वों से मुक्त कर उसके functions को सुधरता है| साथ ही ये आपके पाचन को स्ट्रॉंग कर बदहज़मी (indigestion), पेट में गैस, उल्टी आदि जैसी समसायों को भी समाप्त करता है| जो लोग नींबू पानी रोज पीते हैं उनके लिवर को alcohol, मेडिसिन्स और दूसरे हानिकारक पदार्थों से नुकसान भी कम होता है| इतना ही नहीं ये आपकी त्वचा अच्छी करता है, वजन कम करता है, कोलेस्टरॉल घटता है और आपको पूरी तरह से फिट, स्ट्रॉंग और स्वस्थ बनता है| इसलिए रोज सुबह उठ कर एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ कर पीयें| ऐसा आप दिन में 2-3 बार कर सकते हैं|

हल्दी दूध पीजिए

रोजाना रात को एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर घोल कर पीने से आपका लिवर स्वस्थ रहता है| हल्दी के anti-inflammatory गुण inflammation कम करके आपके लिवर में दर्द और सूजन को कम करते हैं| साथ ही ये गुणकारी दूध आपके शरीर के दूसरे अंगों और functions को सुचारू रूप से काम करने के लिए प्रेरित करता है| ये शराब और दूसरे नशीले पदार्थो से हुए नुकसान को ठीक कर यकृत को स्ट्रॉंग रखने में भी मदद करता है|

पानी पीएं खूब सारा

पानी सबसे अछा cleansing एजेंट होता है यानी ये आपके शरीर से गंदगी, केमिकल्स, हानिकारक तत्व और दूसरे ज़हेरीले पदार्थो को बाहर कर आपकी बॉडी को साफ़, स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखता है| ये आपके लिवर की भी सफाई कर उसे स्ट्रॉंग बनता है| रोजाना 10 गिलास पानी पीने की आदत डालें| साथ ही नारियल पानी, तरबूज, और दूसरे फल और सब्ज़िओं के जूस जैसे पाइनॅपल, सेब, गाजर, मौसम्बी, संतरा, बीट, खरबूजा, पपीता, अनार, नाश्पति, पालक (स्पीनेच), वीट ग्रास जूस, अंगूर का जूस, लौकी, गन्ना(शुगरकेन), मूली (रॅडिश) आदि का सेवन करके आप अपने शरीर में पानी का लेवेल बढ़ा सकते हैं साथी ही इन juices से आपको पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं जो की आपकी लिवर डॅमेज को जल्दी ठीक होने में मदद करते हैं|

अपने आपको रखिए सुरक्षित

आप अपने आपको hepatitis  B और C की वॅक्सीन लेकर भविष्य में होने वाले वायरल इन्फेक्शन से सुरक्षित कर सकते हैं| असुरक्षित संभोग के द्वारा भी हेपटाइटिस B और C फैलता है| इसलिए हमेशा सावधानी रखनी ज़रूरी है| अपनी पर्सनल चीज़ें जैसे toothbrush, रेज़र आदि भी दूसरों के साथ शेयर करने से बचना चाहिए| ये सभी बातें आपको भविष्य में होने वाली लिवर प्रॉब्लम्स से बचाने में मदद करेंगी|

एक्सर्साइज़ भी है ज़रूरी

शरीर का कोई भी अंग हो, सही एक्सर्साइज़ पूरे शरीर को सुचारू रूप से चलते रहने के लिए ज़रूरी है| वो लोग जो एक दम आलस भरा जीवन जीते हैं जैसे की कोई काम ना करना, रात को लेट नाईट तक जागे रहना, सिर्फ़ खाना और सोना आदि, उनलोग में जिगर खराब होने की संभावना ज्यादा रहती है| आपको कोई भारी भरकम एक्सर्साइज़ नही करनी खास कर उन्हें जिनका लिवर damaged या खराब या कमजोर है| बस सुबह शाम पार्क (बाग) में 20-20 मिनिट्स चलिए| हो सके तो साइकलिंग, skipping, स्विमिंग, जॉगिंग, जैसी आसान एक्सर्साइज़ करने की कोशिश करिए| अच्छी डाइट और रोजाना एक्सर्साइज़ ही लिवर को स्ट्रॉंग और स्वस्थ रखने का सबसे मूल मंत्र है|

अपने वजन को कंट्रोल में रखो

ये प्रमाणित हो चूका है की जो लोग मोटे हैं उनमें से 30 प्रतिशत लोगों को फॅटी लिवर समस्या होती है| आँकड़े और भी ज़यादा हो जाते हैं जब मोटे लोग शराब, ख़राब डाइट  आदि का सेवन करते हैं| फॅटी लिवर होने से लिवर liver faliur, cirrhosis और cancer जैसी जानलेवा बीमारियाँ भी हो सकती हैं| इसलिए एक कम वसा, कम नामक और  कम oily चीज़ों का एक अच्छा डाइट प्लान बनाइये और उसमें कुछ लिवर cleansing फूड्स जोड़िए| साथ ही रेग्युलर एक्सर्साइज़ के ज़रिए अपना वेट कम करने की कोशिश करें| ये करने से आपका लिवर स्वस्थ रह पाएगा|

स्वस्थ लीवर के लिए क्या खाएं और क्या ना खाएं- डाइट टिप्स

जिन लोगों के लिवर में प्राब्लम है उन्हे अपने डॉक्टर की सलाह से डाइट लेनी चाहिए| कुछ फूड्स आपके लिवर के detoxify या cleanse (सफाई ) करने में विशेष रूप से उपयोगी होते हैं और जिनका सेवन लिवर को जल्दी ठीक करने में सहायक होता है| हमें ऐसे ही foods आपने डाइट प्लान में शामिल करने चाहिए| सही खान पान से बड़ी दूसरी कोई चीज़ नही है जो आपके लिवर को ठीक रखने, स्ट्रॉंग बनाने और उससे हमेशा स्वस्थ रखने के लिए ज़रूरी हो| सही diet मिलने पर आपका यकृत अपने आपको तेज़ी से ठीक कर लेता है| डाइट टिप्स द्वारा लिवर को स्वस्थ किस प्रकार रखा जाता है वो नीचे दिया गया है|

  1. सबसे पहले ताजे फ्रूट्स, वेजिटेबल्स और दूसरे खाद्य पदार्थ जैसे मीट, अंडे और डेरी प्रॉडक्ट्स खाने की कोशिश करें| नॉनऑर्गॅनिक फूड्स में पेस्टिसाइड्स, herbicides, हॉर्मोन्स और एंटीबायोटिक्स जैसे ज़हरीले तत्व मिले होते हैं जो की आपके यकृत को भारी नुकसान पहुँचाते हैं|
  2. दूसरी बात ये की आपको पता है की शराब और स्मोकिंग लिवर डॅमेज के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होते हैं तो इन चीज़ों को छोड़ देना ही अच्छा होगा. साथ ही नमक युक्त भोजन, कॉफी, टी, जंक फुड, रेड मीट, प्रिज़र्वेटिव युक्त foods, शुगरी फुड्स, canned foods,  सोडा ड्रिंक्स आदि का सेवन बंद करिए| घर में बना हुआ सॉफ और पौष्टिक खाना ही खाइए|
  3. Refined और processed carbohydrates जैसे की मैदा से बनी चीज़ें नान, कुलचे, वाइट ब्रेड,केक्स, पास्ता , पेस्ट्री का भी सेवन बंद करिए|
  4. उन पदार्थों को कभी मत खाइए जिनसे आपको एलर्जी हो क्योंकि ऐसा करने से आपका लिवर और इम्यून सिस्टम दोनो प्रभावित होंगे|
  5. जब तक अच्छे से भूख ना लगे तब तक कुछ नही खाना चाहिए| साथ ही ज़रूरत से ज्यादा नही खाना चाहिए.|हो सके तो खाने से पहले फ्रूट्स और वेजिटेबल का सलाद खाइए जिससे आप कम खाना खाएँगे और आपके जिगर पर कम बोझ पड़ेगा|
  6. इन सबके अलावा अब हमें ऐसे फ़ूड आइटम्स सेलेक्ट करने हैं जो की लिवर को साफ़  करके उसे बल प्रदान करें जिससे वो स्ट्रॉंग और स्वस्थ बने|  इसके साथ वो पदार्थ ऐसे भी होने चाहिए जो की हमारी बॉडी को minerals , विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करें|
  7. रोज एक मुठी ड्राइ फ्रूट्स भरके खाइए| ड्राइ फ्रूट्स में अंजीर, अखरोट, काजू, पिसता, किशमिश, बादाम आदि सब होने चाहिए| इससे आपका दिल भी स्वस्थ रहेगा|
  8. फूल गोभी, पत्ता गोभी (बंदगोभी), पालक, टमाटर, बैंगन (एग प्लांट), जिमीकंद, बीन्स, अकूरित दालें, मटर, गाजर, अदरक,  लहसुन, बीट, ग्रेपफ्रूट, कीवी फ्रूट, herries, berries, अनार, केला, अंगूर, सेब, पपीता, avocado, peaches, एप्रिकॉट, cranberries  आदि फ्रूट्स और वेजिटेबल्स खूब खाइए|
  9. कददू के बीज, ऑलिव्स, ओट्स, chikpeas, ग्रीन टी, दही, तिल के सीड्स, आलसी के बीज, ब्राउन राइस, oregano, hemp, chickpeas, cedar nuts आदि का भी प्रयोग भोजन में करिए|
  10. selanium युक्त खदय पदार्थ खूब खाइए.क्योंकि सेलीनीयम एक बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है जो की लिवर कोशिकाओं को डॅमेज से बचाता है, कॅन्सर की संभावना को कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है. मशरूम, अखरोट, सरसो के दाने, ब्राज़ील नट्स, कॉड, ट्यूना, श्रिंप, साल्मन आदि में ये एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है. नट्स खाकर आप  80 प्रतिशत सेलीनीयम प्राप्त कर सकते हैं|
  11. fiber युक्त foods जैसे ओट्स, दलिया का सेवन भी खूब करिए| इसके अल्वा प्रोटीन युक्त फ़ूड जैसे सोयाबीन भी लिवर के स्वस्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं|
  12. भूरे चावल selenium, fiber, manganese and मैग्नीशियम  से भरपूर होता है और पित्त की पथरी से बचाता है और लिवर को सॉफ करने में मदद करता है|
  13. आपको हमेशा होल ग्रेन्स जैसे चॉकर युक्त गेहू खाने की कोशिश करनी चाहिए और मैदे से बनी चीज़ें अपने डाइट प्लान से बाहर करनी चाहिए|
  14. विटामिन C से युक्त फ्रूट्स और वेजिटेबल लिवर को मजबूत बनाते हैं और डॅमेज को जल्दी ठीक करते हैं| ग्रेपफ्रूट, मौसम्बी, माल्टा, संतरा, पपीता, strawberries, ब्राकोली, parsley, गोभी आदि खुल कर खाइए|
  15. हरी पत्तेदार सब्जियों में क्लॉरोफिल होता है जो की आपके जिगर को साफ़ करके उसे शक्ति प्रदान करता हैं| रोजाना वीट ग्रास जूस पीना भी फ़ायदेमंद होता है|
  16. Riboflain से भरे फूड्स जैसे calf लिवर, दही, गाये का दूध (काउ मिल्क), soyabean, spinach, boiled eggs, tempeh, crimini mashrooms भी लाभदायक हैं|
  17. इसी प्रकार niacin पाने के लिए आपको ट्यूना, बीफ, लिवर, टर्की, अस्पॅरगस, चिकन आदि सहीमात्रा में खाने चाहिए|
  18. विटामिन A और बीटा केरोटीन युक्त foods भी अपने आहार में शामिल करने चाहिए| गाजर, शक्कर कन्द, विंटर स्क्वॉश, cantaloupes, broccoli, acocado, papaya, सूरजमुखी के बीज, सरसों, बादाम, ऑलिव आयल आदि इनके कुछ आचे उदहारण हैं|
  19. खाना हमेशा ओलिव आयल में बनाने की कोशिश करें| Ghee, dalda, बाजारू मक्खन आदि का प्रयोग  वर्जित है| इसीप्रकार रोजाना लसी के तेल का सेवन भी बहुत लाभदायक है क्योंकि इससे आपको सेहतमंद ओमेगा-3 फॅटी एसिड्स मिलते हैं जो की आपके जिगर के स्वस्थ को अच्छा करते हैं|
  20. लहसुन में सल्फर युक्त यौगिक allicin पाया जाता है जो की लिवर की सफाई में सहायक होता है| ये जिगर को भारी मेटल्स जैसे लेड, मर्क्युरी आदि के प्रभाव से भी बचाता है|
  21. अदरक में anti inflammatory और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो लिवर डॅमेज को जल्दी ठीक करते हैं|

हम आपको एक ड्रिंक की रेसिपी दे रहे हैं जो की आपके लिवर को सॉफ करके उसे हील करने में बहुत उपयोगी होगा| इसे 3 दिन रात को सोने से पहले ग्रहण करना है|

¼ कप ऑलिव आयल और ¼ कप संतरे का जूस (ऑरेंज जूस)

½ टेबल्स्पून लहसुन और अदरक पेस्ट

इन सभी को मिलकर छान लेना है| इस जूस को कुछ देर फ्रिज में रखकर रात को सोने से पहले पी लेना है| ये आपके लिवर को जल्दी ठीक करेगा और उसे मजबूत बनाएगा|

नोट: पाइनॅपल जूस, गन्ने का रस का सेवन करके आप अपने जिगर को स्ट्रॉंग बना सकते हो और डॅमेज को ठीक कर सकते हो.

ऊपर दी गयी डाइट टिप्स अपनाकर करके आप अपने लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं|

ब्यूटी प्रॉडक्ट ध्यान से चुनिए

आपकी त्वचा की अवशोषण क्षमता अच्छी होने के कारण वो ब्यूटी प्रॉडक्ट्स,मेकअप प्रॉडक्ट्स में पाए जाने वाले केमिकल्स सोंख कर खून में मिला देती है जिससे आगे  चलकर आपके लिवर पर बुरा असर पड़ता है| इसलिए हमेशा सौम्य प्रॉडक्ट ही सेलेक्ट करने चाहिए| साथ ही नॅचुरल कंडीशनर और शैम्पू  उपयोग करना चाहिए| इसी प्रकार डिटरजेंट, क्लीनर आदि के साथ काम करते समय अपने हाथ पर रब्बर के दस्ताने का इतेमाल करना चाहिए ताकि केमिकल्स आपके खून में ना मिल पायें|

चाय पीजिए लिवर स्वस्थ बनाइए

कोई आम चाय नही बल्कि लिवर को मजबूत करने वाले गुणों से भरपूर जड़ी बूटियों और घरेलू चीज़ों से बनी हुई चाय| आपको कॉफी और ब्लैक टी की आदत छोड़ कर एंटीऑक्सीडेंट्स और लिवर को फायदा  देने वाली चाय ही पीने चाहिए| आप इसके लिए ग्रीन टी, गार्लिक टी, जिनजर (अदरक) टी, सौंफ की चाय का उपयोग कर सकते हैं| इनके अलावा milk thistle के बीज, dandelion, parsley leaves,rosemary leaves, Uva ursi leaves, Yellow dock, goldenrod, angelica की जड़, chamomile के फूलों से बनी चाय भी पी कर अपने यकृत को स्ट्रॉंग बना सकते हो| इनमें से 2-3 चाय  चुनकर रोजाना 3-4 कप पीने से फ़ायदा होगा| ग्रीन टी दिन में 3-4 बार पीना बहुत लाभदायक माना जाता है|

ये थे वो ज़रूरी उपाय जिन्हें अपनाकर आप अपने लिवर को स्ट्रॉंग और स्वस्थ बना सकते हो| दोस्तो ये लेख हमें लंबा लिखना पड़ा क्योंकि हम चाहते हैं की आप वो सब कुछ जाने जो की आपके लिवर की सेहत के लिए ज़रूरी है| इसे पढ़कर और यहाँ दी गयी टिप्स अपना कर आप निश्चित रूप से अपने जिगर की health सुधार सकते हैं|

यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें संपर्क कर सकते हैं| हमारा एक्सपर्ट पैनल हमेशा आपकी सेवा में तत्पर रहने की कोशिश करता आया है और करता रहेगा|

Have a Healthy Liver Naturally!

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

14 thoughts on “Liver ko strong kaise banaye- जिगर को ठीक और स्वस्थ रखने के उपाय”

  1. My 70prsent liver is damaged with souryass and doctor said it will be transplanted BT l can’t afroaf.pleez suggest me from where l can perchage ur ayurved mefison.swelling air jundices v hai 2 years se

  2. Sir Mujhe bhot Time se loose Motions ke problem hai mai Sahi ho jata Hu Par Mai Kuch bhi Khata Hu mujhe phir se loose Motion Ho Jate hai ab aap He btai ye mai kya karu kaise Apne Liver ko healthy Bnao

    • liver ke liye aap milk thistle yukt supplement lijiye saath hi aap ek baar apna test bhi karvayein ho sakta hai Ibs, infection ya doosri problem ho yadi liver ki problem hai to hamein detail mein batayein

  3. Sir mera sgpt phle check karya tha to 806 tha …Aur 1 month baad check karya to 100 tha….Sir isse kyse strong aur pure trh se accha kare….Abhi mujhe jaundice v h..Or sgot 89 hai….So plsss suggest me sir

  4. Sir mene test karwaaye hai , mujhe ibs ki preshani hai 4-5 saalo se ,mujhe constipitation (gas) and din me 2-3 baar mal tyaag ke liye jana padta hai , kirpya koi achi c diet ya dwa bataye , me bhut preshaan hu.

  5. Sir,mujhe time bhukh v lagti hai,mai normally dal,chaval,roti,sabji hi khata.bahar Ka oilly nashta aj tak Nahi khya.halka froots and salad v khata hu.
    Na hi gaisting ki problem and na hi kav pet me dard. Bas mujhe toilet Nahi ati,Mera pet kav saf hi Nahi ho pata.
    Mai 24 hours me morring 11 baje mad night 9 baje hi Khana khata hu.
    Mera wet v pichale 4 year se 62-67kg pe hi santulan banaye rakha h,meri age 28 hai.
    Meri problem ye hai ki Mera pet saf Nahi hota and toilet Nahi lagti aur Mai jabardasti jata hu.
    Yearly 5-7 bar drink ho jata h.
    Plz help me sir,kuchh sujhav dijiye.

Leave a Comment

Don`t copy text!