अखरोट खाने के फायदे और नुकसान – Walnut benefits and side effects

अखरोट को इंग्लीश मे walnut कहते हैं और इस ड्राइ फ्रूट्स को एक अच्छा brain food के साथ साथ एक स्वास्थ्यवर्धक पदार्थ  भी माना जाता है| भारत मे लोग अक्सर इसे चॉक्लेट, कूकीज, cake, ladoo, शेक आदि मे मिलकर बड़े शौंक से खाते हैं और पेरेंट्स अपने बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए उन्हें  रोज अखरोट खाने की सलाह देते हैं| इसमें बहुत सारे ज़रूरी पोशाक तत्व पाए जाते हैं जिनके कारण अखरोट को खाने के कई फैदे होते हैं| इस ड्राइ फ्रूट और इसके तेल को त्वचा और बालों की देखभाल में भी उपयोग किया जाता है| साथ ही लोग इनके स्वास्थ्य लाभ के कारण इन्हे खाना पसंद करते हैं| यहाँ  हम शरीर, स्किन और बालों को होने वाले बेनिफिट्स के बारे में जानेंगे| लेकिन उससे पहले अखरोट के कुछ न्यूट्रीशनल फॅक्ट्स देख लें|

walnut

Walnut nutrition | अखरोट मे पाए जाने वाले पोषक तत्व

अखरोट मे सोडियम बहुत कम और कोलेस्टरॉल बिलकुल भी नहीं होता| इसमे भरपूर मात्रा मे ओमेगा-3 फॅटी एसिड्स (हेल्ती फॅट्स) पाए जाते हैं| इनके अलावा ये विटमिन्स जैसे विटामिन A, B6, B12, C,  D, E और K का खजाना होते हैं| इनमे प्रोटीन भी अच्छी मात्र में पाया जाता है| इसके अलावा मिनरल्स जैसे कॅल्षियम, मॅग्नीज़ियम, आयरन, फॉस्फरस, ज़िंक, कॉपर, manganese, selenium आदि भी प्रचुर मात्रा में होते हैं| इनके अतिरिक्त बहुत सारे antioxidants और दूरसे ज़रूरी पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं|

अखरोट के फायदे | Walnut health benefits in Hindi

जैसा की हमने बताया की अखरोट की गिरी मे ढेर सारे न्यूट्रियेंट्स पाए जाते हें जो की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं| इसलिए इन्हें नियमित रूप से खाने के कई फ़ायदे होते हैं उनमे से कुछ नीचे दिए गये हैं

दिमाग की सेहत करे अच्छी

आप जानते होंगे प्रकर्ति मे कुछ चीज़ें अपनी आकर, रंग और सुगंध से हमें उनमें छिपे गुणों के बारे मे संकेत देती हैं| जैसे अखरोट की शेप हमारे दिमाग से मिलती जुलती होती है इसलिए उसे खाने पर हमारा दिमाग़ तेज और चुस्त बनता है| तो जो स्टूडेंट्स दिमाग तेज, चुस्त, मेमोरी पॉवर बढ़ने का सोच रहे हैं  उन्हे रोजाना कुछ अखरोट खाने चाहिए|

अखरोट मे कई शक्तिशाली Neuro protective कॉंपाउंड्स जैसे विटामिन E, melatonin, Omega-3 fatty acids, folate, antioxidants आदि पाए जाते हैं जो हमारे दिमाग को सुरक्षा प्रदान कर उसे लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखते हैं|

इन्हे रोज खाने से यंग स्टूडेंट्स की रीज़निंग और प्राब्लम सॉल्विंग पवर भी बढ़ती है| साथ ही ये बुढ़ापे मे दिमाग मे होने वाली कमज़ोरी को भी रोकने मे मदद करते हैं|

दिल रखे स्वस्थ

यदि आप दिल की बीमारी से बचना चाहते हैं और आपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आज से ही कुछ अखरोट रोज खाना शुरू कर दीजिए. क्योंकि:

अखरोट मे पाया जाने वाला l-arginine कई प्रकार के दिल के रोग को दूर रखने मे हमारी मदद करता है|

इन्हे खाने से आपकी बॉडी मे बुरा कोलेस्टरॉल कम होता है और अच्छा कोलेस्टरॉल बढ़ जाता है, जो की हार्ट की health के लिए अच्छा होता है|

इनमे मौजूद omega-3 fat alpha-linolenic acid (ALA), खून का थक्का (ब्लड क्लॉट्स) बनने से रोकते हैं| रिसर्च के अनुसार जो लोग ALA का सेवन करते हैं उनमे हार्ट अटॅक के कारण मृत्यु की संभावना 50 प्रतिशत कम होती है|

ये आपके हाइ ब्लड प्रेशर को भी नॉर्मल करने मे मदद करते हैं जिनके फलसवरूप हाइ ब्लड प्रेशर के कारण होने वाला दिल को नुकसान कम हो जाता है और आपका दिल स्वस्थ रूप से धड़कता रहता है|

मर्दाना कमज़ोरी, नपुंसकता और शुक्राणु के कमी

अखरोट को आयुर्वेदा मे एक बहुत ही शक्तिशाली काम उतेजक पदार्थ माना जाता है| इसके aphrodisiac  गुण पुरुष की मर्दाना कमज़ोरी, और शुक्राणु की कमी के कारण नपुंसकता दूर करके उसकी sexual life बेहतर बनाने मे मदद करते हैं| इन्हे रोजाना खाने से शुक्राणु की गति और क्वालिटी भी अच्छी होती है और आपका वीर्य गाढ़ा होता है.|यदि आप में शुक्राणु की कमी है तो आप 2 अखरोट एक चम्मच शहद  के साथ रोज रात को गर्म दूध के साथ एक महीने तक खाइए, फ़ायदा मिलेगा|

मधुमेह करे कंट्रोल

यदि आपको हाई ब्लड शुगर की परेशानी है तो आप अखरोट का सेवन करके उसे कंट्रोल मे रख सकते हैं| इन्हें रोजाना खाने से टाइप 2 diabetes मे काफ़ी फ़ायदा मिलता है| एक रिसर्च के अनुसार कुछ अखरोट रोजाना खाने से मोटे लोगों में  फासटिंग शुगर टेस्ट नॉर्मल आया| उन्होंने इस ड्राइ फ्रूट को लगातार 3 महीनों तक खाया था| यदि आप इन्हें रोज खाते हैं तो आपको टाइप 2 diabetes होनेके chances भी कम हो जायेंगे|

कॅन्सर से सुरक्षा

अखरोट एक अच्छा आंटी-कॅन्सर फ़ूड है और इसका मुख्य कारण है इसमे पाए जाने वाले antioxidants और phenolic compounds| Portugal  यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार wallnut का सेवन करने से कई प्रकार के कॅन्सर्स से बचाव होता है| इसके अलावा इस डाइ फ्रूट के आंटी-कॅन्सर गुण IGF 1 हॉर्मोन को कम करके हमे प्रॉस्टेट और ब्रेस्ट कॅन्सर से बचाने मे मदद करते हैं|

वजन कंट्रोल करे

वैसे तो अखरोट खाने की सलाह उन्हें दी जाती है जो अपना वजन बढ़ाना (weight gain) चाहते हैं|  लेकिन इसमे fiber अच्छी मात्रा मे होता है जो आपकी भूख को कम करके आपको ज्यादा खाने से रोक कर आपको स्वस्थ बॉडी वेट पाने में मदद करते हैं|

पेट रखे फिट

अखरोट मे पाए जाने वाले अच्छे fiber आपकी बोवेल मूव्मेंट्स को सुचारू ढंग से बनाकर कब्ज से मुक्ति दिलवाते हैं साथ ही आपके पेट की सफाई भी करते हैं इसके फलसवरूप आपकी पेट का स्वास्थ्य और पाचन शक्ति अच्छी होती हैं|

मूड ठीक करे

यदि आप मानसिक तनाव (स्ट्रेस), अवसाद (डिप्रेशन). बार बार मूड खराब होना (मूड स्विंग) , चिंता (anxiety) जैसे प्रॉब्लम्स में रहते हैं तो अखरोट को आज से ही खाना शुरू कर दीजिए| एक स्टडी के अनुसार शरीर में ओमेगा फॅटी एसिड्स की कमी बेचैनी, hyper activity, मूड खराब होना आदि के लिए जिम्मेदार होती है| इन्हें आप अखरोट खा कर पा सकते हैं  और stress free और सुखी जीवन जी सकते हैं|

नींद लाए – अनिद्रा भगाए

कुछ लोगों को नींद नही आती और वो रात भर इधर उधर करवट बदलते रहते हैं| अखरोट मे मेलेटोनिन नमक हॉर्मोन होता है जो की नींद लाने मे मदद करता है और आपकी अनिद्रा की प्राब्लम ख़तम हो जाती है| इसलिए आज से ही कुछ अखरोट रात को दूश के साथ खाने शुरू कर दीजिए|

हड्डियाँ बने मजबूत

अखरोट का सेवन आपकी हड्डियों की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है| इसका कारण है इसमे मोजूद EFAs (essential fatty acids) जो की आपकी बॉडी में calcium के अवशोषण (अब्ज़ॉर्प्षन) को को बढ़कर आपकी हड्डियों को पर्याप्त मात्रा मे calcium उपलब्ध करवाते हैं| इससे आपकी हड्डियाँ  मजबूत और स्वस्थ रहती हैं|

नोट: कुछ लोग अखरोट की गिरी का छिलका उतार देते हैं| ऐसा बिल्कुल नही करना चाहिए|  इस स्किन (छिलके) मे 90 प्रतिशत एंटी ऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं| ये छिलका अखरोट का सबसे पौष्टिक भाग  होता ह|. इसलिए जब भी गिरी खायें तो उसे अखरोट से निकालकर सीधे ही खा लें|

Beauty Uses and Benefits of Walnuts in Hindi | अखरोट के त्वचा और बालों को होने वाले फायदे

अखरोट में विटमिन्स, एंटी ऑक्सिडेंट्स, मिनरल्स, प्रोटीन और  एसेंशियल फॅटी एसिड्स (EFAs) पाए जाते हैं जो इन्हे स्किन और हेर की देखभाल के लिए एक असरदार इंग्रीडियेंट बना देते हैं| नीचे अखरोट से त्वचा और बालों को होने वाले फायदे के बारे मे बताया गया है|

Skin care benefits of Walnuts | अखरोट के त्वचा को फायदे

अखरोट को खाने से आपको वो सारे न्यूट्रियेंट्स आसानी से मिल जाते हैं जो की स्किन को ग्लोयिंग, healthy और young रखने के लिए चाहिए होते हैं| walnut के इसी गुण के कारण इसका उपयोग  स्किन केर प्रॉडक्ट्स जैसे लोशन्स, क्रीम्स, सक्रब्स आदि मे होता है|

अखरोट मे B विटमिन्स पाए जाते हैं जो की स्ट्रेस के कारण स्किन को होने वाले नुकसान से बचते हैं और ageing के लक्षण  जैसे wrinkles, डल स्किन, फाइन लाइन्स, बेजान त्वचा को दूर रखते हैं जिस से आपकी त्वचा लंबे समय तक जवान बनी रहती है.

अखरोट के तेल के मॉइस्चराइजिंग गुण आपकी स्किन से खुश्की दूर करके उसे नरम और मुलायम बनाते हैं|

इसका तेल आँखों के काले घेरे दूर करने में भी असरदार माना जाता है|

यदि आप जल्दी ग्लोयिंग स्किन पाना चाहते हैं तो 4 अखरोट, 2 चम्मच ओटमील, एक चम्मच हनी और एक चम्मच मलाई को आपस मे मिलकर एक पेस्ट बनायें| इसमें थोड़ा सा जैतून का तेल (ऑलिव आयल ) भी मिला दें| इसे फेस मास्क को अपने चेहरे पर 30 मिनिट्स लगाकर रखने के बाद धो लें| आपकी स्किन फटा फट ग्लोयिंग हो जाएगी|

यदि आपकी स्किन dull और बेजान है साथ ही उस पर डेड स्किन और गंदगी जमी हुई है तो वॉलनट स्क्रब रेसिपी बनायें| उनके लिए 2 अखरोट के पाउडर मे आधा नींबू का जूस और एक स्पून हनी मिलकर पेस्ट बना लें| इस पेस्ट से अपने फेस को 2-5 मिनिट्स तक स्क्रब करके कुछ देर अपने फेस पर लगा रहने दें| उसके बाद ठंडे पानी से धो लें| ये दाग धब्बे, बेजान त्वचा आदि को हटाकर आपकी निखरी, कोमल सुंदर त्वचा बाहर ला देगा|

बालों को फायदे  | Benefits to hair

आजकल pollution, unhealthy diet, ख़राब जीवनशैली और केमिकल्स हमारे बालो को dull, खुरदरा और बेजान बना देते हैं| आप अखरोट का सेवन करके आसानी से अपने बालों को चमकदार, स्वस्थ और सुन्दर बना सकते हैं| इतना ही नहीं आप अखरोट के तेल का उपयोग करके आपने बालों की सम्पूर्ण सेहत में सुधार कर सकते हैं|

वॉलनट मे मोजूद potassium, omega 3,6,9 essentiall fatty acids आपके बालों को लम्बा और मजबूत बनाने में मदद करते हैं| इसके तेल की नियमित मालिश से आपके बाल लंबे, घने और सुंदर बन जाते हैं|

वॉलनट आयल बॉल्डिंग यानी गंजापन की समस्या भी दूर  करने  में मदद्गार होता है|

अखरोट के तेल में नॅचुरल anti-dandruff गुण होते हैं इसलिए आप इसका उपयोग रूसी के घरेलू उपचार मे भी कर सकते हैं|

वॉलनट आयल  को स्कैल्प पर लगाने से ड्राइ स्कॅल्प, खुजली, स्कॅल्प इन्फेक्शन, आदि दूर होते हैं साथ मे इसके  मॉइस्चराइजिंग और cleansing  गुण आपके स्कॅल्प को moisturize और साफ़ रखने मे मदद करते हैं|

अखरोट मे पाया जाने वाला बायोटिन बालो को तेज़ी से बढ़ने ( hair growth) मे मदद करता है|

अखरोट के गुण  | Uses of walnuts| कुछ घरेलु नुस्खे

अखरोट के पत्तों और गिरी मे कुछ औषधीय गुण पाए जाते हैं जिन्हे भारत और दूसरी एशियन कंट्रीज़ के लोग घरेलू उपचार (home remedies) मे उपयोग करते हैं| कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे नीचे दिए जा  रहे हैं|

  1. शरीर में दर्द, जलन, सूजन वाले स्थान पर अखरोट की छाल (बार्क) का लेप लगाने से फायदा होता है|
  2. अखरोट की पत्तियां चबाने से दाँत दर्द दूर होता है|
  3. रोजाना अखरोट खाने त्वचा से सफेद दाग (vitiligo) के दाग दूर हो जाते हैं|
  4. एक अखरोट, 2 छोटी इलाइची और तोड़ा सा गुड मिलकर दिन मे दो टाइम खाने से अनिद्रा रोग या नींद की कमी (insomnia) दूर हो जाता है| इससे खराटे आना (स्नोरिंग) भी बंद हो जाती है|
  5. Amnesia  होने पर रात मे भिगो कर रखी 10 किशमिश 2 अखरोट के साथ खाने पर लाभ होता है|
  6. अखरोट को दही और हनी के साथ मिलकर बनाया गया पेस्ट एक अच्छा एंटी एक्ने फेस मास्क माना जाता है| साथ ही ये त्वचा रंग का पीला पड़ना को भी ट्रीट करता है|
  7. 5 वॉलनट्स डेली खाने से OCD (obsessive compulsive disorder) मे फ़ायदा होता है|
  8. दूध के साथ रात मे कुछ वॉलनट्स खाने से शुक्राणु की कमी दूर होती है|
  9. पीले दाँत के लिए अखरोट की छाल का पाउडर से दाँत माँजने से वो सफेद हो जाते हैं|
  10. इस ड्राइ फ्रूट को रोजाना खाने से बेड वेट्टीग यानी बेड पर पेशाब करना भी बंद हो जाता है|
  11. किशमिश अखरोट और गरम गाय के दूध के साथ पीने से हिस्टीरिया मे लाभ होता है|
  12. वॉलनट पेस्ट को नाभि पर लगाने से दस्त और मरोड़ मे फ़ायदा होता है|
  13. अखरोट, मुनक्का और बादाम की कुछ गिरी दूध के साथ पीने से बूढों की कमज़ोरी दूर हो जाती है|
  14. कब्ज हो तो अखरोट के तेल के 20 ml मात्रा 250 दूध के साथ मिलकर रोगी को दें| इससे मल नरम हो जेयगा और मल त्याग मे आसानी होगी|
  15. अखरोट रोजाना खाइए और लिवर के रोग, थाइरोइड प्रॉब्लम्स, जोड़ों का दर्द, arthritis(गठिया), कील मुंहासे निकलना, मधुमेह में लाभ होता है|

अखरोट खाने के नुकसान | Side effects of Eating Walnuts in Hindi

अखरोट के नुकसान के बारे मे जानकारी आपको नीचे दी जा रही है| साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए इसे ध्यान से पढ़ें|

  • यदि आपको नट्स से एलर्जी है तो आपको अखरोट नही खाना चाहिए| क्योंकि ऐसा करने से आपको side effects जैसे स्किन rash, hives, गले मे जकड़न, साँस लेने मे दिक्कत आदि हो सकती है|
  • अखरोट मे कुछ तत्व ऐसे होते हैं जो दवाइयों से react कर सकते हैं या उन मेडिसिन्स का असर कम कर सकते हैं| इसलिए आपको डॉक्टर से पूछ कर ही इन्हें खाना चाहिए ताकि आपको कोई नुकसान ना हो|
  • काले अखरोट को स्किन पर नही लगाना चाहिए क्योंकि उसमे स्किन कॅन्सर करने वाले कुछ तत्व पाए जाते हैं|
  • काले अखरोट मे phylates पाए जाते हैं जो आयरन के अवशोषण को घटाकर आप मे आइरन डिफीशियेन्सी यानी खून की कमी या anemia कर सकते हैं|
  • काले अखरोट से कुछ किड्नी और लिवर डॅमेज के केस भी सामने आए हैं|
  • कुछ लोगों में अखरोट खाने से वजन बढ़ सकता है|
  • अखरोट के पत्तों  को त्वचा पर लगाने से acne, स्किन एलर्जी , एक्जिमा और ulcers हो सकते हैं|
  • ज़यादा सेवन से दस्त, उल्टी, पेट मे दर्द होना भी एक आम नुकसान है|
  • खाँसी मे अखरोट का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि ये शरीर मे पानी की कमी पैदा करते हैं और बुखार मे दी जाने वाली दवा का असर भी घटा देते हैं|
  • काले अखरोट से स्किन rash और birth defects भी हो सकते हैं| इसलिए इन्हें प्रेग्नेन्सी और स्तनपान के समय कभी ना खायें|

दिन मे कितने अखरोट खाने चाहिए?| How many walnuts one can eat per day?

आप दिन मे 5 से 6 अखरोट खा सकते हैं| ज़यादा जानकारी के लिए आपने डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह लें|

अखरोट के फायदे बहुत हैं और नुकसान ना के बराबर| इसलिए ये सभी हेल्थ बेनिफिट्स पाने के लिए आज से ही इन्हें खाना शुरू कर दीजिए और लंबी आयु तक स्वस्थ बने रहिए|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

5 thoughts on “अखरोट खाने के फायदे और नुकसान – Walnut benefits and side effects”

Leave a Comment

Don`t copy text!