अर्जुन की छाल के फायदे और नुकसान – Arjuna bark benefits and side effects in Hindi

अर्जुन की छाल के फायदे

अर्जुन की छाल आयुर्वेदिक मेडिसिन में बहुत महत्व रखती है इसे मुख्य रूप से high blood pressure और दिल सम्बन्धी रोगों को ठीक करने में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह शरीर के कई रोगों जैसे पेट सम्बन्धी रोग, कान दर्द, पथरी, बुखार, माहवारी सम्बन्धी समस्याएँ, चर्म रोग, श्वसन सम्बन्धी रोग आदि के उपचार में भी असरदार होती है| इसे हर्ब में दर्द निवारक, एंटी inflammatory, ठंडक प्रदान करने वाले, diuretic, tonic, नींद बढ़ाने वाले, कीटाणुनाशी, एंटी अलसर के साथ साथ बहुत से दुसरे औषधीय गुण भी पाए जाते हैं| अर्जुन की छाल के फायदे इसमें पाए जाने वाले chemicals एयर पोषक तत्वों जैसे coenzyme Q-10, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, calcium आदि के कारण भी होते हैं| नीचे अर्जुन की छाल के फायदे और नुकसान सम्बन्धी जानकारी दी जा रही है|

arjuna benefits

अर्जुन छाल के फायदे | benefits of arjuna bark in HIndi

पेट सम्बन्धी रोग करे ठीक

अर्जुन की छाल में पाए जाने वाले anti ulcer, दर्द निवारक, anti inflammatory और carminative गुण पेट में अलसर, गैस, पेट दर्द आदि को दूर करने में काफी मददगार होते हैं|

पेप्टिक अलसर होने पर आपको अर्जुना की छाल के extract की एक बूँद एक गिलास पानी में डालकर दिन में दो बार पीनी है|

पेट में दर्द हो रहा है तो आधा चम्मच अर्जुन की छाल, एक चौथाई चम्मच हींग की पाउडर के साथ मिलिए| इस मिश्रण के आधे चम्मच में एक चुटकी काला नामक मिलकर एक गिलास पानी के साथ पी लीजिये|

दस्त या loose motion होने पर अर्जुन की चाय पीने से आराम मिलता है|

त्वचा को फायदे| चर्म रोग दूर करे | arjuna benefits for skin

अर्जुन की छाल skin के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है क्योंकि इसमें एंटी ageing, एंटी inflammatory और soothing गुण पाए जाते हैं जो की त्वचा सम्बन्धी problems जैसे acne, घाव, कुष्ट रोग दूर करने में काफी असरदार होते हैं|

यदि आप acne से परेशान हैं या फिर आपके face पर असमय झुर्र्रियाँ पड़ गयी हैं तो आप उन्हें अर्जुन की छाल और हनी की पेस्ट नियमित रूप से अपनी त्वचा पर लगाकर दूर कर सकते हो|

पानी के साथ छाल की पेस्ट को pimples पर लगाने पर कील मुहासे और फोड़े फुंसी जल्दी ठीक हो जाते हैं|

यदि आपके शरीर पर घाव है ओर आप चाहते हैं की वो जल्दी भर जाए तो बस अर्जुना की छाल को पानी के साथ उबालकर अपने घाव पर नियमित रूप से लगाइए|

कुष्ट रोग होने पर रोगी को अर्जुना की छाल और पानी से बनी पेस्ट लगाने पर फायदा होता है साथ ही रोगी को अर्जुना की छाल मिले हुए पानी से नहाने की सलाह भी दी जाती है|

अर्जुन की छाल से heart को होने वाले लाभ

अर्जुन एक बहुत ही बेहतरीन cardio tonic होता है जो की अपने cardio protective यानि दिल को रोगों से मुक्त रखने वाले गुणों के लिए जाना जाता है| यह दिल को कई तरह से सेहतमंद रखता है और दिल के मरीजों को दिल के दौरे से बचाता है|

अर्जुन का नियमित सेवन खून को पतला रखता है, blood pressure को control में रखता है और बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करे अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL)को बढाता है जिसके फलसवरूप आपका heart सुरक्षित और रोग मुक्त रहता है|

यह दिल की muscles को strong बनता है और दिल के कार्यों को बेहतर करता है|

यह दिल की धडकनों में बदलाव की प्रॉब्लम को भी दूर करता है और धडकनों को normal करने में मदद करता है|

अर्जुन में पाया जाने वाला coenzyme Q-10 heart attack होने से आपको बचने में मदद करता है|

यह आपकी रक्त धमनियों में जमे हुए plaque को हटाकर आपके खून का दौरा सही करता है|

अर्जुना की छाल के कई फायदे में से एक यह है की अर्जुना bradycardia यानि दिल की धड़कन कम होना और tachycardia यानि दिल का जोर से धडकना दोनों ही problems को दूर करने में सक्षम होता है| यह कार्य अर्जुना आपके blood pressure को control में रख कर करता है|

यह आपके दिल की और जाने वाले कम खून की मात्रा को नियंत्रित करके आपको angina चेस्ट pain से बचाता है|

अर्जुन की छाल को दिल के लिए use करने के निम्न उपाय हैं

दिल को सेहतमंद बनाने के लिए और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको एक चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर एक गिलास दूध में डालकर 5 मिनट्स तक उबालिए और यह चाय रोजाना पीजिये|

दूसरा तरीका यह है की आप 2 चुटकी अर्जुन की छाल का पाउडर एक चम्मच शहद के साथ दिन में दो बार 15 दिनों तक लीजिये|

Tachycardia के लिए आपको छाल का एक चम्मच एक कप टमाटर के juice के साथ पीजिये|

tachycardia ठीक करने का एक नुस्खा यह भी है की आप अर्जुन की छाल का हलवा बनाइये इसके लिए आपको आधा चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर, एक चम्मच घी और एक बड़ा चम्मच आटे के साथ मिलकर बनाना है| इसमें स्वादानुसार चीनी मिलनी है| इस हलवे को रोजाना एक गिलास दूध के साथ खाने पर आपकी दिल की धड़कन काबू में रहने लगेंगी|

high blood pressure से आपके दिल पर और दुसरे अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है| high bp होने पर आपको रोजाना एक चम्मच अर्जुनकी छाल को एक कप पानी में 5 मिनट्स तक उबलने के बाद पीना है|

अर्जुन हर्ब दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छी है लेकिन जब भी आप इस हर्ब की छाल को अपने heart की सेहत सुधरने के लिए प्रयोग करें तब आपको कुछ जरुरी बातें ध्यान में रखनी हैं जैसे

  • आपको तंबाकू और शराब से दूर रहना है
  • आपको नामक का ना के बराबर सेवन करना है
  • fatty foods से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है इसलिए उनसे दूर रहना है
  • दिन में ढेर सारा पानी पीना है
  • रोजाना exercise करके अपने मोटापे को control में रखना है
  • रात को देर से सोने की आदत को बंद करना होगा|

मजबूत हड्डियों के लिए

अर्जुन की छाल में calcium अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो की आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी जरुरी होता है| छाल और शहद के साथ रोजाना लेने से आपकी हड्डियाँ strong बनेंगी और यदि आपकी हड्डी में फ्रैक्चर है तो वह जल्दी ठीक हो जायेगा|

कान में दर्द

यदि आपके कान में दर्द है तो आपके कान में अर्जुन की पत्ती के रस की दो बूँदें कान में डालने से आपका दर्द दूर होजायेगा|

सेहत में सुधार करे

अर्जुन के अच्छा health tonic भी है जो की आपके शरीर को ताकत देता है, आपका स्टैमिना सुधारता है, आपके इम्यून सिस्टम को strong बनाता है और आपको उर्जावान बनाये रखने में मदद करता है| आपको रोजाना आधा चम्मच गुड और अर्जुन छाल का पाउडर एक गिलास दूध के साथ पीना होगा इससे आपका शरीर फिट रहेगा|

पीरियड में ज्यादा खून बहना

कुछ लड़कियों में पीरियड यानि माहवारी के दौरान काफी भारी मात्रा में खून बहने की समस्या होती है| आप इस bleeding को आप अर्जुन की छाल से कम कर सकते हैं| इसके लिए आपको एक चम्मच छाल का पाउडर एक लीटर पानी के साथ कुछ देर उबालना है| इस liquid को छान कर एक कप हर दो घंटों बाद पीने से फायदा होगा|

सफ़ेद पानी का उपचार

सफ़ेद पानी रोग यानि Leucorrhea की समस्या होने पर एक चम्मच अर्जुन की छाल को एक कप दूध के साथ तब तक उबालें जब तक दूध आधा न रह जाए| इस मिश्रण को दिन में दो बार पीजिये|

बुखार होने पर

अर्जुन में बुखार कम करने वाले गुण होते हैं आप normal बुखार को एक चम्मच अर्जुना छाल के पाउडर को गुड के साथ खा कर कम कर सकते हैं|

पथरी का इलाज

गुर्दे की पथरी यदि छोटी है तब आप उसे रोजाना अर्जुना की चाय पीकर दूर कर सकते हैं|

लीवर करे अच्छा

अर्जुन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपके लीवर को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं| लीवर के रोग दूर करने के लिए आपको रोजाना आधा चम्मच अर्जुन का पव्दर घी के साथ खाना होगा|

दर्द और सूजन करे दूर

अर्जुन के anti inflammatory और दर्द निवारक गुण शरीर में होने वाले दर्द और सूजन को भी दूर करने में मदद करते हैं|

मधुमेह करे control

यदि आपका sugar लेवल high रहता है तब आप अर्जुन का सेवन करके उससे normal कर सकते हैं| रोजाना बिना मीठा डाले अर्जुन की चाय पीने से आपका sugar लेवल normal रहता है|

दमा में दे आराम

अर्जुन की छाल में एंटी asthmatic गुण पाए जाते हैं जो की आपको दमा के लक्षणों से निजात पाने में मदद कर सकते हैं| आपको अर्जुन की चाय रोजाना पीनी होगी|

एनीमिया

अर्जुन की चाय रोजाना पीने से anemia की समस्या भी दूर होती है और खून बढ़ता है|

इनके अलवा अर्जुन के और बहुत सारे फायदे हैं जैसे की यह calcium की कमी, अनिद्रा, cough, ulcers, TB. पीलिया, बाल असमय सफ़ेद होना  आदि को ठीक करने में भी इस्तेमाल होता है|

अर्जुन के छाल के नुकसान | side effects of arjuna

अर्जुन के फायदे अनगिनत है तो वही इसके use के कुछ side effects भी हो सकते हैं जैसे

  • अर्जुन की जायदा सेवन से कब्ज, पेट में दर्द और गैस की समस्या हो सकती है|
  • high dose आपके लीवर को नुकसान पंहुचा सकती है|
  • जरुरत से ज्यादा अर्जुन का सेवन आपको थाइरोइड की प्रॉब्लम कर सकता है|
  • pregnancy और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को अर्जुना का use नहीं करना चाहिए|
  • यह diabetes में low blood sugar लेवल कर सकती है कास कर जब आप diabetes की दवा ले रहे हों|

ये थे अर्जुन की छाल के फायदे और नुकसान इन हिंदी| आपको अर्जुन का use करने से पहले किसी अच्छे वैध की सलाह ले लेनी चाहिए ताकि आपको इसके इस्तेमाल से कोई side effect न हो|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

3 thoughts on “अर्जुन की छाल के फायदे और नुकसान – Arjuna bark benefits and side effects in Hindi”

  1. Sir Mary Mummy Ko “HEART” Problem aur high B.P Hai 5 year se. Aur ye sab Dawa chalta hai:
    Age:-51 years
    1. DILZEM CD 180, 1×1,
    2. ROSUKEM GOLD, 1×1,
    3. ALNITRO 6.4, 1×2
    4. DYLOOP 10, 1×1/2,
    5. DREGO 20, Before breakfast,
    6. SRT 25, 1×1,
    7. MULTI LIFE, 1×1,

Leave a Comment

Don`t copy text!