खट्टी डकार आना – कारण और घरेलु इलाज

0

खट्टी डकार को इंग्लिश में sour burps या sour belching या acid burp कहा जाता है| खट्टी डकार आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे गैस, pregnancy, बदहजमी, acidity आदि| डकार में खटास का मुख्य कारण होता है आपके पेट में पाया जाने वाला एसिड जो की डकार के द्वारा आपके मुँह तक आ जाता है और आपके मुँह का स्वाद खट्टा हो जाता है| कुछ लोगों को खट्टी डकार के साथ गैस, उलटी, जी मिचलाना, पेट दर्द , अपचन की भी शिकायत हो सकती है| वैसे तो sour burps की प्रॉब्लम कोई नुकसान नहीं करती लेकिन ये आपको irritate और शर्मिंदा  कर सकती है| खट्टी डकार के घरेलु इलाज और उपचार के बारे में जाने से पहले आइए जानते हैं की किन कारणों से यह प्रॉब्लम होती है|

sour burp

खट्टी डकार आने के कारण (reasons)

यहाँ हम कुछ खास reasons बताने जा रहे हैं जो की अकसर खट्टी डकार आने के लिए जिम्मेदार होते हैं|

loading...

Acid reflux

इसमें आपके पेट के एसिड और गैस का flow वापिस आपके मुँह की तरफ होता है जिससे आपको खट्टी डकार की समस्या होती है|

GERD

Gerd acid reflux का ही एक बिगड़ा हुआ रूप है जिसमे रोगी को खट्टी डकार के साथ गले में जलन, छाती में जलन, जी मिचलाना, उलटी, बदहजमी आदि की शिकायत भी रहती है|

आपकी खाने की आदतें

आप क्या खाते हैं और कैसे खाते हैं भी इस समस्या के लिए जिम्मेदार होता है जरुरत से ज्यादा खाना, खाते समय बोलना, भोजन को ठीक से न चबाना, खाते समय बीच बीच में पानी पीना आदि आपके पेट में गैस पैदा कर देता है जो की बाद में डकार के रूप में बहार निकलती है| इसके साथ ही शराब, कॉफ़ी, चाय, कोला आदि का सेवन और तैलीय और मसालेदार चीज़ों का सेवन करने से भी खट्टी डकार की समस्या ज्यादा होती है| पचने में मुश्किल भोजन करने से भी आपके इस समस्या को झेलना –पड़ सकता है|

See also  बार बार पेशाब (टॉयलेट) आना कारण, रोकने का इलाज और घरेलु आयुर्वेदिक उपाय

मोटापा

मोटापे से आपके आहार तंत्र पर pressure पड़ता है साथ ही मोटे लोगों की डाइट भी अधिक होती है जिसके फलसवरूप उन्हें acidity की शिकायत रहती है| जयादा प्रॉब्लम तब होती है जब मोटे लोग शिथिल जीवन शैली अपनाते हैं यानि कम दौड़ भाग करते हैं|

Pregnancy

गर्भावस्था यानि pregnancy में बच्चे के बढ़ते आकर से आपके stomach पर दबाव पड़ता है और जिसके कारण आपके stomach से एसिड आपके गले की तरफ flow करता है| pregnancy में सांस फूलने के कारण आप जयादा वायु अपने अन्दर ले लेती हैं जो की डकार के रूप में वापिस बहार आती है|

इनके अलवा तंबाकू, धुम्रपान, कब्ज की शिकायत और पेट सम्बन्धी रोग भी खट्टी डकार के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं| डॉक्टर अकसर खट्टी डकार, गैस, acidity और अपचन होने पर antacid लेने की सलाह देते हैं| इसके अलावा कुछ खास दवाइयां भी होती हैं जिनको जरुरत के हिसाब से डॉक्टर आपको देते हैं जैसे:

pro kinetic दवाइयां – जो आपके stomach को जल्दी खली करने में मदद करती हैं|

एसिड को उदासीन करने वाली दवाइयां|

एसिड फोमिंग agents जो की पेट की गैस को बकम करने में मदद करते हैं|

खट्टी डकार का इलाज | घरेलु उपचार और उपाय | home remedies

आप डॉक्टरी इलाज से पहले कुछ घरेलु नुस्खे अपना कर खट्टी डकार की समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं| नीचे कुछ खट्टी डकार रोकने के घरेलु उपाय बताये जा रहे हैं जिन्हें आप भी try कर सकते हैं|

गुड खाइए

गुड के फायदे कई हैं लेकिन जब आप खाना खाने के बाद एक छोटा सा टुकड़ा गुड का खाते हैं तब वह गुड आपके पेट में पाचक रस और पाचन enzymes के स्त्राव को तेज करता है जिसके फलसवरूप आपका खाना तेजी से पचता है और आपको अपचन या बदहजमी के कारण होने वाली खट्टी डकार की समस्या से निजात मिलती है|

ठंडा दूध

दूध आपके आहार तंत्र की दीवारों को मुलायम रखने में मदद करता है साथ ही कब्ज की समस्या को भी दूर रखता है| दूध आपके शरीर में एसिड के निर्माण को भी कम करता है| इसलिए जब कभी भी आपको sour burps की समस्या हो तो आप तुरंत एक गिलास ठंडा दूध पी लें|

See also  Liver ko strong kaise banaye- जिगर को ठीक और स्वस्थ रखने के उपाय

दही खाइए

दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पाचन को सुधारते हैं और बदहजमी दूर करते हैं| आप दही की छाछ बनाकर उसमें थोडा सा जीरा पाउडर घोल कर पी लें| इससे आपका पाचन अच्छा होगा और acidity भी कम होगी|

चावल का पानी

खुले बर्तन में चावल बनाइये बस आपको चावल बनाते समय दोगुना पानी डालना है और पानी उबलने के बात आधा पानी निकाल लेना है| इस पानी को ठंडा करने पीने से खट्टी डकार की प्रॉब्लम दूर हो जाती है और एसिड reflux की समस्या से भी मुक्ति मिलती है|

आलू का रस

कहते हैं आलो का juice पीने से भी एसिड reflux और खट्टी डकार आने के मुक्ति मिलती है| आपको आधा कप आलू के रस में आधा कप पानी मिलाना है और बाद में एक चम्मच निम्बू का रस और शहद मिलकर पी लेना है| ऐसा रोजाना करने से आपकी समस्या हल हो जाएगी|

ajwain निम्बू और काला नामक

ajwain में पाचन बढ़ाने वाले और बदहजमी, जी मिचलाना, पेट में दर्द, गैस और खट्टी डकार दूर करने वाले गुण होते हैं| आपको आधा से एक चम्मच ajwain में थोडा सा कला नामक और थोडा सा निम्बू का रस निचोड़ कर खाना है| जब तक चबा सकते हैं चबाइए ओर फिर पानी से निगल लीजिये| ऐसा रोजाना करके आप पेट सम्बन्धी कई रोगों को दूर रख सकते हैं| यह बझाज्मी और अपचन का एक रामबाण उपचार माना जाता है|

निम्बू पानी

रोजाना सुबह खली पेट गुनगुना निम्बू के रस युक्त पानी पीने से आपको गैस, खट्टी डकार, acidity, बदहजमी, उलटी आदि शिकायतों से निजात मिल सकती है साथ ही यह नुस्खा आपका वजन और कोलेस्ट्रॉल भी कम करने में लाभदायक सिद्ध होगा|

See also  कब्ज का रामबाण घरेलु इलाज और उपाय - Constipation Symptoms and Treatment tips in Hindi

हींग

हींग को पेट में गैस का रामबाण इलाज माना जाता है साथ ही यह पेट की गड़बड़ी को भी दूर करने में मदद करता है| एक गिलास दूध में १/4 चम्मच हींग का पाउडर घोल कर पीने से आपकी समस्या शीघ्र दूर हो जाएगी|

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा stomach के एसिड को उदासीन करके acidity की समस्या को दूर करता है साथ ही पेट में गैस बनने को भी कम करता है जिसके फलसवरूप आपको बार बार खट्टी डकार आने की समस्या में आराम मिलता है| बदहजमी और acidity होने पर आधा चम्मच खाने का मीठा सोडा एक गिलास पानी में घोल कर पीने से आपको जल्द आराम मिलेगा|

सेब का सिरका

सेब का सिरका यानि apple cider vinegar के एक या दो चम्मच को एक कप गुण गुने पानी में घोल कर पीने से भी खट्टी डकार प्रॉब्लम दूर हो जाती है|

दालचीनी और अदरक की चाय

आपको दो चुटकी दालचीनी का पाउडर लेना है और आधा चम्मच अद्रक की पेस्ट को एक कप पानी के साथ उबालना है और फिर इसे छान का पी लेना है| यह नुस्खा आपको तुरंत आराम देगा| इसी प्रकार green tea का सेवन भी इस समस्या के लिए एक अच्छा घरेलु उपाय माना जाता है|

पुदीने का रस

पुदीने के पत्तों के थोड़े से रस में तदा सा निम्बू और अदरक कर रस मिलकर पीने से भी आराम मिलता है और पाचन अच्छा होता है|

ये कुछ खट्टी डकार रोकने के घरेलु इलाज, उपचार और उपाय थे जिन्हें आप आजमाकर अपनी समस्या से आराम पा सकते हैं| ध्यान रहे हल्का फुल्का, सुपाच्य और सेहतमंद भोजन करके आप पेट सम्बन्धी कई समस्याओं को दूर रख सकते हैं| साथ ही आपको नियमित exercise करके भी अपने weight और पेट को सही रखने के बारे में सोचना होगा|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

loading...