किस दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं जानिए आपके लिए शुभ और अशुभ दिन

आज हम यहाँ जानेंगे की आपके लिए हफ्ते का कौनसा दिन अच्छा है और कौनसा बुरा ताकि आप सही दिन सही कार्य कर सकें और आपका मंगल हो| हम यह भी जरुर कहेंगे की जो लोग इसे मानते हैं वो माने और जो लोग नहीं मानते वो न माने| हमारे भारत में बहुत से मान्यताएं है और हम लोग यह मानते हैं की जो कुछ हमारे पूर्वज देकर गए हैं उनमें पूरी नहीं तो कुछ तो सच्चाई जरुर होती है| यही कारण है की घर लेना हो या नौकरी पानी हो, कुछ खरीदना हो या पहनना हो, कुछ खाना हो या दान करना हो आदि बातों को हम हिन्दू लोग शुभ और अशुभ के साथ जोड़कर देखते हैं| जो लोग एस्ट्रोलॉजी की मानते हैं वो यह भी जानते हैं की हफ्ते का हर दिन एक ग्रह का प्रतीक होता है और जब आप अपने ग्रहों के अनुरूप कार्य करेंगे तो ऐसा करना आपके लिए शुभ फल लायेगा और यदि ग्रहों के विपरीत कुछ भी करेंगे तो वो आपके लिए अशुभ फल और असफलता लाएगा|

kis din kya karna sahi hoga

तो आइये जानते हैं की हफ्ते का कौनसा दिन आपके लिए शुभ होगा और कौनसा अशुभ मतलब किसी दिन आप क्या करें और क्या नहीं ताकि आपको जीवन में हमेशा शुभ परिणाम मिलें और असफलता और बुरे फल आपसे दूर रहे|

Konsa  din shub hai aur kaonsa ashubh | किस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं | दिन से हिसाब से आप क्या करें और क्या नहीं

सोमवार को क्या करना चाहिए और क्या नहीं

सोमवार चंद्र का दिन माना जाता है और इस दिन आप जो भी कार्य करते हैं उनके फल यानि परिणाम आपको शीघ्र मिलते हैं| इसलिए आपको सोमवार के दिन वह काम जल्दी कर लेने चाहिए जो काम अटके हुए हैं इससे काम तो जल्दी बनेंगे साथ ही रुके हुए कार्यों को गतिशीलता मिलेगी|

सोमवार को क्या करना शुभ होता है और क्या नहीं

हफ्ते के इस पहले दिन यदि आप कोई नया वाहन खरीदते हैं या इस दिन नए कपडे खरीदते हैं तो यह आपके लिए शुभ होगा|

इस दिन आपको बाहर जाने का या किसी शुभ घरेलु आयोजन करने के भी परिणाम अच्छे मिलेंगे|

सोमवार को किस भगवान की पूजा कानी चाहिए?

सोमवार को यदि आप भगवान् शिव का पूजन करते हैं तो आपको अच्छे शुभ और मनवांछित फल मिलेंगे और शिव भगवन की आप पर कृपा बनी रहेगी|

याद रहे सोमवार के दिन आपको नए जॉब के लिए इंटरव्यू या नया bussiness शुरू नहीं करना|

इस दिन आपको पूर्व दिशा की और सफ़र नहीं करना|

सोमवार को काले रंग के कपडे नहीं पहनना चाहिए|

मंगलवार से जुडी शुभ अशुभ बातें

मंगलवार मंगल ग्रह का दिन होता है और यह दिन आपको मंगल यानी अच्छे  परिणाम देता है लेकिन धीरे धीरे|

नया घर प्रॉपर्टी किस दिन खरीदना शुभ होता है?

मंगलवार के दिन नया घर और प्रॉपर्टी खरीदना अच्छा माना जाता है|

इसके अलावा यह दिन उन लोगों के लिए भी अच्छा होता है जो तकनिकी काम करते हैं और उनका कोई काम अटका हुआ होता है|

आपको किसी बीमारी का इलाज करवाना है या ऑपरेशन करवाना है तो मंगलवार के दिन ऐसा करवाना शुभ फल देगा|

मंगलवार के दिन किस भगवन की आराधना करनी चाहिए?

मंगलवार भगवान् हनुमान का दिन माना जाता है इसलिए मंगलवार के दिन सुबह और शाम को भगवन हनुमान की सच्चे मन से पूजा करें इससे हनुमान जी आपसे प्रसन्न होंगे और आपको उनकी कृपा मिलती रहेगी|

मंगलवार के दिन आपको क्या नहीं करना चाहिए?

इस दिन पढाई के लिए कोई नया course ज्वाइन न करें और न ही इस दिन कोई कोर्ट कचहरी के मामलों में पड़ें|

इस दिन क्या नहीं पहनना चाहिए?

इस दिन आपको नीले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए|

मंगलवार के दिन आपको उत्तर दिशा में सफ़र न करने की भी सलाह दी जाती है|

बुधवार को क्या करना शुभ होगा क्या अशुभ

बुधवार बुध ग्रह का दिन होता है|

बुधवार के दिन आपको इन्वेस्टमेंट करनी चाहिए और इस दिन लोहा खरीदना भी शुभ होता है|

इस दिन पढाई में नया course ज्वाइन करना भी अच्छा माना जाती है|

नयी नौकरी शुरू इस दिन आपको नहीं करनी चाहिए इसके अलावा आपको इस दिन अपने कर्ज को चुकाने से परहेज करना चाहिए| इस दिन प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद में नहीं पड़ना चाहिए और न ही प्रॉपर्टी खरीदनी और बेचनी चाहिए|

उत्तर दिशा में सफ़र करने से बचें|

गुरुवार के दिन क्या करें क्या नहीं

बृहस्पतिवार यानि गुरूवार बृहस्पति ग्रह का दिन होता है| इस दिन आपको किसी भी हालत में नहाने से परहेज नहीं करना और जितना हो सके साफ़ सफाई का ध्यान देना है| स्टूडेंट्स को इस दिन देवी सरस्वती के आराधना करनी चाहिए क्योंकि यह दिन माँ सरस्वती का भी होता है जो की विधा की देवी मानी जाती हैं|  गुरुवार के दिन क्या करना अच्छा होता है ?

गुरूवार के दिन आप सोना चांदी खरीद सकते हैं| इस दिन आप इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपको भविष्य में बहुत फायदा होता है| इस दिन आप अपने बच्चों की पढाई सबन्धि निर्णय भी ले सकते हैं| इस दिन शादी से सम्बंधित कार्यों को शुरू करने से भी आपको शुभ परिणाम मिलते हैं और शादी में कोई रूकावट नहीं आती|

गुरूवार के दिन आपको क्या नहीं करना चाहिए?

इस दिन आपको शराब और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए और आपको दक्षिण दिशा की और सफ़र नहीं अर्ना चाहिए|

शुक्रवार को क्या करना सही है और क्या गलत

शुक्रवार शुक्र ग्रह का दिन होता है और इस दिन आप नए रिश्ते की शुरुवात यानि प्यार में कामयाबी पा सकते हैं| इसके अलावा इस दिन खरीदना या बेचना शुभ फल देता है|

इस दिन आपको पैसे और शादी से सम्बंधित काम या निर्णय नहीं लेने चाहिए|

इस दिन पश्चिम दिशा की और सफ़र करने से परहेज करें|

शनिवार को क्या करें और क्या नहीं

शनिवार के दिन आपको वह काम करने चाहिए जिनसे आप लम्बे समय तक फायदा पाना चाहते हैं क्योंकि इस दिन किये गए काम आपको लम्बे समय तक मुनाफा देते हैं लेकिन यदि आप इस दिन कोई कोर्ट का केस या किसी बिमारी का इलाज करवाना शुरू करते हैं तो वह भी लम्बे समय तक ही चलते हैं| इसलिए शनिवार का दिन कोर्ट कचहरी और मेडिकल इलाज के लिए उत्तम नहीं माना जाता|

नौकरी, शादी, ग्रह प्रवेश और दान आदि करना इस दिन शुभ माने जाते हैं|

किस दिन दान करना सबसे शुभ और फलदाई होता है?

दान पुन्य यदि आप शनिवार के दिन करते हैं तो यह आपके लिए शुभ फल लेकर आएगा|

शनिवार के दिन क्या न करें?

शनिवार को आप लोहा न तो खरीदें और न ही बेचें इससे आपका अमंगल होगा| इस दिन आपको पूर्व दिशा में यात्रा भी नहीं करनी है|

रविवार के दिन क्या अच्छा होगा क्या बुरा

रविवार आपको अच्छे परिणाम दे सकता है यदि आप इस दिन घर में या दफ्तर में लकड़ी का काम शुरू करवाते हैं या फिर कोई मेडिकल कार्य शुरू करते हैं| यह दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा होता है और इस दिन विधार्थी नए course करने का निर्णय ले सकते हैं|

रविवार के दिन लोहा खरीदना और बेचना भी शुभ माना जाता है|

रविवार के दिन आपको क्या नहीं करना है?

रविचार के दिन आपको प्यार संबंधों में विफलता मिल सकती है इसके अलावा आपको इस दिन शादी और शादी से जुड़े मामलों पर निर्णय नहीं करना है|

इस दिन आपको पश्चिम दिशा में यात्रा करने से परहेज करना है|

अब आपने जान ही लिया है की आपको किस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं और कोनसा दिन आपके जॉब, business, दान आदि के लिए सही है और कौनसा नहीं|  इसके अलावा आपको किस दिन किसकी पूजा करनी चाहिए और क्या पहनना चाहिए के बारे में जानकारी| आपके मन में यदि अभी भी कोई प्रशन बचा है तो आप हमारे astrologer की मदद ले सकते हैं|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!