दशहरा में क्या करे क्या न करे – होगी धन, वैभव और खुशिओं की बरसात पूरे साल

दोस्तों जैसे आप सभी जानते हैं की दशहरा और दिवाली हिंदुओं के लिए बहुत ही खुशी के त्यौहार माने जाते हैं| आज हम बात दशहरा की करेंगे कि आपको दशहरे वाले दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं| जैसा आप इस दिन करेंगे, आपका आने वाला   पूरा साल उसी के अनुसार ही चलेगा| हमें कई ईमेल मिल रहे हैं जिसमें लोग दशहरा वाले दिन जलने वाले रावण को कैसे बनाएं या बनाने की विधि लिए पूछ रहे हैं उसके बारे में जानकारी हम आपको अगले लेख में देंगे| आज हम बात करेंगे एक दशहरा क्यों है हमारे लिए महत्त्व वाला दिन| जैसे कि आप सभी को पता होगा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत के त्योहार के रूप में मनाया जाता है|

दशहरा में क्या करे क्या न करे

दशहरा वाले दिन ही भगवान राम ने रावण का अंत किया था और माता सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाया था| शायद आपको पता होगा कि दशहरे वाले दिन माता दुर्गा ने महिषासुर नाम के असुर का वध किया था| आज हम आपको 10 उपाय और टोटके के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें यदि आप दशहरे वाले दिन करते हैं तो आने वाला पूरा साल आपके लिए अच्छा भाग्य, धन प्राप्ति के अवसर और वैभव लेकर आएगा| आज हम आपको बताएंगे कि दशहरे वाले दिन क्या करना शुभ होता है और क्या करना अशुभ|

दशहरा में क्या करे क्या न करे – होगी धन, वैभव और खुशिओं की बरसात पूरे साल | do and donts for dussehra

नीलकंठ की झलक पाना होता है उत्तम 

दोस्तों विद्वानों के अनुसार यदि दशहरे वाले दिन आपको नीलकंठ पक्षी की झलक मिलती है तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ होगा और आपका आने वाला पूरा साल आपके लिए खुशियां और वैभव लेकर आएगा| यदि आपको झलक ना मिले तो आप दशहरे वाले दिन नीलकंठ पक्षी की तस्वीर घर में लगा सकते हैं|

दशहरे वाले दिन शमी के पेड़ की पूजा करना होता है शुभ

दशहरे वाले दिन यदि आप शमी पेड़ की पूजा करते हैं और हर दिन घी वाला दीपक शमी के पेड़ के आगे प्रज्वलित करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ होगा| शमी के पेड़ को भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त है इसीलिए यदि आप दशहरे वाले दिन शमी पेड़ की पूजा करते हैं रोजाना घी का दीपक जलाते हैं तो आप पर भगवान कुबेर की कृपा होगी जिसके फलस्वरूप आपको धन प्राप्ति के कई अवसर प्राप्त होंगे |

रावण दहन के बाद जली हुई लकड़ी या राख  रखना होता है शुभ

दशहरे में रावण के दहन के बाद रावण के अवशेष घर में लेकर आना और एक सुरक्षित स्थान पर रखना शुभ माना जाता है| कहते हैं इस घर में कभी चोरी नहीं होती और घर से नकारात्मक ऊर्जा सदैव दूर बनी रहती है जिससे कि आपका मंगल होता है |

दशहरे वाले दिन लाल कपड़े का टोटका 

कहते हैं कि यदि दशहरे वाले दिन यदि आप लाल कपड़े से माता दुर्गा के चरणों को साफ करते हैं और इस कपड़े को अपने साथ रखते हैं तो आपको माता दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होती है| जिसके फलस्वरूप आपके घर में शुभ फल आते हैं आपको धन प्राप्ति के कई अवसर मिलते हैं आपका व्यापार, धंधा, कामकाज अच्छा चलता है|

दशहरे वाले दिन सफर करना अच्छा माना जाता है

ऐसा माना जाता है कि दशहरे वाले दिन माता दुर्गा ने पृथ्वी को छोड़ा था और इसी कारण यह मान्यता है कि दशहरे वाले दिन सफर करना आपके लिए बहुत शुभ फल लेकर आता है| इसलिए यदि आप अपना मंगल करना चाहते हैं तो सफर करने का दिन दशहरे वाला ही रखे |

दशहरे वाले दिन लड़का लड़की का रिश्ता करवाने से करिए परहेज

ऐसा माना जाता है इस दशहरे वाले दिन यदि आप लड़का लड़की का रिश्ता करवाते हैं तो यह अशुभ फल लेकर आता है और ऐसे लड़के लड़की की शादीशुदा जिंदगी मैं सुख का अभाव रहता है|

दशहरा के दिन बुरे कर्म ना करें

ऐसा माना जाता है कि यदि आप दशहरे वाले दिन बुरे कर्म करते हैं जैसे किसी का अहित करना, लड़ाई झगड़े करना, गाली गलौज करना, नशा करना, चोरी करना आदि तो आपको भविष्य में अशुभ फल मिलेंगे इसलिए दशहरे वाले दिन बुरे कर्म करने से परहेज करें|

दशहरे वाले दिन पेड़ काटना लाता है दुर्भाग्य

ऐसा माना जाता है कि दशहरे वाले दिन यदि आप पेड़ को काटते हैं तो ऐसा करना आपके लिए भविष्य में दुर्भाग्य लेकर आएगा जिससे आपका अमंगल होगा तो ऐसे अशुभ फल से बचने के लिए आपको इस दिन पेड़ काटने से परहेज रखना चाहिए|

दशहरे वाले दिन महिलाओं के प्रति रखिए सम्मान

दशहरे वाले दिन महिलाओं को जितना हो सके सम्मान दीजिए| यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए भविष्य में सब कुछ मंगलमय होगा और आपको धनकी कभी कमी नहीं आएगी यदि आप महिलाओं के प्रति सम्मान नहीं रखते तो ऐसा माना जाता है कि माता दुर्गा और माता लक्ष्मी आपसे रुष्ट रहेंगी जिसके फलस्वरूप आपको धन प्राप्ति मैं हमेशा बाधा आएंगी और भविष्य में आपका अमंगल होगा|

तो दोस्तों आज आपने जाना की दशहरे वाले दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं के बारे में जानकारी अर्थात आपके लिए क्या शुभ होगा और क्या करने से आपका मंगल या अशुभ होगा| कुल मिलाकर यह सभी अच्छी बातें हैं जो कि हमेशा आपको जीवन में अपनानी चाहिए और जब आप ऐसा करेंगे तो आप खुद ही अपने मान-सम्मान प्रतिष्ठा को बढ़ा हुआ पाएंगे| तो दोस्तों इस दशहरे पर ऊपर बताए गए उपाय अपने जीवन में अपनाएं और अपने जीवन को मंगलमय और सुखमय बनाइए|

happy dusshera to all readers of hindilookup J

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!