लिंग की चमड़ी नहीं खुलती या बंद नहीं होती – लिंग की चमड़ी के रोग टाइट चमड़ी

आज भारत में लाखों लड़के हैं जो अपने लिंग की चमड़ी के सख्त या बहुत अधिक टाइट होने की समस्या को झेल रहे हैं| इन में से कुछ लोगों ने हमसे कुछ सवाल किया हैं की क्या करें जब लिंग की चमड़ी सख्त हो, लिंग की टाइट skin को हटाने का ऑपरेशन क्या है या फिर लिंग ली चमड़ी उलटी हो गई है उसे सीधा कैसे करें और कुछ लोगों की समस्या है की लिंग की त्वचा पीछे नहीं होती या खुलती नहीं| इन सभी प्रश्नों का जवाब आज हम आपको देंगे| ये बात तो सच है की यदि आपको लिंग की टाइट skin की समस्या या रोग है तो इसका असर आपकी लाइफ और शादीशुदा जिंदगी पर तो पड़ता ही है साथ ही लिंग के इस रोग के कारण आपको कई प्रकार की परेशानियाँ और side effects या नुकसान भी झेलने पड़ते हैं|  आज हम यह चर्चा करेंगे की क्या करें जब लिंग की चमड़ी नहीं खुलती या फिर लिंग की चमड़ी पीछे होती है यानि उलटी हो जाती है लेकिन बंद नहीं हो पाती| इसके अलावा हम लिंग की चमड़ी के ऑपरेशन के बारे में भी आपको अवगत करवायेंगे|

tight foreskin problem

लिंग की चमड़ी का टाइट होना | लिंग की ऊपरी सख्त skin होना समस्या कितने प्रकार की होती है

लिंग की चमड़ी का टाइट होने के कारण या तो skin खुलती नहीं या अगर किसी कारण से टोपी से पीछे हो जाए तो आगे वापस नहीं आती और इस आधार पर लिंग की skin के टाइट होना दो प्रकार का होता है|

Phimosis | लिंग की चमड़ी का पीछे न हटना या न खुलना

इस लिंग के रोग में लिंग की आगे की चमड़ी इतनी टाइट होती है की वो खुलती नहीं यानि आप इससे पीछे नहीं कर सकते| छोटे बच्चों में ऐसा होता है तो वो सामान्य बात है लेकिन बड़े होने के साथ साथ यह चमड़ी ढीली हो जाती है या पीछे होने लगती है बिना किसी दिक्कत के| लिंग की चमड़ी सख्त होना और पीछे न खुलने से आपका लिंग अच्छी तरह से खड़ा नहीं हो पाता इसके फलसवरूप वह छोटा लगता है और उसको उतनी लम्बाई नहीं मिल पाती जितनी होनी चाहिए| इसके साथ ही जिन लोगों को यह त्वचा सम्बन्धी समस्या होती है उनके लिंग की चमड़ी के नीचे साफ़ सफाई न होने के कारण balanitis इन्फेक्शन बार बार होने की सम्भावना रहती है और इस इन्फेक्शन के लक्षण होते हैं लिंग पर खुजली, चमड़ी पर सुजन और लाल दाने होना|

Paraphimosis | लिंग की चमड़ी पीछे खुलती है लेकिन वापस बंद नहीं होती

यह स्तिथि Phimosis की बिलकुल विपरीत है क्योंकि लीग की चमड़ी की इस समस्या में लिंग की टाइट चमड़ी सहवास या किसी और कारण से पीछे हो जाती है लेकिन वापस टोपी, सुपारी या सुपाडे के ऊपर नहीं आती और सुपारी के पीछे फंस जाती है| इस स्तिथि में रोगी को बहुत दर्द होता है और उनके लिंग पर सूजन भी आ सकती है| साथ ही यदि चमड़ी समय पर वापिस बंद न हो तो लिंग में खून का दौरा रुक सकता है जिससे गंभीर स्तिथि पैदा हो सकती है और इस स्तिथि को मेडिकल भाषा में gangrene कहा जाता है|

लिंग की चमड़ी का बंद न होना की स्थति में डॉक्टर से इलाज करवाना ही चाहिए| डॉक्टर इसके लिंग लिंग की चमड़ी का ऑपरेशन करके skin को दूर कर देता है| और यदि आपकी चमड़ी बचपन में ही हटा दी गयी है लेकिन उसके कारण आपको फिर से यह समस्या हो रही है तो इस केस में डॉक्टर दोबारा आपके लिंग की चमड़ी की सर्जरी करके skin की त्रुटी को दूर करता है|

लिंग की चमड़ी सख्त या टाइट होने के कारण

लिंग की ऊपर की त्वचा कई कारणों से सख्त हो सकती है जैसे इन्फेक्शन, साफ़ सफाई की कमी, जन्मजात, लिंग की चमड़ी का लम्बे समय तक टोपी के आगे या पीछे रहने से वो चमड़ी टाइट हो सकती है, चमड़ी बचपन में सही तरह से न हटाई गयी हो, hand practice, सहवास के कारण लिंग में इंजरी होने से|

लिंग की चमड़ी टाइट होने के लक्षण

लिंग की चमड़ी जब सकत हो तो आपको उसके खुलने और बंद होने में दिक्कत आती है इसके अलावा आपको निम्न समस्याएं भी आ सकती हैं|

सहवास में दर्द और परेशानी होना

लिंग में दर्द रहना

पेशाब करने में परेशानी होना

पेशाब करने में दर्द होना

पेशन में खून आना

लिंग के रंग में परिवर्तन होना – यदि लिंग की चमड़ी उलटी हो जाए तो वो खून का दौरा रोक सकती है जिससे आपका लिंग सफ़ेद, नीला या काला हो सकता है|

इसके अलावा लिंग खड़ना होना बंद हो जाना यानि लिंग के तनाव में कमी जिसे स्तम्भन दोष भी कहा जाता है|

लिंग की चमड़ी की समस्या या रोग होने पर डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

यदि आपकी लिंग की चमड़ी पीछे नहीं होती यानि आपको Phimosis की समस्या है तो आपको किसी खास इलाज या ऑपरेशन की जरुरत नहीं होती| लेकिन यदि आपको पेशाब करने में परेशानी या जलन हो रही है तो आपको ऐसा होने के 24 घंटों के भीतर अपने डॉक्टर यानि urologist से मिल लेना चाहिए|

लेकिन यदि आपको paraphimosis की समस्या है मतलब आपकी चमड़ी उलटी या पीछे हो गयी है और वो वापस टोपी पर नहीं चढ़ रही और आपको तेज दर्द, सूजन, लिंग का रंग बदलना आदि शिकायत है तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए क्योंकि यदि आपने ऐसा न किया तो समस्या बिगड़ सकती है|

वैसे इस स्तिथि में कुछ लोगों को बर्फ से सेक करने से आराम मिल जाता है और उनकी चमड़ी फिर से ऊपर हो जाती है| लेकिन यदि ऐसा न हो तो डॉक्टर ही आपका आखिरी उपाय होगा|

लिंग की चमड़ी की जांच डॉक्टर कैसे करता है?

सबसे पहले डॉक्टर आपके यह पूछ सकता है की यह समस्या आपको कब से है और आपको इसके कारण क्या क्या problems पहले आ चुकी हैं| इसके अलावा डॉक्टर आपकी निम्न जांच कर सकता है|

लिंग की जांच

Urinalysis करके इन्फेक्शन की पहचान

लिंग की चमड़ी टाइट होना – घरेलु उपाय | Home Remedies to Straighten foreskin

यदि आपकी लिंग की चमड़ी पीछे नहीं खुलती तो आपको साफ़ सफाई का ध्यान रखना होगा|

यदि आपकी चमड़ी पीछे हो जाए और वापिस बंद न हो रही हो तो आप लिंग पर बर्फ का सेक करके चमड़ी को ढीला कर सकते हैं जिससे skin वापस ऊपर हो जाएगी|

लिंग की चमड़ी पलटने के आयुर्वेदिक उपचार

यदि आपके लिंग की skin टाइट है और हस्तमैथुन या सहवास के दौरान पीछे पलट गयी है या खुल गयी है और वापस बंद या खुल नहीं पा रही तो आप निम्न आयुर्वेदिक उपाय अपना सकते हैं|

कबीला को तिल के तेल में घोलकर लिंग की चमड़ी पर लगाने से चमड़ी फिर से ऊपर आ जाती है|

तेजफल का काढ़ा से लिंग को धोएं और जब चमड़ी सूख जाए तो उस पर नीम और तिल का तेल लगायें इससे चमड़ी जल्दी ऊपर आ जाएगी|

रोजाना आधा ग्राम तम्ब्र्रू का सेवन करना paraphimosis के लिए फायदेमंद माना जाता है|

लिंग की खाल टोपी के पीछे फंस जाए तो उससे वापस अपनी स्तिथि पर लाने का एक और बढ़िया उपचार है| इसमें आपको थोड़े से कपूर को तीसी के तेल में मिलाकर लिंग की कुछ देर मालिश करनी होती है| तीसी का तेल skin को ढीला करने में मदद करता है जिससे skin वापस पहले वाली सामान्य स्तिथि में आ जाएगी|

डॉक्टर कैसे करता है लिंग की चमड़ी का इलाज

Phimosis में यदि लिंग के पीछे न हटने वाली चमड़ी के कारण आपको पेशाब सम्बन्धी समस्याएं आ रही हैं तो दोस्तो विशेष उपकरणों से आपकी चमड़ी को खोल देगा जिससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी|

Paraphimosis यानि चमड़ी उलटने की problem में डॉक्टर या तो  लिंग की चमड़ी का ऑपरेशन कर सकता है| चमड़ी के ऑपरेशन में डॉक्टर पहले आपके लिंग को सुन्न करता है उसके बाद चमड़ी में एक कट लगता है जिससे चमड़ी खुलकर टोपे के ऊपर आ जाती है|  इसके अलावा बिना ऑपरेशन के लिंग की चमड़ी का बंद न होना का इलाज भी किया जा सकता है|

Osmotic method – इसमें परासरण तकनीक का इस्तेमाल करके लिंग में सूजन कम की जाती है|

Hyaluronidase method: – इसमें इंजेक्शन को सूजन वाली चमड़ी में लगाया जाता है जिससे चमड़ी ढीली हो जाती है|

Aspiration method – इसमें लिंग के खून निकालकर चमड़ी और लिंग की सूजन को घटाया जाता है|

Puncture method – इसमें सुई से लिंग में जमा पानी को निकाल लिया जाता है जिससे सूजन कम हो जाती है और चमड़ी को टोपे के ऊपर आने में दिक्कत नहीं होती|

लिंग की टाइट या सख्त चमड़ी से बचाव और कुछ जरुरी बातें

यदि बड़ी उम्र में लिंग की चमड़ी का ऑपरेशन किया जाता है तो चमड़ी की बार बार समस्या पैदा करने की problem हो सकती है| इस स्तिथि में आपको urologist से मिलकर सही लिंग का इलाज करवाना होता है|

यदि आपकी foreskin हटाई नहीं गयी है तो आपको Phimosis की समस्या हो सकती है और यदि ऐसा होता है तो लिंग की चमड़ी का ऑपरेशन करवाना ही सबसे अच्छा इलाज होता है| यदि आपकी चमड़ी अधिक टाइट नहीं है या आप चमड़ी हटवाना नहीं चाहते तो लिंग के रोग और इन्फेक्शन को दूर रखने के लिए अपने प्राइवेट पार्ट्स की साफ़ सफाई का विशेष रूप से ख्याल रखें|

Paraphimosis यानि लिंग की चमड़ी उलटी होना औ वापस ऊपर न आने की समस्या का समाधान चमड़ी का ऑपरेशन और साफ सफाई का ध्यान रखना ही सही इलाज माना जाता है|

लिंग की चमड़ी टाइट होने के नुक्सान (साइड इफेक्ट्स)

यदि आपके लिंग की चमड़ी न खुल रही हो या बंद न हो रही हो तो आपको इलाज करवा ही लेना चाहिए| ऐसा ना करने पर आपको कई प्रकार के रोग जैसे मूत्र रोग, किडनी सम्बन्धी बीमारी, खून का लिंग में दौरा रुकना और लिंग का एक दम ख़राब हो जाना आदि होने की सम्भावना रहती है|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

1 thought on “लिंग की चमड़ी नहीं खुलती या बंद नहीं होती – लिंग की चमड़ी के रोग टाइट चमड़ी”

Leave a Comment

Don`t copy text!