kamar me chanak, chuk, chinak , chanka padna – kamar ki chanak nikalne ke upay aur ilaj

कमर यानी पीठ में चिनक पड़ना एक आम सी बात है| चिनक को अलग अलग भाषा में अलग अलग नामों से जाना जाता है जैसे चुक, चमक, चनका, चनक आदि| ये चनक गले से लेकर कमर के निचले हिस्से में कहीं भी पड़ सकती है| चनक पड़ने के कई कारण हो सकते हैं जैसे एक्सरसाइज न करना, भरी चीज़ उठाना, गिरना, सोते समय सही मुद्रा में न सोना, अचानक से मुड़ना आदि| गर्दन में चिनक हो तो देखना मुश्किल हो जाता है इसीप्रकार कमर या पीठ में चिनक या चमक है तो चलना फिरना और उठना बैठना दूभर हो जाता है| चिनक मांसपेशी के गलत और ज्यादा खिंचाव के कारण पड़ती है| वैसे तो ये चनक कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ़्तों में अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन यदि चनक के कारण आपको बहुत अधिक परेशानी हो रही है तो डॉक्टर से अवश्य मिलना चाहिए|

kamar ki chanak

नीचे चनक उतारने या निकालने के कुछ उपाय बताये जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप घर में ही इस परेशानी का इलाज कर सकते हैं| इन उपाय के द्वारा आप जल्दी ही अपने दर्द से छुटकारा पा लेंगे|

कमर या पीठ में चनक का घरेलु इलाज और उपाय | चनक निकलने के तरीके

यदि कमर में चनक गंभीर है जैसे आपको हिलने डुलने में बहुत ही परेशानी और सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो डॉक्टर से मिलें| घर पर चनक का इलाज आपने निम्न उपायों से कर सकते हैं और दर्द से छुटकारा पा सकते हैं|

ठंडा सेक करिए

दोस्तों यदि आपको बार बार चनक पड़ने की समस्या है तो चनक पड़ते ही आप उस जगह पर बर्फ से ठंडा सेक करें जहां आपको चिनक पड़ी है| आप जितना जल्दी ऐसा करेंगे उतनी ही परेशानी आपको कम होगी और आपकी चनक जल्दी ठीक होगी|

आराम करिए

आप जितना आराम करेंगे उतना जल्दी ही आपको चमक यानि चिनक ठीक होगी और इसीलिए डॉक्टर दावा के साथ आराम करने की सलाह देते हैं| जब दर्द कुछ कम हो जाए तब आप हल्का फुल्का चल फिर सकते हैं|

stretching करिए

यदि आप खिलाडी हैं या फिर कामकाजी कोई भी कसरत या काम करने से पहले stretching करना बहुत जरुरी होता है| stretching से आपकी मांस पेशियों में लचक आती है और चनक पड़ने का खतरा न के बराबर रहता है| यदि चनक होने पर पर आप हलकी फुलकी stretching एक्सरसाइज करते हैं तो आपकी चनक जल्दी ठीक होगी|

मालिश करें

आप हलके गर्म तेल से चनक वाले स्थान पर मालिश करके भी जल्दी ठीक हो सकते हैं| मालिश से उस जगह पर खून का दौरा अच्छा होता है जिसके फलसवरूप चोट और खिंचाव जल्दी ठीक होती है|

सेक करें

आप ठंडा सेक तो करें ही लेकिन उसके साथ गर्म सेक भी करें इससे दर्द से छुटकारा मिलेगा और खून का प्रवाह भी बेहतर होगा|

यदि आपको इस घरेलु इलाज से आराम ना मिले तो आप डॉक्टर से मिलें| आपका डॉक्टर आपको जरुरी पैन किलर और एंटी इंफ्लेमेटरी दावा जैसे ibuprofen देगा जिससे दर्द और सूजन से मुक्ति मिलेगी| इसी प्रकार डॉक्टर आपको दर्द निवारक क्रीम या gel भी दे सकता है|

चनक ठीक होने के बाद क्या करें | चनक रोकने के उपाय

यदि आप चाहते हैं की आपको बार बार चनक की समस्या न हो तो आपको निम्न बातों का ध्यान रखना होगा|

आप रोजाना सुबह और शाम को कुछ देर stretching एक्सरसाइज का अभ्यास करें|

चलने, बैठने और लेटने पर अपनी मुद्रा को सही बना कर रखें|

भरी सामान को अकेले उठाने की कोशिश न करें आप दूसरों की मदद लें|

अपने वजन को कण्ट्रोल में रखें क्योंकि मोटे लोगों को ये समस्या ज्यादा होती है|

रोजाना अच्छी नींद लें|

शरीर को अच्छी डाइट और नियमित एक्सरसाइज द्वारा फिट रखें|

कमर की चनक के इलाज और उपचार के बारे में ये थी जरुरी जानकारी| आप अपनी समस्या हमें कमेंट्स में लिख कर बता सकते हैं ताकि हम आपकी यथासंभव मदद कर पाएं|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

2 thoughts on “kamar me chanak, chuk, chinak , chanka padna – kamar ki chanak nikalne ke upay aur ilaj”

    • anamuzamil ji aap (aceclofenac paracetamol serratiopeptidase) wali tablet lekar aap is chmak ko ek din mein sahi kar sakte hain jayda badi chanak ho to 2 din lagte hain ..yadi baar baar ho raha hai to dcotor se mil lena chahiye…..waise ye goli ek din mein hi asar kar deti hai

Leave a Comment

Don`t copy text!