लाल रक्त चन्दन (Red sandalwood) पाउडर के face skin के लिए फायदे

क्या आप मान सकते हैं की केवल एक चीज़ आपको बेदाग़ (flawless), glowing और सुन्दर निखरी त्वचा दे सकता है| red sandalwood जिसे हिंदी में रक्त चन्दन या लाल चन्दन कहते हैं ऐसी कमाल की चीज़ है जो आपको गोरी और सुन्दर skin पाने में मदद कर सकती है| यह एक परफेक्ट beauty ingredient है जिसे आप अपने skin care रूटीन में शामिल करके गोरी सुन्दर और बेदाग़ facial skin पा सकते हैं| भारत में लाल चन्दन का use face packs और ubtan बनाने में किया जाता है| red sandalwood skin सम्बन्धी problems जैसे black spots, blackheads, acne, कील मुहासे, pimples, skin rashes, skin इन्फेक्शन आदि को दूर कर त्वचा को problem free और younger लूकिंग बनाने में भी बहुत उपयोगी होता है| इसके अलावा यह एक बहुत अच्छा skin whitening agent है जो की skin से दाग धब्बों, जले के निशान, pimples के निशान आदि को भी दूर करने में सक्षम होता है|

red sandalwood

इस लेख में हम red sandalwood यानि रक्त चन्दन को facial skin care में इस्तेमाल करके इसके त्वचा सम्बन्धी फायदे का लाभ उठाएँगे| आपको खास कुछ नहीं करना है बस अपनी जरुरत के अनुसार इसके face packs बनाने हैं और इसके skin केयर benefits का लाभ उठाना है| आपको एक या दो चम्मच लाल चन्दन में पानी मिलकर पेस्ट बनानी है और इस पेस्ट के गुण आप दूसरी चीज़ें जैसे निम्बू, हल्दी, दही, दूध, बेसन, गुलाबजल, हनी आदि मिलाकर बढ़ा सकते हैं| नीचे लाल चन्दन के उपयोग के तरीके, लाभ और face skin को होने वाले फायदे दिए गये हैं जो आपको baby सॉफ्ट और glowing face पाने में मदद करेंगे|

Red sandalwood benefits for face skin | लाल रक्त चन्दन के त्वचा को फायदे

हम इस चन्दन के गुण नीचे दिए गये face packs बनानाते समय जानेंगे जिससे आपको समझने में आसानी होगी| हम आपको लाल चन्दन के जरुरत के हिसाब से उपयोग की विधि बताने जा रहे हैं|

face glow कुछ मिनट्स में

मान लीजिये आपको किसी पार्टी शादी या कोई function के लिए रेडी होना है आपके पास कपडे अच्छे हैं लेकिन आपकी skin की हालत अच्छी नहीं है और वो रुखी सुखी बेजान सी लग रही है | इस case में red sandalwood पाउडर आपकी काफी मदद कर सकता है और आपको मिल सकता है अपने face पर glow instantly यानि फटाफट|

दोस्तों, यदि आपको जल्दी बेदाग़, गोरी और glowing skin चाहिए तो आपको हफ्ते में दो बार एक face मास्क का इस्तेमाल करना है और उसके लिए आपको दो चम्मच coconut milk में दो चम्मच रखत चन्दन मिलाना है और अंत में एक या डेढ़ चम्मचा बादाम का तेल मिलकर तैयार पेस्ट को अपने साफ़ धुले हुए चेहरे पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धो लेना है| ये आपकी रुखी सुखी बेजान त्वचा में glow डालेगा और उसे नम और पहले से सुन्दर बना देगा|

कुछ मिनट्स में अपने त्वचा पर glow पाना हैं तो आपको लाल चन्दन और गुलाब जल के पेस्ट बनानी है और उसे कुछ देर अपने चहरे पर लगाकर रखने के बाद धो लेना है| आपको मिलेगा instant face glow| चन्दन की skin friendly properties आपकी skin को पोषण देने के साथ साथ उसकी रूप और रंगत भी बढ़ाएंगे|

चेहरे की झुरियाँ मिटाए

झुरियां यानि wrinkles उम्र बढ़ने (ageing) के प्रभाव के कारण पड़ती हैं| लाल चन्दन में गजब की anti ageing गुण होते हैं जो की जो की अमर के कारन त्वचा पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं| red sandalwood fine lines और wrinkles को दूर करने में आपकी anti wrinkle क्रीम से भी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा|

बस आपको आपना homemade anti wrinkle face मास्क बनाना होगा और उसका इस्तेमाल हफ्ते में 3-4 बार करना होगा और उसका फाइनल रिजल्ट होगा . no more wrinkles !!!

face मास्क तैयार करने के लिए आपको 2 चम्मचा रक्त चन्दन में एक चम्मच chamomile tea के मिलाकर एक गाढ़ी पेस्ट बनानी है| इस पेस्ट को अपने साफ़ चेहरे पर सूखने तक लगाकर रखना है और फिर धो लेना है| यह मास्क बहुत soothing, कुलिंग और healing होता है जो की ageing और सूर्य और pollution के कारण त्वचा को हुए नुकसान की भरपाई करता है| साथ ही आपके रूप और रंग में भी सुधार करता है|

आप दूसरा face मास्क भी use कर सकते हैं जिसमे आपको चन्दन पाउडर में गुलाब जल और थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलकर एक पेस्ट बनानी होगी| इस लाल चन्दन और गुलाबजल पेस्ट को कुछ देर अपने चेहरे पर लगाने के बाद धो लेना है| यह भी एक अच्छा wrinkle remover face मास्क है|

तीसरा एंटी wrinkle मास्क है की आप रक्त चन्दन में पत्ता गोभी का juice मिलाकर पेस्ट बनाएं| इस पेस्ट को सूखने तक अपने face पर लगा कर रखें और फिर धो लें| यह मास्क आपको देगा tight, फ्रेश और जवान skin|

बेदाग़ निखरी त्वचा

कई कारणों से आपकी त्वचा पर flaws यानि निशान, दाग धब्बे आदि पड़ जाते हैं| लाल चन्दन dark spots, acne marks, pimples के निशान, uneven skin, dark patches आदि को मिटाने में भी असरदार होता है| आप इन सभी problems को केवल एक facial मास्क से दूर कर सकते हैं| उसके लिए आपको दो चम्मच बेसन के साथ आधा चम्मच नीम और रक्त चन्दन का पाउडर मिलाना होगा| इस मिक्सचर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाइये| इस पेस्ट को सूखने तक अपने face पर लगा रहने दें और फिर धो लें| हफ्ते में 2 बार इसका प्रयोग करने से आपकी skin होगी flawless यानि बेदाग़ गोरी|

कील मुहासे, pimples / acne दूर करे

लाल रक्त चन्दन में कीटाणु ख़तम करने वाले गुण और skin की inflammation को घटने वाले गुण तो होते ही हैं यह pimples और acne की inflammation को कम करके उन्हें दूर करने में मदद करता है| यहाँ आपको चाहिए की आप एक ऐसा मास्क बनाएं जो की acne, pimples, फोड़े फुंसी आदि को जड़ से मिटा सके| ऐसा आप एंटी बैक्टीरियल, एंटी सेप्टिक गुणों से भरपूर नीम और हल्दी को मिलकर कर सकते हैं| एक anti pimple मास्क बनाइये जिसमें बराबर मात्रा में लाल चन्दन और नीम की पत्तियों का पाउडर हो| इस मिश्रण में थोड़ी से हल्दी कुछ बूँदें निम्बू का रस और गुलाब जल मिलकर एक पेस्ट बना लीजिये| इस पेस्ट को सूखने तक अपने चेहरे पर रखिये और फिर धो लीजिये| इस मास्क का नियमित इस्तेमाल आपको pimple free skin देगा|

यदि आपके चेहरे पर pimple और acne marks या जले कटे के निशान हैं तो आप उन्हें निम्बू का रस और लाल चन्दन से बनी पेस्ट नियमित रूप से लगाकर गायब कर सकते हैं| आपको रोजाना इस मास्क का इस्तेमाल कुछ दिनों तक करना होगा|

massage कीजिये

मसागे आपके blood के दौरे को अच्छा करके आपकी त्वचा को glow to देती है साथ में उसे जवान और सेहतमंद भी रखती है| यदि आपकी skin पर खुजली हो रही हो, त्वचा रुखी सुखी बेजान हो, या फिर आपकी skin पर लालिमा और irritation हो तो इस स्तिथि में लाल चन्दन में थोडा olive आयल मिलिए| आप बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं| इस मिक्सचर से कुछ देर अपनी त्वचा की मसागे कीजिय| आपकी टाचा सम्बन्धी सभी problems दूर हो जाएँगी|

Skin को करे गोरा और साफ़ | skin whitening remedies with red sandalwood powder

यहाँ हम कुछ ऐसे skin whitening facial masks बनायेंगे जो की आपकी त्वचा को गोरा करेंगे आपका रूप रंगत निखारेंगे और आपको मिलेगी साफ़ सुन्दर और बेदाग़ त्वचा| ये सभी facial मास्क इंडियन लोग सदियों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं| एक बात यहाँ हम आपसे कहेंगे की जो भी मास्क आप use करें उसको नियमित use करें तभी skin में फर्क नजर आएगा|

best face mask for fair skin

यह वह face mask है जो आपको कुछ ही दिनों में fair और glowing skin देगा साथ ही आपकी त्वचा से दाग धब्बे दूर करके आपको एक सामान गोरी त्वचा देगा| इसमें हम निम्बू और दूध का इस्तेमाल कर्नेगे} चन्दन में त्वचा को गोरा करने वाले गुण to होते ही हैं साथ ही दूध और निम्बू के रस में कमल की skin bleaching properties होती हैं}

यदि आपकी skin oily हो – तो आपको लाल चन्दन पाउडर में निम्बू का रस और गुलाबजल मिलकर पेस्ट बनानी है|

यदि skin ड्राई है – तो निम्बू के रस की जगह पर दूध का प्रयोग करना है|

face मास्क तैयार हो जाये तब उसे अपने साफ़ face पर लगायें और कुछ देर बाद धो लीजिये| नियमित कुछ दिनों तक इस मास्क का use आपकी skin को गोरा कर देगा और कालापन दूर होगा|

लाल चन्दन और बादाम की पेस्ट

यह दूसरा सबसे आचा face मास्क for fair skin है| आप सभी को पता होता की बादाम की पेस्ट skin को गोरा करने में कितनी असरदार है| आपको कुछ बादाम रात को पानी में भिगो कर रखने हैं| सुबह इन्हें छील कर पेस्ट बनानी है और उस पेस्ट में लाल चन्दन, थोडा निम्बू का रस और शहद मिला लेना है| इस पेस्ट को अपने साफ़ चेहरे पर आधा घटा लगाकर रखने के बाद धो लेना है| यह मास्क रोजाना कुछ हफ़्तों के लिए इस्तेमाल करना होगा और आपकी त्वचा बनेगी उजली और गोरी नैचुरली| इससे आपकी त्वचा के kale दाग और निशान भी आसानी से दूर हो जायेंगे|

छाछ और रक्त चन्दन पेस्ट

दही की बनी छाछ में भी skin को गोरा करने वाले गुण होते हैं| इस छाछ में चन्दन पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाइये| इस पेस्ट को आधा घंटा चेहरे पर लगाकर धो लीजिये| इस face मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 3-4 बार करने से फायदा होगा|

उड़द की दाल

उड़द की दाल के पाउडर में सामान मात्रा में लाल चन्दन मिलिए| अब इस मिश्रण में गुलाब जल और थोडा निम्बू का रस मिलकर पेस्ट बनाइये| इस skin fading मास्क को सूखने तक अपने चेहरे पर रखिये और फिर धो लीजिये| चेहरे गोरा होगा कुछ ही दिनों में और रंगत निखरेगी|

लाल चन्दन और मुल्तानी मिटटी मास्क

यह face मास्क भी त्वचा को गोरा, tight और ब्राइट करने में बहुत उपयोगी है| इस मास्क को बनाने के लिए चन्दन पाउडर और मुल्तानी मिटटी पाउडर को बराबर मात्रा में मिलिए| इसमें गुलाब जल मिलकर पेस्ट बनाएं| यदि आपकी skin oily है तो निम्बू का रस और एक चुटकी हल्दी भी मिला लीजिये| हल्दी आयल skin पर होने वाली इन्फेक्शन और pimples से बचने में मदद करेगी| मास्क को सूखने तक रखें और फिर धो लें| हफ्ते में आपको 3-4 बार यह मास्क लगाना है| कुछ ही हफ़्तों में आपको बेदाग़ गोरी त्वचा (flawless fair skin) मिल जाएगी|

uneven skin tone करें दूर

क्या आपका चेहरा कही से गोरा और कही से काला है? यदि हाँ तो ऐसी त्वचा को uneven skin कहते हैं| आप इससे छुटकारा आसानी से पा सकते हैं| बस आपको 4 चम्मच coconut milk (नारियल दूध) और red sandalwood के मिलाने हैं| इसमें 2 चम्मच बादाम का तेल मिलकर पेस्ट बना लेनी है| इसे चेहरे पर 25 मिनट्स तक लगा रहने देना है फिर चेहरा ठन्डे पानी से धो लेना है| आपको मिलेगी even (एक सामान ) and fair skin tone naturally.

Blackheads से मुक्ति

क्या आपकी नाक, गाल, चीन आदि पर छोटे छोटे काले दाने हैं? in काले छोटे दानों को Blackheads कहते हैं| इनसे छुटकारा पाने के लिए लाल रक्त चन्दन में बराबर मात्र में चावल का पाउडर मिलिए| पानी या गुलाब जल के साथ पेस्ट बनाइये और अंत में थोडा निम्बू का रस दाल दीजिये| इसे कुछ देर दानों वाली जगह पर लगा रहने दें और फिर गोल गोल रब करते हुए पानी के साथ उतार लीजिये| कुछ ही दिनों में आपके Blackheads गायब हो जायेंगे|

sunburn और suntan करें दूर

क्या आपको जयादा देर सूर्य में घूमने फिरने से sunburn और suntan (काली त्वचा) की प्रॉब्लम हो गयी है? यदि हाँ तो लाल चन्दन के soothing और healing गुण sunburn के दर्द सुजन को कम करके use ठंडा और फिरसे गोरा कर सकते हैं| आपको यह करना है की लाल चन्दन को दही और खीरे के रस के साथ मिलाकर पतली पेस्ट बनानी है| इस पेस्ट को sunburn वाली जगह पर लगाकर कुछ देर बाद धो लेनें से sunburn और टैनिंग से मुक्ति मिलेगी|

No more oily skin

क्या आप अपनी oily skin से परेशान हैं? हम जानते हैं की oily skin pimples, blackheads, whiteheads, acne, pores के बनद होने के लिए जिम्मेदार होती है| यदि आपकी skin बहुत तैलीय है तो बस आपको यह करना है की red sandalwood की निम्नु के रस के साथ पेस्ट बनानी है| कुछ देर के लिए इस पेस्ट को अपनी skin पर लगा रहने देना है और फिर ठन्डे पानी से धो लेना है| इस मास्क से oily skin प्रॉब्लम to दूर होगी ही साथ ही आको मिलेगी कोमल और गोरी त्वचा|

गर्मियों की शिकायतें

गर्मियों के मौसम में itching, irritation, sunburn, rashes और skin infection होना एक आम सी बात है| आप जानते हैं की रक्त चन्दन में एंटी माइक्रोबियल और एंटी inflammatory गुण होते हैं जो की in शिकायतों को दूर करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं| आपको लाल चन्दन में गुलाबजल और खीरे का रस मिलकर पेस्ट बनानी है और इस तंडक युक्त पेस्ट को अपनी त्वचा पर कुछ मिनट्स लगाकर ठन्डे पानी से धो लेना है| यह आपको काफी आराम देगी|

Side effects of Red sandalwood Powder | लाल रक्त चन्दन के नुकसान क्या हैं?

वैसे तो red sandalwood पाउडर के कोई नुकसान या side effects नहीं हैं लेकिन यदि यह कुछ लोगों को itching और irritation कर सकता है और ऐसी स्तिथि में आपको यह पाउडर इस्तेमाल नहीं करना है खास कर आपकी skin हद से ज्यादा sensitive हो|

लाल चन्दन पाउडर कहाँ से खरीदें?

इस पाउडर को आप किसी आयुर्वेदिक shop से खरीद सकते हैं और यदि आपको ऑनलाइन खरीदना है तो आप इसे flipkart और ebay जैसी वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं|

जैसा की आपने देखा लाल रक्त चन्दन यानि red sandalwood पाउडर के त्वचा को होने वाले फायदे और लाभ बहुत से हैं तो आज से ही इसे अपने skin केयर रूटीन में शामिल कर लीजिये और पाएं गोरी, glowing, सुन्दर कोमल और बेदाग़ त्वचा naturally|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!