kale dark lips ko Gulabi kaise kare – घरेलु नुस्खे और तरीके

काले यानि dark लिप्स होना आपके पूरे चेहरे का आकर्षण बिगाड़ सकते हैं| कोई भी नहीं चाहता की उनका best फीचर यानि लिप्स काले हों और हर कोई अपने होंठों को गुलाबी और सुन्दर देखना चाहता है फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की| सुन्दर गुलाबी होंठ न केवल आपके सेहतमंद होने का सबूत देते हैं बल्कि वो आपकी चेहरे की खूबसूरती में भी चार चाँद लगा देते हैं| ऐसे कई कारण हैं जो की आपके लिप्स को dark यानि काला करने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं जैसे smoking यानि धुम्रपान करना, तंबाकू का सेवन, skin एलर्जी, caffine का सेवन, सूर्य के प्रभाव से कालापन, लिप्स की देखभाल न करना, कास्मेटिक का इस्तेमाल, hormones में बदलाव और दुसरे बहुत से कारण काले होंठों के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं|

pink lips

यदि आपका प्रशन है की काले होंठों को गुलाबी कैसे करें तो इसके लिए आपको कीमती कास्मेटिक, महंगी creams लगाने या ट्रीटमेंट करवाने की जरुरत नहीं| आपके घर में पायी जाने वाली प्राकर्तिक चीज़ें यह काम बखूबी कर सकती हैं| हमे प्रकर्ति ने हमें ऐसी चीज़ें दी हैं जिनमे नेचुरल skin whitening गुण होते हैं जो की त्वचा के कालेपन को कम करके skin का नेचुरल कलर restore करने में मदद करते हैं| नीचे lips को गुलाबी करने औ उनका कालापन दूर करने के लिए सबसे अच्छे घरेलु नुस्खे और तरीके बताये जा रहे हैं| गुलाबी लिप्स पाने के लिए आपको बस ये करना है की इन नुस्खों का इस्तेमाल बिना रुके तब तक करना होगा जब तक की आपके होंठ फिर से पिंक न हो जाएँ|

Dark lips ko Gulabi kaise kare | Pink lips Tips | घरेलु नुस्खे और उपाय

काले होंठों के कारण ऊपर बता दिए गाये हैं लेकिन वास्तविकता में यह कालापन melanin नामक वर्णक के जमने के कारण होता है| इसलिए हमें वो प्राकर्तिक चीज़ें चाहिए जो की melanin के production और जमने को कम कर सकते हैं|

निम्बू का रस

यदि यह पूछा जाये की वो कौनसी प्राकर्तिक चीज़ है जो त्वचा के melanin को घटाकर त्वचा का रंग हल्का कर सकती है तो निम्बू के रस का नाम सबसे पहले आएगा| निम्बू में प्राकर्तिक skin bleaching यानि fading या lightening गुण होते हैं जो त्वचा के melanin को घटा कर उसे गोरा कर सकते हैं|निम्बू के रस से आप अपने kale dark lips गुलाबी कर सकते हैं| यहाँ कुछ निम्बू के रस को इस्तेमाल करने के तरीके दिए जा रहे हैं|

पहला तरीका सबसे आसान है और आपको करना यह है की रोजाना रात को सोने से पहले अपने साफ़ होंटों पर निम्बू का ताजा रस लगाना है| दिन में भी आप 2 – 3 बार रस को लगाकर भी आप तेजी से अपने लिप्स का कलर हल्का कर सकते हैं|

अपना खुद का lip scrub यानि homemade lip exfoliator बनाइये जो की आपके होंटों से पुरानी मृत कोशिकाओं को दूर करके उनका रंग हल्का कर दे| इसमें आपको करना यह होगा की निम्बू के रस में चीनी मिलकर पतली पेस्ट बनानी है और फिर इस पेस्ट को अपने लिप्स पर लगाकर अपनी ऊँगली की मदद से अपने होंटों पर rub करना है| इससे आपको लिप्स सॉफ्ट पिंक होंगे और उनका blood flow भी अच्छा होगा| 2 मिनट्स massage के बाद होंटों को धो कर moisturize कर लें|

निम्बू का रस, ग्लिसरीन और गुलाबजल को बराबर मात्रा में मिलकर एक बोतल में रख लें| इसी solution को दिन में दो तीन बार अपने लिप्स पर लगायें| रात को सोने से पहले इसका प्रयोग आपको सुन्दर गुलाबी होंठ देगा (कुछ दिनों में).

गुलाब के फूल और गुलाब जल

गुलाब में ऐसे skin फ्रेंडली गुण पाए जाते हैं जो आपको गुलाब जैसे गुलाबी होंठ पाने में मदद करते हैं| गुलाब की पंखुड़ियों की पेस्ट और गुलाब जल के इस्तेमाल के कुछ तरीके हैं|

पहला तरीका आपको गुलाब जल में थोडा हनी और निम्बू का रस मिलाकर एक शीशी में रखना है और जब भी समय मिले इस solution को अपने लिप्स पर लगाना है खास कर सोने से पहले|

ताजे गुलाब के फूल के पंखुडियां लीजिये और उनकी पेस्ट बना लीजिये अब इस पेस्ट में मलाई और शहद मिला लीजिये| इस पेस्ट से अपने होंटों की कुछ देर massage करें| हफ्ते में 3-4 बार ऐसा करने से लिप्स पिंक होजयंगे|

ताजे गुलाब की पंखुड़ियों को कुछ देर के लिए कच्चे दूध में भिगोकर रखें| इनके पेस्ट बनाकर उसमें कुछ शहद और केसर मिला लीजिये| इस मिक्सचर को अपने होंठों पर 20 मिनट्स लगाकर रखें और फिर धो लें| ऐसा आपको दिन में 2 बार कुछ दिनों के लिए करना है आपके लिप्स पिंक हो जायंगे|

तेल की मालिश

समय समय पर बादाम का तेल, olive आयल , नारियल के तेल से लिप्स की massage करना न केवल उन्हें moisturize रखता है बल्कि उनका रूप रंग भी निखरता है| आपको रोजाना रात को अपना मेकअप उतार कर अपने चेहरे और लिप्स की कुछ देर massage करके सोना चाहिए|

इसी प्रकार आप तेल और sugar के मिक्सचर से अपने लिप्स को scrub करके पुरानी मृत cells से छुटकारा पा सकते हैं और अपने होंठो को बना सकते हैं सुन्दर कोमल और गुलाबी|

Sugar scrub

exfoliation क्रिया आपके skin से पुरानी मृत कोशिकाएं, गंदगी और दुसरे जेहरिले तत्व हटाने में मदद करती है| आपको मेहेंगे exfoliator इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं क्योंकि आपके घर में पायी जाने वाली चीनी वह काम बखूबी कर सकती है| हफ्ते में १-2 बार exfoliation करना जरुरी होता है लेकिन इससे ज्यादा नहीं|

आपको मक्खन में चीनी मिलनी है और इस बनी पेस्ट से अपने लिप्स को 2 मिनट्स तक scrub करना है| दूसरा तरीका है की आप चीनी में थोडा सा हनी और बादाम का तेल मिलाएं और इस मिश्रण से अपने होंठों को exfoliate करें| इसी प्रकार आप चीनी और कोल्ड क्रीम के मिश्रण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|

चुकुंदर

चुकुंदर जिसे इंग्लिश में beetroot कहते हैं और बहुत ही अच्छा skin lightener है जो की आपके काले होंठों को पिंक गुलाबी कर सकता है| आपको बीट का रस रोजाना रात को सोने से पहले अपने लिप्स पर लगाकर सोना है| दूसरा तरीका है की आपको beetroot की पेस्ट में निम्बू का रस मिलाना है और अपने होंठों पर 20 मिनट्स के लिए लगाकर रखना है | रोजाना ऐसा करने से आपके होंठ गुलाबी होने लगेंगे|

अनार का रस

अनार का रस निमयित पीना और उसे अपनी त्वचा पर लगाने से त्वचा को कुदरती गुलाबी रंग मिलता है| अनार के रस में बराबर मात्र में गाजर और beetroot का रस मिलाएं| जब भी आपको समय मिले इस मिश्रण को अपने लिप्स पर लगायें| सोने से पहले लगाना न भूलें| इसी प्रकार अनार के बीजों और दूध की पेस्ट से अपने लिप्स को हफ्ते में 2 बार exfoliate करने से होंठों का कालापन दूर करने में मदद मिलती है|

बेकिंग सोडा और toothbrush

बेकिंग सोडा एक बहुत ही कमाल का skin exfoliator होता है | बस हफ्ते में 2 बार बेकिंग सोडा की पानी के साथ पेस्ट बनानो और इस पेस्ट को अपने toothbrush पर लगाकर 2 मिनट्स के लिए अपने होंठों को scrub करें| हफ्ते में दो बार करने से कालापन दूर होगा और लिप्स बनानेगे कोमल और kissable.

ड्राई लिप्स का इलाज करें

आप जानते ही होंगे की cracked और ड्राई लिप्स आसानी से काले हो जाते हैं| इसलिए उन्हें नम रखें और ऐसा आप निम्बू के रस, ग्लिसरीन और अरण्डी के तेल के मिश्रण से कर सकते हैं| इस मिक्सचर को रोजाना रात को सोने से पहले अपने लिप्स पर लगायें यह लिप्स को moisturize तो करेगा बल्कि उन्हें हल्का और गुलाबी भी कर देगा| आप कोई अच्छी lip बाम या पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं|

टमाटर

टमाटर में त्वचा को हल्का करने वाले गुण मौजूद होते हैं आपको बस रोजाना कुछ देर टमाटर की स्लाइस से अपने होंठों की मसागे करनी है| ऐसा रोजाना दिन में दूर बार करने से लिप्स पिंक होने लगेंगे|

स्ट्रॉबेरीज

स्ट्रॉबेरीज में विटामिन c और skin fading गुण होते हैं| इन्हें रोजाना खाइए और इनकी पेस्ट में निम्बु का रस मिलकर अपने लिप्स पर लगायें और scrub करें| होंठ pink होने लगेंगे|

 एलो वेरा

एलो वेरा में संक्रमण ख़तम करने वाले गुण होते हैं साथ ही इसमें skin को गोरा करने वाले गुण भी होते हैं| रोजाना इसकी gel में थोडा सा निम्बू का रस मिलाकर अपने लिप्स पर लगाने से कालापन दूर होगा और lips pink  बनेंगे|

कुछ और Pink lips tips | आयुर्वेदिक तरीके और उपाय

  • खीरे के रस में melanin कम करने वाले गुण पाए जाते हैं | खीरा खाने के साथ खीरे के रस में निम्बू  का रस मिलकर अपने लिप्स पर दिन में 2-3 बार लगायें| ऐसा कुछ हफ़्तों के लिए करें|
  • शहद यानि हनी को रोजाना रात को अपने लिप्स पर लगायें हो सके तो इसमें भी थोडा निम्बू का रस मिला लें| लिप्स जल्दी पिंक होंगे|
  • रोजाना रात को coconut आयल और बादाम के तेल से अपने लिप्स की मालिश करने से भी वो गुलाबी हो जाते हैं|
  • दूध में कुछ बादाम भिगो कर रखें और फिर उनकी पेस्ट बना लें (दूध के साथ) इस पेस्ट में गुलाबजल मिलकर अपने लिप्स पर आधे घटे की लिए लगाकर रखने के बाद धो लें|
  • रोजाना दिन में दो बार अपने होंठों पर पुदीने की पत्तीओं का रस लगाने से फायदा होगा|
  • संतरे के छिलके का पाउडर और दूध से बनी पेस्ट लिप्स पर रोजाना १५ मिनट्स लगाकर धो लेने से भी फायदा होगा|
  • विटामिन E आयल में बराबर मात्रा में निम्बू का रस मिलकर रोजाना रात को सोने से पहले लगाने से भी वो गुलाबी हो जाते हैं|
  • बेसन, हल्दी, निम्बू का रस और गुलाबजल से बना ubtan लगाने से भी होंठ सुन्दर और लाल बनते हैं|
  • चावल के पाउडर और दही के मिश्रण से अपने लिप्स की रोजाना massage करें काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे|
  • धनिया के पत्तों की पेस्ट लगाने से भी लाभ होगा|

क्या करें की होंठ काले ना हों| dark लिप्स से बचाव के तरीके

यहाँ कुछ जरुरी टिप्स दिए जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप dark लिप्स समस्या से बाख सकते हैं|

  1. smoking dark lips करती है और दूसरी health सम्बन्धी problems भी पैदा करती है अत उसे छोड़ने में ही आपकी भलाई है|
  2. caffine युक्त पैय जैसे चाय और कॉफ़ी का सेवन जितना हो सके कम करें|
  3. धूप से अपने लिप्स को बचने के लिए sunscreen युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करें|
  4. होंठों को lick मत कीजिये साथ ही उन्हें दांतों से भी नुकसान न पहुचाएँ|
  5. रात को सोने से पहले अपने लिप्स को साफ़ करके सोयें|
  6. ज्यादा से ज्यादा पानी पी कर अपने होंटों को नम रखें ताकि वे ड्राई न हों| ड्राई लिप्स आसानी से dark हो जाते हैं|
  7. वह प्रोडक्ट्स कभी इस्तेमाल न करें जिनसे आपको एलर्जी हो|
  8. तंबाकू, बीडी, खैनी, गुटखा आदि का इस्तेमाल बंद करें|
  9. विटामिन c युक्त फूड्स और दुसरे पौष्टिक फूड्स का सेवन करें|
  10. एक अच्छा lip care रूटीन बनाएं और उसका रोजाना पालन करें| रूटीन में exfoliation और moisturization steps को शामिल करें|

ये कुछ गुलाबी होंठ पाने के घरेलु तरीके उपाय और नुस्खे थे| इन pink lips tips का इस्तेमाल करके आप भी कुछ ही हफ़्तों में अपने लिप्स का कालापन दूर कर उन्हें गुलाब जैसा गुलाबी बना सकते हैं|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

1 thought on “kale dark lips ko Gulabi kaise kare – घरेलु नुस्खे और तरीके”

  1. hello sir mujhe apne lips ka colour aadha Black aur adha Red jaisa hai lagbhag 2 tin mahino se hai ek bar mai docter ke pass gaya tha to docter ne dawa lldiya docter bola dawa kha lena thik ho jawoge lekin koi fayda nahi huaa

    bataiye sir mai kya karoo mujhe kya karna chahiye please helpme

Leave a Comment

Don`t copy text!