चेहरे से मस्सा (wart) हटाने का घरेलु इलाज और उपाय

मस्से को इंग्लिश में wart कहते हैं| चेहरे पर एक या एक से अधिक मस्सों का होना आपके face की सुन्दरता को बिगाड़ सकता है| wart यानि मस्सा human papilloma virus द्वारा होने वाला चर्म रोग है जो की आसानी से एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति में फ़ैल सकता है| wart कई प्रकार के होते हैं जैसे common wart, plane wart , plantar wart और Filiform warts | फूल गोभी जैसे दिखने वाले ये मस्से चेहरे, हाथों, पांव, आँखों के पास, होंठों के पास और शरीर के दुसरे हिस्सों में कही भी हो सकते हैं| मस्से की समस्या इतनी सामान्य है की हर साल भारत में एक करोड़ लोग इसकी चपेट में आते हैं|

wart remedies

मस्से हटाने या मिटने या दूर करने के बहुत से medical ट्रीटमेंट options हैं जैसे क्रीम, केमिकल ट्रीटमेंट, लेज़र थेरेपी, फ्रीजिंग, सर्जरी आदि लेकिन ये तरीके बहुत मेहेंगे होते हैं| आपको इस स्तिथि में घरेलु तरीके इस्तेमाल करके इन मस्सों से छुटकारा पाना चाहिए| घरेलु नुस्खे और प्राकर्तिक उपाय में समय जरुर लगेगा लेकिन उनका परिणाम भी medical ट्रीटमेंट जितना ही प्रभावी होता| यहाँ हमने मस्से दूर करने के कुछ घरेलु उपाय और तरीके दिए हैं जिन्हें अपनाकर आप wart का घर में ही इलाज कर सकते हैं|

Wart removal in Hindi | मस्सा हटाने के घरेलु उपाय और नुस्खे | wart home treatment

मस्सा हटाने के घरेलु नुस्खे use करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें की आपको यहाँ दी गयी किसी प्राकर्तिक चीज़ से एलर्जी नहीं हो और यदि आपको एलर्जी है तो वह नुस्खा इस्तेमाल न करें| बेहतर होगा की ये घरेलु उपचार इस्तेमाल करने से पहले skin patch test कर लें|

लहसुन  से इलाज

लहसुन में वायरस, बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने वाले गुण होते हैं| लहसन की पेस्ट बनाकर उसे मस्से वाली जगह पर लगाकर bandage लगाकर 20 मिनट्स के लिए ढक दीजिये| और फिर धो लें| ऐसा रोजाना दो बार एक हफ्ते के लिए करिए| लहसुन के प्रभाव से मस्सा धीरे धीरे आपकी त्वचा से अलग हो जायेगा| मस्से के निशान को आप निम्बू लगाकर कुछ दिनों में दूर कर सकते हैं|

सेब का सिरका

सेब का सिरके में संक्रमण को ख़तम करने वाले गुण होते हैं| आपको दो भाग सेब का सिरका और एक भाग पानी का मिलाना है| इस solution को अपने मस्से पर लगाकर bandage से ढक देना है| ऐसा रोजाना कुछ दिनों तक करने से आपका wart आपकी त्वचा से अलग हो जायेगा|

विटामिन C की गोली

विटामिन c का अम्लीय गुण भी संक्रमण और मस्से को मिटने ले घरेलु उपचार में कारगर सिद्ध होते हैं| विटामिन C की गोली का पाउडर बनाइये उसमें थोडा सा पानी मिलकर पेस्ट बना लीजिये| इस पेस्ट को wart के ऊपर लगाया bandage से ढक दीजिये| ऐसा रोजाना करें जब तक की आपका मस्सा अलग नहीं हो जाता|

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में भी वायरल infection से लड़ने वाले गुण होते हैं| इसे मस्सा हटाने के लिए दो तरीको से प्रयोग में लाया जा सकता है|

पहला आप बेकिंग सोडा में सिरका मिलिए जिससे गाढ़ी पेस्ट बन जाये| इस पेस्ट को सुबह और शाम अपने मस्से पर लगायें| कुछ ही दिनों में मस्सा गायब हो जायेगा|

बेकिंग सोडा और अरण्डी के तेल की पेस्ट बनाकर अपने मस्से पर रात को सोने से पहले लगाकार bandage से ढक लें| ऐसा कुछ दिनों तक करने से फायदा होगा|

एलो वेरा

एलो वेरा त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं जहाँ एक और ये आपकी skin को glowing मुलायम बनता है वही दूसरी और यह कई प्रकार के चर्म रोगों का भी इलाज करता है और उनमें से ही एक है मस्सा| समय समय पर एलो वेरा लगाने और उस स्थान को bandage से ढकने पर मस्सा दूर होने लगता है और मस्से के निशान भी मिट जाता है|

tea tree आयल

tea tree आयल में एंटी वायरल गुण होते हैं जो की संक्रमण को ख़त्म करते हैं| tea tree के तेल को सीधा skin पर नहीं लगाना हो सके तो इसे थोड़ी से एलो वेरा मिलकर dilute कर लें फिर अपने मस्से पर इससे लगायें| ऐसा दिन में 4-5 बार कुछ दिनों के लिए करें|

अरण्डी का तेल

अरण्डी के तेल में ricinoleic acid पाया जाता है जो की एक प्रबल जिवानुनाशी agent है इसके अलावा इस तेल में inflammation घटने वाले गुण भी होते हैं| इस तेल को नियमित रूप से अपने मस्से पर लगाने से आपको कुछ दिनों में फायदा होगा|

केले का छिलका

केले के छिलके में ऐसे गुण होते हैं जो आपके मस्से की समस्या को जल्द ख़तम कर सकते हैं| केले के छिलके का सफ़ेद भग मस्से पर जब भी समय मिले मल लें} साथ ही सोने से पहले छिलके को bandage की सहायता से मस्से पर लगाकर सोयें| कुछ दिनों में wart remove हो जायेगा|

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्तों में विशानुनाशी गुण होते हैं| तुलसी के पत्तों की पेस्ट को दिन में दो बार wart पर कुछ दिनों के लिए लगाइए फायदा होगा|

इन नुस्खों के अलावा लोग शहद, आलू की पेस्ट, pineapple का juice, कच्चे पपीते की पेस्ट आदि भी मस्सों पर लगाकर उनसे जल्द निजात पा लेते हैं|
क्या मस्से छूने से फैलते हैं ?

जी हाँ , यह छूने से फैलते हैं या दूसरों की पर्सनल चीज़ें जैसे तौलिया आदि इस्तेमाल करने से भी ये आपकी त्वचा पर मस्से हो सकते हैं|

कुछ मस्से काले क्यों होते हैं?

मस्से काले उनमें पायी जाने वाली रक्त वाहिकाओं के कारण होते हैं|

मस्से से बचने के तरीके क्या है?

इनको होने से रोका नहीं जा सकता लेकिन कुछ सावधानियाँ अपनाकर इनसे बचा जा सकता है जैसे अपने हाथ नियमित रूप से साफ़ रखें, बार बार अपना face टच करने से बचें, त्वचा को अच्छे skin केयर द्वारा साफ़ सुथरा रखें, अपने नाखून साफ़ और छोटे रखें, दूसरों की पर्सनल चीज़ें इस्तेमाल करने से बचें, अपनी साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें आदि|

क्या मस्से अपने आप चले जाते हैं?

कुछ मस्से अपने आप चले जाते हैं वो भी बिना इलाज के लेकिन कुछ महीनो या सालों में| लेकिन चर्म रोग के डॉक्टर का कहना है की इन्हें घरेलु नुस्खों या ट्रीटमेंट के द्वारा हटवा लेना ही सही होता है| क्योंकि पुराने मस्से नए मस्सों को जन्म दे सकते हैं|

डॉक्टर इन्हें कैसे हटाते हैं ?

आपका डॉक्टर या to इन्हें हटाने के लिए liquid नाइट्रोजन का इस्तेमाल करेगा और इस प्रक्रिया को फ्रीजिंग कहते हैं| कुछ cases में लेज़र ट्रीटमेंट भी इस्तेमाल किया जा सकता है| इसी प्रकार वो आपको केमिकल ट्रीटमेंट या सर्जरी करवाने की भी सलाह दे सकता है|

मस्सों को हटाने के उपाय नुस्खे और तरीको के बारे में जानकारी आपने पा ली हैं| आपको अच्छी  पर्सनल hygiene हैबिट्स अपनानी होंगी ताकि यह समस्या आपको फ्यूचर यानि भविष्य में न हो पाए| यदि ऊपर वाले इलाज अपना कर भी आपको कोई फायदा नहीं हो रहा तो किसी अच्छे dermatologist से अपना इलाज करवाएं|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!