जलने का निशान ख़तम करने के देसी घरेलु नुस्खे

Burn marks या scars जिन्हे हम हिन्दी मे जलने के दाग या निशान कहते हैं, कई रीज़न्स से हो सकते हैं जैसे पठाखे चलते समय जल जाना, किचन मे काम करते समय तेल गिर जाने पर या फिर की गर्म चीज़ पर हाथ लग जाने से, या फिर आपकी स्किन आग या किसी गर्म वस्तु के संपर्क मे आने से या फिर ग़लती से एसिड त्वचा पर गिर जाने से| कारण चाहे जो भी हो जलने के निशान आपकी स्किन को दिखने में अनाकर्षक बना देते हैं और यदि ये निशान दिखाई देने वाली जगह जैसे चेहरे या हाथों या टांगो पर हो तो पूरी ब्यूटी को खराब कर देते हैं| जलने के निशान को होने से रोकने का सबसे सही तरीका है की जब भी आप किसी कारण से जले तो तुरंत डॉक्टर से उसका इलाज करवायें या अगर प्राब्लम छोटी है तो तुरंत हल्दी और ठंडे पानी का लेप लगायें| इससे भविष्य मे बर्न मार्क या स्कार होने के chances बहुत ही कम हो जायेंगे|

burn marks

लेकिन फिर भी यदि आपकी स्किन पर जलने के निशान हो जायें तो भी आपको चिंता करने की ज़रूरत नही| क्योंकि ऐसे देसी घरेलू इलाज मोजूद हैं जो की उन दाग को जड़ से ख़तम करने मे सक्षम हैं| ये जलने के दाग दूर हटाने या मिटाने के घरेलू नुस्खे आपकी त्वचा को fade, ब्लीच या lighten करके उसे पहले जैसा बनाने मे मदद करेंगे| इन नॅचुरल तरीकों को आप चोट के निशान, टाँको के निशान, स्किन पर काले दाग, कट्स के निशान और पिंपल्स मार्क्स को भी दूर करने मे आप काम मे ला सकते हैं| नीचे कुछ तरीके दिए गये हैं जो की जलने के निशान या दाग को दूर करने के लिए मददगार साबित होंगे|

Burn marks khatam karne ka upay | How to lighten burn marks at home in Hindi |जलने के निशान कैसे ख़तम करें?

यदि आपके burn marks हैं तो आप अकेले नही हैं क्योंकि हज़ारों लोग रोजाना “ how to lighten burn scars” की खोज करते हैं और यही कारण है की हमने ये लेख अपने उन भाइयों और बहनों के लिए बनाया है जो की जलने के निशान को दूर करने के उपाय खोज रहे हैं| तो आइए जानते हैं उन तरीक़ो के बारे मे|

ठंडा दूध और हल्दी

जैसा की हमने पहले बताया था की यदि छोटी मोटी बर्न injury हो जाए तो तुरंत ठंडा पानी और हल्दी का पेस्ट वहां लगा लें| आप ठंडे पानी की जगह ठंडा दूध (मिल्क) भी इस्तेमाल कर सकते हैं| दूध में  सूदिंग प्रॉपर्टीस होती हैं और हल्दी मे एंटी सेपटिक और एंटी inflammatory गुण| इन दोनों पदार्थों के गुण मिलकर आपकि जलन तो कम करते ही हैं साथ ही भविष्य मे वहां दाग पड़ने के संभावना को भी कम करने मे मदद करते हैं|

Note: यदि आपकी स्किन अभी जली है तो कभी भी उस पर scars कम करने वाली क्रीम ना लगाएं इससे आपकी स्किन डेमेज भी हो सकती है|

एलो वेरा दर्द और दाग मिटाए

एलो वेरा जिसे हिन्दी मे घृत कुमारी कहा जाता है को त्वचा के लिए बहुत ही उपयोगी पौधा माना जाता है| इसमे एंटी सेपटिक, एंटी इनफ्लमेटरी, सूदिंग और healing गुण होते हैं जो की जलने के तुरंत बाद लगाने पर जलन और दर्द कम कर देते हैं| साथ ही इसकी gel को नियमित रूप से अपने दाग वाली जगह पर लगाने से धीरे-धीरे दाग हल्का यानी fade होकर गायब भी हो जाता है| ऐसा इसमे पाई जाने वाली स्किन लाइटनिंग (रंग हल्का करने वाले) गुणों के कारण होता है| आप रोजाना एलो प्लांट के रस को दिन मे दो बार अपने बर्न मार्क्स पर लगायें कुछ ही दिनों मे निशान हल्का होने लगेगा और कुछ हफ़्तों मे गायब हो जाएगा| एलो वेरा आँखों का कला घेरा भी हटने मे असरदार माना जाता है|

विटामिन E आयल

आप विटामिन E आयिल को विटामिन E के कॅप्सुल्स से प्राप्त कर सकते हैं| इस आयल को रोजाना रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर मलें| ये आपकी की skin के डॅमेज की रिपेर कर देगा साथ ही इसके स्किन ब्लीचिंग गुण आपके जलन के निशान को हल्का करके दूर कर देंगे|

आयल मसाज ट्रीटमेंट- कोकनट आयिल |बादाम का तेल| ऑलिव आयल

यदि आपके पास नारियल, बादाम या ऑलिव आयल है तो आप किसी भी आयल से दिन मे दो बार जले हुए स्थान पर मालिश करें| ये तीनो तेल दाग मिटाने के लिए सर्वोतम माने जाते हैं| ये आपकी डॅमेज्ड स्किन को फिर से स्वस्थ और प्राब्लम फ्री बना देते हैं साथ ही उसे moisturize भी करते हैं| इतना ही नही ये तेल आपकी स्किन सेल्स के विकार को बढ़कर जली हुई सेल्स को नयी स्वस्थ सेल्स के साथ विस्थापित करने में मदद करते हैं| इसलिए रात को सोने से पहले अपनी स्किन पर रोजाना इन oils को लगयें| साथ ही दिन मे भी 2-3 बार लगायें तो दाग जल्दी गायब हो जायंगे|

बादाम और दूध पेस्ट

बात यदि गोरे होने की हो या आँखों के चारो ओर कालापन दूर करने की या फिर त्वचा से काले धब्बे ख़तम करने की , बादाम और दूध की पेस्ट आपकी डार्क स्किन या pigmentation सम्बन्धी सभी समस्याएँ दूर करने मे असरदार है| बस कुछ बादाम रात को पानी में भिगो दें ओर सुबह इन्हे छील कर दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को बर्न मार्क्स, डार्क सर्कल्स, या उस स्थान पर लगाइए जहाँ की त्वचा  काली पढ़ गयी हो| रोजाना कुछ दीनो तक ऐसा करने से स्किन का कलर हल्का पड़ने लगेगा और दाग धब्बे दूर हो जायेंगे| यदि आप पूरे चेहरे पर इसे लगाते हैं तो चेहरा गोरा और स्किन चमकदार बनेगी|

लेमन जूस (नींबू का रस)

जब बात जल्दी से निशान या स्किन पर काले दाग मिटाने की हो तो लेमन जूस को स्किन लाइटनिंग के लिए एक रामबाण इलाज माना जाता है| इसमे मौजूद alpha-hydroxy-acids आपके स्किन की ऊपरी बेजान परत (layer) को हटाकर नयी परत को बाहर निकालने मे मदद करते हैं| साथ ही इसके बहुत ही असरदार ब्लीचिंग और स्किन फेडिंग  या लाइटनिंग गुण आपकी त्वचा का रंग हल्का कर उसे पहले जैसा बना देते हैं|

कुल मिलाकर नींबू का रस दाग धब्बे हटाने के लिए सबसे असरदार नॅचुरल सल्यूशन है|

नींबू के रस को दाग या निशान वाली जगह पर दिन मे 2-3 बार लगाइए| यदि आपकी स्किन सेन्सिटिव या काफ़ी डेलिकेट हो रही है तो आपको लेमन जूस को विटामिन E आयल या गुलाब जल मिलकर dilute कर लेना चाहिए| इससे आपकी स्किन पर जलन नही होगी|

Note:  नींबू का रस जब आपकी त्वचा पर लगा हो तो कभी भी सूर्य की रोशनी में मत जाएं| इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और skin और भी ज्यादा काली हो सकती है

हनी से निशान मिटायें

हनी यानि शहद आपकी स्किन के लिए एक बहुत ही अच्छा प्राकर्तिक moisturizer तो होता ही है साथ ही इसके स्किन ब्लीचिंग गुण इसे बर्न मार्क्स के लिए एक असरदार ट्रीटमेंट बना देते हैं| ये आपकी टिश्यू ग्रोथ को अच्छा करके आपकी स्किन को पहले जैसा स्वस्थ बना देता है|

हनी के एक बड़े चम्मच में एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलकर दिन में इस सल्यूशन को 3-4 बार निशान वाली जगह पर लगायें| साथ ही हफ्ते मे एक बार हनी में थोड़ी सी शुगर मिलकर और तोड़ा सा लेमन जूस मिलकर अपनी स्किन को स्क्रब करें| इससे जली हुई काली स्किन दूर हो जाएगी और नयी स्वस्थ त्वचा उसका स्थान ले लेगी|

चन्दन और गुलाब जल पेस्ट   

चंदन यानी सॅंडलवुड एक तो आपकी त्वचा को जल्दी सही होने में मदद करता है साथ ही उसे सुन्दर  भी बनता है| इसके एंटी इनफ्लमेटरी गुण आपकी स्किन से सूजन और लालिमा  भी कम कर देते हैं| और बात अगर दाग ख़तम करने की हो तो भी ये एक असरदार नॅचुरल ट्रीटमेंट हो सकता है| बस चन्दन पाउडर में तोड़ा सा गुलाब जल और कुछ बूँदें निम्बू का रस मिलकर अपनी त्वचा पर लगा लें| सूखने के कुछ मिनिट्स के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें| ऐसा रोजाना करने से दाग सॉफ हो जायेंगे| यादि आपके घर मे लाल चंदन यानी रक्त चंदन है तो और भी अच्छा है|

Note: चंदन और दूध के साथ बनी हुई पेस्ट जलने का निशान मिटाने के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है|

सेब का सिरका

Apple cider vinegar जिसे शॉर्ट फॉर्म मे ACV और हिन्दी मे सेब का सिरका कहा जाता है एक बहुत ही अच्छा बर्न मार्क्स रिमूवल ट्रीटमेंट माना जाता है| ये आपकी त्वचा को सौम्यता से exfoliate करके मृत और काली स्किन सेल्स हटा देता है जिससे स्कार्स या मार्क्स की हलके होकर लुप्त हो जाते हैं|

बस रोजाना इस सिरके को कॉटन की मदद से अपने दाग पर लगायें| ऐसा रोजाना अरें जब तक दाग गायब नही हो जाता| कुछ लोग इसमें हनी मिलकर भी उपयोग करते हैं| यदि आप चाहे to आप भी ऐसा करके अपनी समस्या से निजात पा सनते हैं|

कोको बटर

यदि आपके पास कोको बटर है तो इसे भी आप दाग का सफ़ाया करने मे प्रयोग कर सकते हैं| इसमें पाया जाने वाला  विटामिन E टिश्यू की रिपेर करता है और त्वचा की कोशिकाओं की ग्रोथ को बढ़कर दाग को काफ़ी हद तक दूर करने मे मदद करता है| बस इसे रोजाना रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर मल कर सो जायें|

मेथी के दाने

मेथी की लीव्स की पेस्ट लगाने से भी बर्न स्कार्स फाडे होते हैं. दूसरा ऑप्षन ये है की राटको मेथी के दाने भकर रखो और सुबे इनके पेस्ट बना लो. इस पेस्ट को एफेक्टिव बनाने के लिए इसमे तोड़ा नींबू का रस मिलकर अपने स्किन पर लगाओ. कुछ ही दीनो मे जलने के निशान ख़तम हो जयनगे.

मुल्तानी मिट्टी से करें निशान गायब

मुलतानी मिट्टी से त्वचा को होने वाले फ़ायदे तो सबको पता है| लेकिन क्या आपको पता है की इस मिट्टी मे स्किन का रंग हल्का  करने वाले गुण भी होते हैं? इतना ही नही ये जले हुए टिश्यू को हटाकर नये स्वस्थ टिश्यू के निर्माण को भी बढ़ती है|

आपको मुलतानी मिट्टी जिसे इंग्लीश मे fuller’s earth कहते है के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाना है| इस पेस्ट मे आप हल्का सा खीरे, नींबू और टमाटर का रस मिला लें तो एक बहुत ही असर दार scar remover बन जाएगा| इसे पेस्ट को अपने स्किन पर किसी भी प्रकार के दाग धब्बे या ब्लॅक मार्क्स हटाने के लिए उपयोग कर सकते हैं. पेस्ट को सूखने पर धो लें और कोई अच्छा स्किन moisturizer लगा लें|

आलू, टमाटर और खीरा

टमाटर, खीरा और आलू तीनों में  कमाल के स्किन लाइटनिंग गुम पाए जाते हैं| इनके रस को कॉटन की मदद से रोजान 3-4 बार जले के निशान वाले स्थान पर लगाइए| कुछ ही दिनों में निशान fade  होने शुरू हो जायेंगे| साथ ही इन्हे लगाने से कोई भी side effect का डर नही होगा|

जलने का निशान ख़तम करने के कुछ उपाय और तरीके | Additional home treatments for burn scars

  1. ग्रीन टी को काले स्थान पर लगाने से भी निशान धीरे-धीरे fade हो जाता है|
  2. aspirin टॅब्लेट्स और पानी से बनी पेस्ट रोजाना लगाने से भी निशान दूर हो जाता है|
  3. सफेद कलर की toothpaste जैसे colgate यदि बर्न मार्क पर रोजाना लगाया जाए तो मार्क गायब होने लगता है|
  4. टी ट्री आयल की कुछ ड्रॉप्स बादाम के तेल मे मिलकर लगाने से भी फयडा होता है|
  5. यदि anti-scar या स्कार रिमूवल डाइट की बात है तो आपको कोशिश करने चाहिए की आप ज्यादा से ज्यादा anti oxidants, omega fatty acids और  vitamin A,C और E युक्त फूड्स खायें|
  6. अच्छी क्वालिटी के concealer से भी आप अपने निशान जल्दी से छिपा सकते हैं|
  7. चावल के पाउडर और दही से बनी पेस्ट भी जलने के निशान हटाने मे उपयोगी मानी  जाती है|
  8. कहा जाता है की मार्क वाली जगह पर रोजाना ice से मसाज करने पर भी निशान धीरे धीरे fade होने लगता है|
  9. हफ्ते मे दो बाद बेकिंग सोडा और पानी के पेस्ट से अपनी स्किन को रब करें ( 1 -2 मिनिट्स के लिए) फिर धो लें| ऐसा करने से आपकी काली त्वचा की परत उतर जयगी और नयी परत आ जाएगी|

बर्न स्कार्स मिटाने का मेडिकल ट्रीटमेंट क्या है?

आपका डॉक्टर आपको बर्न मार्क्स दूर करने के लिए क्रीम, लोशन या दवा भी लिख सकता है| इरिटेशन और inflammation के केस मे आपको वोखाने के लिए antihistamine or corticosteroids दवा भी दे सकता है| साथ ही स्कार्स को मिटाने के लिए क्रीम्स या skin patches देना भी सामान्य मेडिकल विकल्प है|

यदि आपका स्कार्स सीरीयस है या आपको निशान के कारण किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आपको steroid injection , laser treatment जैसे विकल्प भी लेने के लिए कहा जा सकता है| सही जानकारी के लिए अपने dermatologist ( त्वचा का डॉक्टर) से मिले क्योंकि वो आपकी स्किन की जाँच करके और आपकी बर्न को चेक करके ही आपको सही ट्रीटमेंट लेने की सलाह देगा|

नोट: आपकी जलन वाली त्वचा को sunlight से बचा कर रखें और स्किन पर सनस्क्रीन लोशन लगाना ना भूलें| सूर्य की किरणें उस जगह पर मेलनिन के निर्माण को बढाकर आपके बर्न मार्क को और जयदा visible बना सकती  हैं| इसलिए उस जगह को ढक कर रखना ही बेहतर होगा खास कर जब आप घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल कर रहे हों|

आप जानते हैं की जलने के निशान हटाने वाले देसी घरेलू नुस्खे पूरी तरह से प्राकर्तिक हैं| इस लिए ये अपना असर दिखाने मे कुछ समय लेंगे लेकिन इनके द्वारा इलाज एकदम नॅचुरल और असरदार होगा| इसलिए सयम बनाए रखें| जो लोग नियमित रूप से इन दाग मिटाने वाले तरीकों का इस्तेमाल करते हैं उनमे से जयदातर लोग अपने बर्न मार्क्स से छुटकारा पा लेते हैं| इसलिए धैर्य बनाए रखें और इनका नियमित उपयोग करें|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

5 thoughts on “जलने का निशान ख़तम करने के देसी घरेलु नुस्खे”

Leave a Comment

Don`t copy text!