अपेंडिक्स फटने से पहले के लक्षण जानिये

क्या होता है अपेंडिक्स?

अपेंडिक्स मानव शरीर में बड़ी आंत से लटका हुआ एक छोटा सा अंग या उत्तक होता है जिसका कार्य बहुत ही सिमित होता है जैसे की आंत को प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करना| लेकिन यदि अपेंडिक्स को निकाल भी दिया जाए तो भी उसका असर हमारे शरीर पर बिलुल नहीं पड़ता और हम स्वस्थ रूप से जी सकते हैं|

appendix burst symptoms in Hindi

Appendicitis क्या होता है?

Appendicitis, अपेंडिक्स में होने वाली inflammation है यानि सूजन जिसके कारण अपेंडिक्स के रोगी को दर्द सहना पड़ता है| Appendicitis रोग किसी को भी हो सकता है लेकिन इसके होने पर इसकी पहचान और इलाज करवाना बहुत जरुरी होता है क्योंकि ऐसा न करने पर यह रोगी की जान ले सकता है|

Appendicitis का इलाज न करवाने पर क्या हो सकता है?

यदि Appendicitis के लक्षणों की पहचान और जांच न करवाई जाए और इसे हलके में लिया जाए तो अपेंडिक्स के फटना का भी खतरा रहता है जिससे कई प्रकार के पेट सम्बन्धी जानलेवा रोग भी हो सकते हैं जिनका इलाज बहुत ही कठिन होता है| ऐसा नहीं है की अपेंडिक्स हर बार फटे और ऐसा तब होता है जब इसका समय पर इलाज न हो|

Appendicitis की पहचान के क्या लक्षण होते हैं?

कुछ लक्षण होते हैं जिससे आप अपेंडिक्स की समस्या यानि Appendicitis होने की पहचान कर सकते हो और ऐसे लक्षण होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलने की जरुरत होती है|

सबसे पहले रोगी को पेट में नाभि के पास दर्द रहता है लेकिन धीरे धीरे यह दर्द पेट के दाहिने निचले हिस्से की तरफ तेज होता जाता है|

रोगी को भूख नहीं लगती

उलटी और जी मिचलाता रहता है

पेट में दर्द बना रहता है

पेट में सूजन होना भी अपेंडिक्स होने का लक्षण हो सकता है

रोगी को १०२ तक बुखार रहता है

रोगी चाह कर भी पेट की गैस बहार करने में असमर्थ रहता है

पेशाब करते समय दर्द होती है या अपेंडिक्स के दर्द के कारण वो पेशाब करने के लिए पूरा जोर नहीं लगा पाता

उलटी होने के बाद पेट में दर्द होता है

पेट में तेज मरोड़ आने की समस्या होती रहती है

कब्ज या दस्त होने के साथ साथ गैस बहुत आशिक बनती है

अपेंडिक्स के फटने के लक्षण | लक्षण जो अपेंडिक्स फटने से पहले होते हैं

पेट में तेज दर्द होना

आपको ऐसा लगे की आज तक इतना तेज पेट दर्द नहीं हुआ और ऐसा दर्द यदि पेट के निचले दाहिने भाग में हो तो समझ लीजिये की आपको Appendicitis की समस्या हो सकती है जिसकी जांच आपको डॉक्टर के पास जाकर तुरत करवानी चाहिए|

अपेंडिक्स के फटने से लक्षण या फिर आपका अपेंडिक्स फट चुका है की पहचान के लिए आप कुछ लक्षणों पर नजर रख सकते हैं जैसे चलते समय,, खांसते समय, या ड्राइविंग के समय खड्डा आने पर पेट में तेज दर्द हो तो यह अपेंडिक्स के फटने या फट जाने के लक्षण भी हो सकते हैं खास कर तब जब आपको Appendicitis हो|

उलटी, जी मिचलाना और भूख ना लागना

यदि आपका जी मिचलाता रहता है और आपको कुछ भी खाने का मन नहीं करता या बार बार उलटी हो रही है साथ ही आपको पेट में दर्द की भी शिकायत है तो तुरंत पेट के डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं|

​बार बार पेशाब आना

अपेंडिक्स आपके मूत्र की थैली यानी bladder के पास स्थित होता है और जब अपेंडिक्स में सूजन होती है तब आपका bladder दबने लगता है और आपको बार बार पेशाब आने लगता है लेकिन आप दर्द के कारण खुल कर जोर नहीं लगा पाते| ऐसा होना अपेंडिक्स के फटने का लक्षण हो सकता है|

आपको ठण्ड लगना और बुखार रहने लगेगा

अपेंडिक्स की समस्या होने से आपको बुखार रहने लगता है और यदि पेट में दर्द भी हो रहा हो तो हो सकता है की आपकी Appendicitis की problem बिगड़ रही है| आपको कोई रिस्क नहीं लेना और तुरत चिकित्सक से उपचार लेना है|

इन लक्षणों के अलावा अपेंडिक्स के फटने के और बहुत से लक्षण हो सकते हैं और इस रोग का असर रोगी के दिमाग को भी क्षति पंहुचा सकता है इसलिए लेट मत कीजिये खास कर आपको ऊपर दिए गए लक्षण महसूस हो रहे हैं या आपको पहले से ही अपेंडिक्स की समस्या है और जितना जल्दी हो सके आप पेट के डॉक्टर से मिलकर अपना तुरत इलाज करवाइए|

Appendicitis से जान बचाने के लिए डॉक्टर कैसे करता है इलाज?

डॉक्टर यह जाच करता है की आपको कितनी परेशानी है यदि परेशानी एंटीबायोटिक से ठीक हो सकती है तो आपको कुछ दिन एंटीबायोटिक दी जाती है|

यदि आपकी स्थिति गंभीर है तो डॉक्टर अपेंडिक्स के ऑपरेशन के द्वारा आपके अपेंडिक्स को निकल देता है| लेकिन यदि आपका अपेंडिक्स फटने वाला है क्योंकि उसमें पस भर गयी है तो सबसे पहले डॉक्टर आपकी पस को निकलता है और उसके बाद सर्जरी से आपके अपेंडिक्स को अलग किया जाता है| इसके बाद आपको आराम और दवाई लेनी होती है और कुछ हफ़्तों बाद आप फिर से स्वस्थ हो जाते हैं| वैसे दूरबीन से यदि आपका ऑपरेशन हो तो आप एक दिन बाद भी चल फिर सकते हैं लेकिन डॉक्टर के कहने पर|

क्या अपेंडिक्स के रोग से बचाव कर सकते हैं?

जी नहीं, appendicitis  किसी को भी और कभी भी हो सकता है लेकिन यदि आप healthy फाइबर युक्त डाइट खाते हैं तो आपको यह रोग होने की सभावना कम होगी लेकिन ये जरुरी नहीं है की अच्छी डाइट के बाद भी आपको यह रोग न हो|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Leave a Comment

Don`t copy text!