भूख ना लगना | भूख बढ़ाने के उपाय – कुछ खाने का मन नहीं करता क्या करें?

भूख कैसे बढ़ाये उपाय

हममें से ऐसे कई लोग हैं जो भूख न लगने के कारण परेशान रहते हैं और भूख बढ़ाने के उपाय खोजते रहते हैं| हमारे एक पाठक ने हमसे पुछा है की – sir में काफी दुबला पतला हूँ और जो भी खता हूँ वो शरीर को नहीं लगता साथ ही मेरी खाने के प्रति रूचि कम है यानि मेरा कुछ भी खाने का मन नहीं करता और यदि जबरदस्ती कुछ खा लूँ तो जी मिचलाता है और दिन भर उलटी जैसा feel होता रहता है| Sir please, कुछ ऐसे घरेलु उपाय और नुस्खे बताएँ जिससे मुझे खुल कर भूख लगे और जो भी खाऊ वो शरीर को लगे|

low appetite

भूख ना लगना को इंग्लिश में कई नामों से जाना जाता है जैसे poor appetite, low appetite और lack या loss of appetite. भूख कम लगना या कुछ भी खाने का मन ना करना के कई सारे मानसिक और शारीरिक कारण हो सकते हैं| यदि आपको भूख नहीं लगती तो आपको poor appetite के कारण जाने चाहिए ताकि आप अपनी प्रॉब्लम को पहचान सकें|

भूख ना लगने के कारण

मानसिक कारण

चिंता, भय, अवसाद (डिप्रेशन)

किसी की मृत्यु के कारण शोक में रहना

ब्रेकअप होने के बाद अकसर कुछ लड़के लडकियाँ तनाव में रहने लगते हैं जिसके कारण उनकी भूक प्यास मर सी जाती है

शारीरिक कारण

hormones का असंतुलन

कोई बीमारी होना

शरीर की metabolism कम होना

पेट सम्बन्धी रोग – जैसे पेट में गैस रहना, पेट में इन्फेक्शन, पेट में अलसर, कब्ज आदि

hypothyroidism

किडनी सम्बन्धी रोग होना

लीवर में खराबी होना

जिंक और विटामिन्स की कमी

शराब, गुटखा, खैनी, सिगरते या दुसरे प्रकार के नशे करना

दवाइयों का side effect

pregnancy

दांत सम्बन्धी रोग

शरीर में जिंक की कमी

HIV या एड्स होना

पाचन का कमजोर होना

शिथिल या आलस भरा जीवन जीना

इनके अलवा भूख न लगने के और बहुत से कारण है जो की आपकी भूख को प्रभावित कर सकते हैं| सही कारण का पता लगाने के लिए अपने डॉक्टर से मिलें और अपना test और इलाज करवाएं|

भूख लगने या बढ़ाने के कुछ सरल घरेलु उपाय और नुस्खे | loss of appetite home treatment

जिस प्रकार जरुरत से ज्यादा खाना शरीर के लिए हानिकारक है उसी प्रकार शरीर की वास्तविक जरुरत से कम खाना भी हानिकारक होता है| यदि आपको भूख कम लगती है या बिलकुल भी खाने का मन नहीं करता तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए की इस प्रकार की स्तिथि यदि एक या दो दिन के लिए है तो कोई घबराने की बात नहीं| लेकिन यदि आप लम्बे समय से कम खा रहे हैं तो इसका परिणाम घातक हो सकता है जैसे बहुत जयादा कमजोरी, शरीर को पोषण न मिलने से दुसरे रोग होना, शरीर का सही विकास न होना, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी, शरीर का सामान्य से अधिक दुबला पतला होना आदि|

यदि आपकी प्रॉब्लम serious नहीं है बस आपको भूख कम लगती है और अपनी भूख को प्राकर्तिक रूप से बढ़ाना, तेज या जागृत करना चाहते हैं तो यहाँ कुछ घरेलु उपाय और नुस्खे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी भूख को किसी भी प्रकार का सिरप, दवा, टेबलेट या आयुर्वेदिक दवाई के बिना बढ़ा सकते हैं|

ajwain का पानी

ajwain का पानी पीने से उन लोगों को फायदा होता है जो बदहजमी, पाचन शक्ति कमजोर होना, अपचन, पेट में गैस रहना, पेट में दर्द आदि के कारण परेशान होते हैं| ajwain में पाए जाने वाले chemicals आपके digestion को तेज करते हैं और पाचक रसों का स्त्राव बढाकर आपकी भूख को बढ़ाने मदद करते हैं|

एक चम्मच अजवैन को पानी में उबालिए और इस पानी को सुबहे खली पेट ajwain के साथ ग्रहण कर लें| बेहतर होगा की आप ajwain के पानी में तोडा सा सेंधा नामक और थोडा सा निम्बू का रस भी मिला लें| रोजाना सुबह ऐसा करने से आपकी metabolism और भूख दोनों बढ़ने लगेंगी|

धनिया और सोंठ पाउडर

यहाँ आपको करना यह है की आधा चम्मच धनिया पाउडर और करीब १ से 3 चुटकी सोंठ जिसे हम सुखी हुई अदरक का पाउडर भी कहते हैं का 100 ml पानी में तब तक उबलना है जब तक पानी की मात्रा आधी न रह जाए| इसके बाद इस घोल को सुबह पी लेना है तब पीना है जब यह हलक गर्म हो|

यह धनिया और सोंठ का यह solution आपको पाचन को तेज करेगा, भूख को जगाने में मदद करेगा साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाएगा|

सौंफ और मैथी का पानी या चाय

सौंफ का पानी बड़ों के साथ साथ बच्चों को भूख न लगने की स्तिथि में भी दिया जा सकता है| इस पानी या चाय को बनाने के लिए आपको एक चम्मच मैथी के दाने और आधा चम्मच सौंफ के दानों को 3 कप पानी में 15 मिनट्स तक उबालना है| इसके बाद चाय को छान कर दो भागों में बाँट लेना है} इस solution का एक कप आपको सुबह खली पेट पीना है और एक कप शाम को भोजन से 2 घंटे पहले| हो सके तो मिश्रण को पीने से पहले इसमें थोडा सा निम्बू या संतरे का रस मिला लें|

यह मिश्रण बड़ों और बच्चों दोनों में भूख लगने को तेज करता है| यह चाय लीवर से पित्त रस के स्त्राव को बढाकर पाचन को बढाती है जिसके फलसवरूप आपकी भूख बढती है|

धनिया के पत्ते

आप यदि रोटी और चावल के साथ धनिया की चटनी खाते हैं तो यह अच्छी बात है| दूसरा उपाय यह है की आधा कप धनिया के ताजे पत्तों को पानी के साथ मिक्स करके एक juice तैयार करिए| इस juice को सुबह खली पेट कुछ दिनों तक पीयें|

यह घरेलु उपाय आपके आपके पेट के enzymes को सक्रिय (एक्टिव) करता है जिससे बदहजमी या अपचन की प्रॉब्लम दूर होती है और आपकी भूख को बढ़ने में मदद मिलती है|

इमली का पानी

इमली में पेट साफ़ करने वाले laxative गुण पाए जाते हैं इसलिए यह उनके लिए उत्तम है जो की कब्ज के कारण भूख ना लगने से परेशान हैं|

आपको 10 ग्राम इमली को १ कप पानी में रात को डूबो कर रखना है| सुबह इमली के पानी को अलग करके इसमें एक चुटकी कला नामक और एक चुटकी कलि मिर्च डालकर पी लेना है| यह नुस्खा आपकी भूख को प्ररित करेगा|

अनार का juice

यदि आपको भूख कम लगती है या आपके बच्चे को तो भूख बढ़ाने का एक सरल उपाय है की आप रोजाना अनार का ताजा juice पीयें और अपने बच्चे को भी दें| इससे आपके और आपके बच्चे के appetite में सुधार होगा और खाने की इच्छा बढ़ेगी|

भूख बढ़ाने के लिए योगा

आप भूख लगने को बढ़ाने के लिए योगा का सहारा भी ले सकते हैं| बस आपको रोजाना 30 मिनट्स सूर्य नमस्कार, कपाल भाती, पवन मुक्त आसन, पश्चिमोत्तानासन आदि का अभ्यास करना होगा| योगा से आपका पाचन सुधरेगा, पेट से कब्ज और गैस दूर होगी और आपकी भूख बढ़ेगी|

भूख बढ़ाने वाले विटामिन्स

यदि आपके शरीर में पोषक तत्वों खास कर जिंक और विटामिन बी कोम्प्लेस की कमी है तो इसका प्रभाव आपके पाचन और भूख पर पड़ सकता है| विटमिन B कॉम्लेक्स में कई सरे B विटामिन्स होते हैं और इनमें से किसी भी विटामिन की कमी पाचन और भूख को कम कर सकती है| इसलिए यह जरुरी है की आप फ्रूट और सब्जियों के अलवा अपने डॉक्टर से पूछ कर जरुरी विटामिन supplements का सेवन करें| इससे भूख न लगने के कारण शरीर में हुई पोषक तत्वों को कमी भी दूर होगी|

नोट:- छोटे बच्चों को कभी भी डॉक्टर से बिना पूछे विटामिन्स देने की कोशिश न करें|

भूख बढ़ाने या लगाने के कुछ और प्रचलित उपाय और नुस्खे

  1. रोजाना सुबह उठकर एक गिलास पानी में एक निम्बू का रस निचोड़ कर पी जाएँ| यह आपकी कब्ज, बदहजमी, निर्जलीकरण, भूख ना लगना, मोटापा, और पेट की दूसरी समस्याओं को दूर कर देगा| इससे आपके शरीर का detoxification यानि सफी होगी और आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनेगा|
  2. खट्टे अंगूर खाने से भी भूख जागृत होती है|
  3. कहते हैं किशमिश के साथ कला नामक और कलि मिर्च खाने से भी भूक तेजी से बढती है| आपको 10 से 15 किशमिश में एक चुटकी कला नामक और कलि मिर्च डालकर दिन में 2 बार खाना है| किशमिश से आपकी कब्ज की समस्या भी दूर होगी| यह नुस्खा खास तौर पर उनके लिए फायदेमंद होता है जो की बुखार होने के बाद भूख कम लगने के कारण परेशान होते हैं|
  4. रोजाना रात को त्रिफला चूर्ण का आधा से एक चम्मच एक गिलास पानी में घोल कर पीने से कब्ज के कारण हो रही बदहजमी, गैस, पेट दर्द और भूख कम होने की समस्या से छुटकारा मिलता है|
  5. टमाटर और टमाटर की सब्जी खाने से भी खाने की इच्छा बढती है|
  6. रोजाना एक गिलास छाछ में एक चुटकी कला नामक और आधा चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर डालकर पीने से भूख तेज होती है|
  7. अदरक के छोटे से टुकड़े पर थोडा सा सेंधा नामक डालकर भोजन करने से एक घंटा पहले खाने से भोजन के प्रति रूचि बढती है|
  8. ajwain को निम्बू के रस में डालकर सूखने दें| अब आधा चम्मच निम्बू युक्त ajwain में एक चुटकी काला नामक डालकर पानी के साथ रोजाना ग्रहण करें|
  9. लहसुन की 4-5 पालियों की पेस्ट को एक कप पानी में उबालिए| इसमें आधा निम्बू का रस निचोड़कर पी लें| ऐसा दिन में दो बार खली पेट करना है| यह नुस्खा आपके bp और कोलेस्ट्रॉल को भी control में करेगा|
  10. अमरुद खाने से भी हाजमा अच्छा होता है और भूख तेज|
  11. संतरे के रस में एक चुटकी काली मिर्च डालकर रोजाना पीने से भोजन खाने का मन करता है|
  12. अपने खाने में दालचीनी का प्रयोग करें फायदा होगा|
  13. एक चम्मच सरसों के दानो का पाउडर, एक चम्मच हींग, एक चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच अदरक और एक चम्मच काला नामक का मिलाएं| इस मिश्रण का आधा चम्मच ताजे दही से बनी छाछ में घोलकर खाने से १-2 घंटे पहले पीयें, भूख बढ़ने लगेगी|

भूख बढ़ाने के लिए कुछ जरुरी टिप्स

आप जब भी खाएं तो दिन में दो बार मत खाएं | आहार को 3-4 भागों में बांटकर थोडा थोडा खाएं इससे आपका जी भी नहीं मिचलायेगा और पाचन भी सही रहेगा|

रोजाना सुबह और शाम exercise करें| इससे आपके शरीर का metabolism और पाचन तेज होगा जिसके कारण आपकी भूख भी बढ़ेगी|

कम सोने से भी भूख कम लगती है इसकिये रोजाना रात को 8 घंटे की नींद जरुर लें|

लेट नाईट जागने वाले दिन में लेट उठते है जिसके कारण उनकी भूख मर जाती है| रात को जल्दी सोकर सुबह जल्दी उठिए, फर्क आपको खुद नजर आ जायेगा|

आप वो खाएं जिसका आपका मन कर रहा हो क्योंकि कुछ खाना कुछ न खाने से बेहतर होता है| लेकिन याद रहे खाएं हमेशा healthy और पौष्टिक नाकि fast फूड्स और फ्राइड फूड्स|

मानसिक तनाव, डिप्रेशन, टेंशन, चिंता आदि को योगा और मैडिटेशन से दूर करने की कोशिश करें| यदि सफलता नहीं मिलती तो डॉक्टर से इलाज करवाएं|

नशा जैसे शराब, तंबाकू आदि का सेवन बिलकुल बंद करें|

कुल मिलाकर स्वस्थ रहो आबाद रहो………चाहे दिल्ली रहो या अहमदाबाद रहो:)

तो मेरे प्रिय भाइयों और बहनों, यदि आपकी स्तिथि normal है तब आप ऊपर दिए गाये घरेलु उपाय और नुस्खे अपना कर अपनी भूख लगने को बढ़ा सकते हैं| लेकिन यदि आपकी प्रॉब्लम किसी बीमारी, दवाई या किसी और serious प्रॉब्लम के कारण है तब आपको अपने डॉक्टर की मदद लेनी होगी|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

3 thoughts on “भूख ना लगना | भूख बढ़ाने के उपाय – कुछ खाने का मन नहीं करता क्या करें?”

  1. हेल्लो सर
    मुझे भूख तो बहुत लागली
    जब में खाना खाने के लिए
    जाता हूँ तो खाना देख कर
    दिल भर जाता है और
    खाना नही खाया जाता है
    प्लीज़ सर कुछ उपाय बताएं

Leave a Comment

Don`t copy text!