सूर्य देव को सुबह जल देने के लाभ – अर्घ्य विधि और फायदे

अर्घ्य के लाभ

मुझे आज भी याद है की मेरे बड़े बुजुर्ग लोग मुझे सुबह जल्दी उठ कर उगते हुए सूर्य देव को जल चडाने के लिए कहा करते थे| मैंने तब तो उनकी बात नही सुनी लेकिन अब में रोजाना ऐसा करता हूँ और यकीन मानो इससे मेरा जीवन ही पूरी तरह बदल गया है—वो कैसे? इसके बारे में आप जानेंगे नीचे दिए गये सूर्य को जल देने से होने वाले फायदे और लाभ वाले भग में| सूर्य देव का हमारे भारतिय समाज मे एक विशेष महत्व है क्योंकि हम उन्हें भगवान मानते और पूजते हैं| यदि दुर्य नही तो कुछ भी नही क्योंकि पूरी प्रथवी पर जीवन तभी संभव हो सकता है जब सभी पेड़ पौधो और जीव जंतुओं को सूर्य का प्रकाश मिले| Sun के बिना तो इस पृथ्वी की कल्पना भी हम नही कर सकते|

sun arghya

सूर्य देव को सुबह उठ कर पानी अर्पण यानि अर्घ्य देने के पीछे कई मान्यताएं हैं  कुछ लोग इसे पूजा या उपासना के रूप मे देखते हैं तो कुछ इसे उपचार या इलाज के रूप मे तो कुछ इसे पुण्य कार्य मानते हैं तो कुछ अपने ग्रहों की दशा सुधारने के लिए ऐसा करते हैं| मान्यता या मत चाहे कोई भी हो लेकिन जो लोग ऐसा करते हैं वो निश्चित रूप से स्वस्थ और तंदुरुस्त  रहते हैं और ऐसा हम नही मेडिकल साइन्स भी मनती है| नीचे कुछ सूर्य देव को morning के समय जल देने के फायदे दिए गये हैं|

सूर्य को जल देने के फायदे और लाभ | Benefits of offering water to the sun in the morning

जैसा की हमने पहले बताया की sun को जल अर्पण करने के कई सारी मान्यताएँ हैं| हम लोगों की मनायता को तो ध्यान मे रखेंगे साथ ही आपको ये भी बताएँगे की विज्ञान इसके लिए क्या कहती है|

सूर्य भगवान की कृपा बनी रहती है

मान्यता के अनुसार यदि आप पर सूर्य की कृपा है अर्थात यदि आपकी कुंडली मे sun की सकारात्मक दृष्टि है तो उसका फ़ायदा आपको हर तरह से मिलता है| जो लोग sun को रोज पानी अर्पण करते हैं  उन पर सूर्या देव की कृपा बनी रहती है और इससे:

  • आप धनवान बनते हैं और और जीवन में सफलता आपके कदम चूमती है
  • आपके जीवन और काम काज में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं
  • ग्रह दोष के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं
  • घर में सुख शांति का वातावरण बनता है
  • आपके कौशल मे निखार आता है जिससे आप का व्यापार और काम काज अच्छा होने लगता है
  • सूर्य को जल देने का लाभ ये है की इससे आपके वैभव, भाग्य, यश और विध्या में वृद्धि होती है
  • कुल मिलकर  सूर्य भगवान यदि प्रसन्न हाइन तो आप भी प्रसन्न हो जायंगे और जीवन में ख़ुशी का संचार होगा|

शारीरिक कष्ट दूर होते हैं

हमारा शरीर पाँच तत्वो से मिलकर बना है और उन तत्वो मे अग्नि यानी उर्जा का एक विशेष महत्व है| यदि हमारे शरीर की उर्जा ख़तम तो हम ख़तम| सूर्य की किरणों से आपको उर्जा मिलती है और इस उर्जा से आपकी बॉडी के हार्ट, आँखें, स्किन, लिवर, दिमाग़ और दूसरे सभी अंगों के कार्य निष्पादित होते हैं और आप बीमारियों से दूर रहते हैं| सुबह की sun rays में बीमारियों को ठीक करने की भी शक्ति पाई जाती है| और इसलिए ही अक्सर आपको पीलिया, हार्ट प्रॉब्लम्स, आँखों की प्रॉब्लम्स , कुष्ठ रोग और दिमाग़ संबंधी बीमारिओं मे सूर्य देव को जल अर्पित करने के लिए कहा जाता है|

ये एक अच्छी आदत है

“Early to bed and early to rise makes a person healthy, wealthy and wise” जी हाँ यदि आप रात को जल्दी सोते हैं और सुबह जल्दी उठकर यदि आप नहा धोकर सूर्य को जल अर्पण करके आप हल्का ब्रेकफास्ट करते हैं तो ये एक बहुत अच्छी आदत होगी| इससे ना केवल आपकी बॉडी फिट रहेगी बल्कि आपका दिमाग भी फिट रहेगा| स्टूडेंट्स ऐसा रोजाना करके अपनी दिमाग की शक्ति, मेमोरी, इंटेलिजेन्स और कौशल मे पॉज़िटिव रिजल्ट्स ला सकते हैं| वही बिजनेस वाले ऐसा करके अपने बिजनेस के सही decisions सुबह ताजे दिमाग़ से ले सकते हैं|  सुबह की हल्की धूप और फ्रेश ऑक्सिजन आपके दिमाग के कार्य अच्छे करती है जिससे आपको स्ट्रेस, डिप्रेशन और दूसरी मानसिक तकलीफो से छुटकारा मिलता है|

आप होते हैं सफल

यदि आप विधयार्थी हैं या नौकरीशुदा या व्यापारी तो हम आपको बता दें की जो लोग सुबह जल्दी उठने वाले होते हैं वो ज़यादा सफल होते हैं| ऐसा हम नही रिसर्च कहती है|  इसलिए सुबह सूर्य देव को पानी देने का आपको ये एक फायदा और मिलता है|

मन रहता है प्रसन्न

सुबह उठने से आपके मूड पर पॉज़िटिव प्रभाव पड़ता है और आपका मूड अच्छा होने से आपका मन हमेशा प्रसन्न बना रहता है| इससे आपकी सोच अच्छी रहती है और आप डिप्रेशन और दूसरे साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम्स से बचे रहते हैं| और आप खुद ये जानते हैं की अच्छे और खुशनुमा मन से किये हुए कार्य भी अच्छे होते हैं|

कॉन्फिडेन्स लेवेल बढ़ता है

यदि आप में कॉन्फिडेन्स की कमी है तो सुबह  जल्दी उठकर नहा धोकर सूर्य को पानी अर्पण कीजिये इससे आपकी बॉडी पर तो स्वस्थ प्रभाव पड़ते ही हैं  साथ ही ऐसा करने से आपके कॉन्फिडेन्स लेवेल मे भी वृद्धि होती है| क्योंकि ऐसा करने से आपको “फील गुड” की फीलिंग अंदर से ही आती है …..की हाँ  आज मेने कुछ अछा किया …….और अच्छा काम करने से आत्म विश्वास मे पॉज़िटिव असर होना नॅचुरल सी बात है|

इससे स्लीप क्वालिटी अच्छी होती है

सुबह जल्दी उठने के लिए आपको जल्दी सोना पड़ता है और ऐसा करने से आपके शरीर की बाइयोलॉजिकल घडी की टाइमिंग सही सेट हो जाती है| जिन लोगों को सोने के बाद भी थकावट और टूटी-टूटी नींद आती है उन लोगो मे स्लीप की क्वालिटी अच्छी होती है और फलसवरूप उनका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने लगता है और इसके प्रभाव से उन्हें अनिद्रा की परेशानी से मुक्ति मिलती है|

वेट मॅनेज्मेंट

देर रात तक जागना और सुबह देरी उठने से अक्सर लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं  और इसलिए यदि आप रोजाना morning में अर्घ्य देने के लिए जल्दी सो कर जल्दी उठने की अच्छी  आदत बनाते हैं तो इससे आपका वजन सुधरेगा और जो लोग मोटापे से परेशां हैं उनका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा|

जानलेवा बीमारियाँ रहें दूर

हाइ ब्लड प्रेशर, मधुमेह, दिल सम्बन्धी रोग जैसी बिमारियों से आप सुबह जल्दी उठ कर बच सकते हैं| जल्दी उठने से आप स्वस्थ रहेंगे और ये बीमारियाँ आपको छू भी नही सकेंगी|

विटामिन D की dose मिलती है

साइन्स भी कहती है की दोपहर से अच्छी सुबह की हल्की धूप होती है और इससे आपकी बॉडी को विटामिन D मिलता है जो की आपके शरीर में फॉस्फरस और कॅल्षियम के अवशोषणके लिए ज़रूरी होता है| इससे आपकी हड्डियाँ मजबूत होती हैं साथ ही आप  cancer, type 1 diabetes , multiple sclerosis आदि जैसी गंभीर बिमारियों से बचे रहते हैं|

सूर्या को जल (अर्घ्य)  देने की विधि

देखिये सूर्य को जल देने के लिए आपको ज़यादा नियम नही अपनाने होते बस जल सच्चे मन से देना चाहिए| साथ ही स्नान और फ्रेश होने के बाद ही सूर्य को पानी अर्पित करना फलदाई होता है| इनके अलावा जल हमेशा पूर्व दिशा मे देना चाहिए और किसी अच्छे और ज्ञानी पंडित द्वारा सुझाए गये सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए| हो सके तो जल किसी पेड़ या पौधे को दें ताकि उसका उपयोग हो सके और वो आपके या दूसरों के पैरों के नीचे न आ पाए| जल देने के बाद उस जल को अपने माथे पर लगाना अच्छा माना जाता है| जल का बर्तन कॉपर (तांबे) का होना चाहिए और हमेशा दोनो हाथो से और सच्ची  श्रद्धा से जल अर्पण करना चाहिए|

नोट:- सूर्य को जल देना का सबसे अच्छा और सही समय सूर्या उदय से लेकर उसके 1 घंटे बाद तक का माना जाता है|

ये थे कुछ सूर्य देव को जल देकर खुश करने से होने वाले लाभ और फ़ायदे| आज कल हर कोई पूछता है की अच्छी लाइफस्टाइल हॅबिट्स क्या हैं तो उन लोगो के लिए हम ये ज़रूर कहेंगे की सुबह sun को पानी अर्पण करना उनमे से एक है| आप सही विधि और मंत्र को अपने किसी ज्ञानी या पंडित से पूछ कर सकते हैं| अर्घ्य के बाद आप यदि सूर्य नमस्कार भी करते हैं तो आपकी सेहत को होने वाले लाभ कई गुना बढ़ जायेंगे|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

6 thoughts on “सूर्य देव को सुबह जल देने के लाभ – अर्घ्य विधि और फायदे”

    • kam se kam muh haath dhokar to karna hi chaiye….baat shardha ki hoti hai adityaa ji…lekin poorane guruon ke anusaar naha kar karein to tan aur maam accha rahega

Leave a Comment

Don`t copy text!