प्रेग्नेंट होने का सबसे सही समय कब होता है – best time to get pregnant in Hindi

आजकल हमें पाठकों के ढ़ेरों sms और ईमेल मिल रहे हैं जिनमें खासतौर पर वो लोग हमें प्रेग्नेंट होने का सही समय के बारे में पूछ रहे हैं जिनके हालही में शादी हुई है या फिर वो जोड़े हैं जिन्हें संतान सुख पाने की लालसा है| कुछ लोग ये भी पूछ रहे हैं की लड़का या लड़की पाने के लिए सम्भोग का सही टाइम क्या होना चाहिए| लड़का होगा या लड़की ये बात तो भगवान् ही तय करता है लेकिन हम आपको ये जरूर बता सकते हैं की पीरियड के बाद महीने का ऐसा कौनसा समय होता है जब pregnant होने के सबसे अधिक चांसेस होते हैं यानि best time to get pregnant in Hindi इससे आपको ये पता चल जाएगा की आपको किन दिनों सम्भोग करना चाहिए जिससे आपको निश्चित रूप से पुत्र या पुत्री की प्राप्ति हो या यूँ कहें की मन चाही संतान की प्राप्ति हो|

ovulation checker

 

pregnant होने का सही समय कौनसा होगा | best time to get pregnant in Hindi

देखिये महिला के पीरियड होने के बाद एक समय ऐसा आता है जब महिला सबसे ज्यादा प्रजननक्षम यानि fertile मानी जाती हैं| इस समय को ovulation यानि अण्डोत्सर्ग कहते हैं| ovulation के दौरान अंडा महिला की फालोपियन tube के मुख पर आकर शुक्राणु का इंतज़ार करता है और यदि इस दौरान पुरुष महिला के साथ सम्भोग करता है तब अंडा और शुक्राणु का मिलन आसानी से हो जाता है| इस मिलन को fertilization कहते हैं जिसके द्वारा अंडा और शुक्राणु आपस में मिलकर भ्रूण बनाते हैं| ये नया बना हुआ भ्रूण गर्भाशय में जाकर वृद्धि  और विकास कर बच्चे का रूप ले लेता है|

तो कब होता है ovulation और कैसे पता चले की ovulation हुआ है या नहीं

ovulation चक्र को समझाने के लिए हम ज्यादा डिटेल में नहीं जायंगे लेकिन फिर भी आपको हम सही जानकारी देंगे जिससे आपको अपने ovulation होने के बार में आसानी से पता चल सके|

ovulation यानि प्रेगनेंसी पाने का सबसे सही समय पीरियड के पहले दिन से 13 दिन बाद होता है यानि 14 वें दिन| यानि आपको अपने पीरियड के पहले दिन से 14 दिन गिनने हैं|

14 दिन महिलाओं का अंडा फालोपियन tube के मुख पर आ जाता है और शुक्राणु का इंतज़ार करता है| अंडा आम तौर पर 24 से 48 घंटे तक शुक्राणु का इंतज़ार करता है इसका अर्थ है की पीरियड के पहले दिन के बाद 14, 15 और 16 वाँ दिन बच्चा पाने के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है|

यदि इस दौरान आप अपने पति से सम्बन्ध बनती हैं तो गर्भवती होने की सम्भावना कई गुणा बढ़ जाती है|

नोट:- एक जरुरी बात और यह है की पुरुष का शुक्राणु 3 से 5 दिन तक जीवित रह सकता है तो यदि आप 14 वें दिन से २-3 दिन पहले यानि 11, 12 और 13वें दिन सम्भोग करती हैं तो आपके pregnant होने की सम्भावना काफी अधिक होगी|

कुल मिलाकर 11वें से 16 वें दिन के बीच यदि आप सम्भोग करते हैं तब आपको संतान सुख की प्राप्ति में कोई दिक्कत नहीं होगी|

 

ovulation होने के लक्षण – पता लगाने के तरीके क्या हैं

कई लोग हमसे पूछते हैं की कैसे पता करें की ovulation हुआ भी है या नहीं| महिला के शरीर में ovulation के समय कुछ बदलाव होते हैं जिनके डरा महिला ये पता कर सकती है की उससे ovulation हुआ है मतलब गर्भधारण करने का सबसे सही समय| ovulation के समय महिला को अक्सर

बदन दर्द होता है खासतौर पर पेट के नीचले हिस्से में तो कुछ को पीठ या कमर के निचले हिस्से में दर्द महसूस होता है|

महिलाओं के स्तन बढ़ जाते हैं और सूज भी सकते हैं|

महिला को अपने शरीर का तापमान बढ़ा हुआ महसूस होता है|

महिला के गुप्तांग से सफ़ेद लसलसा पदार्थ निकलता है|

नोट:- जरुरी नहीं हर महिला में ये सभी लक्षण देखने को मिलें इसलिए यदि आपको इनमें से एक या दो लक्षण भी महसूस होते हैं तो समझ लीजिये की ये आपका best time to get pregnant यानि pregnant होने का सही समय चल रहा है|

तब क्या करें की ऐसा कोई भी लक्षण न हो?

कभी कभार महिला को ऊपर दिए गए लक्षणों का पता ही नहीं चलता तो ऐसे में आप ऑनलाइन ovulation prediction kit खरीद सकते हैं| जिससे ये पता लगाया जा सकता है की क्या आपका ovulation हो रहा है या नहीं| मतलब आप ovulation होने का सही पता लगाकर अपने साथी के साथ सम्बन्ध बना सकती हैं जिससे pregnant होने की सम्भावना बहुत अधिक बढ़ जाएगी|

तब क्या करें जब पीरियड मिस हो या अनियमित हो?

कभी कभार पीरियड आगे पीछे हो सकता है तो उस केस में आप ovulation prediction kit का इस्तेमाल करके ovulation का सही पता लगा सकती हैं| यदि पीरियड 3-6 महीनों तक मिस हो या आपको कोई दूसरी समस्या लग रही है तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए|

तो अब आप जान चुके हैं की pregnant होने का सही समय कौनसा होता है| हमारी मानें तो घर पर ovulation जांच की kits रखें ताकि आपको ovulation का पता लगाने में कोई दिक्कत न हो| इसके अलावा आप स्वस्थ खाएं और नियमित योग और दूसरी एक्सरसाइज दावा अपने आप को सेहतमंद रखने की कोशिश करें| नशे आदि से दूर रहे और जरुरत पड़ने पर अपने डॉक्टर की सहायता जरुर लें|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!