क्या पीरियड में सेक्स करने से प्रेगनेंसी होने के चांस हो सकते हैं

क्या पीरियड में pregnant हो सकते हैं? यह प्रशन खासतौर पर वो लोग अधिक पूछते हैं जो या तो प्रेगनेंसी से बचना चाहते हैं या फिर वो लोग जो प्रेगनेंसी के लिए try कर रहे हैं| कई लोग यह भी जानना चाहते हैं की पीरियड से पहले और बाद में क्या प्रेगनेंसी की सम्भावना हो सकती है| इस लेख में हम आपको ये सभी बातें आसानी से समझाने की कोशिश करेंगे| तो जानिये क्या मासिक धर्म के दौरान सेक्स यानि सम्भोग करने से गर्भवती होने की कितनी सम्भावना होती है|

mc

क्या MC के दौरान pregnant हो सकते हैं?

सबसे पहले ये जान लीजिये की आप सबसे ज्यादा fertile यानि आपके गर्भवती होने की सम्भावना अण्डोत्सर्ग यानि ovulation के आस पास होती है जो की पीरियड के पहले  दिन के बाद 10 से 15 वें दिन के आस पास आता है|

पीरियड के दौरान सेक्स करने से प्रेगनेंसी की संभावना ना के बराबर होती है और ऐसा उनमें होता है जिनका पीरियड 28 से 30 दिन का यानी नार्मल होता है|

लेकिन ध्यान दीजिये की जिन महिलाओं या लड़कियों का मासिक चक्र 21 से 24 दिन का यानि छोटा होता है वो पीरियड में सम्भोग करने से pregnant हो सकती हैं इसका कारण है की यदि पीरियड में को सेक्स करता है तो शुक्राणु महिला के शरीर में 5 दिन तक जीवित रह सकता है और जब पीरियड छोटा हो तो ovulation जल्दी होने से अंडा और शुक्राणु मिलकर प्रेगनेंसी करवा सकते हैं|

लेकिन यदि आप बच्चे के लिए कोशिश कर रहे हैं तो पीरियड का समय आपके लिए सही नहीं है क्योंकि इस समय प्रेगनेंसी की संभावना सबसे कम होती है|

क्या पीरियड के जस्ट बाद pregnant हो सकते हैं?

जी हाँ, खासकर तब जब आपका मासिक चक्र छोटा हो और इसका कारण यह ही की पुरुष का शुक्राणु महिला के शरीर में 5 दिन तक जीवित रह सकता है और यदि आपका पीरियड लम्बा यानि 5 से 7 दिन चलता है और ovulation 11 वें दिन होता है तो 7 वें दिन किये गए सम्भोग के शुक्राणु अंडे को आसानी से प्राप्त हो सकते हैं जिसके फलसवरूप प्रेगनेंसी होने की पूरी संभावना रहती है| यदि आपको प्रेगनेंसी चाहिए तो पीरियड के बाद कुछ दिनों तक लगातार सम्भोग करें|

पीरियड से एक या दो दिन पहले सेक्स करने से प्रेगनेंसी की कितनी संभावना रहती हैं?

यदि कोई पीरियड के शुरू होने से एक या दो दिन पहले सम्भोग करता है तो इस स्तिथि में भी प्रेगनेंसी के चांसेस सबसे कम होते हैं| यदि आपका पीरियड नियमित है तो इसका अर्थ होगा की आपका ovulation 11 से 21 वें दिन के बीच होगातो इसका अर्थ ये है की जब आप पीरियड से पहले सम्भोग करते हैं तो प्रेगनेंसी की सम्भावना सबसे कम होगी|

आप पीरियड से पहले और ovulation के बाद यदि सम्भोग करते हैं तो गर्भवती होने के chance कम होंगे| ज्यादा जानकारी आप डॉक्टर से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं| हम आपको बस ये कहना चाहते हैं की यदि आप प्रेगनेंसी नहीं चाहते तो सुरक्षित सम्भोग करें ताकि आगे को प्रॉब्लम न हो|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!