प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने खाने के फायदे

भारत में जहाँ कच्चा नारियल आसानी से उपलब्ध होता है वहां के डॉक्टर्स अकसर गर्भवती स्त्रियों को रोजाना एक गिलास नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं| नारियल पानी और उसके सफ़ेद भाग में बहुत सारे जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी आवशयकता गर्भवती स्त्री और उसके गर्भ में पल रहे शिशु को को होती है| इसके अलावा पानी कुछ जरुरी electrolytes से भरपूर होता है| हमारे बड़े बुजुर्ग भी अकसर हमें हल्दी, केसर और शहद मिला हुआ नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं| पुरानी विचारधारा के अनुसार pregnancy के दौरान नारियल का सफ़ेद भाग खाने और पानी पीने से बच्चा गोरा, स्वस्थ और सुन्दर पैदा होता है| इसके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते लेकिन हम इतना जरूर कहेंगे की pregnancy में नारियल माँ और होने वाले बच्चे की सेहत के लिहाज से बहुत ही अच्छा फ़ूड आइटम होता है|

pregnancy coconut

क्यों है नारियल गर्भावस्था में इतना फायदेमंद?

जैसा की हमने पहले बताया की coconut water और उसकी गिरी में बहुत से बहुमूल्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो की pregnant स्त्री और उसके बच्चे के लिए बहुत जरुरी होते हैं| साथ में नारियल में हमारे खून जैसे ही electrolytes भी पाए जाते हैं| इसमें अच्छी मात्रा में potassium और magnesium पाए जाते हैं साथ ही कम मात्रा में सोडियम, sugar और प्रोटीन| potassium की अच्छी मात्रा होने से इसे पीने से आपका blood pressure control में रहता है और आपके दिल के functions भी अच्छे रहते हैं| इनके अलावा पानी और सफ़ेद भाग dietary fiber, विटामिन C, manganese, riboflavin, और  calcium भी अच्छा स्त्रोत होता है| इन सभी खूबियों के कारण pregnancy में नारियल पानी पीने के ढेर सारे फायदे होते हैं|

Health Benefits of Drinking Coconut Water during Pregnancy| प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने के फायदे

थकावट कमजोरी करे दूर

pregnancy में अकसर औरतें थकावट और कमजोरी महसूस करती हैं जिसका कारण electrolytes level का सही न होना हो सकता हैं| नारियल पानी आपके शरीर के electrolytes को बैलेंस करने में मदद करता है और आपको निर्जलीकरण और थकान से बचाए रखता है| साथ ही इसके minerals और पोषक तत्व आपको उर्जावान बनाये रखते हैं|

hormones को रखे बैलेंस

pregnancy के दौरान hormones में बदलाव के कारण स्त्री को काफी problems होती हैं| नारियल पानी और गिरी खाने से hormones बैलेंस में रहते हैं जिनसे गर्भवस्था से जुडी problems जैसे सर दर्द, mood swings, चक्कर आना, उलटी आदि कम होती है| इतना ही नहीं coconut pregnancy में ली जाने वाली दवाइयों के side इफेक्ट्स को भी कम करने में मदद करता है|

कोलेस्ट्रॉल रखे control में

नारियल पानी में कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता साथ ही यह आपके शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है| यह उनके लिए उत्तम है जो high कोलेस्ट्रॉल के शिकार हैं|

Immunity power करे अच्छी

नारियल खाने और उसके पानी पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है| साथ ही इसमें पाया जाने वाले lauric acid के कारण coconut में कमाल के एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल गुण होते हैं जो की आपको और आपके होने वाले बच्चे को कई प्रकार के संक्रमण से बचाए रखते हैं|

Acidity करे दूर

pregnancy में acidity की समस्या भी आम होती है| coconut आपके आहार तंत्र में पाए जाने वाले एसिड को neutrilize करता है जिससे आपको acidity की समस्या से निजात मिलती है|

कब्ज करे दूर

गर्भावस्था में कब्ज होना भी आम है| नारियल का fiber और पानी आपके मल को सॉफ्ट करके कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं|

UTI से बचाव

गर्भावस्था में एक और प्रॉब्लम common होती है और वो है UTI यानि urinary tract infection| यहाँ नारियल पानी आपके पेशाब की मात्रा को बढ़ाकर आपके शारीर से विषैले तत्व और इन्फेक्शन करने वाले कीटाणुओं को बहार करने में मदद करता है|

पाचन करे बेहतर

pregnancy में बदहजमी के कारण होने वाली गैस, पेट दर्द और अपचन को नारियल पानी के नियमित सेवन से दूर किया जा सकता है|

weight रखे control में

यदि आप नारियल का सेवन रोजाना कर रही है to आपको weight बढ़ने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा| नारियल fat free और low कैलोरी पैय है जो की आपके वजन को control में रखता है|

आपको रोजाना कितना नारियल खाना है या कितने गिलास पानी रोजाना पीना है यह तो आपको अपने डॉक्टर से पूछना पड़ेगा| वैसे तो नारियल के pregnancy में इतने फायदे हैं तो नुकसान और side effects होने का तो सवाल ही नहीं उठता| लेकिन यदि फिर भी आपको coconut से कोई side effect या एलर्जी हो रही है तो तुरंत उसका सेवन रोक दें और आपने डॉक्टर से मिलें| साथ में यह भी जरुरी है की आप एकदम फ्रेश coconut ही इस्तेमाल में लायें|

कोई प्रशन आपको हमसे पूछना है तो हमें email करें|

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!