पितृ दोष हटाने या दूर करने के लिए 8 astro उपाय तरीके

क्या है पितृ दोष | पितृ दोष लक्षण

पितृ दोष एक बहुत बड़ा दोष माना जाता है| प्राचीन ग्रंथों के अनुसार पितृ दोष सबसे कष्टदाई दोष में से एक होता है| पितृ दोष द्वारा पीड़ित जातक का जीवन बहुत कठिन और कष्टों से भरा हुआ होता है| इस दोष से पीड़ित व्यक्ति के जीवन में हमेशा धन की कमी बनी रहती है, ऐसे व्यक्ति को हमेशा मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है, ऐसा व्यक्ति सब कुछ करने के बाद भी जीवन में सफल नहीं हो पाता और ऐसे व्यक्ति का सामाजिक जीवन में मान-सम्मान भी कम होता है| पितृ दोष से पीड़ित व्यक्ति को अपने जीवन में कई प्रकार के संघर्षों का सामना करना पड़ता है| ऐसा व्यक्ति जीवन में सब कुछ पा देने के बाद भी अंत में सब कुछ गवा लेता है|

pitra dosh door karne ke tarike

पितृ दोष हटाने का उपाय करने से क्या लाभ होता है

यदि आप पितृ दोष निवारण यह पित्र दोष हटाने के उपाय करवाते हैं या करते हैं तो उससे पितृ दोष शांत हो जाता है और आपको जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है| आइए जानते हैं पितृदोष हटाने का दूर करने के 8 सबसे अधिक अपनाए जाने वाले उपाय और तरीकों के बारे में जिन्हें करने पर आपको पितृदोष से मुक्ति मिलेगी और आपके पितृ शांत होंगे|

पितृ दोष हटाने के उपाय | कैसे दूर करें पितृ दोष | pitra dosh hatane ke upay

पितृ दोष निवारण का उपाय – पीपल का पेड़ | pitra dosh hatane ka upay peepal ped ko jal arpan

यदि आप पितृ दोष से पीड़ित है तो आपको हर बृहस्पति के दिन संध्या के समय पीपल के पेड़ को जल अर्पण करना चाहिए| उसके बाद पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करते समय अपने पितरों को याद करना चाहिए इस पितृ दोष निवारण के उपाय से आप के पितृ शांत होंगे|

pitra dosh door karne ka upay – पितरों की फोटो लगाना

यदि आप पितृ दोष से पीड़ित है तो आपको अपने घर में दक्षिण दिशा की तरफ दीवार पर अपने स्वर्गीय पितरों की फोटो लगाकर उस पर हार चढ़ाकर उनकी रोजाना पूजा अर्चना करनी चाहिए और उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए| इस उपाय से जल्द ही आपका पितृदोष दूर होने लगेगा|

pitra dosh hatane ka upay – गरीबों को भोजन करवाएं

पित्र दोष से पीड़ित जातक को अपने स्वर्गीय परिजन की निर्वाण तिथि पर गरीबों को यह अपने पूज्य ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए| इतना याद रखिए कि भोजन में आपके स्वर्गीय प्रियजन की पसंद का एक पकवान जरुर होना चाहिए|

pitra dosh hatane ka upay – बबूल का पेड़

ऐसा माना चाहते हैं कि पितृदोष से पीड़ित व्यक्ति यदि अमावस्या के दिन बबूल के पेड़ को भोजन अर्पित करता है तो इससे पितृ प्रसन्न होते हैं पितृ दोष का असर कम होता जाता है|

pitra dosh door karne ka totka – भोजन अर्पण करना

यदि आप पितृदोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो हमेशा कोई भी पकवान बनाते समय उस पकवान की पहली थाली निकाल कर गाय को खिलाएं इससे आपको अपने पितरों का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा| यदि आप घर के मुखिया है तो भोजन करने से पहले अपनी थाली में से पहला निवाला निकालकर कौओं को खिलाने के लिए अलग रखिए और अपने पितरों का नमन कीजिए इससे हमेशा आपके पितरों की कृपा आप पर और आपके घर पर बनी रहेगी|

pitra dosh shanti ka upay

पितृ दोष शांत करने के लिए प्रतिदिन संध्या के समय दीप जलाएं और नाग स्तोत्र, महामृत्युंजय मंत्र या रुद्र सूक्त या पितृ स्तोत्र व नवग्रह स्तोत्र का पाठ करें|  ऐसा करने से आपको पितृदोष से मुक्ति मिलेगी और आप के ऊपर आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी|

कुंडली से पितृ दोष निवारण का उपाय

ऐसा माना जाता है कि यदि आपकी कुंडली में पितृदोष है तो उसे शांत करने के लिए आपको किसी गरीब कन्या का विवाह करवाना चाहिए यदि आपके आसपास कोई गरीब कन्या किसी बीमारी से पीड़ित है तो आप तो उसकी बीमारी के इलाज में उसकी सहायता करनी चाहिए इससे आपके पितृ प्रसन्न होंगे|

दान पुण्य कीजिये – पितृ दोष दूर करने का तरीका

पित्र दोष से मुक्ति पाने का एक तरीका यह भी है कि रोजाना अपनी भोजन की थाली में से गाय और कुत्ते को खिलाने के लिए भोजन अवश्य निकालें| रोजाना अपनी कुल देवी या देवता की पूजा करें हर रविवार को गाय को गुड़ खिलाएं और जब भी घर से आप बाहर निकलते हैं तो गुड़ खाकर निकले और यदि हो सके तो घर में भागवत का पाठ करें या करवाएं|

तो भाइयों और बहनों अपनी जाना पितृदोष की शांति के लिए आप क्या उपाय या तरीके अपना सकते हैं| अधिक जानकारी किसी अच्छे ज्योतिषी पंडित से मिलकर आप प्राप्त कर सकते हैं और अपने पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!