पीरियड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

क्या महीने के मध्य में आप कुछ मूडी और बेचैन हो जाती हैं? क्या आपको एक दम से कुछ खाने का मन करता है या फिर आपको अचानक से मीठा, नमकीन या चटपटा खाने का मन करता है? यह लक्षण पीरियड के एक या दो हफ्ते पहले महसूस किये जाते हैं|  इस दौरान आपके hormones में काफी उतार  चदाव होता है जिससे आपको एक दम से कुछ खाने का मन करना, mood में बदलाव होना, पेट में मरोड़, पेट में दर्द और भारीपन होना, सरदर्द, जी मिचलाना, उलटी होना आदि जैसे लक्षण महसूस होते हैं| घबराने की जरुरत नहीं ये सभी PMS यानि premenstrual syndrome यानि पीरियड शुरू होने से कुछ दिन पहले के लक्षण हैं जो की सामान्य हैं|

period diet hindi

You are reading ……period diet in Hindi

पीरियड के दौरान आप सही खाती हैं तो ऐसा करना आपको पीरियड में प्रॉब्लम free रखेगा वही इसका विपरीत आपको प्रॉब्लम भी दे सकता है| पीरियड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं के बारे में हमने एक छोटा सा लेख तैयार किया है जो आपको ये बताएगा की क्या खाने से आपको पीरियड के दौरान कम परेशानी होगी और आपको पीरियड से जुड़े लक्षणों से मुक्ति मिलेगी| पहले जानते हैं की पीरियड में आपको क्या नहीं खाना चाहिए और उसके बाद हम यह जानेंगे की क्या खाना पीरियड में अच्छा होता है|

पीरियड में क्या नहीं खाना चाहिए

नोट:- देखिये पीरियड होना और पीरियड के लक्षण सब hormones द्वारा पैदा किया जाते हैं इसलिए खाने का उनपर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन आपको कुछ विशेष चीज़ें अपने पीरियड से समय न खाने की सलाह दी जाती है ताकि माहवारी से सम्बंधित लक्षणों को control किया जा सके| लेकिन एक बात सही है और वो ये हैं की आप कुछ विशेष खाद्य पदार्थों का सेवन करके पीरियड के दौरान होने वाले दर्द, मरोड़, आदि को कम कर सकती हैं|

  • पीरियड में एक दम से नहीं खाना चाहिए हो सके तो अपने दो टाइम की डाइट को 4 भागों में बाँट लीजिये इससे आपका पाचन अच्छा होगा और पेट पर दबाव भी कम पड़ेगा|
  • पीरियड के समय जयादा मीठा खाने से परहेज करना चाहिए| sugar ज्यादा खाने से आपका blood sugar level बढ़ जाता है और इससे आपको mood swings की problem हो सकती है|
  • जयादा भारी मतलब चर्बी युक्त और वसा युक्त भोजन जैसे बीफ और lamb खाने से बचना चाहिए| अगर आप non vegetarian हैं तो आप फिश और चिकन खा सकती हैं|
  • कैफीन युक्त चीज़ों coffee, tea, चॉकलेट, सोडा आदि  से बचना चाहिए| कैफीन आपके पेट को irritate करती है जिससे आपको पेट सम्बन्धी परेशानियाँ होने की सम्भावना रहती है| आप कॉफ़ी के स्थान पर green tea या अदरक की चाय पी सकती हैं|
  • पीरियड के दौरान नामक का सेवन भी न के बराबर करना चाहिए| इससे आप ब्लोटिंग और water retention की समस्या से बची रह सकती हैं|
  • कहते हैं पीरियड में खट्टा आचार, चूर्ण आदि खाने से भी परहेज करना चाहिए|
  • fast फ़ूड , आयल फ़ूड और स्पाइसी फूड्स से भी परहेज करना सही होता है|
  • शराब का सेवन करना पीरियड में वर्जित होना चाहिए| शराब पीने से आपको कई प्रकार की problems होना लाजमी है|
  • यह तो था की आपको पीरियड में किन चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए| आब चलिए जानते हैं की पीरियड के समय क्या खाने से आपकी problems कम हो सकती हैं|

पीरियड में क्या खाना चाहिए| foods good during period

यदि आप लड़की हैं तो आपको हर महीने पीरियड और उससे जुडी समस्याओं का सामना तो करना ही होगा| लेकिन आप सही खान पान के द्वारा दर्द, मरोड़, बेचैनी आदि लक्षणों को बहुत हद तक कम कर सकती हैं| अच्छी पोषक युक्त खुराख ना केवल आपको उन मुश्किल दिनों में आराम दिलवाएगी बल्कि आपकी जनरल health भी अच्छी रखने में मदद करेगी| नीचे कुछ खाद्य पदार्थ दिए गाये हैं जिन्हें ग्रहण करने से आपको पीरियड में काफी फायदा होगा|

Iron युक्त भोज्य पदार्थ

हरी पत्ते दार सब्जियां जैसे पालक, सरसों, kale आदि में भरपूर मात्रा में आयरन होता है और आप जानते हैं की आयरन खून बनाने के लिए कितना जरुरी होता है| पीरियड के दौरान कुछ लड़कियों और महिलाओं में अधिक रक्त का स्त्राव होता है और किसी में कम| लेकिन यह जरुरी होता है की आप खून बहने के कारण आपकी बॉडी में हुई blood की कमी को आयरन के स्त्रोत खाकर पूरा कर लें| खून की कमी कमजोरी, थकावट आदि लक्षण पैदा कर सकती है और जयादा मात्रा में खून बहने से आपको anemia भी हो सकता है|

मैग्नीशियम खाइए

मैग्नीशियम आपको पीरियड के दौरान होने वाले सर दर्द और मरोड़ से बचाता है| सभी प्रकार की दालें खाइए जिससे आपको मैग्नीशियम, fiber और प्रोटीन मिलेगा| मैग्नीशियम पेट फूलने और पेट में दर्द को कम करने में भी मदद करता है| मूंगफली, टोफू, बीन्स, आदि भी मैग्नीशियम के अच्छे स्त्रोत होते हैं| आपको 200 mg मैग्नीशियम की रोजाना जरुरत होती है जिसे आप पालक, salmon, अखरोट आदि mg के स्त्रोत खा कर पूरा कर सकती हैं|

Omega-3 Fatty Acids

आपके शरीर में prostaglandins पाए जाते हैं जो की पीरियड के दौरान होने वाले मरोड़ और पेट दर्द के लिए जिम्मेदार होते हैं| omega 2 fatty एसिड्स इन prostaglandins के प्रभाव को ख़तम करके आपको दर्द और पेट के cramps से बचाते हैं| इन ओमेगा एसिड्स को आप अलसी, salmon, अखरोट, olive आयल आदि खा कर प्राप्त कर सकती हैं|

Vitamin B complex

Vitamin B समूह के विटामिन्स शरीर में सेरोटोनिन के स्त्राव को बढ़ाने में मदद करते हैं| serotonin आपके दिमाग को शांत करता है और आपको मानसिक तनाव, अवसाद (डिप्रेशन) और mood में चिडचिडापन होने को ठीक करने में मदद करता है| ओटमील, आलू खा कर आप विटामिन B6 को पा सकती हैं|

विटामिन B1 अनियमित रक्त स्त्राव को control करता है|

विटामिन B6 पेट में मरोड़ को कम करता है

विटामिन  B3 mood swings को ठीक करता है साथ ही ये आपको जी मिचलाना, थकावट, भूख की कमी और उलटी से भी बचने में मदद करता है|

विटामिन B5 डिप्रेशन, mood ख़राब होना , मानसिक तनाव आदि मानसिक problems को सही करता है |

नोट:- विटामिन बी complex पाने के लिए आप अपने डॉक्टर से पूछ कर बी complex की गोली या कैप्सूल भी ले सकती हैं|

जटिल कार्बोहाइड्रेट्स

पीरियड के समय जटिल कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन सबसे उत्तम माना जाता है| अनाज, फल और सब्जियों में यह कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं जिनमें sugar की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो की आपको पीरियड में होने वाले sweet tooth यानि मीठा खाने की चाह को कम करने में मदद करते हैं| एप्रीकॉट, संतरा , खीरा, गाजर, मक्की, जामुन, alubukhara, नाशपाती आदि का भरपूर सेवन करिए| इनके अलवा आप wheat ब्रेड, black और लिमा बीन्स भी खा सकती हैं| ये सभी फूड्स आपके blood sugar लेवल को control में रखने में मदद करते हैं|

मिर्ची

वैसे तो माहवारी के दौरान मिर्च मसलों से दूर रहना ही अच्छा होता है लेकिन हलकी लाल मिर्ची का सेवन पीरियड के दौरान अच्छा माना जाता है| लाल मिर्च आपकी रक्त वाहिकाओं को फैलने में मदद करती है जिससे आपका खून का दौरा सही बना रहता है|

Dark Chocolate

रिसर्च ने यह पता लगाया है dark चॉकलेट खाने से आपकी खाने की और रूचि कम होती है और आपका mood अच्छा रहता है|

Vitamin E

Vitamin E एक बहुत ही अच्छा एंटीऑक्सीडेंट विटामिन है जो की PMS के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है| यह पीरियड के दौरान hormones के उतार चड़ाव को भी नियंत्रित करके आपको स्तन में दर्द और दुसरे लक्षणों से मुक्ति दिलवाने में मदद करता है| आप बादाम, अंडा, avocado, wheatgerm आदि खा कर या फिर विटामिन E आयल supplement खा कर भी आप इस विटामिन को प्राप्त कर सकते हैं|

कैल्शियम भी है जरुरी

calcium लड़कियों और महिलाओं के लिए एक बहुत ही आवश्यक मिनरल होता है| यह PMS की problems को दूर करता है| आप दही, दूध का सेवन करके इसे पा सकते हैं| इसके अलावा kale, ब्रोक्कोली, आदि में भी calcium अच्छी मात्रा में होता है| कुछ डॉक्टर calcium की chewable टेबलेट्स खाने की भी सलाह देते हैं|

खूब पानी पीजिये

पानी पीने के फायदे तो अनगिनत हैं लें पीरियड के दौरान ये जरुरी हो जाता है की आप खूब सारा पानी पीयें ताकि आपका शरीर साफ़ रहे और आपके शरीर के सभी functions सुचारू रूप से चलते रहे| पीरियड में होने वाली water retention को पानी पीकर दूर रखा जा सकता है|

ऊपर आपने पीरियड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं के बारे में जाना (period diet tips in Hindi)| ध्यान रखिये हल्का फुल्का और पोषण युक्त खाना आपकी सेहत के लिए परम आवश्यक है| जयादा जानकारी के लिए आप डायटीशियन की भी मदद ले सकती है|

या फिर आप hindilookup team के डॉक्टर्स से भी अपना प्रशन पूछ सकती है – कुछ भी और कभी भी|

Have a healthy and problem free period !

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!