गुर्दे की पथरी (kidney stone) को बाहर निकालने के रामबाण उपाय

How to Pass a Kidney Stone Naturally and Quickly in Hindi

गुर्दे की पथरी होना जिसे हम अंग्रेजी में kidney stone के नाम से जानते हैं एक बहुत ही सामान्य समस्या है जो किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है| गुर्दे में ये stone मिनरल्स के जमने से बनते हैं| कभी कभी ये पथरी कोई लक्षण नहीं दिखाती जैसे दर्द आदि| आपको समय समय पर अपना check up करवाने की जरुरत होती है| जैसा की आप जानते हैं की पथरी का होना किडनी की सेहत को बिगाड़ सकता है या फिर किडनी को ही ख़तम कर सकता है इसलिए ये जरुरी होता है की आप डॉक्टर की दवाई के साथ kidney stone को बाहर निकलने के घरेलु उपाय भी अपनाएं ताकि आपको इस समस्या से जल्दी मुक्ति मिले और आपके गुर्दे स्वस्थ बने रहे|

kidney stone removal

गुर्दे की पथरी कई प्रकार की हो सकती हैं और इनका आकार भी छोटा या बड़ा हो सकता है| जयादातर पथरी कैल्शियम के कारण बनती है और इनका आकार आमतौर पर 5mm या उससे छोटा होता है| दुनिया के 80 परसेंट पथरी के रोगियों में कैल्शियम stone ही पाए जाते हैं शेष २० प्रतिशत रोगियों में सिलिकेट और यूरिक एसिड पथरी पायी जाती है जिसका आकार 5mm से बड़ा हो सकता है|

पथरी को बाहर कैसे निकालें| kidney stone को कैसे निकालें उपाय

यदि पथरी का आकार 5mm से छोटा होता है तो ऐसी पथरी के लिए आपको कोई विशेष ट्रीटमेंट यानि इलाज की जरुरत नहीं होती| ऐसे stone पानी ज्यादा पीने से अपने आप टूट कर बहार पेशाब के द्वारा निकल जाते हैं| यदि आपको पथरी के कारण दर्द होता है या फिर कोई दूसरा लक्षण देखने में आता है तो आप डॉक्टर से दवाई और सलाह ले सकते हैं|

छोटे आकार की पथरी को शरीर से बाहर निकालने के कुछ घरेलु रामबाण उपाय निचे दिए गए हैं|

पानी खूब पीयें

आपको यदि डॉक्टर सलाह देता है की पथरी अपने आप निकल सकती है तो आपको उसके लिए दिन भर में ढेर सारा पानी पीना होगा ताकि मिनरल पानी में घुल कर आसानी से पेशाब के रास्ते बाहर निकल सकें|

ओलिव आयल और निम्बू का रस

ये नुस्का बहुत ही आसान और बहुत ही असरदार है जिसे दुनिया भर में इस्तेमाल किया जाता है इसमें आपको एक गिलास गुनगुने पानी में एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल और एक बड़ा चम्मच निम्बू का रस मिलाकर पी लेना है| ऐसा सुबह और शाम करने से कुछ ही दिनों में पथरी शरीर से बहार निकल जाएगी| इसमें निम्बू का रस पथरी को तोड़ता है और पानी और ओलिव आयल पाथेरी को आसानी से बाहर निकलने में मदद करते हैं|

cherries खाइए

यदि पथरी यूरिक एसिड के कारण बनी है तो कुछ दिन cherries खाने से वे टूट कर बहार निकल जाती हैं| इसी प्रकार डॉक्टर पथरी होने पर खट्टे फल खाने की भी सलाह देते हैं|

beer करती है मदद

कई बार डॉक्टर पथरी निकालने के लिए बियर पीने की भी सलाह देते हैं| beer के diuretic गुण पथरी को बहार निकालने में मदद करते हैं|

अनार का जूस

अनार का जूस पीने से भी पथरी के रोगियों को फायदा होता है| ये जूस न केवल पथरी को बहार निकलने में मदद करता है बल्कि भविष्य में इन्हें फिर से होने से रोकता है|

सेब का सिरका

सेब का सिरके के दो चम्मच सुबह के समय एक गिलास जल में घोल कर पीने से भी गुर्दे की पथरी टूट कर पेशाब के रस्ते बाहर निकल जाती है और आपको दुसरे कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं|

पथरी कितने दिनों में बाहर निकल जाती है? How Long Does It Take To Pass a Kidney Stone?

आम तौर पर घरेलु तरीको द्वारा किडनी stone को बहार निकलने में एक से २ हफ़्तों का समय लग जाता है बाकी समय ज्यादा भी लग सकता है यदि पथरी का साइज़ बड़ा है तो|

जरुरी सावधानी

यदि घरेलु उपाय अपनाते हुए आपका पेशाब रुक जाए और बाहर न निकले तो आपको तुरंत डॉक्टर की सहायता लेनी होगी| ऐसा पथरी के कणों द्वारा मूत्र मार्ग में रूकावट आने से हो सकता है जिसका सही समय पर इलाज न करवाया जाए तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं|

ये थे पथरी यानि किडनी stone से मुक्ति पाने के कुछ घरेलु उपाय जिन्हें आप अपनाकर अपनी समस्या को ख़तम कर सकते हैं|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Leave a Comment

Don`t copy text!