मैथी से शुगर कैसे कम होती है? – methi for diabetes in Hindi

इस लेख में आप जानेंगे

मैथी से sugar को कैसे कम किया जाता है

क्यों है मैथी diabetes में फायदेमंद

मैथी को sugar control करने के लिए कैसे उपयोग में लायें

मैथी जिसे अंग्रेजी में fenugreek बोला जाता है भारत में मैथी अपने औषधीय गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है| fenugreek को कई रकार की औषधियाँ बनाने में इस्तेमाल किया जाता है वही आप इसके स्वस्थ गुणों का लाभ इसके पत्ते और दाने खा कर भी उठा सकते हैं| कुछ लोग मैथी के हर्बल capsules भी खाते हैं| जैसा की आप जानते हैं की आयुर्वेद में मैथी के बहुत उपयोग है जैसे माँ का दूध बढ़ाने में, प्रसव शुरू करवाने में, high कोलेस्ट्रॉल को कम करने में, त्वचा सम्बन्धी रोग दूर करने में इसके अलावा menopause, किडनी के रोग, पेट की बीमारियाँ, गठिया के लक्षण आदि दूर करने में किया जाता है| लेकिन सबसे चर्चित मैथी का उपयोग है sugar control यानि मधुमेह की बीमारी को control करने में|

methi diabetes

मैथी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो की खून में बढ़ी हुई sugar की मात्र को घटा सकते हैं| इस लेख में हम दो बातें आपसे जरुर कहना चाहेंगे एक तो यह की आप जब मैथी से अपनी sugar को कम करने के बारे में सोचें तो आपको अपनी sugar की दवा एक दम से नहीं छोडनी| दूसरी बात यह है की मैथी से sugar घटने से पहले अपने डॉक्टर से अपनी दवा को कम  करवाने की जरुरत होती है ऐसा इसलिए जरुरी है क्योंकि मैथी और आपकी दवा दोनों के प्रभाव से आपका sugar लेवल काफी गिर सकता है| इसलिए बेहतर होगा की आप डॉक्टर से पूछ कर ही मैथी का सेवन diabetes को ठीक करने के लिए करें|

मैथी से शुगर कैसे कम होती है? क्या है diabetes में मैथी खाने का फायदा ?

मैथी को diabetes यानि sugar कम करने के लिए इस्तेमाल करने के लिए काफी studies और रिसर्च की गयी हैं और उन रिसर्च के परिणाम काफी अच्छे रहे| आज scientists भी ये मानते हैं की मैथी से वास्तव में sugar को कम किया जा सकता है इसका कारण है मैथी में पाए जाने वाला fiber और दुसरे chemicals जो पाचन को धीमा करते हैं साथ ही sugar के अवशोषण को कम करके blood में sugar के स्तर को बढ़ने से रोकते हैं| मैथी के दाने आपके शरीर में sugar के इस्तेमाल करने को बेहतर बना देते हैं साथ ही इन्सुलिन के स्त्राव को भी बढ़ाने में मदद करते हैं| इसके फलसवरूप आपका शरीर बेहतर ढंग से इन्सुलिन का उपयोग कर पाता है और आपका sugar लेवल कम रहता है|

हाल ही में की गयी एक रिसर्च में पाया गया है की 10 ग्राम मैथी के दानो को पानी में पूरी रात के लिए डूबो कर रखने के बाद उन दानों के साथ पानी को पीने से टाइप 2 diabetes की sugar readings काफी अच्छी पाई गयी| मैथी का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक होता हैं और इसके फलसवरूप आप दिल की बिमारियों से भी बचे रहते हैं|

sugar कम करने के लिए मैथी को कैसे खाएं?

सबसे आसन तरीका है की आप मैथी के पत्तों और दानो की सब्जी नियमित रूप से खाएं| आप मैथी के capsules का भी सेवन कर सकते हैं|

मैथी का पानी जिसे मैथी के पाउडर को पानी के साथ boil करके भी पिया जा सकता है| आप मैथी के दानो को रात में पानी में भिगो कर सुबहे उन्हें पानी के साथ भी खा सकते हैं|

मैथी के पाउडर का इस्तेमाल भोजन बनाते समय भी किया जा सकता है|

कुछ लोग मैथी पे पाउडर या दानों को पानी के साथ निगल भी लेते हैं|

आपको जो भो option सही लगे उसे इस्तेमाल कर सकते हैं|

कितनी मैथी रोजाना खानी चाहिए?

इसका जवाब देना मुश्किल है क्योंकि मैथी की मात्रा आपके भार आपकी sugar के लेवल आदि पर निर्भर करती है| आम तौर पर 3 से 15 ग्राम मैथी के सेवन की सलाह दी जाती है| कुछ लोगों को 3 ग्राम से भी फायदा हो जाता है तो कुछ को 10 ग्राम से| आम तौर पर जानकार लोग रोजाना 10 ग्राम मैथी खाने की सलाह देते हैं|

शुरवात में मैथी से पेट की गड़बड़ी, दस्त, खाँसी, कफ और गैस आदि समस्याएं हो सकती हैं| इसलिए अपने डॉक्टर की देख रेख में इसका सेवन करना सही होगा|

क्या सावधानियाँ हैं जरुरी?

मैथी को sugar के लिए प्रयोग में लाने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह जरुर  लेनी चाहिए खास कर यदि आपकी diabetes या खून पतला करने वाली दवाइयां चल रही हों|

आपको मैथी से diabetes का इलाज करते समय अपनी डाइट का विशेष रूप से खेयाल रखना होगा| साथ ही रोजाना exercise का एक अच्छा प्लान भी banana होगा|

मैथी का 6 महीने से जयादा सेवन नहीं करना चाहिए|

मैथी का उपयोग pregnancy होने पर बिलकुल नहीं करना चाहिए| pregnancy में मैथी गर्भपात करवा सकता है|

छोटे बच्चों को मैथी खिलाना वर्जित है|

दोस्तों, यदि आप को high sugar की परेशानी है तो संतुलि खान पान और नियमित exercise जरुर करें| इसके अलावा मैथी को आप निसंकोच अपने डाइट में अपना कर अपने sugar लेवल को control कर सकते हैं| बस यह ध्यान में रखिये की मधुमेह की स्तिथि में डॉक्टर की सलाह और इलाज बहुत जरुरी होता है|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!