शादी के बाद मांगलिक दोष कैसे दूर करें उपाय पति पत्नी के लिए

0

शादी के बाद मांगलिक दोष दूर करने के उपाय क्या हैं? | how to remove manglik dosh after marriage in Hindi

यदि आप शादी के बाद manglik dosh  होने के कारण मानसिक रूप से तनाव की स्थिति में है तो यह समझ लीजिए ज्योतिष में हर दोष का एक उपाय बताया गया है इसलिए जिनको शादी होने के बाद मांगलिक दोष होने का पता चलता है तो घबराने की जरूरत नहीं है| क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में ऐसे उपाय हैं जिनसे आप मांगलिक दोष से राहत पा सकते हैं या उससे पूर्ण रूप से अपनी कुंडली से हटा सकते हैं| आज हम ऐसे ही उपायों के बारे में चर्चा करेंगे जिनसे यह दोष निवारण हो सके|

mangal dosh hatane ke upay shadi ke baad

loading...

 

शादी के बाद मांगलिक दोष क पता चलना |Astrological Mangal dosh upay after Marriage

हमारी हिंदू समाज में विवाह होने से पहले लड़की और लड़की की कुंडली का मिलान करवाया जाता है और यह देखा जाता है कि दोनों के कितने गुण मिलते हैं| इसके इलावा यह पता लगाया जाता है कि लड़का या लड़की में से किसी को मांगलिक दोष तो नहीं है| कुंडली में मिलाने का सबसे महत्वपूर्ण कारण ही यह होता है कि यदि लड़के या लड़की की कुंडली में दोष हो तो उसे समय रहते दूर किया जा सके ताकि आगे के विवाहित जीवन या भविष्य में कोई कष्ट या मुसीबत ना आए|

See also  मंगल दोष निवारण उपाय solution – मांगलिक दोष दूर करने का उपचार, पूजा और मंत्र

आजकल के नए युग बदलते युग में लोग कुंडली मिलान पर कम विश्वास करते हैं ऐसा खासकर उनके साथ होता है जो लव मैरिज में विश्वास करते हैं| लेकिन समय बीतने के साथ दांपत्य जीवन में कष्ट और मुसीबतें आने लग जाती हैं और तब लोग ज्योतिष की तरफ ध्यान देते हैं| कई बार ऐसा होता है कि विवाह करने के बाद मांगलिक दोष का पता चलता है ऐसे में वर वधू या उनके घर वाले चिंता में पड़ जाते हैं| यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आप को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय हैं जिन्हें करने से मांगलिक दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है यह पूर्ण रूप से दूर या हटाया जा सकता है तो चलिए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं जिनसे मांगलिक दोष का निवारण किया जा सकता है और कैसे पता लगाएं कि कुंडली में मांगलिक दोष है या नहीं|

कुंडली में मांगलिक दोष का कैसे पता चलता है | how to know about manglik dosh in Hindi

शादी होने से पहले वर और वधू का कुंडली का मिलान किया जाता है और सबसे पहले वर और वधू की कुंडली मैं दोष का पता लगाया जाता है और इस में से सबसे अहम् होता है मांगलिक दोष का पता करना| मांगलिक दोष का पता करने के लिए यह देखा जाता है कि लड़के या लड़की कुंडली में मंगल यदि 1, 4, 6, 8 या 12 वें घर या भाव में है तो ऐसे लड़के या लड़की को मांगलिक दोष से ग्रसित माना जाता है|

See also  काल सर्प दोष निवारण हेतु अचूक उपाय, मंत्र, पूजा की विधि

 Mangalik dosh upay after Marriage in Hindi | शादी के बाद मांगलिक दोष कैसे दूर करें उपाय

पत्‍नी के लिए मांगलिक दोष दूर करने का उपाय

यदि आप पत्नी है और आपको मांगलिक दोष हटाने के लिए या मांगलिक दोष के प्रभाव को कम करने के लिए या आपको मंगल दोष को शांत करने के लिए उपाय करना है तो आपको हर मंगलवार के दिन मंगल गौरी की पूजा पूरे विधि विधान के साथ करनी होगी| ऐसा करने से धीरे-धीरे मांगलिक दोष का प्रभाव कम होता चला जाएगा अधिक जानकारी के लिए आप किसी ज्ञानी पंडित या astrologer की मदद ले सकते हैं|

पति के लिए मंगल दोष का उपाय

यदि आप पति हैं और मांगलिक दोष हटाने के लिए या मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए उपाय करना चाहते हैं तो आपको उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर मैं भात पूजन करवाने की सलाह दी जाती है| अच्छे प्रभाव के लिए यदि पति पत्नी दोनों पूजा को पूरे विधि-विधान से करवाएं तो इसके परिणाम बहुत ही अच्छे मिलेंगे|

तो भाइयों और बहनों, यदि आप मांगलिक दोष से ग्रसित हैं या पीड़ित है तो यह दो अब उपाय आमतौर पर आपको करने की सलाह दी जाती है| यदि आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो किसी ज्ञानी पंडित से आप  विचार-विमर्श कर सकते हैं| वे आपको आपकी स्थिति के अनुसार जरूरी सलाह दे पाएंगे| यदि आपके मन में कोई प्रशन हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं| हम कोशिश करेंगे कि हमारे एस्ट्रोलॉजर से आपको आपकी स्थिति के अनुसार सही उत्तर दिलवा सके|

loading...