क्या प्रेगनेंसी kits से जांच का रिजल्ट बिलकुल सही होता है या नहीं की जानकारी?
ये लेख हम उन भाई बहनों के लिए लिख रहे हैं जो हमसे अक्सर ये सवाल करते हैं की उनको प्रेगनेंसी होने का डर सता रहा है और वो प्रेगनेंसी टेस्ट kits जैसे preganews, pregasure, वेलोसिट, क्लियर व्यू, acutest, i can प्रेगनेंसी टेस्ट kits का इस्तेमाल करते हैं लेकिन टेस्ट का रिजल्ट देखकर भी उनके दिमाग में ये चलता रहता है की प्रेगनेंसी kits का रिजल्ट्स 100 परसेंट सही होता है? क्या प्रेगनेंसी टेस्ट kits गलत रिजल्ट भी दे सकती है कभी कभी? क्या घरेलु टेस्ट kits का रिजल्ट यदि पॉजिटिव है तो क्या ये 100 परसेंट सही होगा या डॉक्टर के पास कोई जांच करवाकर ये जान लेना चाहिए की प्रेगनेंसी है या नहीं| इसके अलावा कुछ लोग पूछते हैं की क्या प्रेगनेंसी टेस्ट kits से एक बार में ही सही रिजल्ट का पता चल जाता है या उन्हें २-3 बार करके सही परिणाम मिलेगा| आज इन्हें कुछ प्रश्नों का उत्तर हम आपको देने वाले हैं|
क्या प्रेगनेंसी टेस्ट kit का रिजल्ट 100 परसेंट सही यानि एक्यूरेट माना जाना चाहिए | how accurate is pregnancy test kits result?
यदि आपने emergency birth control pill या दूसरी कोई गर्भ निरोधक गोली की है लेकिन आपको पीरियड ना आने या लेट होने से प्रेगनेंसी होने का डर लग रहा है या फिर आप प्रेगनेंसी के लिए try कर रही हैं और आप प्रेगनेंसी का घर पर पता लगाने के लिए प्रेगनेंसी टेस्ट kits जैसे preganews, acutest, pregasure जैसे kits का इस्तेमाल करना चाहती हैं लेकिन आपके दिमाग में यह वहम है की क्या प्रेगनेंसी टेस्ट करने वाली kit का रिजल्ट सही होगा या नहीं तो आप जान लीजिये की यदि आप सही समय पर प्रेगनेंसी टेस्ट करती हैं तो आपको 99 परसेंट अशी परिणाम मिलता है ऐसा एक्सपर्ट्स डॉक्टर का कहना है| प्रेगनेंसी टेस्ट का रिजल्ट आपको सही मिले इसके लिए जरुरी है की हमेशा इस टेस्ट के लिए सुबह का पहला पेशाब ही इस्तेमाल करें|
सुबह के एहले मूत्र में प्रेगनेंसी में बनने वाले HCG हॉर्मोन की मात्रा सबसे अधिक होती है जिसका पता पेग्नंच्य kits आसानी से लगा लेती हैं|
क्या प्रेगनेंसी टेस्ट kits का रिजल्ट कभी गलत भी हो सकता है? | क्या preganews या दूसरी प्रेगनेंसी टेस्ट kits हमेशा सही होती हैं?
देखिये, दुनिया में 100 परसेंट परफेक्ट जैसा तो कुछ भी नहीं है इसलिए इन प्रेगनेंसी टेस्ट kits के रिजल्ट को 99 परसेंट तक सही माना जाना चाहिए| लेकिन रिजल्ट तब सही नहीं आता जब आप
प्रेगनेंसी टेस्ट बहुत जल्दी करती हैं यानी पीरियड मिस होते ही और तब HCG की कमी के कारण प्रेगनेंसी टेस्ट का परिणाम गलत आ सकता है या फिर प्रेगनेंसी टेस्ट में एक line हलकी आ सकती है|
इसी लिए डॉक्टर कहते हैं की ऐसा होने की स्तिथि में आपको कुछ दिन रुक कर फिर से प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए ताकि आपको सही रिजल्ट मिल सके|
यहाँ ध्यान दीजिये – की डॉक्टर्स ये भी कहते हैं की हजारों लाखों में कुछ मामले ऐसे होते हैं जिसमें HCG पहले अधिक होता है फिर फिर शून्य भी हो सकता है और इस केस में आपको प्रेगनेंसी kit गलत रिजल्ट दे सकती है| ऐसी प्रेगनेंसी को biochemical pregnancy कहा जाता है|
दूसरी और ऐसे भी रेयर मामले होते हैं जिनमें प्रेगनेंसी के बिना ही शरीर HCG बनाने लगता है और आपको गलत प्रेगनेंसी का रिजल्ट मिलता है और ऐसा अक्सर ओवरी में गांठों के कारण हो सकता है|
कुछ औरतें बाँझपन की समस्या दूर करने के लिए या फिर प्रेगनेंसी न होने के कारण फर्टिलिटी बढाने की medicine का सेवन करती है और ऐसी दवाइयां आपके शरीर में HCG बढ़ा सकती हैं जिससे आपको गलत पॉजिटिव प्रेगनेंसी रिजल्ट मिल सकता है|
इसलिए बिना सही जांच के प्रेगनेंसी का सोच लेना सही नहीं होगा और सही जांच के लिए आप अपने डॉक्टर से जरुर मिलें क्योंकि second opinion या दूसरी राय ले लेना ही बेहतर होता है|
प्रेगनेंसी टेस्ट kit से जुड़े हुए कुछ जरुरी प्रशन | FAQ about Pregnancy test using pregnancy kits
प्रेगनेंसी टेस्ट आपको बिलकुल सही मिलें इसके लिए आपको निम्न जरुरी बातों का ध्यान रखना है|
प्रेगनेंसी टेस्ट का सही या गलत होना इस बात पर निर्भर करता है की आपका स्वास्थ्य कैसा है, क्या आपको ब्लीडिंग की शिकायत है जो बंद न हो रही हो साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होता है की आप प्रेगनेंसी टेस्ट पीरियड के कितने दिन बाद करते हैं और आप preganews जैसी kits का इस्तेमाल दिन में कब करते हैं|
दिन के पहले पेशाब से ही रिजल्ट क्यों सही आते हैं?
प्रेगनेंसी टेस्ट kit आपके शरीर से निकलने वाले प्रेगनेंसी हॉर्मोन का पता लगाकर ही आपको सही रिजल्ट दे सकती है और सुबह के समय आपके पेशाब में HCG होरमोन का स्तर सबसे आशिक होता है जिससे आपको रिजल्ट एक्यूरेट यानि सही मिलते हैं|
पीरियड मिस हो गया है तो प्रेगनेंसी टेस्ट कब करना चाहिए?
यदि आपको लगता है की आपके द्वारा किये गए गर्भ निरोधक उपाय फ़ैल हो गए हैं और अब आप जानना चाहती हैं की क्या आप pregnant हैं या नहीं तो डॉक्टर के अनुसार पीरियड मिस होते ही पहला टेस्ट कर लें और उसके कुछ दिन बाद दुसरे टेस्ट से सुनिश्चित कर लें की प्रेगनेंसी है या नहीं|
क्या प्रेगनेंसी टेस्ट kits के अलावा और कोई भी तरीका है जिससे प्रेगनेंसी होने का पता चल सकता है?
जी हाँ, यदि आपको लगता है की प्रेगनेंसी kits आपको सही रिजल्ट नहीं दे रही या आपके दिमाग में टेस्ट के बार भी ये चल रहा है की क्या रिजल्ट सही था या गलत तो आप HCG लेवल का टेस्ट करवा सकते हैं| ये आपके खून की जांच होती है जिसमें HCG हॉर्मोन के लेवल का पता लगाया जाता है| इससे आपको पता चल सकता है की वाकई में आप pregnant हैं या नहीं|
तो दोस्तों, प्रेगनेंसी टेस्ट kits का रिजल्ट सही होने के 99 पेंट chance हैं जबकि १ परसेंट गलत हो ने की भी सम्भावना होती है और ऐसा सही समय पर प्रेगनेंसी टेस्ट न करना या फिर किसी रोग के कारण हो सकती है| प्रेगनेंसी टेस्ट नेगेटिव आये तो एक बार और करें और फिर भी आपको तस्सली न हो तो डॉक्टर से जांच करवाएं| लेकिन बिना सही रिजल्ट के कोई गलत कदम उठाना सही नहीं होगा|