Period se pehle pregnancy test kab karna chahiye – pregnancy jaanne ke liye test ka sahi samay konsa hota hai

आजकल हमारे पाठक हमें लगातार पूछ रहे हैं की प्रेगनेंसी पता लगाने का सबसे सही समय कौनसा होता है यानि पीरियड से पहले और बाद में कौनसा समय प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए सबसे सही होता है कुछ लोग ये भी पूछ रहे हैं की प्रेगनेंसी के लक्षण क्या हैं पीरियड होने से पहले और मिस पीरियड होने के बाद| तो दोस्तों, हमने ये सोचा की ये लेख लिखा जाए ताकि बहुत से लोगों की समस्या और जिज्ञासा को हल किया जा सके| एक बात और की ये प्रशन अधिकतर उन लोगों के होते हैं जो असुरक्षित सम्बन्ध बना लेते हैं और उन्हें शक होता है की प्रेगनेंसी रोकने की गोली लेने के बाद भी कही प्रेगनेंसी न आ जाए| हम आपको बताने जा रहे हैं गर्भावस्था होने के लक्षण और पीरियड मिस होने से पहले प्रेगनेंसी टेस्ट कब करना चाहिए के बारे में जानकारी|

pregnancy test

मिस पीरियड से पहले प्रेगनेंसी टेस्ट जानने का सही समय | जल्दी प्रेगनेंसी का पता लगाना

यदि आपने हालही में सम्बन्ध बनाए हैं और आपको लगता है की आप pregnant है और आपको पीरियड मिस होने से पहले यह जानना है की क्या आप वास्तव में गर्भवती हुई हैं या नहीं तो हम बता दें आज कुछ विशेष तरह की प्रेगनेंसी टेस्ट किट आती हैं जो आपको पीरियड मिस होने से पहले गर्भवती होने का बता सकती है लेकिन हम आपको बता दें की जल्दी टेस्ट करने से आपके रिजल्ट की यथार्थता यानि accuracy कम होती है यानि समय से पूर्व प्रेगनेंसी पता करने से रिजल्ट नेगेटिव भी आ सकता है|

तो क्या है पीरियड due से पहले प्रेगनेंसी जानने का सही समय?

हमने अमेज़न और ebay पर कई किट्स देखि जो पीरियड मिस होने से 5 दिन पहले प्रेगनेंसी का पता लगा सकती हैं लेकिन उनके अनुसार ऐसा प्रेगनेंसी टेस्ट सही हो भी सकता है और नहीं भी|

प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे काम करते हैं?

जब आप pregnant होती हैं तब आपके शरीर में hCG (human chorionic gonadotrophin) हॉर्मोन की मात्रा बदती है| प्रेगनेंसी टेस्ट किट आपके इसी हॉर्मोन को नाप कर आपके pregnant होने का पता लगाती हैं| इस हॉर्मोन की मात्रा आपके शरीर में गर्भधारण के लगभग २ हफ़्तों के बाद बढती है| यानि आपका शरीर conceive होने के 14 दिनों बाद ही इतना HCG बना सकता है जो की प्रेगनेंसी टेस्ट की पकड़ में आये|

तो क्या है प्रेगनेंसी टेस्ट करने का सबसे सही समय?

एक्सपर्ट की माने तो पीरियड मिस होने का पहला दिन प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए सबसे उत्तम होता है क्योंकि इस समय आपके शरीर में HCG हॉर्मोन की मात्रा टेस्ट करने के लिए प्रयाप्त होती है| कुल मिलाकर यदि आपका पीरियड लेट या मिस हुआ है तब ही प्रेगनेंसी टेस्ट आपको सही रिजल्ट्स देगा|

तो यदि आपको प्रेगनेंसी रिजल्ट बिलकुल सटीक चाहिए तो आपको पीरियड लेट होने का इंतज़ार करना चाहिए और फिर ही टेस्ट के बारे में सोचना चाहिए|

एक्सपर्ट डॉक्टर ये भी कहते हैं की जरुरी नहीं पीरियड लेट और मिस होना प्रेगनेंसी के कारण हो और बहुत से कारण हो सकते हैं जिनके प्रभाव से पीरियड मिस हो सकता है|jaaniye : period miss ya late hone ke karan

पीरियड मिस होने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण क्या होते हैं?

पीरियड मिस होने से पहले कुछ महिलाओं में निम्न लक्षण देखने को मिल सकते हैं|

स्तनों का भारीपन और सूजन

ज्यादा थकावट महसूस करना

पेट में भारीपन और मरोड़ उठना

जी मिचलाना

smell के प्रति ज्यादा सक्रीय यानि sensitive हो जाना

कुछ खाने का ज्यादा मन करना या फिर अपने पसंद के भोजन को देखने का भी मन ना करना

मुह में धातु का स्वाद होना

कब्ज रहना

सफ़ेद पानी का निकलना

ज्यादा पेशाब आना

महिलाओं में एक या उससे अधिक लक्षण देखने को मिल सकते हैं जो की अक्सर पीरियड मिस होने से पहले प्रेगनेंसी होने की तरफ इशारा करते हैं|

यदि प्रेगनेंसी के लक्षण हैं फिर भी परिणाम नेगेटिव आये तो क्या करें?

यदि आप में ऊपर दिए गए लक्षण दिखाई देते हैं और आपने पीरियड मिस होने से पहले प्रेगनेंसी टेस्ट किया जिसका परिणाम नेगेटिव आया तो आपको पीरियड due डेट तक का इंतज़ार करना चाहिए और फिर से प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए ताकि ये सुनिश्चित हो जाए की आप pregnant हैं या नहीं|

प्रेगनेंसी टेस्ट का रिजल्ट एक दम सटीक कब होता है?

जानकारों की मानें तो पीरियड लेट या मिस होने के 5 से 10 दिनों के अन्दर आपको प्रेगनेंसी टेस्ट ज्यादा सही परिणाम देती है इसका कारण होता है गर्भवती स्त्री में HCG हॉर्मोन की मात्रा अधिक होना|

तो यदि आपको पीरियड से पहले प्रेगनेंसी के बारे में जानना है तो प्रेगनेंसी की शुरुवाती लक्षणों को देखिये और पीरियड due date का इंतज़ार करिए यदि पीरियड मिस होता है तो टेस्ट करें और जयादा सटीक जानकारी के लिए पीरियड मिस होने के एक हफ्ते बाद टेस्ट करें|

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

20 thoughts on “Period se pehle pregnancy test kab karna chahiye – pregnancy jaanne ke liye test ka sahi samay konsa hota hai”

  1. I m a married women dates ane se pehley check kia wait ni kia missing periods ka so mera result negative ayaa par symptoms ese hee hai khana pasnd ni ataa chatpata n metha khaney kaa hee acha lagta hai so kya mujhe one week or wait karna chahiye

  2. मेरी गर्लफ्रेंड जो कि 19 वर्ष की है जिसका मासिक धर्म हमेशा समय से ही आता है पिछली बार उसके मासिक धर्म का समय 24 February को था और मैंने 9 March, 10 march को उसके साथ संबंध बनाएं और मैंने 10 march को उसको अनवांटेड 72 भी दिया था और उसने 20 मार्च के करीब प्रेगनेंसी किट के द्वारा अपनी जांच भी की थी तो उसमें नेगेटिव दिखा रहा था लेकिन आज 25 मार्च हो गई उसका पीरियड भी नहीं आ रहा है मुझे बहुत टेंशन हो गई प्लीज मेरी समस्या का समाधान करें

  3. Mam rebej ke tike lagbane ke bad mere piriyad date se 2 din pehle hi aajaye hai Kya kari tiko ke bad se pregnancy bhi ho rahi h pls upay. Wife is liye jankari.

  4. hello mam mere last periods 23 march ko aaye the us ke baad maine 2 baar test kiya ghar pe nigtive aaya doctor ke pass jane ke beed hcg test karvaye wo bhi negative aa gaye ab dr ne tabs diye hai 5 din ke periods aane ke or us ke sath doctor se yeh bhi baat hui ke abhi bhi mai samband bana se pragnant ho sakti hu toh mai woh doctor ne di gaye tabs kha lu ya wait karu 15 days please suggest

    • test negative hai to shayad pregnancy na ho …aur jo medicine dcotor ne di hai wo period jaldi lane ki tablet hoti hai jise lene ke baad irregular period jaldi aa jaata hai….lekin fir bhi aapko doctor se poori baat poochni chahiye kyonki online batana hamare liye mushkil hai ki ye pregnancy ke kaaran hai ya irregular period ke kaaran ..isliye ek baar kisi acche doctor se consult kar lein

  5. Hlw mam i m married mera 2 june ko date tha to mera period nh hua hai mera kabhi kabhi late bhi hota hai to isliye me pranancy nest kab karu ? Or agar 3june ko test karungi to kya mujhe sahi result milega

  6. Muje canfam h ki me pregnent hu or mere test me negetiv h but muje 1 mhina nhi hua h piriyts mese hua but meri halth dino din moti hoti ja rhi h pet bdta ja rha h me toda slime hona cahti hu kya koi trika h meri problm ka

Leave a Comment

Don`t copy text!