गोरा होने के घरेलु उपाय तरीका – गोरी त्वचा पाने (fair skin) के लिए घरेलु नुस्खे हिंदी में

आज हर कोई गोरी त्वचा पाना चाहता है और इसलिए आजकल लड़के और लड़कियां पूरा दिन गूगल पर जल्दी से गोरे होने के उपाय और तरीके ढूँढ़ते रहते हैं| इसका मुख्य कारण ये है की हमारे देश में fair skin यानि गोरी त्वचा वाले लोगों को ज़यादा अट्रॅक्टिव ओर सुंदर माना जाता है| ऐसा भी बिल्कुल नही है की साँवली और काली त्वचा वाले लोग सुंदर नही होते बस यह सोच की बात है की कुछ लोगों को गोरी स्किन अच्छी लगती है| आज हर कोई टीवी और सिनिमा में दिखने वेल मॉडेल्स, actors, actress और सेलिब्रिटीज जैसी गोरी, बेदाग (flawless) और glowing स्किन पाना चाहता है| रंग गोरा करने की ये चाहत हमें स्किन whitening pills, ब्लीचिंग क्रीम्स, रंग गोरा करने वाली क्रीम्स खरीदने पर मजबूर कर देती है| लेकिन ज्यादातर ऐसे प्रॉडक्ट्स का कोई रिज़ल्ट्स नही निकलता ओर कुछ लोग स्किन whitening ट्रीटमेंट और क्रीम्स के हानिकारक प्रभाव से स्किन प्रॉब्लम्स जैसे त्वचा की एलर्जी, uneven skin tone, rashes, मुहासे और दूसरी गंभीर त्वचा सम्बन्धी रोगों का शिकार हो जाते हैं|

fair skin tips

हमारी त्वचा  का रंग melanin नमक वर्णक के कारण कला  या गोरा होता है| यदि melanin की  मात्रा स्किन में ज़यादा हो तो स्किन डार्क होती है ओर यही कम हो तो स्किन गोरी होती है| ये मेलनिन हमारे आंतरिक अंगों को सूर्य के हानिकारक प्रभाव से बचाता है साथ ही ये स्किन कॅन्सर होने की संभावना को भी कम करता है| इसलिए डार्क स्किन लोगों में स्किन कॅन्सर कम पाया जाता है क्योंकि उनकी बॉडी में ये वर्णक ज्यादा होता है| मेलनिन कम या ज़यादा होना हमारे आनुवंशिक गुणों पर निर्भर करता है लेकिन हमारे रंग को हम कुछ हद तक गोरा भी कर सकते हैं| साथ ही कुछ ऐसे कारण हैं  जो आपकी स्किन को डार्क बना देते हैं जैसे पोषण की कमी, स्किन केयर का अभाव, स्किन इन्फेक्शन, त्वचा के रोग, दवा का सेवन, पेट सम्बन्धी रोग, सूर्य की हानिकारक किरणें, hormones में बदलाव आदि|

हम प्राकर्तिक पदार्थों जैसे  फल, सब्जियां, जड़ी बूटियाँ आदि का उपयोग करके त्वचा के रंग को कुछ हद तक गोरा बना सकते हैं या यूँ कहें की प्रकर्ति ने हमें कुछ ऐसे पदार्थ भेंट किये हैं जिनसे हम त्वचा में मेलनिन की मात्रा को घटा सकते हैं| साथ ही अच्छी डाइट और स्किन की अच्छी देखभाल करके त्वचा को कुछ दिनों या हफ़्तों में गोरा, बेदाग़ और पहले से कई गुना सुन्दर और स्वस्थ बना सकते हैं| ऐसे भी लड़के और लड़कियां हैं जिनकी त्वचा कुछ हफ़्तों या दिनों में गोरी होती है लेकिन चेहरे के बाकी हिस्सों  पर डार्क होती है इसे uneven स्किन tone कहते हैं| ये uneven skin शरीर के बाकी हिस्सो पर भी हो सकते है जैसे आपकी कोहनियों, घुटनों, underarms,पीठ या आपकी गले पर| इस uneven स्किन प्राब्लम को भी सही घरेलू उपाय ओर नुस्खे अपना कर  fair ओर इवन बनाया जा सकता है|

ध्यान देने योग्य बात ये है की अगर आपकी डार्क स्किन आनुवंशिक गुणों के कारण है तो इसे कुछ हद तक गोरा किया जा सकता है लेकिन यदि स्किन कलर sun के कारण या किसी चोट या किसी ओर कारण से uneven और डार्क है तो उसे आसानी से fair ओर सॉफ बनाया जा सकता है| बस आपको गोरे होने के कुछ घरेलु उपाय अपनाने हैं और कुछ दिन या वीक्स इंतज़ार करना है| आप जानते ही हैं की नॅचुरल तरीके धीरे काम करते हैं लेकिन वो बिलकुल सुरक्षित और कारगर होते हैं| बस आपका तोड़ा dedication चाहिए और आप होंगे गोरे-गोरे, निखरे-निखरे कुछ दीनो में|

तो अगर आपको टीवी actor/ actress, model बनना है या आपकी शादी होने वाली है ओर आपको अपने काले रंग से चिंता हो रही है तो नीचे दिए गये गोरा कैसे बने से संबंधित टिप्स ज़रूर पढ़े ओर उन्हे फॉलो करें| हेमें आशा है की ये टिप्स आपके काम ज़रूर आएँगे क्योंकि ये सारे top और best टिप्स हैं जो हमारी रिसर्च टीम ने कई दिनों की रिसर्च के बाद चुने हैं, खास आपके लिए|

गोरे होने के उपाय, तरीके और घरेलू नुस्खे | Ayurvedic home remedies for fair skin

नींबू का रस (लेमन जूस), ग्लिसरिन और गुलाब जल (रोज़ वॉटर)

क्या आप जानते हैं की निम्बू के रस में प्राकर्तिक रंग को गोरा करने वाले या melanin घटने वाले नेचुरल skin whitening/ lightening गुण पाए जाते हैं| ये गुण melanin की concentration को कम करने में मदद करते हैं| तो यदि आपका प्रशन ये हैं की गोर कैसे बने या होयें to घर में निम्बू ले आइए और पाइए गोरा निखार naturally बिना किसी हानिकारक skin lightening क्रीम या दवा के| Glycerine त्वचा को नम बनता है| शायद आप जानते होंगे की त्वचा का खुश्क होना या सूखापन भी काली और uneven skin के लिए जिमेदार होता है| रोज़ वॉटर स्किन को tone करता है ओर स्किन pores के साइज़ को कम करता है|

सीधा लेमन juice त्वचा पर लगाने से जलन और irritation हो सकती है इसलिए आप दो teaspoon जूस को 2 टीसपून्स ग्लिसरीन और एक टीसपून गुलाब जल के साथ dilute कर लें| अब इस स्किन लाइटनिंग मिक्स्चर को अपने फेस ओर शरीर के बाकी डार्क पार्ट्स पर लगायें| ऐसा रात को सोने से पहले करे ओर हो सके तो पूरी रात इसे अपनी स्किन पर लगाकर घोड़ दें| सुबे उठकर धो लें| ऐसा रोजाना करने पर आपकी स्किन गोरी, चमकीली, बेदाग, और सॉफ्ट बनेगी|

बादाम और मिल्क फेयरनेस pack

बादाम और दूध के fairness pack का उपयोग करना गोरी त्वचा पाने का सबसे आसान ओर असरदार तरीका है| इस तरीके से आप एक हफ्ते में ही अपनी स्किन में पॉज़िटिव फ़र्क महसूस करने लगेंगे| आपको बस ये करना है की कुछ बादाम को रात को पानी में डुबो (soak) करके रखना है| सुबे बादाम के छिलके उतार कर उनकी पेस्ट बना लेनी है| अब इसमे तोड़ा दूध मिलना है ओर पेस्ट को अपने साफ़ चेहरे पर 5 मिनिट्स मसाज करना है| कुछ देर तक पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दें| अंत में ठंडे पानी से मुँह धो लें| ऐसा रोज करें ओर पाएं गोरी स्किन कुछ दिनों में|

स्किन को करें exfoliate

रोजाना फेस को सुबह और शाम धोना तो ज़रूरी है ही लेकिन इस cleansing के साथ ये भी ज़रूरी है की आप अपने स्किन को हफ्ते में 2 बार exfoliate करें| Scrubbing या exfoliation आपकी स्किन के ऊपर से मृत त्वचा की कोशिकाएं, गंदगी, तैलियपन और सुखी त्वचा की परत को हटा देती है और आपकी स्किन की फ्रेश लेयर को ऊपर ला देती है|  यदि आपकी स्किन आयिली है तो बेकिंग सोडा क एक स्पून में कुछ बूँद पानी मिलकर पेस्ट बना लें| अब इस पेस्ट को अपनी स्किन- फेस, कोहनियाँ, गले पर स्क्रब करें| 2 मिनिट बाद पानी से धो लें ओर कोई अच्छी मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगा लें. आप बेसन और लेमन जूस की पेस्ट का भी उपयोग कर सकते हैं| कुछ लोग ओटमील और मिल्क पेस्ट का भी उपयोग करते हैं, तो कुछ लोग ब्राउन शुगर और निम्बू के रस का| में खुद strawberries  ओर लेमन जूस पेस्ट का उपयोग करती हूँ| लेमन जूस ओर strawberries में विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन कलर को लाइट ओर स्किन टेक्सचर को सॉफ्ट और इवन बनाता है| आप भी ऐसा कर सकते हैं| हफ्ते में दो बार एक्सफोलीयेशन से black spots, black heads, कील, मुहासे, काले दाग धब्बे, uneven skin आदि सभी समस्याएँ दूर हो जाती हैं और आपको मिलता है बेदाग गोरापन|

लेमन और एलो वेरा  फेस मसाज

लेमन जूस में स्किन को fair बनाने की शक्ति तो होती ही है लेकिन एलो वेरा में स्किन लाइटनिंग के साथ साथ आंटी-सेपटिक, हीलिंग, त्वचा में चमक लेन वाले और जीवाणु नाशी  गुण छिपे होते हैं जो की आपकी त्वचा को संक्रमण ओर डार्केनिंग से बचाते हैं| एलो वेरा जूस को लेमन जूस में बराबर मात्रा में मिलाइए| इस solution का उपयोग अपनी त्वचा पर मसाज करने के लिए करें| 5 मिनिट्स की मसाज के बाद इसे सूखने तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें| आप कुछ ही मिनिट्स के बाद अपनी स्किन में गोरापन महसूस करेंगे ऐसा आप रोजाना कर सकते हैं| यह नुस्खा कुछ ही दिनों में ये आपके रंग को गोरा और बेदाग़ कर देगा|

पपीता और खीरा फेस पैक

Papaya में स्किन whitening एन्ज़ाइम्स पाए जाते हैं जो की त्वचा को गोरा बनाते हैं| इसमे स्किन फ्रेंड्ली विटमिन्स जैसे विटामिन A, C और E की प्रचुर मात्रा पाई जाती है| इसके दूसरी ओर खीरा (क्यूकमबर) में त्वचा को कोमल बनाने वाले, स्किन लाइटनिंग, हीलिंग और ठंडा करने वाले गुण पाए जाते हैं| साथ में खीरा आपकी त्वचा को को हाइड्रेट यानि नम रखने में मदद करता है| पपीता और खीरे का उपयोग आपकी स्किन को ग्लोयिंग, फेर और सूपर सॉफ्ट बनाता है| पपीता और खीरे को बराबर मात्रा लें और बलेंडर में पीस के पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को अपने चेहरे और गले पर लगायें ओर कुछ मिनिट्स तक लगे रहने दें| आप अपनी आँखों पर खीरे के गोल पीस भी रख सकते हैं जो की आपकी आँखों से डार्क सर्कल्स दूर करेंगे| इस फेस मास्क का उपयोग रोज कीजिए ओर फ़र्क देखिए|

टमाटर का रस – सफाई करे और ब्लीच करे

Tomato यानी टमाटर के जूस में जबरदस्त cleansing और स्किन whitening गुण पाए जाते हैं| ये आपकी स्किन को सॉफ, even और गोरा बनाने में असरदार होता है| आधे टमाटर के जूस में एक चम्मच बेकिंग सोडा डालिए ओर कुछ हनी ( शहद) मिला दीजिए| इस मिक्स्चर को अपने चेहरे पर लगा लें ओर 10 मिनिट बाद फेस धो लें| आपको मिलेगी सॉफ, निखरी और बेदाग त्वचा कुछ ही मिनिट्स में| इस मास्क का use हफ्ते में 3 तो 4 बार करें| नियमित प्रयोग से आपकी त्वचा से कील –मुहासे, दाग – धब्बे, चेचक के दाग आदि सब दूर हो जाएंगे|

दही और हल्दी fairness pack

दही (curd या yogurt) में लॅकटिक एसिड पाया जाता है जो एक अच्छा स्किन fading agent होता है| हल्दी में fairness बढ़ने वाले  गुण पाए जाते हैं साथ ही इसमें एंटी सेपटिक, एंटी बॅक्टीरियल और एंटी  एजियिंग गुण भी होते हैं| दही ओर हल्दी (ट्रमेयरिक)पाउडर को मिलकर एक पेस्ट बनाओ| थोडा सा हनी भी मिला लीजिए| इस पेस्ट को कुछ देर के लिए फ्रिड्ज में रख दीजिए| अब ठंडे फेस पॅक को अपने फेस पर लगा के आधा घंटा छोड़ दीजिए, बाद में पानी से इसे धो लीजिए| ये ड्राइ और आयिली स्किन दोनो के लिए उत्तम है|

Apple facial pack

सेब यानि apple में alpha hydroxyl acids यानि AHAs पाए जाते हैं जो स्किन का रंग और लचीलापन  सुधारते हैं| सेब के कुछ पीस दूध में डुबो के आधे घंटे के लिए रखें| अब दूध के साथ ब्लेंड करके पेस्ट बना लीजिए| इसमें तोड़ा नींबू का रस मिलाइए और अपने चेहरे पर लगा लीजिए| आधा घंटा रुकिये ओर फिर पानी से अपना चेहरा धो लें| ऐसा आप रोज कर सकते हैं जब तक की आपको आपकी मनचाही स्किन tone ना मिल जाए|

संतरे का जूस

ऑरेंज या संतरे की जूस में विटामिन C और विटामिन A तथा स्किन लाइटनिंग गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को गोरा और blemish free ( दाग धब्बों रहित) बनाने में सहायता करते हैं| आपको ये करना है की ठन्डे ऑरेंज जूस को कॉटन बॉल की मदद से अपने फेस पर लगाना है| 10 मिनिट्स बाद ठंडे पानी से इसे धो लेना है| ये 7 दिनों में आपकी स्किन में मेलनिन कम कर देगा फलसवरूप आपका रंग गोरा बनेगा|

हल्दी, बेसन, चंदन का उबटन

एक चम्मच sandalwood (चंदन) पाउडर में 2 चम्मच बेसन ( ग्राम फ्लोर) मिलाइए| अब आधा चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाइए| पेस्ट बनाने के लिए तोड़ा दूध ओर तोड़ा गुलाब जल मिलाइए.आप चाहे तो इसमे तोड़ा लेमन जूस भी मिला सकते हैं| इस उबटन को अपने फेस पर लगायें औरसूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें| ऐसा हफ्ते में 2 या 3 बार करें| शादी या पार्टी से पहले भी स्किन को fair and glowing बनाने के लिए इसे उसे कर सकते हैं|

उबटन के फायदे

ये उबटन उनके लिए है जिनकी शादी होने वाली है| इस ubtan के लाभ बहुत से हैं जैसे:

  • ये आपकी स्किन को गोरा, even और spotless (दाग धब्बे रहित) बनाता है|
  • ये लड़कियों के चेहरे के बाल हटाने में भी हेल्प करता है|
  • डार्क स्पॉट्स, acne marks, चेहरे पर काले धब्बे आदि को दूर करता है|
  • स्किन को बेबी सॉफ्ट बनाता है|
  • स्किन को क्लियर करता है ओर उसे सुंदर बनाता है|
  • फेस को tone करता है|
  • स्किन को टाइट करता है|

दही और orange peel ( संतरे के छिलके)

दही और संतरे की छिलके दोनों में त्वचा को गोरे करने वाले गुण पाए जाते हैं| ऑरेंज पील का उपयोग ना केवल रंग सॉफ करता है बल्कि आपकी स्किन को क्लियर एयर exfoliate भी करता है| संतरे के सूखे छिलकों का पवदर दही में मिलकर पेस्ट बनाइए| इसमें थोडा सा  ऑरेंज जूस मिलकर पतला कर लीजिए| इस पेस्ट से चेहरे को 1 मिनिट के लिए स्क्रब करें और फिर इसे सूखने के लिए कुछ देर छोड़ दें| अंत में  अपने चेहरे को ठंडे पानी से सॉफ कर लें| ये हफ्ते में 2 तो 3 बार करें| ये गोरे होने का एक सस्ता लेकिन कारगर तरीका है|

मिल्क पाउडर और बादाम का तेल

अगर आपकी स्किन ड्राइ, डल और डार्क है तो एक चम्मच मिल्क पाउडर में एक चम्मच निम्बू जूस, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच बादाम के तेल का मिलाइए| इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाइए और आधे घंटे बाद धो लीजिए| ऐसा रोज करने से आपकी स्किन ग्लोयिंग, गोरी और सॉफ्ट बनेगी|

आलू बढ़ाए fairness

आलू हर घर में उपलब्ध होता है| इसमे जबरदस्त स्किन ब्लीचिंग या फेडिंग गुण पाए जाते हैं जो आँखों के काले घेरों को हटाने में, त्वचा गोरी बनाने में और दाग धब्बे मिटाने में बहुत ही कारगर होते हैं| आलू की स्लाइस से अपनी स्किन की मालिश करें ओर कॉटन द्वारा इसका जूस अपने फेस पर लगाएँ| कुछ ही दीनो में आपका रंग गोरा हो जाएगा|

चीरोंजी (सुsunflower seeds) और केसर

अगर आप अपनी फेस को जल्दी गोरा बनाना चाहते हैं तो ये तरीका आपके लिए बहुत ही फयदेमंद साबित होगा| बस आपको ये करना है की एक या दो चम्मच चीरोंजी सीड्स को दूध में डूबो के पूरी रात रखिए| दूध उतना ही लें जितने में बीज पूरी तरह से डूब जायें| सुबह में इन बीजों की पेस्ट बना लें| इस पेस्ट में थोडा सा  केसर मिला दें तथा अंत में एक चुटकी हल्दी पाउडर की मिला दें| इस मास्क को अपने चेहरे पर लगा के 25 तो 30 मिनिट्स रखे फिर धो लें| ये तोड़ा मेहेंगा तरीका है लेकिन बहुत काम का है ओर सबसे बड़ी बात ये है की ये आपकी स्किन से कीमती नही है तो एक बार ज़रूर ट्राइ करें|

चंदन और रोज़ वॉटर पेस्ट

आप लाल रक्त चंदन या सिंपल चंदन पाउडर का उपयोग कर सकते हैं| चंदन आपकी स्किन को गोरा करने के साथ ठंडा भी करता है जिससे गर्मी के कारण होने वाले पिंपल नही हो पाते| चंदन में गुलाब जल मिलकर पेस्ट तैयार करें| आप चाहे तो इस पेस्ट के गुण तोड़ा नींबू का रस डालकर बढ़ा सकते हैं| इस पेस्ट को चेहरे पर लगाइएसूखने के बाद धो डालिए| आपकी त्वचा गोरी और निखरी बन जाएगी|

तुलसी मास्क

तुलसी के पत्तों को पीस कर पेस्ट बना लीजिए ओर अपने सॉफ चेहरे पर लगा लीजिए| कुछ समय बाद धो लीजिए| ऐसा करने से आपकी त्वचा की बहुत सी प्रॉब्लम्स जैसे त्वचा का कालापन, काले मार्क्स, स्किन इन्फेक्शन आदि बिल्कुल ठीक हो जायेंगी|

कोकनट वॉटर

नारियल के पानी से फेस धोने से रंग और रूप निखर कर गोरा बन जाता है| रात को सोते समय इस पानी से फेस धोलें लेकिन इसे सॉफ ना करें| ऐसा कुछ दिन करिए आपका complexion ज़रूर अच्छा हो जाएगा| नारियल पानी खूब पीजिए इससे आपको अंदर से ज़रूरी पोषण मिलेगा साथ ही ये शरीर में electrolytes और  पानी की कमी को भी पूरा करेगा| फाइनल रिज़ल्ट होगा गोरी, दमकती त्वचा|

तरबूज है बहुत काम का

तरबूज़ में भी स्किन fading effects पाए जाते हैं और इसे खाने ओर चेहरे पर लगाने से स्किन में गजब का निखार आता है| नियमित खाने ओर लगाने से आपका चेहरा और रंग गुलाबी, glowing और गोरा होना स्वभाविक है| इसका उपयोग त्वचा को sunburn से बचाता है, स्किन को जवान बनाता है और असमय wrinkles  की समस्या को दूर करता है|

मुलतानी मिट्टी और गुलाब जल पेस्ट  

मुलतानी मिट्टी को इंग्लीश में fuller’s earth clay  कहते हैं| इस मिट्टी में बहुत सेउपयोगी गुण छिपे होते है| इसे लगाने से स्किन गोरी, टाइट, toned और स्वस्थ बनती है| इस मिट्टी में बहुत सारे minerals भी होते हैं जो त्वचा के लिए बहुत फयदेमंद होते हैं| हम यहाँ एक बहुत ही असरदार फेशियल मास्क बनाएँगे जिसे कुछ दिन उपयोग करके आप वास्तव में गोरे दिखने लगेंगे|  आप एक बड़ा चम्मच मुलतानी मिट्टी लीजिए, इसमें गुलाब जल मिलकर पेस्ट बना लीजिए| अगर आप इस मास्क के त्वचा को गोरा करने वाले गुण बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें  थोडा टमाटर जूस और थोडा नींबू का रस भी मिला लीजीए| अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हो तो इस मास्क में एक या दो चुटकी हल्दी पाउडर भी मिला लीजिए| अब इस पेस्ट को अपनी अँगुलियों का उपयोग करके आपने face और नैक पर लगा लीजिये| बचे हुए मास्क को अपने हाथों, elbows और घुटनों पर लगा लीजिए|  इसे अच्छी तरह से सूखने दीजिए और फिर ठंडे पानी से धो लीजिए| बाद में कोई अच्छी moisturizing क्रीम लगा लीजिए| इस मास्क का इस्तेमाल  हफ्ते में 3-4 बार कर सकते हैं| ये आपको 100 पर्सेंट पॉज़िटिव रिज़ल्ट्स देगा|

नोट: ये मास्क जब चेहरे पर हो तब हँसाना, बोलना जैसी फेशियल मूव्मेंट्स ना करें| ऐसा करने पर आपके चेहरे पर wrinkles पड़ सकती हैं|

पुदीना लीव्स

पुदीने ( मिंट) की पत्तियों में भी स्किन fair करने के गुण पाए जाते हैं| इन लीव्स को पीस कर पेस्ट बना लें और अपने सॉफ फेशियल स्किन पर 20 मिनिट्स के लिए लगा लें और फिर पानी से धो लें| ऐसा नियमित कुछ दीनो तक कीजिए|

Rice and Milk Powder Mask

आपने सुना होगा की चावल के पानी से फेस धोबे पर चेहरा गोरा ओर बेदाग़ बनता है| Rice वॉटर स्किन टाइट करने में भी उपयोग होता है| यहाँ हम चावल पाउडर का उपयोग करके रंग निखारेंगे| आपको ये करना है की राइस को पीस कर पाउडर बना लें| अब इस पाउडर में कच्चा दूध मिलकर पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगायें और 20 मिनिट्स बाद धो लें|

लिक्विड विटामिन E और  नींबू का रस

विटामिन E लिक्विड ओर लेमन जूस में रंग को गोरा बनाना के सभी गुण मौजूद होते हैं| विटामिन E स्किन के लिए सबसे अच्छा विटामिन माना जाता है| ये नयी स्किन बनने में मदद करता है, उम्र के त्वचा पर प्रभाव को रोकता है, स्किन कॅन्सर से बचाव करता है, मेलनिन कम करता है आदि| आप विटामिन E के 2 कॅप्सुल्स लीजिए उनमें छेद करके लिक्विड निकाल लीजिए| अब इस लिक्विड में तोड़ा लेमन जूस मिलकर अपने फेस पर मसाज कीजिए| इसेआधा घंटा अपनी स्किन पर लगा रहने दें फिर धो लें| ऐसा रोज करें|

Banana and almond oil face pack  

ये ड्राइ स्किन और नॉर्मल स्किन वालों के लिए अच्छा पॅक है और सेन्सिटिव स्किन वालो के लिए भी सुरक्षित है| आधे केले में एक teaspoon बादाम का तेल मिलकर पेस्ट बना लीजिये| इसे अपने फेस पर लगाकर 20 मिनिट बाद धो लीजिए| ये पॅक आपकी स्किन को पोषण देगा साथ में उसे लाइट ओर ब्राइट भी करेगा| दूध ओर केले का मास्क भी ऐसे ही use कर सकते है  जिससे रंग गोरा होगा|

घर में बनाएं गोरा होने की क्रीम | homemade skin lightening /whitening/fading /bleaching cream

आप बाजार में उपलब्ध गोरा होने की क्रीम पर अपने पैसे खर्च करने के स्थान पर खुद की स्किन वाइटेनिंग क्रीम घर पर बना सकते हैं| ये क्रीम वैसे नही होंगी जैसी आप मार्केट में देखते हैं लेकिन इनके गुण मार्केट वाले प्रॉडक्ट से भी बेहतर होंगे| क्योंकि इन्हे हम सेफ नॅचुरल चीज़ों का उपयोग करके बना रहे हैं| घरेलु रंग गोरा करने की क्रीम बनाने के कुछ टिप्स नीचे दिए गये हैं|

  1. Olive oil, coconut oil, बादाम का तेल और विटामिन E oil को बराबर मात्रा में मिला लें| इस मिक्स्चर को अपने फेस पर लगा के मसाज करें| ऐसा रात को सोने जाने से पहले करें| सुबा में फेस धो लें| ऐसा एक हफ्ता करके फर्क खुद नोट करें|
  2. दूसरी टिप ये है की कोकनट oil ओर गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं| इस मिक्स्चर को ग्लास बॉटल में डालकर रख लें| रोज रात को सोने से पहले हल्के हाथो से चेहरे पर मसाज करें| ये रेमेडी रोज use करें|  कुछ दिनों में चेहरा सॉफ्ट और गोरा होने लगेगा|
  3. आपके पास एक सिंपल लेकिन बहुत असरदार क्रीम है लेकिन आपको उसका पता ही नही| जी हैं वो है मिल्क क्रीम यानी मलाई| मलाई में स्किन कलर ब्लीच करने के effect भी होते हैं| इसलिए आप उसका उपयोग भी गोरा होने की क्रीम के रूप में कर सकते हैं|
  4. आप एक चम्मच sandalwood (चंदन)  पाउडर  में थोडा सा नींबू का जूस, थोडा बादाम का तेल ओर एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर पेस्ट बना लीजिए| इस पेस्ट को अपने बिस्तर पे जाने से पहले चेहरे पर लगा लें और आधे घंटे बाद धो लें| रोजाना करने पर चेहरा गुलाब की तरह खिल जाएगा|

आपको मार्केट में पाई जाने वाली क्रीम्स से बचना चाहिए क्योंकि इनमें chemicals भारी मात्रा में होते हैं ओर ये अच्छा परिणाम दिखाने की जगह पर side effects दिखा देते हैं| गोरे होने की क्रीम कैसे बनाए, ये हमने आपको बता दिया है जो की एक दम नेचुरल और साइड एफेक्ट्स फ्री है|

गोरे होने के लिए क्या खाए | Diet for fair skin in Hindi

गोरा कैसे बने या होयें? इसका उत्तर छिपा है की आप क्या खा रहे हैं| अकेले घरेलू नॅचुरल ट्रीट्मेंट्स उपयोग करके पूरी तरह गोरी त्वचा नही पाई जा सकती| गोरा होना इस पर भी निर्भर करता है की आपकी डाइट क्या है| आपकी स्किन आपके शरीर का सबसे बड़ा अंग है और दूसरे अंगों की तरह उसे भी सेहतमंद रहने के लिए ज़रूरी पोषण की ज़रूरत होती है| हम इस भाग में आपको कुछ बेस्ट स्किन लाइटनिंग डाइट टिप्स ओर foods के बारे में बताने जा रहे हैं| जिन्हे आप आपने डेली लाइफ में उसे करके अपनी स्किन को भीतर ( अंदर) से fair, glowing, सेहतमंद और ब्यूटिफुल बना सकते हैं|

gora hone ke liye diet

खूब पानी पीजिये

पानी दुनिया का सबसे अच्छा नॅचुरल detoxifier ( शरीर सॉफ करने वाला) है| रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी ओर दूसरे healthy liquids जैसे ग्रीन टी, नारियल पानी, फ्रूट और वेजिटेबल जूस पीने से आपके स्किन की कोशिकाएं हाइड्रेटेड रहती हैं| हाइड्रेटेड यानि अच्छी तरह से नम स्किन दिखने में ग्लोयिंग होती है| पानी शरीर में पाए जाने वाले जहरीले और हानिकारक तत्वों को बाहर निकलता है जिससे आपकी त्वचा healthy बनी रहती है| पानी त्वचा के कालेपन को भी कुछ हद तक दूर करने में हेल्प करता है ओर उसे सॉफ्ट बनाए रखता है|

jaaniye – pani peene ke fayde

ये ना खाएं

Oily, स्पाइसी, जंक और फास्ट फ़ूड खाने से परहेज करें| ये सभी फूड्स पाचन को बूरी तरह से खराब करते हैं और खराब पाचन से कई प्रकार की त्वचा सम्बन्धी परेशानियाँ होती हैं जैसे फोड़े, फुंसी (pimples), डार्क स्किन complexion आदि|

ये ज़रूर खाएं

पहले में आपको ये बता दूं की आजकल लोग मैदा बहुत खा रहे हैं| मैदा शरीर में जमता है ओर पाचन भी ख़राब करता है इसलिए आपको चाहिए की whole grains और फाइबर से भरपूर डाइट खाएं| इसके अलावा स्किन को अच्छा पोषण देने के लिए प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर खाना खाएं| इन चीज़ों को पाने के लिए आप मल्टीविटामिन कॅप्सुल भी ले सकते हैं| कॅप्सुल इसलिए क्योंकि हम इंडियन्स ज्यादातर वेजिटेरीयन्स होते हैं जिन्हे अपनी डाइट से पूरा पोषण नही मिल पाटा इसलिए अपने डॉक्टर से पूछ कर किसी अच्छे मल्टी विटामिन कॅप्सुल का पर्योग करें

फ्रूट, वेजिटेबल्स, eggs, डेरी प्रॉडक्ट्स ( जैसे दूध, लस्सी, पनीर, दही), सीड्स ( जैसे पंपकिन सीड्स, वॉटरमेलन सीड्स), नट्स ( जैसे अखरोट, बादाम, पिसता), ड्राइ फ्रूट्स, बीन्स और दाल खूब खाएं|

ओमेगा 3-फॅटी एसिड्स, विटामिन A, विटामिन C और विटामिन E, ज़िंक, आइरन, मॅग्नीज़ियम, potassium आदि विटामिन और मिनरल युक्त पदार्थ खूब खायें| ये फ्रूट्स, वेजिटेबल्स, वॉलनट्स( अखरोट), साल्मन, ब्राकोली, सोयाबीन, टमाटर, सेब, केला,  पपीता आदि खाने से प्राप्त किए जा सकते हैं|

Skin whitening Foods items | त्वचा को गोरा करने वाले खाद्य पदार्थ

नीचे दिए गये स्किन लाइटनिंग फूड्स को अपने डाइट प्लान में शामिल कीजिए और जितना ज्यादा हो सके इनका सेवन कीजिए|

  • गाजर ( carrots)- कॅरोट्स में विटामिन C और विटामिन A भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और ये दोनो विटमिन्स स्किन के लिए परम आवश्यक होते हैं{ गाजर रोजाना खाइए ओर इसका जूस पीजिए|
  • टमाटर ( tomato) – टमाटर में स्किन वाइटेनिंग या ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं| इसका जूस sunburn से बचने ओर उसे ट्रीट करने में बहुत उपयोगी होता है| इसे रोज खाइए|
  • Papaya (पपीता) – पपीते में स्किन की सेहत के लिए ज़रूरी तीनो विटामिन्स यानि विटामिन A, C और E पाए जाते हैं| ये विटामिन ageing के प्रभाव जैसे कम उमर में wrinkles आदि पड़ने को रोकते हैं और त्वचा को अंदर से गोरा और सुंदर बनाते हैं|
  • विटामिन सी – विटामिन सी sunburn, डार्क स्पॉट्स, दाग धब्बे और काली स्किन को दूर करता है| इसलिए इस विटामिन से भरपूर चीज़ें जैसे लेमन जूस, स्ट्रॉबेरीस, बेर, कीवी फ्रूट, मौसंबी, संतरा, berries आदि का सेवन खुल कर करें|
  • चुकुंदर (बीट रूट) – बीट रूट आपको आयरन और विटामिन अच्छी मात्रा में देता है| आपका खून बढ़ता है और आपकी त्वचा अंदर से गुलाबी और गोरी बनती है| इसकी सब्जी और जूस का सेवन करें और अपनी त्वचा में पाएं गुलाबी निखार और चमक|
  • लाल शिमला मिर्च – इमें lycopene, vitamin C और दूसरे मिनरल्स पाया जाते हैं जो स्किन लाइटनिंग के लिए ज़रूरी होते हैं|
  • ग्रीन टी- साधारण चाय को छोड़िए और ग्रीन टी से नाता जोड़िए| ये ग्रीन टी आप पी भी सकते हैं और अपनी स्किन पर लगा भी सकते हैं| ये स्किन को बेदाग, गोरा ओर स्वस्थ बनाती है|
  • इसके अलावा, फिश और दूसरी कई चीज़ें हैं जिनमे स्किन के रंग को हल्का करने के गुण पाए जाते हैं|

गोरे होने के लिए क्या करे ओर क्या ना करे – कुछ जरुरी बातें

  1. जैसा की हम आपको ऊपर बता चुके हैं की पानी आपकी स्किन की सेहत को मेनटेन करने में बहुत ही उपयोगी होता है| इसलिए आप रोजाना 10 से 12 गिलास पानी ओर दूसरे healthy ड्रिंक जैसे ग्रीन टी, फ्रूट जूस और वेजिटेबल जूस पीयें| यहाँ ये भी ज़रूरी है की आप उन चीज़ो का प्रयोग ना करें जो बॉडी में डीहाइड्रेशन (पानी की कमी) पैदा करती हैं जैसे कॉफी, टी और alcohol, सोडा आदि| ये चीज़ें ना केवल डीहाइड्रेशन करती हैं  बल्कि आपकी स्किन की सेहत ओर स्ट्रक्चर को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं ओर आप समय से पहले बूढ़े ओर काले दिखने लगते हैं|
  2. आप जानते हैं की sun exposure (सूर्य की हानिकारक किरणों से स्किन पर पढ़ने वाला प्रभाव ) त्वचा की कई प्रॉब्लम्स के लिए जिम्मेदार होता है जैसे डार्क स्पॉट्स, फ्रेकल्स, डार्क स्किन complexion, sunburn, rashes आदि| इन सभी प्रॉब्लम्स का एक ही इलाज है- सूर्य से  बचाव| 10 से 4 बजे के बीच sun rays बहुत ही तेज होती हैं, हो सके तो इस समय sun में बाहर जाने से बचें ओर यदि जाना ज़रूरी हो तो sun protection का उसे करें| सूर्य से बचने के लिए आप स्कार्फ, दस्ताने (कॉटन दस्ताने), टोपी और sun glassesका इस्तेमाल करें| साथ ही बाहर निकलने से पहले कोई अच्छी SPF (sun  protection factor) वाली सनस्क्रीन लगाना ना भूलें|
  3. Exercises आपकी स्किन को टाइट करती हैं साथ ही ये खून के फ्लो को अच्छा करके आपकी स्किन को पोषण प्रदान करवाने में मदद करती है| आप जानते ही होंगे की ढीली-ढाली त्वचा dull ओर डार्क दिखती है और इसके विपरीत कसी हुई टाइट स्किन दिखने में ग्लोयिंग और गोरी दिखती है| तो आज से ही एक्सर्साइज़ शुरू करें ओर अपने स्किन के complexion में फ़र्क देखें|
  4. Smoking, तम्बाकू, खैनी, जर्दा, गुटखा और दूसरे नशीले पदार्थ आपकी स्किन के स्वास्थ और complexion पर बहुत ही बुरा असर डालते हैं| ये आपको उम्र से पहले ओल्ड बना देते हैं| स्मोकिंग से आपके होंठ काले हो जाते हैं  और आपकी स्किन पे असमय झुर्रियां ओर fine lines पड़ जाती हैं| तो इन चीज़ो का कभी भी सेवन ना करें|
  5. नींद की कमी आँखो के काले घेरे (dark circles under eyes), complexion काला करने, डल स्किन आदि कई प्रॉब्लम्स के लिए ज़िमेदार होती है| नींद अच्छी लेने से स्किन का अच्छा विकास होता है| इसलिए डेली 8 घंटे नींद लेना ना भूलें| लेट नाइट जागने से स्किन और  आपकी सेहत पे बुरा असर पड़ता है है इसलिए ऐसा कभी ना करें|
  6. स्ट्रेस या चिंता या मानसिक तनाव से आज तक कोई चीज़ नही बनी ओर ना ही बनेगी| स्ट्रेस लेना बॉडी की लगभग हर बीमारी के लिए जिम्मेदार होता है और इनमें से ही एक है डार्क ओर डल लुकिंग स्किन यानि वैसी त्वचा जो दिखने में बिलकुल काली और बेजान होती है| स्ट्रेस से स्किन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है जैसे ageing, wrinkles, dullness आदि| तनाव आपके बालों को भी असमय सफेद कर देता है| जितना हो सके स्ट्रेस से दूर रहे इसके लिए आप योगा, मेडिटेशन, खेल कूद, एंटरटेनमेंट या डॉक्टर की मदद ले सकते हैं|
  7. कुछ लोग pimples को हाथो से फोड़ते हैं| ऐसा बिल्कुल ना करें ऐसा करने से पिंपल अपना निशान छोड़ जाता है ओर बार बार ऐसा करने से आपकी स्किन पर black spots यानी काले धब्बे पड़ जाते हैं| डॉक्टर से पूछ कर कोई अच्छी एंटी-पिंपल क्रीम का उपयोग करें| और अगर पिंपल मार्क्स हो तो ऊपर दी हुई होमे रेमेडी जैसे लेमन जूस, स्किन एक्सफोलीयेशन आदि का उपयोग करके कुछ दीनो में आप उन निशानों से छुटकारा पा सकते है|

तो ये था गोरी त्वचा पाने के घरेलू इलाज, टिप्स और नुस्खे| साथ ही हमने आपको स्किन वाइटेनिंग डाइट के बारे में बताया ओर आपने जाना की क्या करें ओर क्या ना करें| तो दोस्तों, इन सभी टिप्स को समझे, सीखे और अपने जीवन में अपनाएं| तो अब आप भी बन सकते हैं गोरे-गोरे और पा सकते हैं  निखरी सुंदर त्वचा. अगर आप चाहे तो किसी आचे डरमेटॉलजिस्ट की भी हेल्प ले सकते हैं|

ये लेख पढने में थोडा लम्बा जरुर था लेकिन जो भी इस लेख में दी गयी टिप्स अपनाएगा वह निश्चित रूप से गोरी और सुन्दर त्वचा पायेगा|

आपको ये लेख कैसा लगा और यदि आपने ऊपर दिए गाये टिप्स इस्तेमाल किये तो उनका परिणाम कैसा लगा? आप अपने सुझाव और परिणाम कमेंट्स में लिखकर दीजिये|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

2 thoughts on “गोरा होने के घरेलु उपाय तरीका – गोरी त्वचा पाने (fair skin) के लिए घरेलु नुस्खे हिंदी में”

    • aap week mein 3 baar baking soda mein gulab jal milakar scrub karein 2 minutes jisse keelein door ho jayenge saath hi face par multani mitti, tamatar ka juice, nimbuka ras, ek chutki haldi aur gulab jal daalkar paste banayein aur is mask ko kuch din use karein

Leave a Comment

Don`t copy text!