बच्चे का नाक बहना या बंद रहना के कारण और आसन घरेलु इलाज – छोटे बच्चे का नाक बहना या बंद होना कैसे रोकें

बच्चे का नाक बंद रहना या लगातार बहते रहना | runny  and blocked in Kids, babies or Infants

छोटे बच्चों में नाक बहना या नाक का बंद होना बहुत ही आम समस्या है लेकिन जब बच्चों के साथ ऐसा होता है तो बच्चा बहुत परेशान रहता है, ठीक से सो नहीं सकता, अधिक रोता है क्योंकि छोटा बचा बड़ों की तरह मुंह से आसानी से सांस नहीं ले सकता| इससे उन माताओं को भी परेशानी होती है जिन्हें बच्चे के लिए रात को जागना पड़ता है| छोटे बच्चे का नाक बंद रहना यह नाक का बहते रहना के पीछे के कारण हो सकते हैं क्योंकि बच्चे का रोग प्रतिरोधक तंत्र होता है वह बहुत कमजोर होता है इसलिए बच्चे आसानी से सर्दी जुकाम इनफेक्शन का शिकार हो जाते हैं जिससे उन्हें नाक बंद होने की या नाक बहते रहने की समस्या हो जाती है| आप कई प्रकार के घरेलू उपाय और उपचार अपना कर बच्चे के बंद नाक को खोल सकते हैं या  नाक बहने की समस्या को रोक सकते हैं | बंद नाक खोलने का या बहती नाक रोकने का इलाज जानने से पहले चलिए जानते हैं कि किस कारण से होता हैं बच्चों का नाक बहना या बंद होना और क्या लक्षण दिखने पर डॉक्टर से मिलना बहुत जरुरी होता है|

baby ka block nose kaise khole

Bache ka naak band hona | baby ka naak behna | क्या होते हैं कारण| reasons of runny blocked nose in babies

ऐसा देखा गया है कि छोटे बच्चों को 1 साल के अंदर 6 से 8 बार सर्दी जुकाम या फ्लू होने की संभावना रहती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके बच्चे का रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है| बच्चा जैसे जैसे बड़ा होता है और हर प्रकार की डाइट खाने लग जाता है तो उसकी यह समस्या उम्र के साथ खत्म हो जाती है| छोटे बच्चों का नाक बहना या बंद होना के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे

सर्दी लगना जिस के मुख्य लक्षण होते हैं बुखार होना, बार बार छींक आना, नाक का बहना नाक बंद रहना, खांसी होना आदि|

यदि नाक बंद यह बहने के पीछे का कारण flu तो सर्दी के लक्षणों के साथ बच्चे को तेज बुखार और भूख कम लगने की समस्या होती है|

इसके अलावा बच्चे को एलर्जी होने के कारण नाक बहना नाक या बंद होना, त्वचा पर लालिमा होना, आंखों से पानी आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं|

छोटे बच्चे को साइनस इनफेक्शन के कारण भी नाक बहने या नाक के बंद होने की समस्या हो सकती है|

इसके इलावा अस्थमा यानी दमा की शिकायत होने पर बच्चे को सांस लेने में परेशानी होती है और नाक बंद होने की समस्या रहती है| इसी प्रकार के लक्षण नाक में किसी प्रकार की मांस की गांठ होने पर भी दिखाई देती है|

यदि बच्चे के नाक में खुश्की है तो उसके कारण भी नाक में सूजन के कारण नाक बंद होने की समस्या रह सकती है|

Note:- सही कारण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए ताकि बच्चे को सही इलाज मिल सके और आप और आपका बच्चा परेशानी में ना रहे|

बच्चे के नाक बंद होने या बहने से जुड़े लक्षण क्या होता है? | symptoms linked to runny or blocked nose in babies

बच्चे को नाक बहने यह नाक बंद होने के कारण सांस लेने में परेशानी होती है इसके साथ बच्चे में दूसरे लक्षण भी देखने को मिलते हैं जैसे

बच्चे का नाक लगातार बहना|

सांस लेते हुए आवाज का आना|

सोते समय बच्चे का खर्राटे लेना |

बार बार छींक आना|

baby का बंद नाक का इलाज | बच्चे का नाक बहना कैसे रोकें| बच्चे का बंद नाक खोलने का उपचार घरेलु उपाय | home remedies for runny or blocked nose for kids or infants in Hindi

जैसा कि आप जानते हैं कि बच्चे बहुत कोमल होते हैं और यदि आपको कुछ भी असामान्य दिखे तो तुरंत उसको डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए| सही कारण का पता लगाकर डॉक्टर बच्चे को सही इलाज दे सकता है| इसके अलावा समस्या cases में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर बच्चे के नाक  बार बार बंद होने की समस्या को रोक सकते हैं और यदि आपके बच्चे का नाक बह रहा है तो उसे भी घरेलू उपाय अपनाकर आप कम कर सकते हैं|  लेकिन कोई भी तरीका अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी होता है खासकर बच्चा जब छोटा हो|

बच्चे को पर्याप्त मात्रा में पानी या दूध पिलाएं

यदि बच्चा छोटा है और उसका नाक बह रहा है या नाक बंद है तो इसके कारण बच्चा मुंह से सांस लेने लग जाता है जिससे बच्चे में पानी की कमी होने लगती है| तो ऐसे में जरूरी है कि आप बच्चे को नियमित रूप से दूध पिलाती रहें और यदि बच्चा 6 माह से बड़ा है तो उसको थोड़ी थोड़ी देर बाद पानी पिलाते रहना चाहिए|

बच्चे का बंद नाक खोलने में मदद करते हैं सक्शन बल्ब

सक्शन बल्ब आपको मेडिकल स्टोर से मिल सकते हैं इसका उपयोग आप डॉक्टर से पूछ कर कर सकते हैं | इसके प्रयोग के द्वारा आप बच्चे का बंद नाक खोलने में मदद कर सकते हैं खासकर जब बच्चे का नाक अधिक कफ जमने के कारण जाम हो जाए|

नाक बहना और बंद नाक खोलने के लिए अपनाएं यह तरीका

डॉक्टर के अनुसार यदि आपके बच्चे का नाक बंद हो जाता है यह लगातार बहता है तो इस स्थिति में किसी कपड़े का तकिया बनाकर बच्चे के सर को उसके शरीर से थोड़ा ऊंचा रखने की कोशिश करनी चाहिए बच्चे का सिर इतना भी ऊंचा नहीं करना चाहिए की जिससे उसे परेशानी होने लगे|

बेबी पैट्रोलियम जेली

बच्चे का नाक यदि बंद हो या बह रहा हो तो लगातार नाक साफ करने के कारण बच्चे का नाक थोड़ा इरिटेट हो जाता है जिससे बच्चा विचलित होने लगता है ऐसे में आप बेबी पैट्रोलियम जेली बच्चे के नाक के आसपास लगाकर बच्चे और त्वचा की irritation को शांत कर सकते हैं|

बच्चे काले बंद नाक खोलने का बढ़िया तरीका होता है सलाइन वाटर

यदि आप का बच्चा 6  महीने से बड़ा है और वह नाक बंद रहने की समस्या से परेशान रहता है तो आप डॉक्टर से पूछ कर सेलाइन वाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं| सेलाइन water की एक या दो ड्रॉप्स नाक के दोनों छिद्रों में डालनी चाहिए और कुछ देर बाद बच्चे को पेट के बल उल्टा लेटा देना चाहिए इससे बच्चे का नाक साफ हो जाता है|

humidifier  का इस्तेमाल करिए

humidifier  का इस्तेमाल आपको बच्चे के कमरे में करना चाहिए| humidifier  से कमरे में नमी बनी रहती है | सर्दी के मौसम में या गर्मियों में AC वाले कमरे में नमी की कमी हो जाती है जिसके कारण बच्चे के नाक में खुश्की आ सकती है और इससे नाक में इर्रिततिओन होने के कारण आपके बच्चे को नाक बहना या नाक बंद होने की समस्या रहने लगती है|humidifier  बच्चे के कमरे की नमी का लेवल सही रहता है जिससे बच्चे को खुशकी के कारण होने वाली नाक बंद या नाक बहने की समस्या नहीं हो पाती|

यदि आप का बच्चा 1 साल से बड़ा है तो आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर बच्चे के लगातार या बार बार नाक बहने की समस्या को दूर कर सकते हैं |

बच्चे को आधा चम्मच अदरक का रस को आधा चम्मच शहद के साथ मिलाकर दिन में दो तीन बार देने से सर्दी जुकाम और नाक बहने की समस्या दूर होती है और बच्चे का खराब गला भी ठीक होने लगता है|

आध कटोरी सरसों के तेल में एक चुटकी हींग और २-3 पालियाँ लहसुन की डालकर कुछ देर तक उबालें| जब तेल गुनगुना हो तो अपने बच्चे के पीठ और छाती की मालिश करिए| इससे बच्चे का शरीर खुल जाएगा सर्दी के लक्ष्ण कम होंगे और नाक बहना या बंद होना रुक जाएगा|

एक चौथाई कटोरी नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर डालकर गरम कीजिए| जब तेल गुनगुना हो तो बच्चे की छाती पीठ और गर्दन पर इसे लगा दीजिए| इससे बच्चे की छाती की जकड़न दूर होगी, कफ की समस्या दूर होगी और बच्चे का बार बार नाक का बहना रुक जाएगा जिससे बच्चा आराम की नींद ले सकेगा|

इसी प्रकार बच्चे को जयफल वाला दूध पिलाने से भी बंद नाक और नाक बहना की समस्या को दूर किया जा सकता है इसमें थोड़े से दूध में एक चुटकी जयफल का मिलाकर उबाला जाता है और उसके बाद बच्चे को पिला दिया जाता है इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले|

बच्चे के नाक को बंद होने से बचाने और बहने से रोकने के उपाय | how to prevent runny or blocked nose in babies or kids

सर्दियों में बच्चे को अच्छी तरह से सर्दी से बचाकर रखना चाहिए|

डॉक्टर के बताए अनुसार बच्चे को इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाने के लिए समय समय पर vaccination करवाते रहे|

जिस कमरे में बच्चा हो उस कमरे में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें|

बच्चे वाले कमरे में परफ्यूम, डिओडरेंट, तेज खुशबु वाले पाउडर आदि का इस्तेमाल कभी ना करें|

बच्चे की समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवाते रहे|

जितना ज्यादा हो सके बच्चे की साफ सफाई का ध्यान रखें और बच्चे के खिलौनों को भी साफ रखें|

दोस्तों यह था कि आपको क्या करना चाहिए यदि बच्चे का नाक बंद रहता है या लगातार बहता रहता है| हम यही कहेंगे कि यदि बहुत जरूरी हो तभी घरेलू नुस्खा का इस्तेमाल करना चाहिए और जितना हो सके डॉक्टर से पूछ कर ही बच्चे को कोई दवाई या नुस्खा देना चाहिए और डॉक्टर से तब मिलना और भी जरूरी हो जाता है जब

बच्चे के नाक से खून बहने लगे|

बच्चे के नाक से लाल या  पीले रंग का पदार्थ बाहर आ रहा हो|

बच्चे को तेज बुखार हो|

बच्चे में एलर्जी के लक्षण दिखाई दे रहे हो|

बच्चा सही से सांस ना ले रहा हो|

बच्चे का नाक लगातार 15 दिन से अधिक बह रहा हो|

यदि ऐसे लक्षण 2 महीने से छोटे बच्चे में नजर आए तो आप को बिना देरी करते हुए किसी अच्छे बच्चे के डॉक्टर से मिलना चाहिए|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

2 thoughts on “बच्चे का नाक बहना या बंद रहना के कारण और आसन घरेलु इलाज – छोटे बच्चे का नाक बहना या बंद होना कैसे रोकें”

    • rakesh ji baad sahi medicine milne ki hoti hai yadi sahi medicine mil jaye to problem sahi ho jati hai jaldi se isliye aap kisi acche doctor se miliye dawa suit na kare to change karvaiye usse hi aaram milega

Leave a Comment

Don`t copy text!