शरीर पर तिल होने का फल, महत्व और मतलब क्या है – जानिये तिल का होना शुभ है या अशुभ

आपको शायद नहीं पता होगा की ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा होती है जिसे समुद्र शास्त्र कहते हैं जिसके अंतर्गत शरीर पर पाए जाने वाले निशानों का अध्यन किया जाता है| समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर पर तिल का होना व्यक्ति के जीवन, भविष्य और चरित्र के बारे में काफी कुछ बताते हैं|यदि लोगों की माने तो कुछ लोग तिल का होना शुभ या अशुभ से भी जोड़कर देखते हैं वही कुछ लोग भी हैं जो तिल को महेज एक तिल समझते हैं इसके अलावा कुछ नहीं| कुछ ज्ञानी लोग ये तक कहते हैं की तिल आपके पिछले जनम में किये गए कर्मों का इस जनम में मिलने वाला फल होता है| हम इस लेख में शरीर यानि, कान, नाक, पीठ, तलवे, हाथ, आँख, टांग और शरीर के दुसरे हिस्सों में पाए जाने वाले तिल उनका महत्व, फल और अर्थ के बारे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानेंगे|

इस लेख के शुरू में हम बता दें की हम अन्धविश्वास का पक्ष नहीं करते और न ही हम चाहते हैं की आप ज्योतिष से जुड़े लेख पढ़कर किसी प्रकार के अन्धविश्वास में पड़ें| इस लिए इस लेख को पढ़कर अपने जीवन और भाग्य के बारे में सोचना और मानसिक तनाव लेना व्यर्थ होगा|

क्या तिल का आकर भी असर डालता है?

कुछ लोग और ज्योतिष कहते हैं की तिल का आकार यदि छोटा है तो उसका असर भी कम होगा और यदि बड़ा है तो उसका असर उतना ही जयादा होगा| यानि छोटे आकर का तिल का असर आपके जीवन और भाग्य पर कम पड़ता है|

शरीर पर तिल होना का महत्व और फल क्या हैं?

हम नीचे शारीर के अलग अलग हिस्सों पर तिल होने के महत्व और फल के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं|

माथे पर तिल होना – क्या है रहस्य

forehead mole prediction

माथे के बीच में तिल होना ये बताता है की आप बुद्धिमान हैं और आपका आपकी सोच समझ दूसरों से अलग है जो की आपको कामयाब होने में मदद करेगी|

माथे के दाहिनी राईट साइड में तिल होने का अर्थ है आपके पास खूब धन दौलत होगी|

माथे के बायीं और तिल होना ये दर्शाता है की आप कम किस्मत वाले हैं और थोडा स्वार्थी हैं|

eyebrow पर तिल

eyebrow mole

eyebrow यानि भौंह के मध्य में तिल होना आपकी कुशलता को दर्शाता है ऐसे लोगों के पास दौलत और शौहरत की कमी नहीं होती|

eyebrow के राईट साइड में तिल होना आपके उज्जवल जीवन और बेहतर वैवाहिक जीवन तथा स्वस्थ बच्चे होने को दर्शाता है|

वही लेफ्ट साइड में तिल का अर्थ होता है डरपोक, नशे का आदि, जीवन में मुश्किलें  और संतान सुख न होने को दर्शाता है|

आँख पर तिल होना अर्थ

दाहिनी आँख के बाहरी तरफ तिल होना आपके सच्चे,अच्छे और भरोसेमंद होने का प्रमाण होता है|

वहीँ बायीं आँख पर तिल होना आपके अभिमानी और कुटिल होने को दर्शाता है|

नाक पर तिल होने का प्रभाव

nose mole

नाक की नौक पर तिल होना आपके बुद्धिमान और कुशल होने को दर्शाता है|ऐसे लोग स्वाभिमानी होते हैं|

बायीं और नाक पर तिल होना जीवन में संघर्ष होने की तरफ इशारा करता है|

राईट साइड में तिल होना कामुक होने को दर्शाता है|

गाल पर तिल का होना मतलब | face पर तिल का अर्थ

facial mole

गाल पर तिल होने का आर्थ होता है की व्यक्ति बहादुर है और वो आसानी से खेल कूद में आगे बढ़ सकता है|

राईट गाल पर तिल होना व्यक्ति के अच्छे सवभाव को प्रदर्शित करता है साथ ही ऐसा व्यक्ति दूसरों का बहुत ध्यान रखता है|

लेफ्ट साइड के गाल पर तिल होना कुटिल और अभिमानी प्रवर्ती को दर्शाता है|

कान पर तिल होने का महत्व

ear mole

कान पर तिल जिन लोगों के होता है वे लोग भाग्यशाली होते हैं और उन्हें धन दौलत और सुख समृद्धि मिलती है| ज्ञानी लोग कहते हैं की ऐसे लोगों को पानी से दूर रहना चाहिए यानि उनके डूबने की संभावना रहती है|

होंठ पर तिल महत्व

होंठ पर तिल का अर्थ होता है की व्यक्ति को भविष्य में स्वस्थ सम्बन्धी परेशानी हो सकती है साथ ही ऐसे लोगों को खान पान का ध्यान रखना चाहिए| नीचले होंठ पर तिल व्यक्ति के कलाकार होने को दर्शाता है और ऐसे लोग भोजन के शौक़ीन होते हैं|

थोडी (chin) पर तिल का अर्थ

mole on chin

chin पर तिल होना व्यक्ति के घुमक्कड़ होने तथा business में चतुर होने की तरफ इशारा करता है| थोडी के राईट साइड में तिल होना दर्शाता है की व्यक्ति बहुत सर्जनशील और सोच  समझ कर कार्य करने वाला है वही लेफ्ट साइड पर तिल होने का अर्थ है की व्यक्ति बहुत साधारण और सच्चा है|

गर्दन पर तिल होना

neck mole

गर्दन पर तिल का अर्थ  है की व्यक्ति में कलाकार छिपा है और उसका भाग्य अच्छा है| गर्दन के पीछे की और तिल होने का अर्थ है की व्यक्ति गुस्से वाला है|

कंधे पर तिल

shoulder mole

लेफ्ट कंधे पर तिल होना वक्ती के लड़ाकू होने की तरफ इशारा करता है और ऐसा व्यक्ति सिर्फ अपनी ही सुनाता रहता है| राईट कंधे पर तिल व्यक्ति के बहादुर और चतुर होने को दर्शाता है|

बाजू पर तिल क्या कहता है

arm mole

 

राईट बाजू पर तिल होना आपके बुद्धिमान होने को दर्शाता है वही लेफ्ट साइड वाली बाजू पर तिल होना दर्शाता है की व्यक्ति को जल्दी अमीर बनने की इच्छा रहती है|

कोहनी पर तिल

elbow molw

कोहनी पर तिल होना कहता है की व्यक्ति घूमने फिरने का शौक़ीन है और ऐसे लोग धनि और सफल रहते हैं|

कलाई पर तिल के संकेत

जिस व्यक्ति की कलाई पर तिल होता है वो बुद्धिमान और तर्कपूर्ण होते हैं और ज्यादातर ऐसे लोग लेखक और पेंटर होते हैं|

हथेली और अंगुली पर तिल होना

किसी भी अंगुली पर तिल होने का अर्थ है की व्यक्ति झूठा और विश्वास करने के लायक नहीं है| वहीँ हथेली पर तिल होने का अर्थ है दुर्भाग्य और संघर्षपूर्ण जीवन होना|

कमर या पीठ पर तिल के संकेत

व्यक्ति की पीठ के बीच में तिल होना शौहरत और नेतागिरी में सफल होने की और इशारा करता है|

वहीँ कंधे की तरफ तिल मुश्किल जीवन होने को दर्शाता है|

पीठ पर राईट साइड का तिल अच्छी सेहत को दर्शाता है वही लेफ्ट साइड में तिल कूटनीतिज्ञ होने की तरह इशारा करता है|

कुल्हे पर तिल

राईट कुल्हे पर तिल व्यक्ति के बुद्धिमान और सृजनशील होने को दर्शाता है

वहीँ लेफ्ट कुल्हे पर तिल वाले लोग आलसी प्रवर्ती के होते हैं|

छाती (चेस्ट) पर तिल

mole on chest

जिस व्यक्ति के छाती पर तिल होता है वो थोडा कामुक प्रवर्ती का होता है और ऐसे लोग रिश्ते निभाने में कमजोर होते हैं|

राईट चेस्ट पर तिल होना आर्थिक तंगी को दर्शाता है|

लेफ्ट साइड पर तिल होने का अर्थ होता है की व्यक्ति चतुर है|

नाभि पर तिल होना

naval mole

औरत के नाभि पर तिल होना सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख को दर्शाता है|

पुरुष की नाभि पर तिल होना उसके धनवान, समृद्ध और सफल होने को दर्शाता है|

पेट पर तिल

पेट पर तिल वाले लोग थोड़े घमंडी होते हैं साथ ही आत्मविश्वासी भी होते हैं|

पेट की राईट साइड में तिल होना संपत्ति को सर्शाता है|

जिनके लेफ्ट साइड में तिल होता है वे लोग दूसरों से जलते हैं और हमेशा आसानी से पैसा पाने में लगे रहते हैं|

गुप्तांग पर तिल होना

गुप्तांग यानि लीग और योनी पर तिल होना कामुकता का प्रतीक माना जाता है| इन लोगों का जीवन सुखी होता है और इन्हें जितना मिल जाए उतने में ही खुश रहते हैं|

जांघ पर तिल

thigh mole

राईट जांघ पर तिल वाला व्यक्ति बहादुर और शांत होता है और किसी से नहीं घबराता|

लेफ्ट साइड वाली जांघ पर तिल का अर्थ होता है की व्यक्ति किसी कला में निपुण है और वो मेहनती है| ऐसे लोग प्यार के रिश्ते अच्छे से निभाते हैं |

घुटने पर तिल

लेफ्ट घुटने पर तिल वाला व्यक्ति थोडा जल्दबाज होता है, उसे रिस्क लेना अच्छा लगता है और वो बहुत बेहतर जीवन जीना पसंद करता है|

वही राईट घुटने पर तिल वाला व्यक्ति सच्चा, दोस्ताना और सफल रहता है|

लोग ये भी कहते हैं की घुटने पर तिल होने से जोड़ों और मूत्र सम्बन्धी परेशानी हो सकती है|

एड़ी पर तिल

जिनके एड़ी पर तिल पाया जाता है वो लोग दूर दृष्टि वाले होते हैं| ऐसे लोग भगवान् में बहुत विश्वास रखते हैं और कम बोलते हैं|

 पैर पर तिल होना

दाहिने पैर पर तिल होना कहता है की आपको अच्छा जीवनसाथी मिलेगा|

बायें पर पर तिल होना कहता है की आपकी जीवनसाथी के साथ कम बनेगी|

पैर के तलवे पर तिल बताता है की आपको काफी यात्रा करनी पड़ सकती है|

पैर के अंगूठे पर तिल वैवाहिक जीवें में अस्थिरता को दर्शाता है|

ये आपने जाना की शरीर के अलग अलग हिस्सों पर तिल होने का महत्व, फल और मतलब क्या है| दोस्तों, तिल का शुभ या अशुभ होना हमारे इस जीवन में किये गए कर्मों पर निर्भर करता है वो कहते हैं न की “जैसा बोयोगे वैसा काटोगे”इसलिए तिल की चिंता छोडिये और अपना जीवन बेहतर करने के बारे में सोचिये| दुनिया में कोई भी सटीक भविष्य वाणी नहीं कर सकता| तिल का महत्व या अर्थ पुराने लोगों की देन है इसलिए इसे पूर्णतया सही मानना गलत होगा और यदि आप ऐसा करते हैं तो उसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Hello! I'm Suven, a Computer Engineer, Naturopathic Doctor, Certified Nutritionist, and adept Astrologer. My passion for holistic well-being and celestial insights drives my diverse expertise. I weave together technology and ancient wisdom to explore health, lifestyle, and astrology in my writing. Join me on a journey to balance and fulfillment, where science, nature, and the cosmos harmonize for optimal well-being. Feel free to connect; let's explore this enlightening path together!

Leave a Comment

Don`t copy text!