क्या आपको पता है की प्रेगनेंसी यानि गर्भावस्था में आपके दिमाग यानि ब्रेन का साइज़ 8% तक छोटा हो जाता है लेकिन इससे आपकी ब्रेन की सेल्स पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता|| गर्भावस्था के समय महिला के शरीर को बहुत सरे मानसिक और शारीरिक परिवर्तनों से गुजरना पड़ता है उनमें से ही एक प्रतिवर्तन होता है जिसे प्रेगनेंसी ब्रेन कहा जाता है| जिसके कारण महिला में बार बार भूलना, याददाश्त में कमी और मानसिक कमजोरी के लक्षण देखने को मिलते हैं| एक्सपर्ट्स आज भी इसके बारे में sure नहीं हैं लेकिन ज्यादातर pregnant महिलाएं गर्भावस्था के दौरान ऐसा होने की शिकायत करती हैं|

आज हम जानेंगे की प्रेगनेंसी ब्रेन क्या है और कब होता है और क्या वास्तव में गर्भावस्था में ऐसा होता है और क्या पड़ते हैं प्रेगनेंसी में इसके अच्छे या बुरे प्रभाव या क्या होते हैं इसके फायदे या नुकसान|
प्रेगनेंसी ब्रेन क्या हैं और कब होता है ऐसा ? What is Pregnancy Brain and When does It happen?
ऐसा माना जाता है की ऐसा गर्भावस्था के दौरान होता है जिसमें आपको सोचने समझने में, ध्यान लगाने में या कुछ याद रखने में परेशानी होती है| ज्यादातर महिलाएं ऐसा प्रेगनेंसी के पहले और तीसरे तिमाही यानि trimester में होने की शिकायत करती है|
बच्चा होने के बाद कुछ महिलाओं के साथ ऐसा होता है जिसे mommy brain के नाम से जाना जाता है|
रिसर्च अभी तक साबित
नहीं कर पाई है की ऐसा होता है या नहीं लेकिन researchers ऐसा मानते हैं की ऐसा
होने को नकारा भी नहीं जा सकता क्योंकि प्रेगनेंसी महिला के शारीरिक और मानसिक
स्वस्थ को प्रभावित करती है जिसका असर महिला की स्मरण शक्ति पर भी पड़ता है|
क्यों होती है प्रेगनेंसी में भूलने की समस्या? गर्भावस्था में दिमाग कमजोर हो जाने के कारण |
ऐसे कई कारण हैं जिनके कारण गर्भावस्था में महिला को प्रेगनेंसी ब्रेन होने की समस्या हो सकती है जिसके कारण दिमाग के फंक्शन पर असर पड़ सकता है|
hormones में बदलाव आना
प्रेगनेंसी के दौरान estrogen और progesterone हॉर्मोन के उतार चढाव के कारण आपको प्रेगनेंसी में मूड स्विंग की समस्या होती है साथ ही आपको कमजोरी, थकावट, अधिक नींद आना, सर दर्द जैसे लक्षण भी झेलने पड़ते हैं| hormones में बदलाव प्रेगनेंसी के शुरुवात में सबसे अधिक होता है जिसका असर आपके दिमाग के कार्यों पर पड़ता है यही कारण है की आपको smell के प्रति प्रेगनेंसी में ज्यादा sensitive हो जाते हैं| ऐसा माना जाता है की प्रेगनेंसी में जिस प्रकार महिला के स्वाद और smell पर असर पड़ता है उसी प्रकार hormones में बदलाव का असर महिला की मेमोरी पर भी पड़ता है|
प्रेगनेंसी में अधिक मानसिक तनाव और चिंता होना
प्रेगनेंसी के दौरान महिला में मानसिक तनाव और चिंता कई बातों को लेकर रहती है जिसका प्रभाव महिला की concentratiom और याददाश्त पर पड़ता है फलसवरूप महिला को प्रेगनेंसी ब्रेन की शिकायत हो सकती है| रिसर्च मानती है की बच्चे की health और बच्चे आने के बाद होने वाले बदलावों के बारे में महिला अधिक सोचती हैं इसलिए उसे दैनिक कार्य भूलने की समस्या होती है|
नींद की कमी से भी पड़ता है दिमाग पर असर
यदि आप 8 घंटे की नींद नहीं लेते तो इसका असर आपके शरीर और दिमाग पर पड़ता है प्रेगनेंसी में नींद की कमी होने का नेगेटिव प्रभाव आपकी मानसिक सेहत पर पड़ता है जिसके फलसवरूप भी आपको बार बार भूलने या याद रखने में परेशानी या प्रेगनेंसी ब्रेन समस्य हो सकती है|
प्रेगनेंसी brain में दिमाग में क्या परिवर्तन आते हैं? good and bad effects
रिसर्च में साबित हो चूका है की प्रेगनेंसी के दौरान दिमाग अपने साइज़ में कम हो जाता है लेकिन बच्चा होने के कुछ हफ्ते या महीने बाद वो फिर से अपने पहले वाले साइज़ में आ जाता है| साइंटिस्ट अभी तक नहीं जानते की ऐसा क्यों होता है| वही कुछ researchers का ये मानना है की प्रेगनेंसी ब्रेन महिला को इसलिए होता है की महिला प्रेगनेंसी में केवल बच्चे पर फोकस कर सके जो की एक प्रकार का natural response होता है|
क्या होते हैं गर्भावस्था में प्रेगनेंसी ब्रेन होने के फायदे, लाभ या good effects?
ऐसा पाया गया है की गर्भ रुकने के बाद से महिला के दिमाग में कई परिवर्तन आते है दिमाग में कई प्रकार के सर्किट बनते हैं| प्रेगनेंसी में दिमाग का साइज़ घटता है लेकिन साथ ही दिमाग के कुछ हिस्सों की कार्य क्षमता में सुधार भी होता है जिससे महिला की तर्क शक्ति और सोच समझ पहले से बेहतर बनती है|
प्रेगनेंसी में दिमाग में ऐसे अच्छे परिवर्तन आते हैं जो महिला को पहले से ज्यादा सहनशील और साहसी बना देते हैं|
the Australian National University, के अनुसार प्रेगनेंसी एं दिमाग के कुछ फंक्शन बेहतर होते हैं जिससे आप ज्यादा समझदार हो जाते हैं|
प्रेगनेंसी ब्रेन के बुरे प्रभावों को कैसे कम कर सकते हैं?
बार बार भूलना, याद रखने में परेशानी, दिमागी कमजोरी आदि प्रेगनेंसी ब्रेन के लक्षणों को कम करने के लिए आपको अच्छी नींद लेनी चाहिए, जयादा आराम करना चाहिए, healthy डाइट लेनी चाहिए और रोजाना प्रेगनेंसी एक्सरसाइज करनी चाहिए जिससे आपका शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रह सकें|
Disclaimer: This article is for informative purposes only, and should not be treated as a substitute for professional medical advice.