अंडकोष में varicocele क्या होता है – varicocele के कारण, लक्षण और घरेलु इलाज

Varicocele क्या होता है?

पुरुष का अंडकोष एक थैलीनुमा संरचना होती है जो की पुरुष के प्रजनन ग्रंथियों जिन्हें testicles कहते हैं को सहारा और सुरक्षा प्रदान करती है| अंडकोष के अन्दर धमनियों (arteries)और शिराओं (veins) होती हैं जो की testicles तक खून लाने और लेजाने का कार्य करती हैं| varicocele veins में असामान्य परिवर्तन के फलसवरूप होता है जिसमें की ये veins बढ़ी होजाती है| यह वैसे ही होता है जैसे की पैरों में varicose veins बनती हैं|

varicocele image

varicocele की समस्या का यदि सही समय पर इलाज न करवाया जाए तो इसके कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे शुक्राणु की संख्या कम होना, बाझपन या नपुंसकता की शिकायत होना और अंडकोष का आकर छोटा या कम होना| वैसे varicocele की समस्या होना युवाओं में बहुत आम है क्योंकि आंकड़ों के अनुसार पूरी दुनिया के 15 प्रतिशत लोगों इससे हर साल ग्रसित होते हैं| varicocele की समस्या अक्सर बायीं तरफ अधिक होती है और यदि किसी के राईट और लेफ्ट साइड दोनों में varicocele है तो यह बहुत ही दुर्लभ बात होती है| यहाँ हम varicocele होने के कारण, लक्षण और देसी घरेलु इलाज और उपचार के बारे में जानेगे|

Varicocele होने के कारण क्या होते हैं? What causes varicocele in Hindi

आपके testicles शुक्र्नली यानि spermatic cord से जुड़े होते हैं| इस नाली में धमनियां और शिराएं होती है| यदि आप स्वस्थ है तब खून का दौरा testicles से अंडकोष से होता हुआ हार्ट तक वापिस जाता है| लेकिन किसी कारण या रूकावट से यदि खून वापिस न जा सके तो यह खून veins में एकत्रित हो जाता है जिनसे veins बड़ी हो जाती है और varicocele की समस्या शुरू हो जाती है| varicocele कितना नुक्सान कर सकता है और इसका सही कारण आजतक डॉक्टर्स भी नहीं जान पाएं हैं|

varicocele के लक्षण क्या होते हैं? Varicocele symptoms in Hindi

जरुरी नहीं की आपको लम्बे समय तक varicocele के लक्षण प्रतीत होंगे लेकिन कई लोगों को varicocele के निम्न लक्षण महसूस होते हैं|

Testicles में गांठ महसूस होना

अंडकोष में दर्द और सूजन होना

अंडकोष में बड़ी veins का होना मतलब नसों में सूजन होना

क्या हैं varicocele होने के नुक्सान? और क्या problems आ सकती हैं भविष्य में?

varicocele होने का सबसे ज्यादा प्रभाव पुरुष की प्रजनन क्षमता पर पड़ता है|

रिसर्च के अनुसार varicocele के कारण लगभग 35 से 44 प्रतिशत  पुरुषों में प्राइमरी इनफर्टिलिटी की शिकायत आती है और लगभग 45 से 81 प्रतिशत लोगों को सेकेंडरी इनफर्टिलिटी की समस्या आती है|

Primary infertility का मतलब पुरुष को लगभग एक साल तक बच्चा पाने के लिए कोशिश करनी पड़ती है|

Secondary infertility का अर्थ है की पुरुष को पहला बच्चा तो हो जाता है लकिन वह दूसरा बच्चा पाने में असमर्थ हो जाता है|

कैसे होती है varicocele की पहचान? 

आपका डॉक्टर varicocele की पहचान जिसमें वो सबसे पहले अपने हाथों से आपके अंडकोष की जांच करता है यदि फिर भी पता न चले तो आपको अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भी कहता है| जैसे ही डॉक्टर को आपकी समस्या का पता चलता है तब आपका डॉक्टर varicocele की गाँठ को आकार के अनुसार 1 से 3 ग्रेड में बांटता है जिसमें 1 छोटी गांठ का होता है और 3 सबसे बड़ी गांठ का|

varicocele का मेडिकल इलाज क्या है?

varicocele का इलाज तभी जरुरी होता है जब आपको दर्द या सूजन या फिर बाँझपन की शिकायत हो| कभी कभी varicocele अंडाशय की कार्यप्रणाली को बाधित करने लगता है तो उस स्तिथि में डॉक्टर आपको varicocelectomy और varicocele embolization जैसे varicocele के ऑपरेशन करवाने की भी सलाह दे सकता है|  और जितनी जल्दी आप ऑपरेशन करवाएंगे उतना ही जल्दी आप ठीक होंगे और नुक्सान होने से बच सकेंगे| इन ऑपरेशन की अधिक जानकारी आप अपने डॉक्टर यानि urologist से प्राप्त कर सकते हैं| आपका डॉक्टर ही बताएगा की varicocele का कौनसा इलाज आपके लिए सही है और कौनसा नहीं| इसके अलावा आपका डॉक्टर आपको supporter पहनने और पेनकिलर लेने की भी सलाह दे सकता है|

Yoga for varicocele

यदि आपके डॉक्टर ने आपको ऑपरेशन की सलाह नहीं दी और आप varicocele को योग द्वारा दूर करना चाहते हैं तो आप शवासन, पद्मासन, धनुरासन, मत्स्यासन और वज्रासन जैसे योगासन करके vericocele की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं| ये आसन सूजन को दूर करने में और खून का दौरा अंडकोष में बेहतर बनाने के लिए काफी प्रभावी माने जाते हैं|

varicocele होने पर क्या खाएं | Diet for Varicocele

आपको मैदा से बनी चीज़ें, fatty फूड्स, फ़ास्ट फूड्स, शराब, ज्यादा मीठा खाने से परहेज करना है| आप आनाज, ताजे फल और सब्जियां, फिश, अलसी का तेल आदि खा सकते हैं| कुल मिलाकर varicocele की डाइट हलकी सुपाच्य और पौष्टिक होनी चाहिए और सब्जी बनाते समां साधारण तेल के स्थान पर ओलिव आयल का इस्तेमाल करना सही रहेगा| जयादा जानकारी आप अपने डॉक्टर से पा सकते हैं|

varicocele का घरेलु, देसी या आयुर्वेदिक इलाज एवम उपचार

देखिये हमारी राय यह है की यदि आपको डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी है तो varicocele के घरेलु इलाज और उपचार से बचें| आपको डॉक्टर की सलाह ही माननी चाहिए| यदि आपको आपकी problem कम है तो आपको नियमित योगा और अच्छी डाइट और एक्सरसाइज अपनाकर इस रोग से मुक्ति मिल सकती है| रही बात आयुर्वेदिक और देसी इलाज की तो आप किसी अच्छे वैध से मिलकर उपचार पा सकते हैं लेकिन तभी जब आपका डॉक्टर आपको इसकी सलाह दे|

तो भाइयों, आज आपने जाना varicocele क्या होता है, कारण, लक्सन और इलाज के तरीकों के बारे में| आपको हम फिरसे यही निवेदन करेंगे की यदि आपको भविष्य में होने वाले बांझपन या शुक्राणु की कमी जैसी समस्याओं से बचना है तो अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही कदम उठाएं|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

Leave a Comment

Don`t copy text!