मुंह का न खुलना क्या करे? – गुटखा, पान मसाला, जर्दा, खैनी से मुह का बंद हो जाना

आजकल की युवा पीढ़ी सूखे नशे जैसे सुपारी, पान मसाला, गुटखा आदि का सेवन करते हैं और ये नशा उनकी एक जरुरी आदत बन जाती है| कुछ लोग तो बिना इन्हें खाए  कोई काम या शौच तक नहीं कर पाते| लेकिन उनको पता तब लगता है जब ये सूखा नशा उनको मुंह से जुडी समस्याएं देने लगता है जैसे मुंह का बंद हो जाना या पूरी तरह न खुलना| मुंह न खुलने की वजह से रोगी ढंग से खा नहीं पाता|

gutkha closed mouth

दोस्तों मुंह का पूरी तरह से न खुलने के समस्या का सबसे अच्छा इलाज है की आप सुखा नशा जैसे जर्दा, पान मसाला, सुपारी, गुटखा आदि का सेवन बंद कर दें क्योंकि आगे चलकर मुख का कैंसर भी हो सकता है और दूसरी बीमारियाँ भी|

क्यों पान मसाला, गुटखा आदि खाने से मुंह बंद होने लगता है?

मुंह न खुलने के कई दुसरे कारण भी हो सकते हैं लेकिन जो लग अधिक पान मसाला, गुटखा, जर्दा आदि का सेवन करते हैं उनके मुख के पीछे की त्वचा चमड़े की तरह सख्त हो जाती है और परिणाम सवरूप उनका मुंह ठीक से नहीं खुल पाता| मेडिकल भाषा में इस समस्या को सबम्यूक्सफाईब्रोसिस के नाम से जाना जाता है|

मुंह को खोलने के कुछ रामबाण इलाज

यदि आपका मुह बंद हो गया है औ आप मुख में एक या दो ऊँगली डालने भी असमर्थ हैं तो कुछ घरेलु इलाज हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी इस समस्या से निजात पा सकते हैं|

जानकार लोग कहते हैं मुंह न खुलने की स्तिथि में आपको गर्म पानी में नमक घोल कर दिन में 3 बार गरारे करने होते हैं|

दूसरा मुख को खोलने  का उपाय है की आप अखरोट के छिलके को सुपारी की तरह पीस लें और इस छिलके को पान मसाला की तरह चबाएं और जो रस बने उसे थूकते रहे| इस क्रिया को रोजाना करने से आपका मुख धीरे धीरे खुलने लगेगा|

अगला घरेलु नुस्खा बंद मुंह को खोलने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है इस्लें आपको खाने वाला नर्रियल का तेल लेना है और इस तेल की १० ml मात्र को मुख में रख कर चबाना है और मुंह में घुमाना है| कुछ देर बाद आपको ये तेल बहार फैंक देना है| या नुस्खा आपको सुबह और शाम को करना है| आपको इसके परिणाम पहले दिन से ही दिखना लगेंगे|

बंद मुंह को खोलने की एक्सरसाइज

कुछ डॉक्टर अपने रोगियों को मुख खोलने वाली एक्सरसाइज करने की भी सलाह देते हैं| जिसके स्टेप्स नीचे दिए गए हैं|

अपने मुह को जितना हो सके खोलिए

मुंह को खोलने के बाद आप जितनी उँगलियाँ दांतों के बीच रख सकते हैं रखिये|

5 मिनट्स बाद रुक जायें और ऐसा दिन में 5 से 10 बार करें|

कुछ दिनों बाद मुंह में अधिक उँगलियाँ डालने की कोशिश करें|

ये एक्सरसाइज २ से 3 हफ्ते तक रोजाना करने से काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे|

mouth को खोलने और इस समस्या से बचने के लिए कुछ जरुरी टिप्स

यदि आप गुटखा, पान मसाला, जर्दा आदि छोड़ते हैं और ऊपर दिए गए घरेलु उपाय आजमाते हैं तो आपको बहुत जल्दी फायदा होगा| कुछ रोगी तो नशा छोड़ने के बाद कुछ महीनो में अपने आप सही हो जाते हैं|

आपको विटामिन A, C और E के सुप्ल्लेमेंट्स लेने होंगे और आपको मैग्नीशियम तथा कैल्शियम युक्त आहार का भी भरपूर मात्र में सेवन करना होगा| ये सभी पोषक तत्व आपके रोग के लिए उत्तम हैं| इसके साथ आपको भरूर मात्र में पानी का सेवन करना होगा|

आप अपनी समस्या के निवारण के लिए होमियोपैथी का भी सहारा ले सकते हैं|

आपको अपने नशे को ख़तम करके डेंटिस्ट की सलाह लेनी होगी| और हाँ यदि ऊपर दिए गए सूखे आपके लिए काम नहीं करते तो निराश होने की जरुरत नहीं आपको किसी अच्छे डेंटिस्ट से इलाज मिलने के बाद आपकी समस्या पूर्ण रूप से सही होजाएगी|

लोगों की इतनी help की लेकिन हमारी नयी वेबसाइट like नहीं की अभी तक 😥

2 thoughts on “मुंह का न खुलना क्या करे? – गुटखा, पान मसाला, जर्दा, खैनी से मुह का बंद हो जाना”

Leave a Comment

Don`t copy text!